497229
सूरजपुर में कोयला मजदूरों का एक दिवसीय हड़ताल
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के बिश्रामपुर में संयुक्त कोयला मजदूर संघ एटक के तत्वावधान में एसईसीएल के गायत्री भूमिगत परियोजना के ठेका श्रमिकों ने एक दिवसीय हड़ताल की। श्रमिकों ने गैनवेल कंपनी और एसईसीएल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे शोषण का विरोध किया। उन्होंने वेतन वृद्धि, पिछले डेढ़-दो साल के कम वेतन का एरियर, और सीएमपीएफ कटौती की जानकारी की मांग की। मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UP NEWS : बिलसंडा में 189 में 138 वोट महिला और पुरुष मतदाताओं ने डालें
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बिलसंडा में बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद का चुनाव जिले भर अलग अलग जगहों पर मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया यहां मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। पीलीभीत में बिलसंडा ब्लॉक के अटल सभागार में भाग संख्या 87 पर बनाए गए। यहां मुख्य पीठासीन अधिकारी योगेंद्र सिंह गौतम व सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला के नेतृत्व में यहां मतदान कराया जा रहा है। इस बूथ पर कुल 190 मतदाताओं की संख्या है जहां लोग अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। जिसमें मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बीसलपुर एसडीएम प्रमेश कुमार और नायब तहसीलदार प्रखर सिंह ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं सुरक्षा की कमांड थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक के कंधों पर रखी गई है जहां कई थानों की पुलिस फोर्स को लगाया गया है ताकि चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस चुनाव में 17 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं जिनका भाग्य आज शाम 4 बजे तक मत पेटियों में कैद हो जाएगा।0
0
Report
छत्तापुर (मध्य प्रदेश): ट्रांसपोर्ट गोदाम से बड़े पैमाने पर पटाखे जब्त
Noida, Uttar Pradesh:CHHATARPUR (MADHYA PRADESH): LARGE STOCK OF FIRECRACKERS SEIZED FROM A TRANSPORT WAREHOUSE0
0
Report
UP NEWS : पीलीभीत पुलिस ने झारखंड के चोर को मोबाइल सहित गिरफ्तार किया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की बिलसंडा पुलिस ने झारखंड के एक चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से बिलसंडा में ही चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर आरोपी चोर का चालान कर दिया है। वहीं पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का महज 12 घंटे के अंदर खुलासा किया है। वहीं आरोपी बिरंगी महतो पुत्र धर्मपाल महतो को कल बीते गुरुवार को गिरफ्तार कर चालान किया गया था। वहीं पकड़ा गया आरोपी ग्राम व थाना तीनपहाड़ जिला साहेबगंज झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए अगस्त पर निकली थी। तभी पुलिस ने एक अज्ञात संदिग्ध युवक को क्षेत्र में चहल कदमी करते देखा पुलिस के मुताबिक जब युवक की तलाशी लेने पर आरोपी हड़बड़ा गया जब पुलिस ने नाम पता पूछा तो युवक ने अपना नाम बिरंगी महतो प्रांत झारखंड का रहने वाला बताया जिस पर पुलिस और उसे संदिग्ध नजर से देखने लगी। जब युवक के बारे में जांच पड़ताल की जिसके पास एक मोबाइल फोन मिला जिसके युवक कागजात नहीं दिखा पाया। नहीं आरोपी के द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसने बिलसंडा के ही रहने वाले सब्जी व्यापारी इबरार पुत्र लाल मोहम्मद निवासी घसूंगंज का चोरी किया है। हालांकि बिलसंडा पुलिस ने मामले में इबरार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा थाने में दर्ज किया था। पकड़े गए आरोपों का पुलिस ने चालान कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
बहराइच में शादी की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरीः परिजनों की सहमति के बाद मुंबई में बैठे युवक से कराया
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव बसथनवा में शुक्रवार सुबह एक 16 साल की किशोरी अफेयर के चलते मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। किशोरी के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही गांव में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। सूचना मिलने पर मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी किशोरी को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, पर कामयाबी नहीं मिली। किशोरी गांव के ही एक युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, जो अभी मुंबई में मजदूरी करता है।कोई रास्ता न निकलता देख, पुलिस ने युवक के पिता को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों और पुलिस के समझाने के बोइ युवक के परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए। कोई रास्ता न निकलता देख, पुलिस ने युवक के पिता को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों और पुलिस के समझाने के बोइ युवक के परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए। करीब 11 बजे फोन पर दोनों का निकाह कराया गया। ऑनलाइन निकाह होने के बाद ही किशोरी टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हुई ।करीब 11 बजे फोन पर दोनों का निकाह कराया गया। ऑनलाइन निकाह होने के बाद ही किशोरी टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हुई ।0
0
Report
नितिन नवीन ने झारखंड में भाजपा के कार्यकर्ता संघर्ष पर जोर दिया
Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND): NITIN NABIN (BJP NATIONAL PRESIDENT)/ PRADEEP VERMA (BJP NATIONAL SECRETARY AND UP CO-IN-CHARGE)/ ANNAPURNA DEVI (UNION WOMEN AND CHILD DEVELOPMENT MINISTER) ON NITIN NABIN'S JHARKHAND VISIT AND PARTY PROGRAMMES/ MLC ELECTION IRREGULARITY ALLEGATIONS BY AKHILESH YADAV/ AKHILESH YADAV'S MEETING WITH ABU AZMI/ SHASHI THAROOR'S REMARKS ON RAHUL GANDHI'S POPULARITY AMONG YOUTH रांची (झारखंड): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "मैं पहली बार जब आया था तब मैंने कहा था रांची मेरा जन्मस्थान है और कही न कही मुझे शिक्षा लेने का अवसर रांची में ही मिला है तो रांची तो मेरा दूसरा घर है। रांची में मेरा संगठन और कार्यक्रम की दृष्टि से आना होता है मुझे जितनी बार मौका मिलेगा मैं उतनी बार यहां आने के लिए तैयार रहता हूं... झारखंड में जिस प्रकार से भाजपा संगठन को लगातार गड़ने में लगी है और फिर संघर्ष करके सड़कों पर उतरी है मुझे बहुत उत्साह है कि हमारे कार्यकर्ता फिर सड़कों पर उतरकर जनता के उन मुद्दों को उठाकर आज संघर्ष कर रहे हैं तो मुझे झारखंड में आने वाले समय में बहुत उम्मीदे हैं।"0
0
Report
ओडिशा में चक्रवात के खतरे के बीच उच्चस्तरीय बैठक शुरू
Noida, Uttar Pradesh:BHUBANESWAR (ODISHA): SURESH PUJARI (ODISHA REVENUE AND DISASTER MANAGEMENT MINISTER) S/B ON HIGH-LEVEL MEETING TO REVIEW PREPAREDNESS FOR POSSIBLE CYCLONIC STORM ON OCTOBER 26 भुवनेश्वर, ओडिशा: IMD भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती कहती हैं, "आज सुबह 05:30 बजे (IST) दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (low-pressure area) बना है। इसके कल, यानी 24 अक्टूबर तक एक 'डिप्रेशन' में और 25 अक्टूबर तक एक 'डीप डिप्रेस्शन' में बदलने की संभावना है। 26 अक्टूबर की सुबह तक, इसके पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात (cyclone) या चक्रवाती तूफान में बदलने की उम्मीद है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा, और अधिक तीव्र होगा, तथा अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों की ओर बढ़ेगा..." उन्होंने आगे कहा, "कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है, जबकि गंजाम, गजपति और पुरी जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, नयागढ़, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।"0
0
Report
Advertisement
पंजाब में SIR प्रस्ताव पर BJP प्रवक्ता का हमला; AAP पर भ्रम फैलाने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD (UP) PRADEEP BHANDARI (BJP) ON AAP PUNJAB DIVERSIONARY TACTICS / SIR RESOLUTION / SUPREME COURT CIVIC POLLS RULING / DRUG AND LAWLESSNESS CRISIS बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ट्वीट किया, "पंजाब में 'आप' फिर से लोगों का ध्यान भटकाने वाली चालें चल रही है। 'आप' ने पंजाब विधानसभा में SIR (एसआईआर) के खिलाफ एक प्रस्ताव पास किया है। 13 अक्टूबर को 'आप' और कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने SIR का स्वागत किया था, जिसके तहत 13 लाख नाम हटाए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 वार्डों में चुनाव रद्द करके 'आप' को 'लोकतंत्र का डकैत' करार दिया था! ड्रग्स, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर घिरी 'आप' का यह झूठा ड्रामा पंजाब की जनता देख रही है! 'आप' खुद ही अपनी 'फैक्ट चेक' कर रही है!0
0
Report
CM धामी के विवाद में मीका-मेहंदी ने माफी की मांग से मोड़ लिया मामला
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई: एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा गायक दलेर मेहंदी पर गुस्सा जाहिर करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर दलेर के भाई और गायक मीका सिंह ने कहा, "मैं इस मामले पर पहले ही बात कर चुका हूँ। अब इसे यहीं खत्म कर देना चाहिए, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे उत्तराखंड के सम्मानित मुख्यमंत्री धामी साहब का एक विशेष कॉल आया था। वे बहुत अच्छे इंसान हैं, बेहद जमीन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने हमसे बहुत ही आत्मीयता और विनम्रता से बात की... मेरी अभी भी एक गुजारिश है: सुबोध जी, अगर आप दलेर जी को फोन करके माफी मांग लें, तो यह बहुत अच्छा होगा। आपने उनकी प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुँचाया है। उन्हें शराबी बताकर, आपने दुनिया भर के लोगों के मन में यह धारणा बना दी है कि वे शराबी हैं। मुझे अभी भी उम्मीद है कि आप माफी मांगेंगे। हमारी आपसे कोई निजी दुश्मनी नहीं है। हम कोई गुंडे या झगड़ालू लोग नहीं हैं जो मुकदमेबाजी करना चाहते हों, लेकिन आपने जो किया है वह गलत था। दलेर भाई ने चुप रहना चुना, और उनके इस संयम पर जनता की प्रतिक्रिया बहुत जबरदस्त रही है... मेरी दलेर भाई से रोज बात होती है। अब वे काफी बेहतर हैं; वे एकदम ठीक-ठाक हैं।0
0
Report
UP सीट शेयरिंग: रामलीला मैदान रैली के लिए कांग्रेस का 50,000 टारगेट
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता अजय राय ने के सी वेणुगोपाल के साथ आज हुई यूपी बैठक और उत्तर प्रदेश में सीट-बंटवारे पर चर्चा को लेकर कहा,"1 तारीख को जो रामलीला मैदान में होने वाली रैली है, उसमें उत्तर प्रदेश का 50000 का टारगेट है। उत्तर प्रदेश 50000 टारगेट पूरा करेगा और ज़्यादा करेगा और हमारे एक-एक कार्यकर्ता डटकर लड़ेंगे और डटकर खड़े हैं।"0
0
Report
Advertisement
Jamia Millia Islamia में ‘फ्री कश्मीर’ पोस्टर; पुलिस ने इमरान मसूद हिरासत में लिया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI STUDENTS AT JAMIA MILLIA ISLAMIA PROTEST OVER REPORTED SLOGANS INCLUDING ‘FREE KASHMIR’ AND ‘FREE SHARJEEL IMAM’ APPEARED ON CAMPUS WALLS, POLICE DETAIN IMRAAN MASOOD. यह संघ आंदोलन को तोड़ने की बात कर रही है, कश्मीर भारत का अभिनंग है। यहाँ पर एक बच्चा भी यह नहीं कहता कि कश्मीर भारत का अभिनंग नहीं है। और यह जो लोग इस तरह के पोस्टर लगा करके इस आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उनकी सख्त मजम्मत करता हूं। छात्रों से क्या बात हुई है आपकी? छात्रों से उनकी बातें जायज हैं। छात्र संघ की बहाली क्यों नहीं करते? यह देश का भविष्य है। इस देश के भविष्य को रगड़ने की क्यों कोशिश नहीं जा रही है?0
0
Report
मैनपुरी- MLC मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओ पर, सपा कार्यकर्ता को पीटने का आरोप, वीडियो वायरल
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान किशनी ब्लॉक परिसर में मतदान केंद्र पर सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। सपा के चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव और नगर अध्यक्ष मुकुल यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस के सामने ही मारपीट की जा रही है और पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर किए जाने का नजारा दिखाई दे रहा है।0
0
Report
त्योहार सीजन में 1.5 महीनों में 35,000 वाहन बिके, कारोबार 950 करोड़ से अधिक
Noida, Uttar Pradesh:SURAT (GUJARAT): FESTIVE SEASON SEES SALE OF 35,000 VEHICLES IN 1.5 MONTHS, GENERATING BUSINESS WORTH OVER RS 950 CRORE0
0
Report
Advertisement
नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया
Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND) BJP NATIONAL PRESIDENT NITIN NABIN ARRIVES ON THREE-DAY VISIT TO JHARKHAND; PARTY WORKERS AND LEADERS WELCOME HIM AHEAD OF STATE BJP WORKING COMMITTEE MEETING / VISUALS रांची (झारखंड): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। राज्य भाजपा कार्यसमिति की बैठक से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया।0
0
Report
सीवान में पटाखे बनाते वक्त विस्फोट, तीन लोगों की मौत की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:SIWAN (BIHAR) BHARAT SONI (SP SIWAN) ON AN EXPLOSION, SUSPECTED TO HAVE BEEN CAUSED BY FIRECRACKERS, TOOK PLACE AT A HOUSE IN ALMAPUR VILLAGE WITHIN THE LIMITS OF THE JAMO POLICE STATION, CASUALTIES ARE FEARED. सीवान, बिहार: जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में अवैध रूप से पटाखे बनाते समय एक विस्फोट हो गया। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने आधिकारिक तौर पर तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। लापरवाही बरतने के कारण, सीवान के एसपी ने जामो बाजार थाना प्रभारी और स्थानीय चौकीदार चंद्रिका मांझी को तुरंत निलंबित कर दिया है। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और घटना की हर पहलू से जांच के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है।0
0
Report
सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के बयान ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बढ़ायी सियासी हलचल
Mau, Uttar Pradesh:सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के बयान ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बढ़ायी सियासी हलचल। सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अब्बास ने बताया कि कार्यवाही से ठीक पहले कौन-कौन था उनके पिता मुख्तार अंसारी के साथ। मीडिया में बयान के दौरान अब्बास ने यह भी किया खुलासा कि कार्यवाही के बाद कैसे लोगों में कसे किनारे। भाजपा नेता और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति सिंह के पिता को भी अब्बास ने बताया अपने पिता मुख्तार अंसारी का करीबी। शक्ति सिंह द्वारा मऊ के विकास को लेकर सदर विधायक पर किए गए हमले के बाद अब्बास ने खोला पत्ता। अब्बास ने जहाँ एक तरफ़ शक्ति सिंह को अपना भाई बताया वहीं दूसरी तरफ कहा कि उनके पिता और मेरे पिता के संबंध 1996 से लेकर 2019 तक रहे हैं मधुर, कार्यवाहियों के बाद हुआ किनारा। अब्बास ने कहा कि मऊ छोड़कर आप मुझसे पूरे प्रदेश की कर सकते हैं चर्चा। अब्बास के इस बयान के बाद से मऊ की राजनैतिक हलचल हुए काफ़ी तेज।0
0
Report
Advertisement
