497229
सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की ली गई जान
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में वार्ड नंबर 2 में एक आरोपी ने प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर में घुसकर उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी की जान ले ली। यह आरोपी कुलदीप साहू है, जिसने पहले दुर्गा विसर्जन के दौरान एक आरक्षक पर गर्म तेल फेंका था। पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया है और जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ के चंडौस में नकली पनीर और सिंथेटिक दूध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Aligarh, Uttar Pradesh:चंडौस में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, FSDA ने 400 किलो नकली पनीर, 2000 लीटर सिंथेटिक दूध को नष्ट किया, चौहान डेयरी, सिराज डेयरी, मकसूर खां डेयरी व बरकत अली डेयरी पर छापमार कार्रवाई हुई, बरकत अली डेयरी से 400 किलो नकली पनीर, 2000 लीटर सिंथेकिट दूध बरामद, किया गया नष्ट, बरकत अली डेयरी को सील कर एक युवक हिरासत में लिया गया, सभी डेयरियों से 9 नमूने भरकर लैब के लिए भेजे गए, बीते दिनों चंडौस में जिम करके नकली पनीर खाकर एक किशोर की मौत हुई थी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अफकारी लखनऊ ज्ञानपाल सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त गौतमबुद्ध नगर सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व कार्रवाई हुई, अलीगढ़ के चंडौस थाना इलाके के गाँव सुदेशपुर में हुई कार्रवाई0
0
Report
ललितपुर हाईवे पर दबंगों की दबंगई: दो युवकों की मारपीट का वीडियो वायरल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में हाइवे के बीचों बीच दबंगों द्वारा सरेआम दबंगई किये जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । एक दर्जन से अधिक दबंगों द्वारा दो युवकों को लात घूंसों और बेल्टों से जमकर पीटा गया , बताया जा रह है ये दबंग युवकों का गैंग आये दिन इस तरह से आम लोगों के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम देता रहता है । इन आरोपियों के पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नजर नहीं आता है , ताजा घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैलागुआ तिराहे के पास NH 44 की है । इस वीडियो में देखा जा सकता है यह दबंगों का गैंग किसी विवाद के बाद दो युवकों के साथ हाईवे के बीचों बीच जमकर मारपीट कर रहे हैं । जिसका वीडियो किसी राहगीर के द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।0
0
Report
मेड़ता रोड थाने में वृद्ध किसान को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड पुलिस का अमानवीय चेहरा उस समय सामने आया जब उपखंड प्रशासन की उपस्थिति में निजी कंपनी से मुआवजा मांग रहे 65 वर्षीय वृद्ध किसान को पुलिस घसीटते हुए थाने ले जाकर उसे शांति भंग में गिरफ्तार कर लेती है। मेड़ता रोड पुलिस ने किसान परिवार की ओर से दी गई रिपोर्ट को भी यह कहते हुए दर्ज करने से इनकार कर दिया कि सरकारी तंत्र के खिलाफ हम रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकते। आपको बता दें कि एक निजी कंपनी द्वारा 732 केवी बिजली लाइन डालने का काम जारोड़ा क्षेत्र में किया जा रहा है। कंपनी द्वारा किसानों को किसी प्रकार का कोई मुआवजा राशि नहीं दिए जाने पर किसानों द्वारा विरोध कर मुआवजा राशि की मांग की जा रही है। किसानों के विरोध के बाद मेड़ता उपखंड अधिकारी व तहसीलदार ने मौके पर पहुंच किसानों को मुआवजा दिलाने की बजाय मुआवजा राशि बाद में दिलाने का दबाव बनाकर खेत में जेसीबी से गढ्ढा खोदने का काम शुरू करवाना चाहा। जिस पर किस परिवार द्वारा विरोध करने पर पुलिस ने एक 65 वर्षीय वृद्ध नेनाराम को घसीटते हुए ले जाकर शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। मेड़ता प्रशासन का निजी कंपनी के समर्थन में किसान परिवार के साथ किया गया यह बर्ताव प्रशासन की कार्य शैली पर सवालिया निशान उठा रहा है। इस संबंध में संवाददाता द्वारा थाना प्रभारी से बात करनी चाहिए तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया जबकि तहसीलदार ने वीसी में होने की बात कह कर टाल दिया。0
0
Report
Advertisement
ALDA कोर्ट ने अवैध बिल्डिंग ध्वस्त करने का आदेश दिया; मालिक को 15 दिन
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू अग्निकांड वाली बिल्डिंग से अलीगंज स्थित जिस बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई थी, उसको ध्वस्त किया जाएगा। इसका आदेश शुक्रवार को एलडीए के विहित प्राधिकारी कोर्ट ने जारी कर दिया। तीन दिन तक चली सुनवाई के बाद एलडीए कोर्ट ने बिल्डिंग मालिक को खुद से इमारत तोड़ने के लिए 15 दिन का मौका दिया है। ऐसा न करने पर एलडीए बिल्डिंग तोड़ेगा और खर्च बिल्डिंग मालिक से वसूल करेगा। 23 जून को एलडीए ने अवैध बिल्डिंग को लेकर नोटिस जारी किया था जिसमें जवाब दाखिल करने के लिए 15 दिन का मौका दिया गया था। पहली सुनवाई सात जुलाई को हुई। बिल्डिंग मालिक के वकील ने नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा जिस पर कोर्ट ने एक दिन का समय दिया था। दूसरी सुनवाई आठ जुलाई को हुई और वकील ने जवाब दाखिल किया और बहस के लिए समय मांगा। कोर्ट ने फिर एक दिन का समय दिया। तीसरी सुनवाई नौ जुलाई को हुई और कोर्ट ने बहस सुनने के बाद आदेश सुरक्षित कर लिया। शुक्रवार 10 जुलाई को एलडीए ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया। इसीलिए अवैध घोषित की गई बिल्डिंग बिल्डिंग के लिए आवासीय का मानचित्र पास कराकर उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। बेसमेंट सहित दो फ्लोर का ही नक्शा पास था लेकिन बिल्डिंग मालिक ने अवैध रूप से तीसरा तल भी बनवा लिया था। नक्शे में 20 मीटर बेसमेंट पास था जबकि मौके पर 134 मीटर निर्माण मिला। सेट बैक भी नहीं छोड़ा गया था。0
0
Report
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: IAS-BAS अधिकारियों के बड़े तबादले, कई विभागों में नए अधिकारी नियुक्त
Patna, Bihar:बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) अधिकारियों का तबादला किया है। कई सीनियर IAS अफसरों को नई जगह भेजा गया है, जिसमें संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग से हटाकर नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है. मनोरंजन कुमार को शिक्षा विभाग से विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक पद पर भेजा गया है और डॉ. गगन को गयाजी का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है. इसके अलावा विधु भूषण चौधरी को उद्योग विभाग में अपर सचिव, कृत्यानन्द रंजन को नालन्दा का नगर आयुक्त और मनोज कुमार को उद्योग विभाग में अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है. हेमन्त कुमार सिंह बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के नए सचिव होंगे, जबकि प्रदीप सिंह को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के अपर प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.0
0
Report
अजमेर शरीफ दरगाह क्षेत्र में बारिश से सड़कों पर गंदगी और तार, प्रशासन पर सवाल
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह इलाक़ा में गंदगी और बरसाती पानी से सड़कों का हाल बेहाल हो गया है। जहां बिजली के खुले तार भी ज़ायरीन के लिए मुसीबत का सबब बन रहे है। शहर में पहली बारिश ने डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के इंताजाम की पोल खोल कर रख दी है। दरगाह इलाक़ा में लगा गंदगी का अम्बार और खुले बिजली के तारों ने ज़ायरीन की मुश्किलें बढ़ा दी है। मुन्सिपल कॉर्पोरेशन की बेरुख से मकामियो में नाराज़गी देखी जा रही है तो वही इलाके में फ़ैली गिलाज़त से ज़ायरीन अक़ीदत मंदो में दिल अज़ारी भी देखी जा रही है। दरगाह के ख़ुद्दाम और ज़ायरीन का कहना है कि दरगाह कमेटी, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, मुन्सिपल कॉर्पोरेशन को दरगाह इलाके की ज़ानिब बरसाती मौसम में साफ सफाई पर खास तौर से तवज्जो देनी चाहिए。0
0
Report
Advertisement
छतरपुर में तेज रफ्तार पिकअप पलटी: 12+ घायल, चार की हालत गंभीर
Chhatarpur, Madhya Pradesh:ब्रेक्रिंग न्यूज छतरपुर。 तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी ,दो की मौके पर हुई एक दर्जन से ज्यादा घायल ,घायलो मे चार की हालत गंभीर ,चारो को झांसी मेडिकल काँलेज किया गया रिफर ,बारात टीकमगढ़ के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र से वापिस बांदा जाते समय हुआ हादसा ,सभी घायलौ को नौगांव अस्पताल मे कराया गया भतीँ ,डाईवर को झपकी लगने से हुआ हादसा ,नौगांव थाने के सिद्वैश्वर मंदिर के पास की घटना。0
0
Report
शिरूर में यूरिया संकट से किसानों की भारी भीड़, प्रशासन अलर्ट
Shirur, Maharashtra:Anc:शिरूरमधील आमदाबाद फाटा येथील 'सर्वज्ञ कृषी केंद्रावर' युरिया खत खरेदी करण्यासाठी शेतकऱ्यांनी सकाळपासूनच प्रचंड गर्दी केली होती. रात्री उशिरापर्यंत याठिकाणी शेतकऱ्यांच्या लांबच लांब रांगा पाहायला मिळत होत्या.तासनतास ताटकळत उभे राहिल्यामुळे शेतकऱ्यांमध्ये प्रचंड संताप पाहायला मिळाला, ज्यातून किरकोळ वादावादीच्या घटनाही घडल्या. अखेर परिस्थिती हाताबाहेर जाऊ नये आणि ही गर्दी नियंत्रणात आणण्यासाठी स्थानिक पोलिसांना घटनास्थळी धाव घ्यावी लागली. खतांच्या टंचाईमुळे ऐन हंगामात बळीराजाला अशा प्रकारे ताटकळत राहावे लागत असल्याने प्रशासनाच्या नियोजनावर आता मोठे प्रश्नचिन्ह निर्माण झाले आहे.0
0
Report
बरियारपुर से 496 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक धीरज कुमार पोद्दार गिरफ्तार
Munger, Bihar:बरियारपुर में 496 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार मुंगेर: जिले के बरियारपुर थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक छोटे मालवाहक वाहन से 496 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि कि झारखंड से एक छोटे मालवाहक वाहन में विदेशी शराब की खेप लेकर खगड़िया की ओर जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए बरियारपुर थाना मोड़ के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन में छिपाकर रखी गई 496 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालक धीरज कुमार पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया। वह समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस ने शराब के साथ मालवाहक वाहन को भी जब्त कर लिया है।बरियारपुर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
शातिर साइबर ठग शमीम अभी भी फरार,गोवेर्धन थाना पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी समीम
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा शातिर साइबर ठग शमीम अभी भी फरार गोवेर्धन थाना पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी समीम गोवर्धन के मिनी जामताड़ा गांव देवसेरस का रहने वाला है साइबर ठग दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है साइबर ठग समीम पर समीम साइबर ठग के गैंग का मुख्य सरगना माना जाता है गोवर्धन थाने से वांछित है शातिर आरोपी साइबर ठग साइबर ठग समीम पर ऑनलाइन साइबर ठगी, नकली सोने की ईंट दिखाकर ठगने, हत्या का प्रयास, और बलवा जैसे 2 दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं शातिर आरोपी की गिरफ्तारी न होने से देव सेरस चौकी इंचार्ज की कार्य शैली पर खड़े हो रहे सवाल0
0
Report
विमानबंदर रनवे के पास 136 साल पुरानी मस्जिद हटाने की योजना आज से शुरू
Noida, Uttar Pradesh:नेताजी सुभाषचंद्र बोस विमानबंदर के रनवे से लगभग सटा हुआ शताब्दी प्राचीन मस्जिद स्थानांतरित करने की प्रक्रिया आज ही शुरू हो सकती है। सर्वसम्मति के आधार पर यह स्थानांतरण का काम शुरू हो सकता है। इस बीच उत्तर 24 परगना के जिलाधिकारी कार्यालय में विधायक और मस्जिद कमेटी के सदस्यों को लेकर एक बैठक हुई है। एक विशेष निरीक्षक दल उस मस्जिद का निरीक्षण करने गया। उसमें एयरपोर्ट प्राधिकरण के प्रतिनिधि भी थे। एयरपोर्ट सुरक्षा समिति ने इस मुद्दे पर अलग से बैठक की है। 136 साल पुरानी गौरीपुर जामे मस्जिद। कई लोगों के बीच जो 'बांकड़ा मस्जिद' के नाम से भी जानी जाती है। यह धार्मिक स्थल एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती है। विशेषज्ञों का एक हिस्सा मानता है कि खासकर एयरपोर्ट के एक रनवे से फेंके गए पत्थर की दूरी पर स्थित यह मस्जिद विमान के टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान सुरक्षा संबंधी जोखिम पैदा करती है। विशेष रूप से भारी बारिश या घने कोहरे में दृश्यता कम होने पर पायलट के लिए रनवे से थोड़ी ही दूरी पर यह मस्जिद विजुअल इल्यूजन बना देती है। इससे गंभीर दुर्घटना होने की आशंका रहती है। इसके अलावा इस मस्जिद की वजह से विमानबंदर के दूसरे रनवे के विस्तार का काम भी करीब 30 साल से रुका हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, 30 साल से भी ज्यादा समय से इस मस्जिद को स्थानांतरित करने का मुद्दा बार-बार चर्चा में आया है। लेकिन कभी स्थानीय विरोध, कभी पूर्ववर्ती वाम और तृणमूल सरकार की ढिलाई के कारण विमानबंदर की सुरक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता नहीं मिली। उसकी जगह धार्मिक भावनाओं को लेकर राजनीति को प्राथमिकता मिली। 1924 में कोलकाता एयरपोर्ट शुरू हुआ था। 1962 में एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण हुआ। तब मस्जिद के पास ही जेस्सोर रोड था। विमानबंदर के लिए जेस्सोर रोड के निर्माण को मोड़ दिया गया था। मस्जिद, एयरपोर्ट की चारदीवारी के अंदर, रनवे के बहुत पास रह गई है. आज भोर पांच बजे की नमाज़ पढ़ने जाने नहीं दिया गया। इसके बाद फिर दस बजे नमाज़ है, सुबह 9 बजे के आसपास अंदर प्रवेश करने के लिए आएंगे। सुबह मस्जिद गेट के पास पुलिस की दो गाड़ियां रखी हुई थीं। लग रहा है मस्जिद स्थानांतरण को लेकर हालात तनावपूर्ण हैं।0
0
Report
NH 730 हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, जला हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर-NH 730 हाईवे पर स्थित जरा चौकी के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे चलते ट्रक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने सुरक्षित दूरी बनाकर पुलिस को सूचना दी। आग बुझने के बाद ट्रक के अंदर से एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा आग लगने से युवक की जलकर मौत हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
राम जन्मभूमि ट्रस्ट को आभार: 200 चांदी की ईंट दान मामले के स्पष्ट होने का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या। सिंधी समाज के नेता राजू मनवानी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को आभार व्यक्त करते हुए पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि ट्रस्ट की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण और उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों से उनकी सभी जिज्ञासाओं का समाधान हो गया है और अब वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। राजू मनवानी ने पत्र में उल्लेख किया है कि उन्होंने पूर्व में राम मंदिर निर्माण के लिए दान में दी गई 200 चांदी की ईंटों के संबंध में सवाल उठाए थे। ट्रस्ट द्वारा मामले की जानकारी देने और संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी 200 दानदाताओं द्वारा चांदी की ईंटें तैयार कराने के लिए जौहरी को किए गए भुगतान की रसीदें उन्हें प्राप्त हो गई हैं। इन दस्तावेजों से यह स्पष्ट हो गया कि दान प्रक्रिया विधिवत संपन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें इस मामले में किसी अतिरिक्त सफाई या स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं है। राजू मनवानी ने अपने पत्र में ट्रस्ट का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी 200 दानदाताओं के साथ शीघ्र ही अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल दानदाताओं की जिज्ञासाओं का समाधान कराना था, जो अब पूरा हो चुका है।0
0
Report
औंटा सिमरिया पुल के एक्सपेंशन जॉइंट की मरम्मत से दो लेन बंद, लोग परेशान
Barh, Bihar:औंटा सिमरिया सिक्स लेन के एक्सपेंशन जॉइन्ट में खराबी आ जाने से इसके दो लेन बंद कर दिए गए हैं। एनएचएआई के अधिकारी दो दिनों से पिलर 12 और पिलर 13 के बीच एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत में जुटे हैं। 1800 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट में तीन महीने पहले पिलर 11 और पिलर 12 के बीच भी खराबी आने के बाद मरम्मत कार्य किया गया था। एक्सपेंशन जॉइन्ट के रिपेयरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों को यहां का फोटो या वीडियो बनाने से रोक दिया गया है। NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि तापमान में परिवर्तन और ओवरलोडिंग से एक्सपेंशन ज्वाइंट लचीला होने के कारण पुल को सुरक्षा देता है। आईआईटी बॉम्बे की रिपोर्ट पर सुरक्षात्मक रूप से जॉइन्ट को बदला जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुल के उद्घाटन के बाद से आज तक पुल पर लगातार काम ही चलता रहता है और रिपेयरिंग के बहाने इसके कुछ लेन बंद कर दिए जाते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।0
0
Report
वैक्यूम क्लीनर: हर चीज साफ कर सकता है
Noida, Uttar Pradesh:vacuum cleaner can clean anything0
0
Report
Advertisement
