icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110001
SKSanjay Kumar VermaFollow20 Jul 2024, 01:10 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

SC के फैसले के बाद गोपीचंद पडळकर जिल्हा बैंक चुनाव मैदान में उतरेंगे

Sangli, Maharashtra:Sng_dcc_padlakr स्लग - सर्वोच्च न्यायालयाच्या निर्णयाचे स्वागत करत जिल्हा बँकेची निवडणूक जिंकण्याचा पडळकरांनी व्यक्त केला विश्वास. अँकर - सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँक निवडणूक प्रकरणी गोपीचंद पडळकर यांचा अर्ज सर्वोच्च न्यायालयाकडून वैध ठरवण्यात आला आहे.सर्वोच्च न्यायालयाच्या निर्णयाचा आमदार गोपीचंद पडळकर यांनी स्वागत केले आहे.अर्ज अवैध ठरल्यानंतर विरोधकांकडून मतदारांना आपल्या बाजूला करण्याचा प्रयत्न करण्यात आला होता,मात्र सर्वोच्च न्यायालयाच्या निर्णयानंतर आता जिल्हा बँकेची निवडणूक ताकतीने लढू आणि जिंकू असा विश्वास पडळकर यांनी व्यक्त केला आहे.काँग्रेसचे माजी आमदार विक्रम सावंत यांनी जिल्हा बँकेतील गोपीचंद पडळकर यांच्या उमेदवारीवर आक्षेप घेतला होता,ज्यामध्ये उच्च न्यायालयाच्या कोल्हापूर खंडपीठाने पडळकरांचा उमेदवारी अर्ज अवैध ठरवला होता,त्यानंतर पडळकरांनी सर्वोच्च न्यायालयामध्ये धाव घेतली होती. (j)ावर सर्वोच्च न्यायालयाने पडळकरांना दिलासा देत अर्ज वैध ठरवला आहे,त्यामुळे गोपीचंद पडळकर हे आता जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीच्या मैदानात असणार आहेत. बाईट - गोपीचंद पडळकर - आमदार .
0
0
Report

अलीगढ़ गल्ला लूट: पल्लेदार मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2.35 लाख बरामद

Aligarh, Uttar Pradesh:छर्रा गल्ला व्यापारी लूटकांड का SSP नीरज जाडौन ने किया खुलासा, ढाई साल से व्यापारी के यहां काम कर रहा पल्लेदार निकला मास्टरमाइंड, 14 लाख रुपये की लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन अभी फरार, लूटी गई रकम में से ₹2.35 लाख बरामद, लूट की रकम से खरीदे गए करीब ₹70 से ₹80 हजार के आभूषण पुलिस ने कब्जे में लिए, एक आरोपी के पास से तमंचा बरामद होने की भी जानकारी दी, व्यापारी के यहां लंबे समय से काम कर रहे पल्लेदार पर ही साजिश रचने का आरोप, अलीगढ़ एसएसपी ने पुलिस टीम को ₹25000 नगद इनाम देने की भी की घोषणा, गल्ला व्यापारियों से की खास अपील सभी पल्लेदारों का कराएं वेरीफिकेशन, थाना छर्रा में अलीगढ़ एसएसपी ने किया खुलासा
0
0
Report

जमुई में डायन बनाकर महिला की हत्या, पुलिस जांच में नया मोड़

Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में डायन होने का आरोप लगाकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रूपा मांझी की पुत्री दुतीय देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। महिला का शव गांव स्थित पुराने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के पीछे झाड़ी में फेंका हुआ मिला। दरअसल, गांव के ही बिहारी मांझी के पुत्र संदीप मांझी की मौत हुई थी। इसके बाद महिला पर भूत-प्रेत करने का शक जताया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी अंधविश्वास और गुस्से में महिला की हत्या कर दी गई। हालांकि, हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। प्रभारी एसडीपीओ सह साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और मामले की छानबीन में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

रामलीला मंच पर भोजपुरी डांस वायरल: VHP ने कार्रवाई की मांग

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन के मंच पर भोजपुरी गानों पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नाराजगी देखने को मिल रही है। धार्मिक मंच पर इस तरह की गतिविधियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला बीजपुर थाना क्षेत्र के बखरिहवा बाजार का है, जहां वायरल वीडियो को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और रामलीला कमेटी के लोगों को भी इस तरह की गतिविधियों को लेकर हिदायत दी गई है। धार्मिक आयोजनों, रामलीला का मंच और भोजपुरी गानों पर डांस का वायरल वीडियो सोनभद्र के बखरिहवा बाजार से सामने आए इस वीडियो ने धार्मिक आयोजन की मर्यादा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। विश्व हिंदू परिषद और सामाजिक संगठनों की ओर से भी मामले में कार्रवाई की मांग उठाई गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। वीडियो में रामलीला मंच पर भोजपुरी गानों पर डांस होता दिखाई देने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की जी मीडिया स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक मंच पर इस तरह के कार्यक्रम को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है, जहां पहुंचकर टीम मामले की पड़ताल में जुटी है। रामलीला कमेटी के लोगों को भी हिदायत दी गई है कि धार्मिक आयोजन के मंच पर इस तरह की गतिविधियाँ सामने आने पर कार्रवाई की सकती है। नरसिंह त्रिपाठी - VHP धर्म प्रसार प्रमुख वाराणसी - उपेंद्र प्रताप सिंह - स्थानीय निवासी (VHP नेता) विकास चौबे : स्थानीय जनपद निवासी。 तुलसी दास - स्थानीय निवासी, प्रत्यक्षदर्शी。 रिपोर्टर: अरविन्द दुबे सोनभद्र
0
0
Report

दयाशंकर सिंह: विपक्ष अराजकता फैलाकर भारत को पाकिस्तान बनाना चाहता है

Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का बड़ा बयान कहा विपक्ष देश में अराजकता फैलाकर भारत को पाकिस्तान बनाना चाहता है इन लोगों के तार बाहर से जुड़े हुए हैं विदेशी फंडिंग होती है खुलेआम मीडिया में बोल रहे हैं कि हम बांग्लादेश से प्रेरित हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट के पंचायत चुनाव 3 महीने में करवाने के आदेश पर दयाशंकर सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट का जो आदेश है उसका नियम कानून के तहत पालन किया जाएगा। दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव के लिए बोला कि उनकी पकड़ प्रदेश में कहीं भी नहीं है पश्चिम में अखिलेश ने जाटों का अपमान किया पूरे प्रदेश में सनातन और हिंदुओं का अपमान किया भगवान राम का अपमान किया राम भक्तों पर गोली चलवाई ये बुरी तरह चुनाव हारेंगे 2027 में बीजेपी की 350 सीटें आ रही हैं। बाइट - दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री
0
0
Report

समस्तीपुर जंक्शन पर दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा अभियान तेज, यात्री रहें जागरूक

Samastipur, Bihar:दुर्गा पूजा में ट्रेनों में बढ़ी भीड़, नशाखुरानी गिरोह और अटैची लिफ्टर से सावधान ।समस्तीपुर जंक्शन पर RPF-GRP का जागरूकता अभियान, यात्रियों को अजनबियों से दोस्ती और खानपान लेने से बचने की सलाह। दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दूसरे राज्यों से लोग त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट है। नशाखुरानी गिरोह, अटैची लिफ्टर और बदमाशों से बचाने के लिए रेलवे पुलिस ने संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया। यात्रियों को पंपलेट बांटकर अजनबियों से दोस्ती नहीं करने और उनके दिए खाने-पीने के सामान का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई। इसी खतरे को देखते हुए समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोशिया के नेतृत्व में यात्रियों को नशाखुरानी से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस ने अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की चीजें नहीं लें। प्रसाद या अन्य खाद्य सामग्री के नाम पर नशीला पदार्थ देकर यात्रियों को बेहोश किया जा सकता है और फिर उनका सामान लेकर बदमाश फरार हो सकते हैं। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपने सामान की सुरक्षा करने और किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल रेल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही ट्रेन में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार या किसी अन्य तरह की परेशानी होने पर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई। यात्रियों को गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ लेकर सफर नहीं करने की हिदायत दी गई।जीआरपी इंस्पेक्टर बीरबल कुमार के मुताबिक, त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। दूसरे राज्यों से घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ छठ महापर्व तक बने रहने की संभावना है। ऐसे में रेलवे पुलिस का प्रयास है कि यात्री सतर्क रहें और सुरक्षित अपने घर पहुंचें।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में विपक्ष और सरकार भिड़ंत तेज: केंद्र के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में इन दिनों राजनीतिक बयानबाजी खूब सुनाई दे रहा है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा केंद्र राज्य को योजनाएं तो दे रही पर राज्य सरकार ले नहीं पा रहीं वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा केंद्र झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करती है। बाबूलाल राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने पर उनको बेस मजबूत करना चाहिए था पर कुछ किए नहीं ,हम कहते हैं बाबूलाल से बनाईये हमें मुख्यमंत्री झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, केंद्र सरकार राज्य को योजनाएं देने को तैयार है पर राज्य सरकार ले ही नहीं पा रही, कुछ काम कर ही नहीं पा रही है। पिछले दिनों भी राज्य सरकार ने गृह विभाग की कई योजनाओं को रद्द कर दिया। यहाँ की सरकार काम ही नहीं कर रही है, काम करेगी तभी तो योजनाओं की राशि मिलेगी। बाइट ...बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष मंत्री इरफान अंसारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बाबूलाल को जानकारी का आभाव है, बेवजह घाव पर नमक छिड़कते हैं वो। बीजेपी और केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करती है। पैसा झारखंड को नहीं दे रही है। स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति की राशि काटी जा रही, नई नई नीति ला दिया जाता है। भारत सरकार अगर झारखंड के खनिज संपदा से चल रही है तो जो झारखंड का हक है वही मांग रहे हैं। झारखंड के हक को छीनना बर्दाश्त से बाहर है। जिंदगी में बीजेपी झारखंड में सत्ता में नहीं आएगी। आपकी नीति और नीयत साफ नहीं, झारखंड को सिर्फ चारागाह बना दिया। बाबूलाल पहला सीएम बने मौका मिला , आपको राज्य का बेस मजबूत करना चाहिए था। मैं तो कहता हूं बाबूलाल से बनाईये मुझे मुख्यमंत्री बाइट ...इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड
0
0
Report

पलारी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और रैक पॉइंट की मांग लेकर प्रदर्शन

Seoni, Madhya Pradesh:पलारी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज और मालगाड़ियों के लिए रैक पॉइंट बनाने की मांग को लेकर पलारी सहित आसपास के करीब 150 गांवों के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नागपुर जोन के डीसीएम अनिल एल. नागल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम ज्ञापन सौंपा। लोगों की मांग है कि पलारी स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए और किसानों के अनाज के परिवहन तथा कृषि उपयोगी रसायनों की आपूर्ति के लिए रैक पॉइंट बनाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आम जनता और किसानों से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए रेलवे प्रशासन उनकी मांगों पर जल्द निर्णय ले।
0
0
Report
Advertisement

सीवान में गुठनी में ट्रैक्टर पलटने से 14 वर्षीय बिट्टू की मौत, दो घायल

Siwan, Bihar:सीवान के गुठनी से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक 14 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। तीनों बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के खिलवा-पुरैना मार्ग पर पुरैना गांव के समीप की है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी लाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव के तीन बच्चे खेल-खेल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार हो गए। पुरैना गांव के समीप एक मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीनों बच्चे ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक 14 वर्षीय बिट्टू कुमार की मौत हो चुकी थी। वहीं, घायल आदित्य कुमार उर्फ राज के पैर में चोट आई है, जबकि अभिषेक कुमार को सुरक्षित निकाल लिया गया। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक बिट्टू कुमार गुठनी थाना क्षेत्र के सेमाटार गांव निवासी परमानंद राम का पुत्र था। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही गुठनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
0
0
Report

झारखंड: आदिवासी समूह ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के विरोध में आवास घेराव-पुतला दहन

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे आदिवासी एकता मंच के बैनर तले किया गया प्रदर्शन, भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का आवास घेर किया पुतला दहन, जमकर की भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी का झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माँ के ऊपर दिए गए विवादित बयान के बाद आदिवासी एकता मंच के तत्वावधान मे सैंकड़ो की संख्या मे गढ़वा पहुंचे आदिवासी समाज के द्वारा गढ़वा स्थित उनके आवास का घेराव किया गया। विधायक के आवास घेराव के दौरान सुरक्षा के व्यापाक इंतजाम किया गया था वहाँ पर पहुंचने के बाद आदिवासियों के द्वारा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और माफ़ी मांगने को कहा गया। तत्पश्चात जुलुस के शक्ल मे रंका मोड़ पहुँच कर विधायक का पुतला फुका गया। गौरतलब है की भाजपा विधायक के द्वारा एक यूट्यूबर को दिए गए 13 सेकंड के इंटरव्यू मे कहा था की एमएमडीआर बिल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऐसे रो रहे हो की जैसे उनकी माँ मर गई हो। रोजगार मे भ्रष्टाचार के खिलाफ क्यों नहीं बोलते है। विधायक के दिए गए बयान के जिसके सातवेँ दिन मुख्यमंत्री की माँ का निधन हो गया जिसके बाद उनपर रंका थाना मे एससी/एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया और आज यह कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे आदिवासी एकता मंच सह जेएमएम के युवा जिला अध्यक्ष ने कहा की वर्तमान विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोंम गुरु की पत्नी के बारे मे अपमानित बाते कही गई थी ठीक उसके आठ दिन के बाद रूपी सोरेन का निधन हो जाता है जिससे हम आदिवासी समाज काफ़ी मर्माहित है उसी के खिलाफ वर्तमान विधायक का आज आवास का घेराव किया गया और जुलूस निकालकर रंका मोड़ पर उनका पुतला दहन किया गया। हम आदिवासी समाज के लोग मांग करते है की विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी समाज से माफ़ी मांगे अन्यथा आदिवासी समाज इनका सभी जगहों पर विरोध करते रहेगा.
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर में चार बच्चों की मां लापता, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई

Fatehpur, Uttar Pradesh:स्लग: फतेहपुर में चार बच्चों की मां लापता, 15 लाख की जमीन बेचने के बाद गायब होने का मामला, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका एंकर- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चार बच्चों की मां के लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने एक मुस्लिम युवक पर महिला को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। महिला के देवर गोलू साहू के मुताबिक, महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है और महिला ने कुछ दिन पहले करीब 15 लाख रुपये की जमीन भी बेची थी। परिजनों का आरोप है कि संबंधित युवक पहले भी महिला का पीछा कर चुका था, जिसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब महिला के लापता होने के बाद परिवार के लोग उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पूरा मामला खागा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। खागा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुटी है और युवक पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है。 बाइट- गोलू साहू ( महिला का देवर )
0
0
Report

16 वर्षीय शरण्या ने महाराष्ट्र के पैरा-एथलीटों की कहानी किताब से चमकाई पहचान

Noida, Uttar Pradesh:महज 16 साल की उम्र में जहां बच्चे अपने करियर के सपने बुन रहे होते हैं, वहीं मुंबई की शरण्या खेरुका ने ऐसा काम किया है. जो देश के उन खिलाड़ियों को पहचान दे रहा है जिनकी कामयाबी के पीछे संघर्ष की लंबी कहानी छिपी है. शरण्या ने महाराष्ट्र के पैरा-एथलीटों की जिंदगी और उनके संघर्ष पर एक किताब लिखी है. जिसे पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया से सराहना मिली है. उनकी किताब 'Living Histories: Stories of Maharashtra’s Paralympians' उन खिलाड़ियों की अनकही कहानियों को सामने लाती है जिन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया. इस किताब में सुकांत कदम और संदीप संजय सरगर समेत महाराष्ट्र के पैरा-एथलीट्स के साहस, मजबूत इरादे और तमाम चुनौतियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के सफर को दर्ज किया गया है. इस मौके पर PCI के डायरेक्टर सत्यनारायण भी मौजूद रहे. PCI के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने की तारीफ इतनी कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल करते हुए, शरण्या खेरुका को पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया से अपनी किताब 'लिविंग हिस्ट्रीज: स्टोरीज ऑफ महाराष्ट्र्स पैरालंपियंस' के लिए पहचान मिली है. यह किताब महाराष्ट्र के पैरा-एथलीट्स की प्रेरणादायक, लेकिन अक्सर अनकही रह जाने वाली कहानियों को बड़े पाठक वर्ग तक पहुंचाती है. इसमें मुश्किल हालात के बावजूद उनकी हिम्मत, मजबूत इरादे और संघर्ष की यात्रा को दर्ज किया गया है. यह पहचान मिलने के मौके पर PCI के डायरेक्टर सत्यनारायण, पैरा-एथलीट सुकांत कदम और संदीप संजय सरगर भी मौजूद थे. इन दोनों खिलाड़ियों की प्रेरणादायक यात्राओं को किताब में शामिल किया गया है. हर मेडल के पीछे एक ऐसा सफर होता है. जिसे चंद लोग देख पाते हैं. इसमें दर्दनाक नाकामियां, मुश्किल फैसले, लगातार प्रैक्टिस, संदेह के पल और बार-बार फिर से शुरुआत करने का साहस शामिल होता है.'लिविंग हिस्ट्रीज' इन खिलाड़ियों की व्यक्तिगत कहानियों को जिंदा करती है. यह बताती है कि किस तरह पैरा-एथलीट्स ने व्यक्तिगत और शारीरिक चुनौतियों का सामना किया, मुश्किलों से लड़े और वैश्विक मंच पर भारत का परचम लहराया. हैरानी की बात यह है कि बेहतरीन कामयाबी और इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीतने के बावजूद, इनमें से कई खिलाड़ी आज भी अनजान हैं. उनकी मेहनत और सफलता की कहानियां अब तक बड़े स्तर पर लोगों तक नहीं पहुंच पाई हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top