Back
तुर्कमान गेट मस्जिद विवाद से बरेलवी मुसलमान रहें दूर: मौलाना शहाबुद्दीन
New Delhi, Delhi
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने बरेलवी मुसलमानों से अपील की है कि वे तुर्कमान गेट स्थित मस्जिद फ़ैज़-ए-इलाही के मामले से खुद को अलग रखें। उन्होंने कहा कि यह पूरा विवाद तबलीगी जमात के दो गुटों के बीच चल रही आंतरिक प्रतिद्वंद्विता और टकराव का नतीजा है।
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी के अनुसार, तबलीगी जमात का एक गुट बस्ती निज़ामुद्दीन स्थित मरकज़ से संचालित होता है, जिसकी अगुवाई मौलाना साद कर रहे हैं। वहीं मौलाना ज़ुबैर, जो पहले इसी मरकज़ से जुड़े हुए थे, कोविड काल के बाद अलग हो गए और उन्होंने तुर्कमान गेट स्थित मस्जिद फ़ैज़-ए-इलाही को अपना अलग तबलीगी जमात केंद्र बना लिया।
उन्होंने कहा कि मौलाना साद और मौलाना ज़ुबैर के बीच लंबे समय से गंभीर मतभेद और टकराव चला आ रहा है। इसी आंतरिक संघर्ष का असर मस्जिद फ़ैज़-ए-इलाही पर पड़ा, जिसके चलते वहां विवाद की स्थिति बनी और बाद में बुलडोज़र कार्रवाई कर तोड़फोड़ की गई।मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले का बरेलवी मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए उन्हें ऐसे विवादों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
91
Report
0
Report
0
Report
VKVasim Khan
FollowJan 19, 2026 07:06:270
Report
0
Report
24
Report
0
Report
65
Report
0
Report
1
Report
115
Report
0
Report