Back
छात्राओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर परिवर्तन कामी छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन
New Delhi, Delhi
बरेली में परिवर्तन कामी छात्र संगठन ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने देश में छात्राओं, अल्पसंख्यकों और बाहर से पढ़ाई करने आए विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई। संगठन का कहना है कि हाल की घटनाओं ने इन वर्गों की सुरक्षा को लेकर भय और असुरक्षा की भावना को और बढ़ा दिया है।ज्ञापन में 27 दिसंबर को बरेली में हुई उस घटना का विशेष रूप से उल्लेख किया गया, जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर एक नर्सिंग छात्रा की जन्मदिन पार्टी के दौरान रेस्टोरेंट में घुसकर हंगामा करने का आरोप है। संगठन का कहना है कि पार्टी में मौजूद छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट और धमकी दी गई। आरोप है कि छात्रा के दो मुस्लिम मित्रों की मौजूदगी को लेकर “लव जिहाद” का आरोप लगाते हुए यह उपद्रव किया गया।इसके अलावा उत्तराखंड के देहरादून जिले के सेलाकुई की घटना का भी जिक्र किया गया, जहां त्रिपुरा निवासी एमबीए छात्र एंजेल चकमा के साथ नस्लीय टिप्पणी के बाद मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल छात्र की 17 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। इस घटना ने बाहरी राज्यों से आकर पढ़ाई कर रहे छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।ज्ञापन में क्रिसमस के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर बरेली में चर्च के सामने हनुमान चालीसा पाठ और अन्य व्यवधानों का भी उल्लेख किया गया। संगठन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए खतरा बनती जा रही हैं तथा समाज में असहिष्णुता को बढ़ावा दे रही हैं।छात्र संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ अराजक तत्वों को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण उनमें कानून का भय नहीं रह गया है, जिससे समाज में डर का माहौल पैदा हो रहा है।
इन सभी घटनाओं के मद्देनजर छात्र संगठन और नागरिक समूहों ने मांग की है कि छात्राओं, महिलाओं और धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। साथ ही हिंसा फैलाने वालों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा “लव जिहाद” जैसे आरोपों के नाम पर व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हो रहे हमलों को तत्काल बंद किया जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 30, 2025 11:59:10Noida, Uttar Pradesh:कोडीन मामले आरोपियों पर इनाम घोषित शुभम जायसवाल पर 25000 का विशाल यादव पर 25000 का रवि गुप्ता और विजय गुप्ता पर भी 25-25000 के नाम घोषित
0
Report
VKVishal Kumar
FollowDec 30, 2025 11:58:590
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 30, 2025 11:57:390
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 30, 2025 11:55:490
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 30, 2025 11:55:040
Report
NRNARINDER RATTU
FollowDec 30, 2025 11:54:440
Report
NRNarayan Roy
FollowDec 30, 2025 11:53:500
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowDec 30, 2025 11:53:13Howrah, West Bengal:হাওড়া ডুমুরজলা হেলিপ্যাড গ্রাউন্ড থেকে আকাশপথে বাঁকুড়ার উদ্দেশ্যে দুপুর ১২:১০ নাগাদ রওনা দিলেন মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়। সাংবাদিকদের কিছু বলেছেননি।
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 30, 2025 11:52:370
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 30, 2025 11:51:550
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowDec 30, 2025 11:51:310
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 30, 2025 11:51:050
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowDec 30, 2025 11:50:520
Report