110007
सदर बाजार में सुरक्षा को लेकर क्या बोले स्थानीय लोग ओर व्यापारी
Delhi, Delhi:त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली में खुफिया विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था कि आतंकवादी भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बना सकते हैं। कल रोहिणी में हुए ब्लास्ट के बाद बंजारों की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा को लेकर सदर बाजार के लोगों और दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। टीटी दुकानदारों ने सुरक्षा के उपायों को और सख्त करने की मांग की है, ताकि त्योहारों के दौरान सभी लोग सुरक्षित रह सकें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रीगंगानगर में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक: बाइक सवार गिरा, CCTV में हमला कैद
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर (श्रीगंगानगर) श्रीगंगानगर में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक, बाइक सवार पर हमले का CCTV आया सामने, श्वान के हमले से घबरा कर गिरा बाइक सवार युवक, गनीमत रही कि नही आई गंभीर चोट, श्वानों की बढ़ती संख्या से आमजन परेशान0
0
Report
आगरा के CHC अछनेरा अस्पताल में नवजात शव मिलने से हड़कंप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के सरकारी अस्पताल में मानवता शर्मसार, CHC के शौचालय में मिला नवजात का शव, जन्म के तुरंत बाद शौचालय में फेंके जाने की आशंका, अस्पताल स्टाफ को जानकारी होने पर मचा हड़कंप, बाहर निकालने तक नवजात की हो चुकी थी मौत, सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे, शौचालय में कैसे पहुंचा नवजात, CCTV खंगाल रही पुलिस, घटना के बाद आसपास तमाम तरह की चर्चाएं, आगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा का मामला.0
0
Report
छिंदवाड़ा हाईवे हादसे में चार मजदूरों की मौत, 25 घायल
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा ब्रेकिंग पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, 4 मजदूरों की मौत:छिंदवाड़ा में लाशें सड़क पर बिखरीं गाड़ी के परखच्चे उड़े हादसे में 25 घायल छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर जा गिरे। हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे टेमनी खुर्द के पास हुआ.सावरी चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी के मुताबिक हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है. करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. कई घायलों की हालत गंभीर है. पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है. 108 की 6 गाड़ियां भेजी गई हैं। प्रशासन ने मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि अभी नहीं की है.घायलों को स्थानीय लोगों ने भी अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
जालौन के सीएचसी परिसर में खड़ी एंबुलेंस में आग, दमकल ने पाया नियंत्रण
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी खराब एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी एम्बुलेंस, सीएचसी परिसर में पीछे खड़ी खराब एंबुलेंस में अचानक आग लगने से मची अफरा-तफरी, अस्पताल स्टाफ द्वारा डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, जालौन के कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर का मामला。0
0
Report
चंदौली के जीटीआर ब्रिज के पास टक्कर, पुलिसकर्मी बनाकर रौब ढालने वाला चालक गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली के जीटीआर ब्रिज के पास दो कारों में टक्कर. एक चालक जो खुद को पुलिसकर्मी बताने की कोशिश कर रहा था, उसने रौब झाड़ने का आरोप. घटना के नजदीकी क्षेत्र में एक कार ने दूसरी कार में टक्कर मारी. कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, हेडलाइट टूटी. घटनासे किसी के घायल होने की सूचना नहीं. टक्कर के बाद चालक मौके से भागने लगा; पीड़ित पक्ष ने वाहन संख्या UP65FX4270 को रुकवाया. चालक ने को खुद को पुलिसकर्मी बताने का प्रयास किया—पीड़ित पक्ष का आरोप. गलत बताने के बजाय दबाव बनाने का आरोप. पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड. घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटीआर ब्रिज के पास की है.0
0
Report
UPSSSC दफ्तर के बाहर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन जारी, रिजल्ट 3 साल बाद भी नहीं
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के UPSSSC दफ्तर के बाहर अलग-अलग वर्ग की भर्तियों के अभ्यर्थियों का प्रोटेस्ट लगातार जारी है। सैकड़ों की संख्या में हाथों में बैनर पोस्टर लिए संघर्ष कर रहे युवाओं ने कहा कि 3 साल से ज्यादा हो गया अभी तक उनका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हमेशा यहां पर प्रोटेक्ट करने आते हैं अधिकारियों से आश्वासन मिलता है लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली। आपको बता दें कि PET 2022 के अनुसार 1468 पदों पर ग्राम पंचायत अधिकारी और 5512/5369 जूनियर असिस्टेंट का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है जिसको लेकर हजारों अभ्यर्थियों का संघर्ष लगातार जारी है。0
0
Report
Advertisement
NEET-UG पुनः परीक्षा: सरकार-देश मिलकर धोखाधड़ी रोकने की एकजुट पहल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | NEET-UG की दोबारा परीक्षा पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के DG अभिषेक सिंह ने कहा, "यह सरकार और पूरे देश का मिला-जुला प्रयास था, जिसमें भारत सरकार के सभी विभागों, राज्य सरकारों, ज़िला प्रशासन, छात्रों, अभिभावकों और सभी संबंधित लोगों ने मिलकर धोखाधड़ी करने वालों और स्कैम करने वालों को यह संदेश दिया कि आप सिस्टम को हरा नहीं सकते, आप युवा छात्रों और भारत के युवा दिमागों के अधिकार नहीं छीन सकते और हम यह पक्का करेंगे कि परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के हो..."0
0
Report
बिहार मंत्री के बयान के बाद निशांत को पार्टी में बड़ी भूमिका मिल सकती है
Patna, Bihar:Patna बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान आने वाले समय में निशांत कुमार को पार्टी का पूरा कमान भी मिल सकता। सब ने उन पर ट्रस्ट किया उनको समर्थन और सहयोग मिलेगा पार्टी के सभी गांव पंचायत प्रखंड और जिला राज्य छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं ने निशांत को पार्टी में लाने की बड़ी डिमांड की थी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने निशांत को लेकर बड़ा फैसला किया। निशांत पार्टी का काम नहीं बल्कि बिहार सरकार का भी अब काम कर रहे। पुलिस के एनकाउंटर पर मंत्री श्रवण कुमार बोल जो भी घटना हुआ हम सब अफसोस जाहिर करते हैं घटना की सच्चाई पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच का आदेश दिया है दूध का दूध और पानी का पानी होगा0
0
Report
सर्व समाज सहायता टीम ने 42,100 रुपए कन्यादान कर बेटी की शादी में मदद की
Karauli, Rajasthan:बेटी की शादी में किया सर्व समाज सहायता टीम ने 42,400 रुपए का कन्यादान, हिण्डौन । सर्व समाज सहायता टीम करौली ने आर्थिक रूप से कमजोर गांव ढिंढोरा निवासी रोशन गाडियां लुहार की बच्ची की शादी में सहायता उपलब्ध कराने की मुहिम चलाकर राशि एकत्रित की । इस दौरान टीम ने सभी के सहयोग से 42,100 रुपए का कन्यादान किया।0
0
Report
Advertisement
रायपुर से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से आज राजधानी रायपुर से "सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा" का शुभारंभ किया जाएगा . मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशेष यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.. इस यात्रा के तहत प्रदेश के करीब एक हजार विशिष्टजन विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना होंगे.. यात्रा में लोक कलाकार, समाजसेवी, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां तथा पद्मश्री सम्मान से अलंकृत व्यक्तित्व भी शामिल होंगे.. इस पहल को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है..कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु भी मौजूद रहेंगे..0
0
Report
बैंक खाता-एटीएम कार्ड किराए पर देने वाले युवक गिरफ्तार: साइबर क्राइम का आरोपी आकाश भट्ट
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग पुलिस ने बैंक खाता एटीएम कार्ड और सिम कार्ड किराए पर देने वाले युवक को गिरफ्तार किया है युवक का नाम आकाश भट्ट है जो की नंदिनी अहिवारा का रहने वाला है .वी/ओ-1 दरअसल भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल और पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के आधार पर बैंक आफ महाराष्ट्र के संदिग्ध खातों का परीक्षण किया गया था जिसमे ये सामने आया कि चिखली शाखा में संचालित एक बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी से मिली रकम के लेनदेन के लिए किया जा रहा था खाताधारक आकाश भट्ट ने पैसों के लालच में आकर अपना बैंक खाता पासबुक एटीएम कार्ड और सिम कार्ड दूसरे व्यक्ति को किराए पर दे रखे थे खाते को साइबर क्राइम में म्युल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था इतना ही नहीं खाते में कुल 14 लाख 16 हजार 645 लख रुपए का संधिग्ध ट्रांजैक्शन भी किया गया जिसके बाद भिलाई तीन पुलिस ने आकाश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अब उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.0
0
Report
देवली के माल मोहल्ला के सूने मकान से चोरी: लाखों के आभूषण-नकदी चोरी
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक देवली शहर के माल मोहल्ला स्थित एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। यह वारदात रविवार रात को हुई。 परिवादी हरीश अग्रवाल ने बताया कि उनके बड़े भाई जयकुमार अग्रवाल परिवार सहित ससुराल गए हुए थे। वे 26 जून को वापस लौटने वाले थे。 चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर भूतल पर स्थित घर में प्रवेश किया। उन्होंने अलमारियों में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ किया。 हरीश अग्रवाल शहर के ज्योति मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। चोरी की सूचना मिलने पर पीड़ित को वीडियो कॉल के जरिए घर की स्थिति दिखाकर नुकसान का मोटा-मोटा आकलन किया गया। प्रार्थी के अनुसार, मकान की ऊपरी मंजिल पर किराएदार भी रहते हैं, लेकिन उन्हें चोरी की इस वारदात की भनक तक नहीं लगी। परिवादी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने घर से सोने की अंगूठी, सोने का लॉकेट, सोने के टॉप्स की 2 जोड़ी, चांदी की पायल की 3 जोड़ी, चांदी की बिछिया की 4 जोड़ी, चांदी की चेन, सोने की चेन, चांदी की कटोरी व चम्मच, कान की सोने की बाली की 2 जोड़ी तथा 20 हजार रुपये की नकदी चोरी की है। सूचना मिलने पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। थाने के सहायक उप निरीक्षक शिवकुमार ने बताया कि प्रार्थी के भाई ने रिपोर्ट दी है और मामले की पड़ताल जारी है। इस दौरान अशोक दुबे और जसवंत सिंह चौहान सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे。0
0
Report
Advertisement
गुना पुलिस ने 70 लाख रुपये मूल्य के डोडाचूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
Morena, Madhya Pradesh:नशे के अवैध कारोबार पर गुना पुलिस का कड़ा प्रहार 70 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया गुना। म्याना थाना पुलिस ने सतर्कता और सुनियोजित घेराबंदी से अंतर्राज्यीय नशा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने राजस्थान से मध्यप्रदेश लाई जा रही डोडाचूरा की बड़ी खेप पकड़ी और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत म्याना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ऊमरी-पाटई रोड पर नाकाबंदी कर सफेद रंग की फोर्स ट्रेक्स गाड़ी को रोका। चालक भागने की कोशिश में जंगल की ओर गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान देव सिंह बंजारा (32), निवासी बारां, राजस्थान के रूप में हुई। तलाशी में वाहन से 106.460 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 55 लाख रुपये आंकी गई। तस्करी में प्रयुक्त वाहन की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 70 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धाराओं 8/15, 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों और सप्लाई चेन की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। गुँा पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
झुंझुनूं के पीपली चौक डकैती: CCTV से चार नकाबपोश का रहस्य उजागर
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पीपली चौक डकैती कांड में CCTV फुटेज आया सामने चार नकाबपोश बदमाश वारदात से पहले घर की ओर जाते दिखे लाइट बंद होने के 15 मिनट बाद घर में घुसे थे बदमाश, सवा घंटे तक मचाया आतंक पीड़ित को आशंका, शहर नहीं बल्कि नेशनल हाईवे के रास्ते आए थे बदमाश एक बदमाश के चलने में लचक होने की चर्चा, CCTV के आधार पर जांच तेज झुंझुनूं शहर के पीपली चौक क्षेत्र में प्रोपर्टी डीलर शब्बीर उर्फ बाबू भाई के घर हुई डकैती के मामले में अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में चार नकाबपोश बदमाश वार्ड नंबर 59 स्थित बिलाल मस्जिद के पास शब्बीर के मकान की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्तों की पड़ताल में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश वारदात से पहले काफी देर तक इलाके में रैकी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार शब्बीर का छोटा भाई सोहेल रात करीब सवा 12 बजे तक मोबाइल चला रहा था। जिससे घर में रोशनी जल रही थी। जैसे ही घर की लाइट बंद हुई। करीब 15 मिनट बाद बदमाशों ने मकान में प्रवेश कर लिया। घर में घुसते ही बदमाशों ने सबसे पहले शब्बीर को जगाया और उस पर रिवॉल्वर तान दी। इसके बाद बदमाशों ने करीब सवा घंटे तक पूरे मकान को खंगाला। इस दौरान उन्होंने परिवार के 16 सदस्यों को रिवॉल्वर और चाकू की नोक पर बंधक बनाए रखा। बदमाशों की बातचीत से यह भी प्रतीत हुआ कि उन्हें परिवार और घर के बारे में काफी जानकारी थी। पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाशों ने यूपी के किसी व्यक्ति के बारे में भी पूछताछ की और कहा कि वे उसकी तलाश में हैं तथा उसका मर्डर करना चाहते हैं। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में यह भी दिखाई दे रहा है कि इलाके के कुत्ते बदमाशों पर लगातार भौंक रहे थे और उनका पीछा भी कर रहे थे। इसी कारण फुटेज में कुछ बदमाश तेजी से भागते हुए नजर आते हैं। पुलिस इन फुटेज का तकनीकी विश्लेषण कर रही है। जांच में एक और महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है। संभावना जताई जा रही है कि बदमाश शहर के भीतर से नहीं बल्कि नेशनल हाईवे के रास्ते इलाके में पहुंचे थे। संभावना है कि नेशनल हाइवे के पास ही वे गाड़ी छोड़कर पैदल ही वारदात स्थल तक पहुंचे और वारदात करने के बाद पैदल ही वापिस नेशनल हाइवे की तरफ गए। यही कारण है कि पुलिस को उनके मूवमेंट से जुड़े सीमित सीसीटीवी फुटेज ही मिल पाए हैं। पुलिस अब हाईवे और आसपास के मार्गों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में चारों नकाबपोशों में से एक बदमाश के चलने के तरीके में लचक दिखाई दे रही है। पुलिस इस पहलू को भी जांच का महत्वपूर्ण आधार मानकर आगे बढ़ रही है। गौरतलब है कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हुई इस सनसनीखेज वारदात में बदमाश करीब 60 तोला सोना, दो किलो चांदी के जेवरात और लगभग दो लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है तथा पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि डॉग स्क्वायड की सहायता से भी सुराग तलाशने का प्रयास किया गया। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही बदमाशों तक पहुंचने की उम्मीद है。0
0
Report
मायावती की BSP ब्राह्मण वोट बैंक पर फोकस, यूपी विधानसभा चुनाव में सत्ता की फिर से कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:बी.एस.पी.सुप्रिमो मायावती ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र जब से अपरकास्ट समाज और उसमें से ख़ासकर ब्राह्मण समाज को, उनके बी.एस.पी. में जुड़ने को ध्यान में रखकर, पार्टी का उम्मीदवार बनाना शुरू कर दिया है, तब से सभी विरोधी पार्टियों में व ख़ासकर समाजवादी पार्टी में उनकी नींद उड़ा देने वाली बेचैनी देखने को मिल रही है, जो कि sन् 2007 की तरह ब्राह्मण समाज के योगदान से बी.एस.पी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जैसा ही इस बार के आगामी चुनाव परिणाम के रिपीट होने की संभावना के तहत् स्वाभाविक ही प्रतीत होता होता।वैसे भी यह सर्वविदित है कि यूपी जैसे विशाल आबादी वाले प्रदेश में अपरकास्ट में से ख़ासकर ’ब्राह्मण समाज का हित बी.एस.पी. में ही सुरक्षित है’, जिस अपनी इस ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के सिद्धान्त, नीयत व नीति को बहुजन समाज पार्टी ने पहले पार्टी स्तर पर अमल करके और फिर सरकार बनने पर भी उन्हें भरपूर आदर-सम्मान के साथ-साथ उन्हें हर स्तर पर पूरी-पूरी भागीदारी देकर यह साबित भी कर दिया है, जबकि दूसरी पार्टियों की सरकारों में इस वर्ग के लोग पिछले काफी समय से अपने आपको काफी उपेक्षित, असुरक्षित व ठगा हुआ भी महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि ’ब्राह्मण समाज द्वारा सामाजिक भाईचारा के आधार पर बी.एस.पी. से जुड़ने की इनकी तैयारियों को ध्यान में रखकर इन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाने की प्रक्रिया जारी है तथा इन्हें बी.एस.पी. की आयरन लेडी नेतृत्व पर पूरा यह यक़ीन भी है कि बी.एस.पी. की सरकार बनने पर उन्हें पहले की तरह ही हर स्तर पर भरपूर आदर-सम्मान ज़रूर दिया जायेगा, जो कि इनकी वास्तविक चिन्ता व दूसरी पार्टियों से मुँह मोड़ने का कारण है। इसके साथ ही, अपरकास्ट में से क्षत्रिय, वैश्य आदि व अन्य समाज के लोगों को भी उनकी बी.एस.पी. से जुड़ने की तैयारी अर्थात् ’जिसकी जितनी तैयारी उसकी उतनी भागीदारी’ के आधार पर चुनाव में उम्मीदवार भी ज़रूर बनाया जायेगा, जिसकी तैयारी हर स्तर पर लगातार जारी है। बी.एस.पी., दूसरी पार्टियों की तरह कुछ लोगों को ’लॉलीपाप’ थमाने की संकीर्ण व स्वार्थ की राजनीति नहीं करती है बल्कि पूरे समाज के हित व कल्याण की चिन्ता करना अपना संवैधानिक कर्तव्य समझती है और इसीलिये बी.एस.पी. की नीति व कार्यक्रम जनहित व जनकल्याण तथा अपराध नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था के मामले में भी देश व जनहित में बेहतरीन होते हैं।0
0
Report
Advertisement
