110070
युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दक्षिणी पश्चिमी जिले के वसंत कुंज साउथ थाने की पुलिस टीम ने युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है मंगलवार रात तक़रीबन 8:15 पर वसंत कुंज थाने में पीसीआर कॉल मिलती है की मसूदपुर फ्लाईओवर के नीचे घायल अवस्था में एक युवक पड़ा है जिसको की पास के अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया वहीं सीसीटीवी का आधार पर तीन आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो की रंगपुरी इलाके के रहने वाले हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीसीटीवी कैमरे में बस हादसे की रिकॉर्डिंग जारी
Noida, Uttar Pradesh:CCTV RECORD THE BUS ACCIDENT0
0
Report
प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे पर जनकल्याण शिविर से गांव-गांव लाभ पहुंचाने की तैयारी
Damoh, Madhya Pradesh:केद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लाभ दिलाने तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर शुरू... एंकर/ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर देश भर में जश्न का माहौल है तो एमपी में इस मौके को यादगार बनाने की पहल की जा रही है। इस पहल के تحت एमपी के आम लोगों के साथ गरीबों और किसानों को लेकर खास पहल की जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर एक व्यक्ति को मिल सके लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके इसे लेकर जनकल्याण शिविरों का आयोजन का जा रहा है। जिले के तेंदूखेड़ा में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इस शिविर का शुभारंभ किया। मंत्री लोधी के बताया कि इन शिविरों का सीधा लाभ आम आदमी को मिलेगा और इसके बेहतरीन परिणाम सबके सामने आएंगे , मंत्री लोधी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि गांव गांव में मुनादी कराने को कहा गया है ताकि ग्रामीण लाभांवित हो सके। वहीं इलाके के एसडीएम ने बताया कि इन शिविरो में आई शिकायतों के साथ योजनाओं को लेकर प्रशासन सक्रिय है और तुरंत देने की कोशिश की जा रही है। बाइट/ धर्मेंद्र सिंह लोधी ( मंत्री संस्कृति एवम् पर्यटन एमपी) बाइट/ सी जी गोस्वामी ( एसडीएम तेंदूरखेड़ा दमोह)0
0
Report
कंगारो ने पुलिस पर हमला, शहर में सनसनी
Noida, Uttar Pradesh:kangaroo attack the police0
0
Report
Advertisement
नगर निगम ने SUEZ इंडिया को सीवर सफाई में खामियों पर नोटिस जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ SUEZ इंडिया कंपनी को नगर निगम से नोटिस जारी मंडलआयुक्त की लताड़ के बाद जारी किया गया नोटिस मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत ने शिकायतों के बाद किया औचक निरीक्षण शहर में 400 से ज्यादा शिकायतें लंबित जनता परेशान कंपनी के पास राजधानी की सीवर सफाई का काम हर साल कंपनी को मिलता है 80 से 100 करोड़ रुपए का बजट लापरवाह कंपनी के कामकाज से जनता और विभाग परेशान कई बार जारी हो चुका है नोटिस फिर भी नहीं करते सुधार शहर भर में सीवर चोक और गंदगी की शिकायतें लंबित वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया अल्टीमेटम रद्द हो सकता है टेंडर विभाग से भारी भरकम बजट लेने के बाद भी नगर निगम के उपकरण करते हैं इस्तेमाल विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से चल रहा है घोटाला मंडलआयुक्त हुए सख्त0
0
Report
लकड़ी की इंस्टॉल से आउटलेट होल्डर बनाने का आसान तरीका
Noida, Uttar Pradesh:One angle turns a wood install into a perfect outlet holder0
0
Report
UP में आंगनबाड़ी भर्ती: 7,068 कर्मी, 21,540 संविदा पदों के लिए भर्ती तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 7068 पदों तथा सहायिकाओं के 21,540 संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं。 बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशक हर्षिता माथुर ने जिलों से रिक्त पदों का विस्तृत ब्योरा जुटाने के निर्देश दिए हैं। अप्रैल में 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के रिक्त पदों का जिला स्तर पर विवरण तैयार किया जा रहा है। इनमें पदों पर जल्द भर्ती शुरू की जाएगी। छह जिलों को फटकार विभाग ने गाजीपुर, हाथरस, कन्नौज, मैनपुरी, पीलीभीत और वाराणसी में वर्ष 2024 से भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने पर नाराजगी जताई है। इन जिलों में दो वर्षों से भर्ती लंबित है, जिसके चलते अधिकारियों को प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की कमी दूर होने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
गेट के ऊपर से पैकेज डिलीवरी: फेंके बिना ग्राहक तक पहुंचाने का होशियार तरीका
Noida, Uttar Pradesh:clever way of delivering packages over the customer gate without throwing them0
0
Report
पत्थरों से हमला: घायल युवक की मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में बीते 9 जून को बढ़ापुरा इलाके में सामने आए एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक युवक पर पत्थरों से हमला हुआ हमलावरों ने पत्थरों से कुचल कुचल कर उसे लहूलुहान कर दिया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। युवक कमलेश अहीरवाल था और आरोपियों से उसका मामली विवाद हुआ था , इस मौत के बाद इलाके में तनाव बना था और लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। कोतवाली पुलिस के लिए भी ये वीभत्स घटना चैलेंज बनी थी और पुलिस ने इस हत्याकांड के दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए है वहीं मामले में जांच जारी है और इस गिरफ्तारी में लगी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।0
0
Report
चांदा में STF ने 360 किलोग्राम गांजा सहित आरोपी ट्रक पकड़ा
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले की चांदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है अंतर राज्य स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय सदस्य को एसटीएफ की मदद से टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से 360 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है एसपी सुल्तानपुर चारू निगम के निर्देश पर लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत एसटीएफ और चाँदा पुलिस को सूचना मिली कि टोल प्लाजा चांदा क्षेत्र से आरोपी दीपक कुमार महतो जो की मधुबनी बिहार का रहने वाला है वह इसी रास्ते से जाएगा सूचना पर टीम ने टोल प्लाजा के पास से आरोपी को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया ट्रक में 360 किलोग्राम अवैध गांजा जिसकी कीमत लगभग 90 लख रुपए हैं आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन आधार कार्ड और तीन एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है पुलिस पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से ट्रक चलाने का कार्य करता है उसकी मुलाकात कुछ व्यक्तियों से हुई थी जिसके माध्यम से वह अवैध गांजा की तस्करी करने लगा आज जो गांजा पकड़ा गया है वह उसे उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करना था उसने यह भी बताया कि गांजा बिक्री के लिए उसे एक चक्कर में 50हजार रुपए मिलते थे फिलहाल पुलिस ने चांदा थाने में मामला दर्ज कर लिया है0
0
Report
Advertisement
एक गलत कदम से पहले वह शांत रहने की कोशिश में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:She is trying to stay calm until one wrong step0
0
Report
श्रमिकों की कुशलता ने परफेक्शन की नई मिसाल कायम की
Noida, Uttar Pradesh:WORKERS AND PERFECTION0
0
Report
संतोष राय गिरफ्तार: RTU कर्मचारियों पर झूठी शिकायतों से मचा आतंक, मठ करोड़ों चपत
Kota, Rajasthan:संत देवानंद हत्या के आरोपी संतोष का कारनामा RTU के कर्मचारियों को करता था ब्लैकमेल, वीसी तक को नहीं छोड़ा संतोष राय की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के भी कई कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है कोटा चन्द्रेसल मठ के युवा संत देवानंद की हत्या के मामले में एडवोकेट संतोष राय को गिरफ्तार किया है. उसके साथ एक सुपारी किलर पुष्पेंद्र भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. उससे पुलिस पूछताछ में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं. संतोष की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) के कई कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है. संतोष की पत्नी आरटीयू की कार्मिक है. संतोष ने यूनिवर्सिटी के कार्मिकों के खिलाफ शिकायत की हुई है, जिसके चलते उन्हें नुकसान भी झेलना पड़ा. यहां तक की वाइस चांसलर रहे प्रोफेसर को भी उसने नहीं छोड़ा. उसने कई कर्मचारियों की शिकायत कर ब्लैकमेल भी किया. झूठी शिकायतों के चलते कोर्ट ने संतोष पर पेनल्टी भी लगा दी थी.झूठी शिकायतों के दम पर करता था परेशान: आरटीयू में वीसी रहे प्रोफेसर सीडी प्रसाद का कहना है कि संतोष राय झूठी शिकायतें करता था. वह विश्वविद्यालय के अकादमिक से लेकर फाइनेंस और अन्य सभी डिपार्टमेंट में आरटीआई लगाता रहता था. इससे आरटीयू के भी कई कार्मिक परेशान थे. झूठी शिकायतों के चलते कई कार्मिकों को पेंशन मिलने में समस्या आई थी. रिटायर्ड प्रोफेसर सीडी प्रसाद का कहना है कि संतोष ने उनके संबंध में झूठी शिकायत कर दावा किया था कि उनके दस्तावेज फर्जी हैं. जब सभी दस्तावेजों का सत्यापन करवाया गया, तो सही पाए गए. इसके बाद उनको पेंशन के लाभ मिले थे 2 साल से अटकी ग्रेच्युटी और पीएल का 45 लाख: आरटीयू से रिटायर्ड प्रोफेसर धीरेंद्र माथुर के साथ भी ऐसा ही हुआ. उनकी भी संतोष राय ने शिकायत कर दी थी. प्रो माथुर का कहना है कि उनके करीब 45 लाख रुपए अटक गए हैं. यह पैसा उनकी ग्रेच्युटी और पीएल का है. जबकि शिकायत प्रोजेक्ट को लेकर थी, जिसे फाइनेंस कमेटी और बोर्ड आफ मैनेजमेंट से अप्रूवल मिल गई थी. उन्होंने कहा कि उन्हें रिटायर हुए 2 साल हो गए, लेकिन अभी तक यह पैसा नहीं मिला है. संतोष राय की शिकायत पर अधिकारी भी डरते हैं और कोई एक्शन नहीं लेता. उसका झूठ पकड़े जाने पर भी उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता. 'कोर्ट ने लगा दी थी संतोष पर पेनल्टी': रिटायर्ड प्रोफेसर एके द्विवेदी का कहना है कि संतोष राय की शिकायतों से स्टाफ परेशान हो गया था. इसीलिए न्यायालय में भी उसके खिलाफ एक्शन लेने के लिए कार्रवाई की गई थी. जिसके बाद कोर्ट ने भी उसके खिलाफ हजारों रुपए की पेनल्टी लगा दी थी. वह सब लोगों के पीछे पड़ जाता था. आरटीयू के वाइस चांसलर रहे प्रोफेसर एनपी कौशिक का कहना है कि संतोष उनके समय भी काफी शिकायतें करता था. राजभवन में भी शिकायतें पहुंचा देता था. वह किसी को भी नहीं छोड़ता था. गाजीपुर से कोटा आकर शुरू किया लोगों को डराने का काम: संतोष राय साल 2012 में कोटा आया था. यहां उनकी पत्नी राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में नौकरी कर रही थी. उसने विश्वविद्यालय परिसर में ही अपना आशियाना बना लिया था. उसके बाद उसने सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय के कार्मिकों को ही तंग किया. बीते कुछ सालों से ही वह यूनिवर्सिटी कैंपस से बाहर रहने लगा है. लेकिन इसके बावजूद भी उसका यूनिवर्सिटी में आतंक कम नहीं था. हर किसी नए काम में वह आरटीआई या झुठी शिकायत कर अडंगा लगाता था. मठ की जमीन और करोड़ों रुपए थी संतोष की नजर: संतोष राय और पुष्पेंद्र पुलिस की हिरासत में है. जबकि इस मामले में मुख्य हत्यारे आदित्य वर्मा की पत्नी जैक्शन जॉर्ज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोटा पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है, जिन्हें कोटा लाने पर गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं, संतोष राय मठ के बैंक खातों में जमा 4 करोड़ से ज्यादा की रकम को भी हड़पना चाह रहा था. मठ की करीब 700 बीघा जमीन पर भी उसकी नजर थी. इसलिए स्वयं ही मठ का अध्यक्ष बन गया था.0
0
Report
Advertisement
तेतरिया श्मशान मार्ग अतिक्रमण मुक्त, 3 पीढ़ियों की लड़ाई खत्म
Ansar Nagar, Jharkhand:ZEE MEDIA की खबर का बड़ा असर: 3 पीढ़ियों की लड़ाई के बाद तेतरिया में खुला श्मशान जाने का रास्ता श्मशान जाने तक का रास्ता छिनने पर शव को कंधों पर लेकर सड़क पर उतरे थे ग्रामीण, खबर के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान हंटरगंज अंचल प्रशासन की मौजूदगी में वर्षों से अतिक्रमित सड़क हुई मुक्त, ग्रामीणों ने जताया ZEE MEDIA का आभार चतरा: जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत तेतरिया गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या आखिरकार दूर हो गई। श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर हुए अतिक्रमण के कारण परेशान ग्रामीणों की आवाज को ZEE MEDIA ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और वर्षों से बंद सड़क को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। दरअसल, तेतरिया गांव में ग्रामीणों के आवागमन की सड़क पर लंबे समय से अवैध कब्जा था। मजबूरी में ग्रामीण पीएम श्री उच्च विद्यालय तेतरिया परिसर के बीच से होकर आवाजाही कर रहे थे। लेकिन विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा बाउंड्री निर्माण के लिए गड्ढ़ा खोदे जाने के बाद ग्रामीणों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। स्थिति यह हो गई कि गांव तक बाइक पहुंचना भी मुश्किल हो गया और आम लोगों के साथ-साथ अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसी समस्या को लेकर 2 जून को गांव के 70 वर्षीय वृद्ध डोमन पासवान की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को कंधे पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की पीड़ा और वर्षों से बंद रास्ते की समस्या को ZEE MEDIA ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। खबर प्रसारित होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। हंटरगंज अंचलाधिकारी रितिक कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 11 दिनों के अंदर मौके पर पहुंचकर सड़क पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया और ग्रामीणों के लिए रास्ता बहाल कराया। सड़क खुलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय ग्रामीण रमेश पासवान ने कहा कि इस रास्ते के लिए तीन पीढ़ियों से संघर्ष चल रहा था। आज सड़क अतिक्रमण मुक्त हुई है तो इसमें मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने ZEE MEDIA को धन्यवाद देते हुए कहा कि खबर चलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। ग्रामीणों ने हंटरगंज अंचलाधिकारी रितिक कुमार का भी आभार जताया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराया। ZEE MEDIA की पहल से उठी ग्रामीणों की आवाज आखिरकार प्रशासन तक पहुंची और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया। बाइट 1 : रमेश पासवान, ग्रामीण बाइट 2 : सौरभ पासवान, ग्रामीण।0
0
Report
नेहरू पार्क के पास कार में आग, दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला
Kota, Rajasthan:नेहरू पार्क के पास खड़ी कार में लगी आग, दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला कोटा। शहर के नयापुरा क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित नेहरू पार्क के पास शुक्रवार को एक कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया。 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क किनारे खड़ी थी, तभी उनमें अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझा दिया。 दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग आसपास के वाहनों और अन्य स्थानों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
राष्ट्रपति मुर्मु ने देहरादून के आईएमए में पासिंग आउट परेड की समीक्षा की
Noida, Uttar Pradesh:President Droupadi Murmu reviews the passing out parade at the Indian Military Academy, Dehradun0
0
Report
Advertisement
