Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
खानसाहिब के विधायक ने ईरान के सुप्रीम लीडर हत्या की निंदा, शांति पर जोर
SBShowket Beigh
Mar 04, 2026 06:33:35
Srinagar,
National Conference MLA from Khansahib,district budgam Saif-ud-Din Bhat, has strongly condemned the reported killing of Iran’s Supreme Leader, Ayatollah Ali Khamenei, describing it as a “brutal and deeply act” that has caused anguish among people across the globe. “This is a tragic and painful development. Violence can never be a solution to political or international disputes. Such acts only deepen divisions and disturb global peace,” Bhat said. The MLA emphasized the importance of maintaining calm and unity in Jammu and Kashmir, urging people not to fall prey to misinformation or emotional reactions. He appealed to citizens to uphold peace and communal harmony during this sensitive time. “Our strength lies in peace, brotherhood, and responsible conduct. I urge everyone to remain calm and allow diplomatic channels and verified sources to clarify the situation,” he added. Bhat also called on the international community to prioritize dialogue and peaceful engagement to prevent further escalation of tensions in the region.The overall message from political leaders remains clear — peace, unity, and responsible civic conduct must prevail above all.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSHIV KUMAR
Mar 04, 2026 07:52:24
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में दुनिया की सबसे अनोखी जूते मार होली खेली जाती है। आपने लठमार होली और फूलों की होली के बारे में तो खूब सुना होगा लेकिन शाहजहांपुर की जूतेमार होली पूरे देश में सबसे खास होती है। यहां लाट साहब बनाकर एक व्यक्ति को भैंस गाड़ी पर बैठाया जाता है और पूरे शहर में जुते और झाड़ू मार कर उसे घुमाया जाता है। खास बात है कि इस खास होली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। दरअसल यहां पर अंग्रेजों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए लोग जूतेमार होली मनाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि लोग अंग्रेजी शासन से नाराज थे जिसके बाद वह लोग एक व्यक्ति को लाट साहब बना कर उसे भैंसा गाड़ी पर बैठाते हैं और पूरे शहर में जुते मारते हुए घूमाते हैं। यहां लाट साहब को जूते के साथ-साथ झाड़ू से भी पीटा जाता है। जब यह लाट साहब का जुलूस शहर से गुजरता है तो स्थानीय लोग उसके ऊपर जूते की बौछार करते हैं। जूते मार होली में लाट साहब के जुलूस की सुरक्षा के लिए 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें अर्ध सैनिक बल भी शामिल है।
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Mar 04, 2026 07:52:08
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:गोपीनाथ मंदिर में वर्षों से चली आ रही होली की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भव्यता के साथ निभाई गई। रंग, आस्था और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम यहां देखने को मिला। होली के पावन अवसर पर जिले भर के सैकड़ों गांवों से हजारों की संख्या में लोग गोपीनाथ मंदिर परिसर में एकत्र हुए। हर वर्ग और हर आयु के लोगों ने मिलकर प्रेम और भाईचारे के साथ रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है। ढोल-दमाऊ की थाप और पारंपरिक लोकगीतों की मधुर धुनों पर लोग झूमते नजर आए। मंदिर परिसर और रामलीला मैदान में रंगों और उमंग से सराबोर हो उठा। यहां की होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक मानी जाती है। वही जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में भी होली धूम धाम से मनाई जा रही है।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 04, 2026 07:51:58
Baghpat, Uttar Pradesh:एंकर बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गंगनाली गांव में होली की रात शराब ठेके में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। आरोप है कि चोरों ने ठेके की दीवार में कुंबल लगाकर अंदर घुसते हुए दो पेटी शराब और करीब 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। ठेका मालिक ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे ठेका बंद कर घर चला गया था। ठेके के अंदर 35 हजार रुपये नकद रखे थे, जिन्हें चोरों ने शराब के साथ चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक शराब चोरी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। ठेका मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
WMWaqar Manzoor
Mar 04, 2026 07:49:20
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 04, 2026 07:49:13
Jehanabad, Bihar:बिहार के जहानाबाद में होली का पर्व पूरे उत्साह, पारंपरिक उमंग और आपसी सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, सुबह से ही उत्सव का माहौल चरम पर है। क्या बूढ़े, क्या बच्चे सभी होली के रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। वही घोसी में इस बार दुरखेड़ी खेलने की प्राचीन परंपरा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोग एक-दूजे को मिट्टी लगाकर आपसी भेदभाव मिटाने और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। गांव की चौपालों और गलियों में ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते लोग और पारंपरिक फगुआ गीतों की गूंज ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया है। वहीं, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवाओं की टोलियां सड़कों पर जश्न मनाती और भाईचारे का संदेश देती नजर आ रही हैं। इधर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर के हर चौक चौराहे एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 04, 2026 07:48:56
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में होली का रंग अब पूरी तरह लोगों पर चढ़ने लगा है। शहर के पश्चिमी वार्ड नंबर 09 में होली की खुमारी देखते ही बन रही है। यहां बीजेपी नेता बिपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में युवाओं और स्थानीय लोगों की टोली ने एकजुट होकर होली के गीतों पर जमकर जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक होली गीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। गुलाल और रंगों से सराबोर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों से लेकर बुजर्गों तक सभी ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बिपिन कुमार सिंह ने मौके पर कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनता है और त्योहार की खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं। आयोजन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुल मिलाकर, लखीसराय में होली का यह रंगारंग जश्न लोगों के दिलों में खास याद बनकर दर्ज हो गया।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 04, 2026 07:48:40
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 04, 2026 07:46:14
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर होली के रंगों में रंगा अमरोहा नगर, कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने जमकर मनाया त्योहार अमरोहा नगर में रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की गलियों और मोहल्लों में रंग-गुलाल उड़ता नजर आया और लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी होली के रंग में सराबोर दिखाई दिए। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने पारंपरिक ढंग से होली खेली और मिठाइयों का आदान-प्रदान कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जगह-जगह युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमती नजर आईं, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। नगर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि पुलिस अधिकारी भी लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के आपसी सहयोग से अमरोहा नगर में होली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। रंगों के इस पर्व पर लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 04, 2026 07:45:59
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top