icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बूंदी में राजसखी दीपावली मेला का भव्य शुभारंभ, महिलाओं के उत्पाद आकर्षण

Jaipur, Rajasthan:बूंदी में राजसखी दीपावाली मेले का भव्य शुभारंभ, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बने आकर्षण। बूंदी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के तत्वावधान में राजसखी दीपावली मेले का शुभारंभ जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं और आमजन को उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध होती है। रोशन हो हर द्वार, सखियों के हुनर से इस बार थीम पर आयोजित मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं द्वारा तैयार दीपावली सजावटी सामग्री, हस्तशिल्प और उपहार सामग्री उपलब्ध है। मेला 5 और 6 नवंबर को सुबह 11 बजे से आमजन के लिए खुला रहेगा। उद्घाटन में जिला परिषद सीईओ चारु शंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

उदयपुर अग्निशमन विभाग दीपावली के लिए पूर्ण अलर्ट: 150 से अधिक कर्मी तैनात

Udaipur, Rajasthan:आगामी दीपावली पर्व को लेकर उदयपुर नगर निगम के अग्नि शमन विभाग के अपनी तैयारियों को पुख्ता ओर दिया है। दीपावली की आतिशबाजी के दौरान होने वाली सम्भावित आगजनी की घटना को लेकर निगम का दमकल विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर रहेगा। विभाग के सभी कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश को रद्द किया गया है। शहर के सभी छः फायर पॉइंट 150 से अधिक दमकल कर्मी पूरे समय अलर्ट मोड़ पर रहेंगे। आग की घटना से बचने के लिए आम लोगो को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया है। अग्नि शमन विभाग के अधिकारी बाबुलाल चौधरी ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों, कच्ची बस्तियों और बाजरों के पास पहले से ही दमकल के वाहनों को तैनात किया जाएगा। इस दौरान फायर कॉल आते है नजदीकी स्थान से दमकल की गाड़ी को तुरंत मौके पर भेजा सके। शहर की तंग गलियों के लिए चार स्पेशल फायर पम्प सिस्टम तैनात किए गए है। जिसे दमकल कर्मी बाइक पर अपने साथ टांग कर मौके पर लेजा सकता है।
0
0
Report

दीपावली से पहले धौलपुर में मिलावटखोरों पर छापेमारी: 4000 लीटर दूध, 1400 मावा नष्ट

Dholpur, Rajasthan:त्योहार से पहले धौलपुर में मिलावटखोरों पर कहर, RIICO में 750 किलो संदिग्ध घी सीज 12 अक्टूबर से चल रहा है मिलावट पर वार अभियान, अब तक लिए गए 76 नमूने, दीपावली तक जारी रहेगी कार्रवाई धौलपुर। दीपावली त्यौहार से पहले जिले में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहर बरपाया है। 12 अक्टूबर से चल रहे शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत विभाग ने अब तक 4000 लीटर मिलावटी दूध और 1400 किलो मावा नष्ट कराया है, जबकि 750 किलो संदिग्ध घी सहित हजारों लीटर तेल सीज किया है। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार, गौरव परिहार, रविंद्र मीणा और दीक्षा की टीम रोजाना छापेमारी कर रही है और अब तक 76 नमूने लिए जा चुके हैं। ताजा कार्रवाई में RIICO औद्योगिक क्षेत्र की एस.एस. फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री से 750 किलो संदिग्ध घी, देवसेड़ा से 350 किलो मिल्क पाउडर, काली माई रोड से 1350 लीटर मूंगफली तेल और 124 टिन पाम ऑयल सीज किया गया है RIICO औद्योगिक क्षेत्र में छापा, 750 किलो संदिग्ध घी सीज:- खाद्य सुरक्षा विभाग ने सबसे ताजा बड़ी कार्रवाई रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एस.एस. फूड प्रोडक्ट्स पर की है। यहां टीम ने छापा मारकर 50 पीपों में भरा हुआ करीब 750 किलो संदिग्ध घी सीज किया है। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार मौजूद रहे। यह घी देखने में मिलावटी और संदिग्ध लग रहा था, इसलिए नमूना लेकर पूरे स्टॉक को सीज कर दिया गया है। लैब रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। राजाखेड़ा के देवसेड़ा में भी एक्शन,वाहन से 350 किलो मिल्क पाउडर और 105 किलो रिफाइंड ऑयल सीज:- राजाखेड़ा के देवसेड़ा में भी टीम ने एक वाहन को पकड़कर कार्रवाई की। इस वाहन से 350 किलो मिल्क पाउडर और 105 किलो रिफाइंड ऑयल सीज किया गया है। आशंका है कि यह सामान नकली मावा और घी बनाने के लिए ले जाया जा रहा था। अब तक कुल कार्रवाई 1400 किलो मावा और 4000 लीटर दूध नष्ट:- अभियान के तहत अब तक सबसे ज्यादा कार्रवाई मावा पर की गई है। विभाग ने अब तक कुल करीब 1400 किलो अपमिश्रित मावा को नष्ट करवाया है, जिसमें पुराना बस स्टैंड पर की गई ताजा कार्रवाई में 560 किलो मावा भी शामिल है। वहीं दूध और दूध से बने उत्पादों में करीब 4000 लीटर मिक्स मिल्क को नष्ट करवाया गया है और 30 कट्टे मिल्क पाउडर को पहले ही सीज किया जा चुका है। पनीर में मिलावट पर 250 किलो पनीर को भी नष्ट किया गया है। काली माई रोड पर भी बड़ी कार्रवाई, 1350 लीटर मूंगफली तेल और 124 टिन पाम ऑयल सीज:- तेल और घी के खिलाफ काली माई रोड स्थित अशोक ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर भी बड़ी कार्रवाई हुई। टीम ने यहां से बीकानेरी गोल्ड ब्रांड के 15-15 लीटर के 90 पैकेट यानी कुल 1350 लीटर मूंगफली तेल को सीज किया है। इसके अलावा 124 टिन रिफाइंड पाम ऑयल और पामोलिन तेल को भी सीज कर नमूने लिए गए हैं। गोदाम से मिल्डा और सूजी के भी नमूने लिए गए हैं। वहीं सैंपऊ में शेखावत किराना स्टोर से अमचूर पाउडर का नमूना लिया गया है। ऐसे किया जाता है खराब सामान को नष्ट:- जो भी दूषित मावा, पनीर या दूध मिलता है, उसे टीम जमीन में गहरा गड्ढा खोदकर उसमें डालती है। फिर उसके ऊपर मिट्टी और केमिकल डालकर उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाता है ताकि उसे कोई इंसान या जानवर खाकर बीमार न हो कुल नष्ट किया गया माल: मावा - 1400 किलो नष्ट दूध - 4000 लीटर नष्ट पनीर - 250 किलो नष्ट कुल नष्ट = 1650 किलो + 4000 लीटर कुल सीज किया गया माल: घी - 750 किलो सीज (एस.एस. फूड प्रोडक्ट्स, रीको - 50 पीपे) - मिल्क पाउडर - 30 कट्टे + 350 किलो (14 कट्टे) सीज (देवसेड़ा वाहन से) -तेल - 1350 लीटर मूंगफली तेल (90 पैक) + 124 टिन पाम ऑयल और पामोलिन + 105 किलो (7 पीपे) रिफाइंड ऑयल सीज कुल नमूने लिए:- -76 नमूने + 5 नए = 81 नमूने (तेल, मावा, दूध, पनीर, मैदा, सूजी, अमचूर पाउडर) बाइट 1 पदम् सिंह परमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

तालेड़ा में मतदान उत्साह, दिव्यांग मतदाताओं को रथ नहीं मिलने से कठिनाई

Jaipur, Rajasthan:बून्दी तालेड़ा में मतदान का उत्साह, दिव्यांग रथ नहीं पहुंचने पर पैदल ही वोट डालने पहुंचे दिव्यांग मतदाता बूंदी। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक 32.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 1,19,902 मतदाताओं में से 39,304 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान के बीच बूथ संख्या 87, 88 और 89 पर दिव्यांग रथ समय पर नहीं पहुंचने से दिव्यांग मतदाताओं को परेशानी उठानी पड़ी। कई दिव्यांग मतदाता पैदल ही मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालने पहुंचे। वहीं महिला, युवा और बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया।
0
0
Report

भोपाल में हनीट्रैप-ब्लैकमेलिंग मामला: तीन गिरफ्तार

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला मशहूर बिजनेसमैन को कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए निशाना बनाया प्रतिष्ठित बिजनेसमेन को ब्लैकमेल करने का आरोप दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर वसूली का आरोप पहले करीब 40 लाख रुपये लेने का दावा... फिर मांगे डेढ़ करोड़ रुपये महिला, उसके पति और पिता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप कारोबारी की शिकायत पर बागसेवनिया पुलिस ने दर्ज किया मामला आरोपी महिला रत्नप्रिया देवड़ा, पति राम कुमार धाकड़ और पिता रामकृष्ण देवड़ा गिरफ्तार पहले 5 लाख और फिर 10 लाख रुपये नकद लेने का आरोप शिकायत वापस लेने के नाम पर 25 लाख रुपये के समझौते का दावा चेक, अनुबंध पत्र, कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सऐप चैट को बताया अहम साक्ष्य... डेढ़ करोड़ रुपये नहीं देने पर दोबारा झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी का आरोप... कारोबारी ने पुलिस को सौंपे कथित ब्लैकमेलिंग के साक्ष्य... 40 लाख की कथित वसूली के बाद डेढ़ करोड़ की डिमांड... बागसेवनिया पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की...
0
0
Report
Advertisement

तृतीय चरण के चुनाव में डीडवाना-कुचामन में मतदान जारी; अधिकारी सुरक्षा निरीक्षण कर रहे हैं

Didwana, Rajasthan:पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण में डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर, नावां शहर, पीलवा, मकराना और इटावा बामणिया पंचायत समिति क्षेत्रों में पंचायत और सरपंच पदों के लिए मतदान जारी है. मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा और पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. अधिकारियों ने नावां क्षेत्र के मिठड़ी और खारड़िया, वहीं मकराना क्षेत्र के जूसरी स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई. अधिकारियों ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. पुलिस और प्रशासन की टीम मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके.
0
0
Report

सरपंच चुनाव के लिए गांवों में जबरदस्त उत्साह, युवतियाँ भी मतदान में सहभागिता बढ़ा रहीं

Churu, Rajasthan:सरपंच चुनाव को लेकर गांवों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह, युवा बेटियां भी लोकतंत्र के पर्व में निभा रहीं भागीदारी सुरतपुरा गांव में युवतियों ने मतदाताओं से की मतदान की अपील, आकांक्षा बोलीं—सही जनप्रतिनिधि का चुनाव ही गांव के विकास की मजबूत नींव सादुलपुर। ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में लोकतंत्र का उत्साह चरम पर है। गांव-गांव में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इस बार युवा वर्ग के साथ-साथ युवतियां भी मतदान को लेकर बढ़-ढ़कर अपनी भागीदारी निभा रही हैं। सुरतपुरा गांव में युवा लड़कियों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। इसी दौरान युवती आकांक्षा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि गांव और क्षेत्र के भविष्य को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी है। सभी मतदाताओं को बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने विवेक से योग्य एवं सही जनप्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए, ताकि गांव का विकास हो और क्षेत्र को नई दिशा मिल सके। आकांक्षा ने कहा कि गांव की समस्याओं को समझने वाला, विकास के प्रति समर्पित और आमजन की आवाज उठाने वाला प्रतिनिधि चुनना बेहद जरूरी है। युवाओं को भी लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वहीं, सरपंच चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस अधिकारी और जवान मतदान केंद्रों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया

Indore, Madhya Pradesh:INDORE (MP) दीपावली से पहले एमपी पुलिस ने लगाई अपराधियो की क्लास दीपावली से पहले बदमाशों पर इंदौर पुलिस का शिकंजा... हाथों में रेड नोटिस, चेहरों पर पुलिस कार्रवाई का डर... इंदौर पुलिस ने गुंडे और निगरानी बदमाशों की कराई परेड... परदेशीपुरा, एमआईजी, विजय नगर सहित कई थानों में कार्रवाई... badmash के डोजियर भरवाकर गतिविधियों की ली जानकारी... आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेड नोटिस तामील... kai बदमाशों को जेल भेजा, कुछ पर जिला बदर की कार्रवाई... त्योहारों में गड़बड़ी करने वालों को पुलिस की सख्त चेतावनी... शांति व्यवस्था बनाए रखने की बदमाशों को दिलाई शपथ... डीसीपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में चलाया गया विशेष अभियान... दीपावली पर हुड़दंग और अपराध करने वालों की खैर नहीं इंदौर पुलिस...
0
0
Report

रामपुर में मिलावटखोरों पर एसडीएम का एक्शन: 350 कुंतल दूध बरामद

Rampur, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले रामपुर में मिलावटखोरों के खिलाफ एसडीएम का महा एक्शन, छापेमारी में पकड़ा गया मिलावटी दूध का बड़ा जखीरा, शाहाबाद में पानी और मिल्क पाउडर से तैयार हो रहा था दूध-खोया, एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ मारा छापा, रामपुर में 350 कुंतल संदिग्ध दूध बरामद, तीन लोग हिरासत में, त्योहार की मिठास में जहर घोलने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, दरअसल पूरा मामला रामपुर की शाहाबाद तहसील का है, यहां एसडीएम आदेश कुमार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ लोग पानी और मिल्क पाउडर मिलाकर मिलावटी दूध और खोया तैयार कर रहे हैं, सूचना मिलते ही एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और सीओ तथा पुलिस फोर्स को साथ लेकर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर दी, छापेमारी के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई, पुलिस और प्रशासनिक टीम ने जब परिसर की तलाशी ली तो वहां कई ड्रमों में बड़ी मात्रा में दूध भरा हुआ मिला, प्रशासन की ओर से करीब 350 कुंतल मिलावटी दूध बरामद किए जाने की बात सामने आई है, मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है, वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया अपनाई, प्रशासन ने बरामद दूध को लोगों की सेहत के लिए खतरा मानते हुए मौके पर ही नष्ट करा दिया, त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है, अब जांच रिपोर्ट आने के बाद दूध में मिलाए गए पदार्थों और उसकी गुणवत्ता को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी, साथ ही पुलिस और प्रशासन हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटे हैं, फिलहाल प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि त्योहार के मौके पर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, लोगों से भी अपील है कि दूध, खोया और मिठाई खरीदते समय सावधानी बरतें और किसी भी तरह की मिलावट की आशंका होने पर संबंधित विभाग को सूचना दें
0
0
Report

धार्मिक स्थलों की धमकी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- मथुरा, अयोध्या और काशी जैसे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। धमकी के मद्देनजर नेपाल सीमा से सटे महराजगंज में भी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। करीब 84 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त गश्त के साथ आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीमें भी संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। धार्मिक नगरी मथुरा, अयोध्या और काशी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। करीब 84 किलोमीटर लंबी खुली भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस और एसएसबी की टीमें लगातार संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही हैं। खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सीमावर्ती चेक पोस्टों पर सघन जांच और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की टीमें संवेदनशील स्थानों पर नियमित और अचानक चेकिंग कर रही हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगरानी बनाए हुए है।
0
0
Report
Advertisement

जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के तीन आरोपित गिरफ्तार, 8 लाख नकद समेत 8 मोबाइल बरामद

Jamtara, Jharkhand:साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर अपराध थाना की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 8 लाख 13 हजार रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी APK ऐप और PhonePe कैशबैक का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। पहली कार्रवाई नारायणपुर थाना क्षेत्र के बोरवा गांव में बबलू अंसारी के घर पर की गई। यहां से पुलिस ने चार मोबाइल फोन और 8 लाख 13 हजार रुपये नकद बरामद किए। वहीं, दूसरी कार्रवाई करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड स्थित आमबगान के पास की गई। यहां से पुलिस ने पप्पू मंडल और प्रकाश कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। इनके पास से चार मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी क्रेडिट कार्ड की समस्या दूर करने के नाम पर लोगों को फोन करते थे और उनके मोबाइल पर 'Rumyee App' नामक फर्जी APK फाइल भेजते थे। ऐप इंस्टॉल होते ही मोबाइल की जानकारी हासिल कर ठगी की जाती थी। इसके अलावा PhonePe पर 1,999 रुपये कैशबैक मिलने का मैसेज भेजकर लोगों को Accept करने के लिए कहा जाता था। इसके जरिए भी ठगी की जाती थी। पुलिस ने इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 71/26 और 72/26 दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार पप्पू मंडल और प्रकाश कुमार मंडल का पूर्व में भी साइबर अपराध के मामलों में नाम सामने आ चुका है। दोनों के खिलाफ वर्ष 2025 के अलग-अलग मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों का साइबर ठगी का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
0
0
Report

पप्पू यादव बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, खटाल हटाने पर सरकार पर तीखा हमला

Deoghar, Jharkhand:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, विधि-विधान से पूजा अर्चना की. सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें गर्भगृह ले जाया गया. धनबाद में खटाल हटाए जा रहे हैं इसे लेकर उन्होंने समर्थन जताया. जिला अधिकारी ने खटाल नहीं हटाने का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री ने भी एक भी व्यक्ति को खटालों से नहीं हटाने की बात कही. पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, कहा अराजकता फैल रही है; डबल इंजन सरकार होने के बावजूद मुख्यमंत्री अनपढ़ हैं. धीरेंद्र शास्त्री पर हमला करते हुए कहा कि वह संत नहीं, राम और कृष्णा पर टिप्पणी की, ऐसी संत की बयानबाजी शोभनीय नहीं है; ऐसे संत को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए. उनके प्रतिनिधि जसडीह थाने में भी मामला दर्ज कराएंगे.
0
0
Report

पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला कर भाजपा-राजनीति पर तीखी टिप्पणी की

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद बुधवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुँचे थे। बारामुड़ी खटाल के लोगो के समर्थन में जिला प्रशासन का विरोध जताते हुए आंदोलन किया था। वही पूर्णिया सांसद झरिया के पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह के आवास पहुँच औपचारिक मुलाकात किया था। सांसद पप्पू यादव ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार, बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र नाथ शास्त्री, बिहार सरकार व अनन्त सिंह, हाल ही बिहार एलएलसी चुनाव, केंद्र सरकार द्वारा लागू MMDR विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया दिया। केंद्र सरकार पर SIR, दिल्ली में हुए CJP आंदोलन, कांग्रेस के रैली सहित अन्य मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया दिया। वही अनन्त सिंह को माफिया और हाल ही बिहार में हुए एमएलसी चुनाव को लेकर धनराशि के उपयोग की बात कही। वही MMDR बिल से झारखंड के योजनाओं को बाधित करने और उधोगपति लोगो को फायदा दिलाने की बात कही। बागेश्वर बाबा द्वारा भगवान कृष्ण पर किये गए बयान पर अपनी नाराजगी जताई। पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोला। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर उनकी कथित विवादित टिप्पणी पर नाराजगी जतायी। उन्हें भाजपा का एजेंट करार दिया। आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ऐसे बाबाओं को बढ़ावा दे रहे है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति के नाम पर किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं मिलनी चाहिए। पप्पू यादव ने बताया कि उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज करायी है। कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए वह आगे भी लड़ाई जारी रखेंगे। उनकी मांग है कि धार्मिक कथावाचकों और बाबाओं के लिए सरकार सख्त कानून बनाये उनके लिए निश्चित मानदंड और आचार संहिता तय होनी चाहिए, ताकि धर्म के नाम पर विवादित बयान देने और लोगों की भावनाओं को आहत करने की घटनाओं पर रोक लग सके। वहीं बिहार की राजनीति पर भी पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने बिहार एमएलसी चुनाव से लेकर सांसद और विधायक के चुनाव तक में धनबल और बाहुबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में एमएलसी चुनाव की व्यवस्था ही समाप्त कराई जाएगी। अनंत सिंह माफिया है। SIR में घुसपैठियों के हटाने के भाजपा के बयान पर कहा कि 12 साल से सत्ता में भाजपा है। 12 साल में घुसपैठियों को नहीं हटाया भगा सके। वही केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए MMDR विधेयक को लेकर कहा कि MMDR से झारखंड के विकास सरकार की योजनाएं बाधित होगी। यह विधेयक केवल उधोगपति लोगो को फायदा पहुचाने वाला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी केंद्र सरकार की चल रही योजनाओं को राज्य में बन्द कर देना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top