110070
सावन की झमाझम बारिश से दिल्ली वालों को मिली राहत, वसंत कुंज में भी हुई जोरदार बारिश
New Delhi, Delhi:सावन के महीने में हो रही झमाझम बारिश ने दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। गुरुवार शाम को दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में भी जोरदार बारिश हुई जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बंडा में जहरीली शराब कांड: मनीष लोधी के ढाबे समेत अवैध ठिकानों पर बुलडोजर
Sagar, Madhya Pradesh:जहरीली शराब कांड के आरोपी मनीष लोधी का ढाबा गिराया गया.. बंडा शहर में जमीन कब्जा कर आलीशान मकान बनाने वाले मनीष के घर को जमीदोज करने के बाद अब स्थानीय प्रशासन ने उसके व्यवसायिक ठिकानों को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया है। बंडा क्षेत्र में ही जगथर में मनीष ने एक लंबे चौड़े इलाके में कब्जा कर उसमें एक बड़ा ढाबा बनाया था और आरोप है कि इस ढाबे से अवैध शराब की बिक्री और तस्करी होती थी और अब प्रशासन ने इस कब्जे को हटाया है और बुलडोजर से पूरा ढाबा नेस्तनाबूत किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अभी इस माफिया तंत्र के और ठिकानों का पता लगाया जा रहा है और वहां भी कार्यवाही होगी।0
0
Report
टीकमगढ़ में पूर्व पार्षद की पिटाई: महिलाओं ने छेड़खानी के आरोप पर हमला किया, वीडियो वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ शहर में पूर्व पार्षद की महिलाओं ने की जमकर पिटाई, छेड़खानी के आरोप लगाकर महिलाओं ने पूर्व पार्षद को जमकर पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वार्ड नंबर 27 से दो बार निर्दलीय पार्षद रह चुका है घनश्याम कुशवाहा, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी कोतवाली पुलिस, कोतवाली थाना क्षेत्र के मामौन दरवाजा मोहल्ला की घटना।0
0
Report
दंतेवाड़ा के एकलव्य खेल परिसर में सुविधाओं पर सवाल, खिलाड़ियों ने शिकायतें दर्ज कराईं
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा के जावंगा स्थित एकलव्य खेल परिसर से सामने आई तस्वीरें बस्तर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। यहां 150 से अधिक आदिवासी बच्चे और बच्चियां रहकर विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। लेकिन खिलाड़ियों ने परिसर में बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का आरोप है कि कई बार उन्हें जरूरी खेल सामग्री और यहां तक कि जूतें भी अपने पैसे से खरीदने पड़ते हैं। ऐसे में सवाल है कि जब इन खिलाड़ियों से प्रदेश और देश के लिए पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है, तो अभ्यास के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध क्यों नहीं कराए जा रहे? डाइट को लेकर भी शिकायतें। खिलाड़ियों ने परिसर में मिलने वाली डाइट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि दूध में पानी की मात्रा अधिक होती है और भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खिलाड़ियों की शिकायतों को देखते हुए डाइट की जांच की जरूरत जरूर सामने आती है। मैदान में रोशनी की कमी का आरोप। खिलाड़ियों के मुताबिक शाम के समय मैदान में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से अभ्यास प्रभावित होता है। वहीं अपनी समस्याएं सामने रखने पर प्रबंधन की ओर से परिसर से बाहर निकालने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सबसे गंभीर आरोप छह आदिवासी खिलाड़ियों को परिसर से बाहर किए जाने का है। यदि यह आरोप सही है, तो सवाल उठता है कि शिकायतों का समाधान करने के बजाय खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता क्यों दिखाया गया? फटे बिस्तरों पर खिलाड़ी, व्यवस्था पर सवाल। खिलाड़ियों ने हॉस्टल में पुराने और फटे बिस्तरों की शिकायत भी की है। यानी जिस परिसर में बस्तर की खेल प्रतिभाओं का भविष्य तैयार करने का दावा किया जा रहा है, वहीं बुनियादी सुविधाओं को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। बस्तर ओलंपिक और आदिवासी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की बात लगातार की जा रही है, लेकिन इन दावों की असली परीक्षा मैदान और हॉस्टल की व्यवस्था से ही होगी। कलेक्टर का बयान: “भोजन के संबंध में जो बात सामने आई है, उसका हम परीक्षण कराएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बच्चों को मानक के अनुरूप डाइट उपलब्ध हो। इसके साथ ही, जब भी बच्चे किसी आधिकारिक दौरे पर बाहर जाते हैं, तो उनके साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाती है। उनकी सुरक्षा और आवाजाही की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होती है।” ग्राउंड ज़ीरो से बच्चों के साथ 1210
0
Report
Advertisement
गोंडा हत्याकांड पर कांग्रेस नेताओं की हिरासत से बाराबंकी-गोंडा में राजनीति गरमा गई
Barabanki, Uttar Pradesh:गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है。 पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को बाराबंकी बहराइच मार्ग के शहाबपुर टोल प्लाजा पर हिरासत में लिया गया । यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश सिंह समेत कई कांग्रेसी हिरासत में लिए गए। गोंडा की करनैलगंज और कटरा बाजार थाने की पुलिस ने की कार्रवाई। हिरासत के दौरान कांग्रेस नेताओं और गोंडा पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस कार्रवाई के बाद मौके पर सियासी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लेकर मसौली थाना पर ले जाया गया, सूचना से कार्यकर्ताओं में आक्रोश。 बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता गोंडा से बाराबंकी के लिए रवाना हुए। टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने से माहौल गरमाया। विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस नेताओं के परिजनों से मिलने जाने पर रोकने की कार्रवाई。0
0
Report
अलीगढ़ होम्योपैथी कॉलेज के छात्रों का मानदेय 7500 से 25000 तक बढ़ाने का धरना
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ स्टेट होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के गेट पर छात्र छात्राएं मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर, छात्रों की मांग है कि उनका मानदेय 7500 रुपए से बढ़ाकर 25000 किया जाए। 7500 से नहीं चलता गुजारा भत्ता, पढ़ाई करने के बाद भी परिवारीजनों से मांगना पड़ता है खर्चा के लिए पैसा, एमबीबीएस के छात्रों का मानदेय 2011 से किया जा चुका है दो बार रिवाइज, छात्रों ने आरोप है कि सरकार मेडिकल के छात्रों के साथ कर रही है دوहरा व्यवहार, धरनारत और प्रदर्शनकारी छात्रों ने आयुष मंत्रालय से मांग की एमबीबीएस के छात्रों के बराबर दिया जाए मानदेय, थाना जवां कासिमपुर रोड स्थित स्टेट होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज का मामला。0
0
Report
जसवंतनगर विधानसभा: सपा का कब्ज़ा बरकरार, शिवपाल यादव का प्रभाव बना रहा
Etawah, Uttar Pradesh:जसवंतनगर विधानसभा पर समाजवादी पार्टी का कब्जा वर्षों से बना है। इटावा जनपद की यह विधानसभा सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव के प्रभाव के कारण अन्य दलों के प्रत्याशियों के लिए कठीन मानी जाती है; मुलायम सिंह यादव के बाद से शिवपाल इस क्षेत्र में विधायक बने हुए हैं। जसवंतनगर लोकसभा क्षेत्र के हिसाब से मैनपुरी के हिस्से में आता है और यहाँ सपा परिवार का वायदा बना रहने से क्षेत्रीय दलों के बीच निष्पक्ष चुनाव भी कठिन रहा है। इस विधानसभा में सपा का दबदबा बना हुआ है और किसी भी दल के प्रत्याशी के लिए बड़े मार्जिन से हार की संभावना कम रहती है।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली पहुंचे मंत्री एके शर्मा, शिव महापुराण कथा में शामिल होकर किया गया स्वागत
Raebareli, Uttar Pradesh:नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आज रायबरेली मे आयोजित महाशिवपुराण कथा मे शामिल होने यहां पहुंचे हैं। उनके आगमन को लेकर शहर के सारस चौराहे पर नगर पालिका प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में सभी सभासदों ने मंत्री एके शर्मा का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ मंत्री का अभिनंदन किया। कुछ देर तक सारस चौराहे पर स्वागत का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद मंत्री एके शर्मा ने अपने रायबरेली आगमन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में उनके साथी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए वह रायबरेली पहुंचे हैं।0
0
Report
रोहित अग्रवाल, अवनीश त्यागी: बीजेपी की बाइट पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:रोहित अग्रवाल आरएसडी अवनीश त्यागी बीजेपी की बाइट0
0
Report
धौलपुर के निहालगंज में जनरल स्टोर से 80 हजार की चोरी CCTV कैद
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक जनरल स्टोर को निशाना बनाया। चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और करीब 80 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी है। जानकारी के अनुसार रात के समय 2 चोर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने ताले तोड़े और अंदर घुसकर सामान खंगाला। गल्ले में रखी करीब 80 हजार की नकदी के साथ दुकान में रखी 100 रुपए के नोटों की माला भी वे ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को चोरी का पता चला तो उन्होंने निहालगंज थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने दुकान के CCTV फुटेज देखे, जिसमें दोनों चोर चोरी करते दिख रहे हैं। पुलिस अब आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता चल सके। थाना प्रभारी ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने की बात कही है0
0
Report
Advertisement
जेपीएससी-जेएसएससी घोटाले की सीबीआई जांच, FIR वापस लेने की मांग पर भाजपा सड़कों पर
Giridih, Jharkhand:एभीबी : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच कराने तथा पूरे राज्य में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज किए गए एफआईआर को अविलंब rद्द करने की मांग को लेकर भाजपा ने शनिवार को आक्रोशपूर्ण आंदोलन एवं उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया. कार्यक्रम की शुरुआत गिरिडीह स्टेडियम से हुई. मूसलाधार बारिश के बीच यहां से सैंकड़ों की संख्या में युवा, विद्यार्थी एवं भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश मार्च के रूप में समाहरणालय पहुंच उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर छात्र हित से जुड़ी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा. इस दौरान हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लिए भाजपा कार्यकर्ता जोरदार तरीके से नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। आंदोलन का नेतृत्व झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, डॉ रविन्द्र राय, विधायक नागेंद्र महतो, और डॉ मंजू देवी ने किया. घेराव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। कथित गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेकर उन्होंने राहत देने की मांग की. घेराव कार्यक्रम के बाद पार्टी का एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का ज्ञापन अपर समाहर्त को सौंपा. मौक़े पर पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक लक्ष्मण Swornkart, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साव, दिलीप वर्मा, चुन्नूकांत, महादेव दुबे समेत सैकड़ो नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे.0
0
Report
सीवान के गुठनी में 60 लाख के कोडिन कफ सिरप की बरामदगी, चालक फरार
Siwan, Bihar:सीवान के गुठनी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक से करीब 60 लाख रुपये का कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। ट्रक से 190 पेटी में 28 हजार 500 बोतल कफ सिरप मिलने से हड़कम्प मच गया। गुठनी थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की है। मामला गुठनी थाना क्षेत्र के बिहार- यूपी के बॉर्डर श्रीकरपुर चेक पोस्ट का है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को जांच के लिए रोका। पुलिस का इशारा मिलते ही ट्रक चालक और खलासी के इस तरह भागने पर पुलिस का शक और गहरा गया। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई तो अंदर बड़ी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने लाया। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद सिंह और रविशंकर सिंह की मौजूदगी में ट्रक को खाली कराया गया। जांच के दौरान 190 पेटियों में कुल 28 हजार 500 बोतल कफ सिरप बरामद की गई। बरामद कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। अब पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है। कफ सिरप से जुड़े दस्तावेज, ट्रक, उसके मालिक और सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है। वहीं, फरार चालक और खलासी की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में कफ सिरप कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।0
0
Report
पाकुड़ पुलिस ने लूटकांड के तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार, हथियार-गहना और बाइक बरामद
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफ़लता मिली है... अमड़ापाड़ा बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई लूट के पीछे की कड़ियाँ पुलिस ने सुलझा लीं। एसपी अनुदीप सिंह की टीम ने दो सितंबर की वारदात के आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। तीन अंतरराज्यीय अपराधियों के पास से लूटे गए गहने, दो देसी कट्टे, एक देसी पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिलें, मोबाइल और नकद रुपये बरामद हुए हैं। घटी घटनाओं में संलिप्त आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ पारो उर्फ प्रवीण कुमार यादव (मोहनपुर, जिला देवघर), Harsha Anand उर्फ Harsh यादव (बांका), Kamal Kumar Kishor उर्फ कमल यादव (बौसी, बांका) के खिलाफ पुरानी आपराधिक प्रवृत्ति के दर्जनों मामले हैं। मामले की गभीरता को देखते हुए विशेष टीम और छह छोटी टीम बनाकर छापेमारी की गई और 10 दिनों में आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।0
0
Report
Advertisement
सासाराम ROB फ्लाईओवर निरीक्षण: पैदलियों के लिए सीढ़ी नहीं, DM ने लिया आधिकारिक नोट
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम के बीच नगर से होकर गुजरने वाली तकिया में स्थित रेलवे के ROB रेल फ्लाई ओवर का जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया। बता दे कि इस फ्लाईओवर के दोनों छोर पर पैदल चलने वालों के लिए सीढ़ियों की व्यवस्था नहीं है। एक तरफ तो सीढ़ी बनाई गई है, लेकिन दूसरे तरफ सीढ़ी नहीं है। ऐसे में पैदल आने जाने वाले तथा पुल पार करने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। मालूम है कि यहां पहले रेलवे का फाटक था। जहां रेलवे का फ्लाईओवर ब्रिज बन गया। लेकिन पैदल यात्रियों के लिए सीढ़ियों का निर्माण नहीं कराया गया। ऐसे में आम लोगों की बार-बार यह शिकायत रहती थी, जिसको देखते हुए जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने रेलवे के अधिकारियों के साथ बातचीत की और आज रेलवे के सीनियर डिवीजनल अधिकारी मौके पर पहुंची तथा डीएम के साथ स्थल का निरीक्षण किया।0
0
Report
किसान आंदोलन तेज: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत तय
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में चल रहा धरना प्रदर्शन आज लगातार चौथे दिन यानि शनिवार को भी जारी रहा। धरने में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों ने शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया और लगातार हुंकार भरते हुए आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक ले जाने का संकल्प लिया। सभी किसानों ने सामूहिक चर्चा कर सोमवार को एक महापंचायत का ऐलान किया है। 9 सितंबर से किसान धरने पर बैठे हुए हैं। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि किसानों को 10 प्रतिशत आबादी के प्लॉट देने का प्रस्ताव प्राधिकरण बोर्ड से वर्ष 2024 में पास कराकर शासन के अनुमोदन के लिए भेजा जा चुका है। अब शासन स्तर पर इसका अनुमोदन होना बाकी है। उन्होंने कहा कि किसानों की जायज मांगों के समाधान के लिए आंदोलन जरूरी है और किसान अपनी मांगों के पूरा होने तक पूरी मजबूती के साथ आंदोलन में डटे रहेंगे। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि किसानों की लड़ाई आर-पार की है। जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। किसान एकता संघ के नेता उम्मेद त्यागी ने कहा कि 10 प्रतिशत आबादी के प्लॉट का मुद्दा जानबूझकर लंबित रखा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है और किसान संगठन इस मुद्दे को हल कराने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेंगे। भारतीय किसान परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कुमार पाल प्रधान ने कहा कि किसान किसी भी तरह के फ्लैग मार्च या दबाव से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों का दमन करने वाले पुलिस अधिकारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और उनकी नौकरी तक जा सकती है। किसान संघर्ष मोर्चा ने घोषणा की कि 14 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे और आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। किसानो की मांगे 10 प्रतिशत भूखंड, आबादियो के निस्तारण, नए कानून के अनुसार 20 प्रतिशत भूखंड तथा ₹20,000 प्रति वर्गमीटर मुआवजा0
0
Report
हरियाणा के हिसार में गणपति उत्सव देखते-देखते प्रतिमाओं की संख्या 5,000–7,000 और मिठाई बदली रौनक
Hisar, Haryana:महाराष्ट्र की तर्ज पर अब हरियाणा के हिसार में गणपति उत्सव की अभूतपूर्व धूम देखने को मिल रही है, जहाँ 14 सितंबर को गणपति स्थापना से ठीक पहले बाजार रंग-बिरंगी और मनमोहक प्रतिमाओं से पूरी तरह सज चुके हैं। बीते 5 से 7 वर्षों में शहर में एक बड़ा सांस्कृतिक बदलाव आया है, जहाँ पहले केवल 100 गणपति की स्थापना होती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 5,000 से 7,000 तक पहुँच गई है और बाजारों में ₹200 से लेकर ₹10,000 तक की प्रतिमाएँ बिक रही हैं। इस त्योहार का असर खान-पान पर भी साफ दिख रहा है; तीज पर घेवर की जगह अब मिठाइयों की दुकानों पर बप्पा के प्रिय मोदक छा गए हैं, उत्सव बदला है, तो स्वादों का रंग भी बदला है! तीज-त्योहारों पर हरियाणा के बाजारों में जहाँ घेवर की खुशबू हुआ करती थी, वहीं अब दुकानों पर गणपति बप्पा के पसंदीदा मोदक छा गए हैं। केवल सादे मोदक ही नहीं, बल्कि युवाओं और बच्चों को ध्यान में रखकर दुकानों पर चॉकलेट मोदक, फ्रूटी मोदक और मावा मोदक जैसी ढेरों वैरायटी मौजूद हैं। छोटे आयोजनों से शुरू हुआ यह पर्व अब भव्य उत्सव का रूप ले चुका है, जिसने महिलाओं और स्थानीय निवासियों के मन में नया उत्साह और प्रेम भर दिया है, जो भारत की 'विविधता में एकता' की खूबसूरत मिसाल पेश करता है।0
0
Report
Advertisement
