497333
सूरजपुर में हाथियों का मनमोहक वीडियो वायरल, पानी में मस्ती करते दिखा झुंड
Premnagar, Chhattisgarh:सूरजपुर जिले में जहां हाथियों का जिक्र आते ही उनके उत्पात की चर्चा होती है, वहीं इस बार उनका एक मनमोहक चेहरा सामने आया है। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों का झुंड अपने बच्चों के साथ पानी में मस्ती करते हुए नजर आया। हाथियों के इस खेल का नजारा देखने के लिए कई लोग इकट्ठा हुए और किसी ने इस मनोरम दृश्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हाथियों का खेल और उनका प्यारा अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान विवि में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर भारी प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर हो रहा प्रदर्शन विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में जुटे छात्र राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जता रहे विरोध अक्रोशित छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्रों से पुलिस ने की समझाइश विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से बाहर निकले छात्र पुलिस ने छात्रों को रोकने का किया प्रयास और पुलिस से हुई झड़प पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया0
0
Report
जहानाबाद में जलजमाव रोकने के लिए DM का आक्रामक निरीक्षण, लेवलिंग का कड़ा निर्देश
Jehanabad, Bihar:खबर जहानाबाद से है जहां शहरवासियों को जलजमाव की गंभीर समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों का औचक निरीक्षण कर निर्माणाधीन स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम और जलनिकासी व्यवस्था की ज़मीनी hकीकत का जायजा लिया। डीएम ने शहर के राजा बाजार रेलवे अंडरपास, सत्संग नगर, काली मंदिर के पीछे, बत्तीस भवरिया रेलवे अंडरपास, काली नगर, नया टोला, कुत्तवनचक नाला और फिदा हुसैन रोड समेत कई संवेदनशील स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। राजा बाजार रेलवे अंडरपास में चल रहे निर्माण कार्य के अवलोकन के दौरान डीएम ने काम की धीमी गति पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को हिदायत दी कि निर्माण कार्य में केवल उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही इस्तेमाल हो। साथ ही, निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया। बत्तीस भवरिया अंडरपास में पानी के जमाव को स्थायी रूप से रोकने के लिए जल्द से जल्द लेवलिंग कार्य पूरा करने का आदेश भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बुडको के कार्यपालक अभियंता को स्टॉर्म ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत बन रहे सभी नालों की वैज्ञानिक ढंग से लेवलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नालों को आपस में इस तरह जोड़ा जाए जिससे बारिश के पानी का निकास बिना किसी रुकावट के हो सके। मीडिया से बात करते हुए डीएम ने बताया, शहर में जारी बुडको के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट का जायजा लेने के लिए यह निरीक्षण किया गया था। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी। जिन जगहों पर एलाइनमेंट या लेवल सही नहीं पाया गया है, वहां बुडको को सुधार के कड़े निर्देश दिए गए हैं। छूटे हुए इलाकों को भी एडिशनल एस्टीमेट तैयार कर प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा। डीएम ने नगर परिषद और सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को नालों के निर्माण के साथ-साथ शहर में नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि जहानाबाद को एक स्वच्छ, सुंदर और जलजमाव-मुक्त शहर बनाया जा सके।0
0
Report
गोपालगंज के सफाई कर्मी 7वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में नगर परिषद के सफाई कर्मी अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर एक सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। सफाई कर्मियों ने बुधवार को हड़ताल के सातवें दिन समाहरणालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मी समाहरणालय परिसर पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और अपनी 3 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी ने बताया कि वे आउटसोर्सिंग का विरोध कर रहे हैं साथ ही सेवा नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। नगर परिषद के अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी के द्वारा अपना काम कराया जाता है साथ ही सफाई कर्मियों को साबुन व अन्य संसाधन नहीं मिलता है।0
0
Report
Advertisement
छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में 76 नामांकन के बाद छात्राओं के आवास पर दबाव बढ़ा
Chapra, Bihar:छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में नए सत्र में 76 छात्राओं के अतिरिक्त नामांकन के बाद जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्थित लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान, इंजीनियरिंग कॉलेज छपरा में छात्राओं के सामने आवासन की समस्या खड़ी हो गई है। एक कमरे में दो छात्राओं को रखने के निर्देश के बाद छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। छात्राओं का कहना है कि एक कमरे में दो छात्राओं के रहने से न तो पर्याप्त प्राइवेसी रहेगी और न ही वे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर पाएंगी। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। मामले की हकीकत जानने के लिए जी मीडिया की टीम कॉलेज पहुंची और पूरे मामले का रियलिटी चेक किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2012 में शुरू हुए इंजीनियरिंग कॉलेज में दो गर्ल्स हॉस्टल हैं। इनमें एक पुराने गर्ल्स हॉस्टल की क्षमता 120 छात्राओं की है, जबकि नए गर्ल्स हॉस्टल की क्षमता 202 छात्राओं की है। नए हॉस्टल में फिलहाल छात्राओं की संख्या पूरी हो चुकी है। वहीं, पुराने हॉस्टल में वर्ष 2024 से छात्राओं को रखा जा रहा है। प्राचार्य के अनुसार इस भवन का पहले छात्रावास के रूप में इस्तेमाल नहीं होता था। छात्राओं की संख्या बढ़ने के बाद मजबूरी में इसका उपयोग शुरू किया गया। इसकी क्षमता 120 छात्राओं की है, लेकिन जर्जर स्थिति के कारण फिलहाल यहां करीब 85 छात्राएं ही रह रही हैं। 76 नए नामांकन से बढ़ी परेशानी कॉलेज में दो नई फैकल्टी बढ़ने के बाद 76 और छात्राओं का नामांकन हुआ है। इन छात्राओं के रहने की व्यवस्था के लिए कॉलेज प्रशासन ने पहले से मौजूद हॉस्टल में दो-दो छात्राओं को एक कमरे में रखने का अनुरोध किया। लेकिन छात्राएं इसके लिए तैयार नहीं हुईं। छात्राओं का कहना है कि वे पहले से ही जर्जर भवन में मुश्किल परिस्थितियों के बीच रहकर पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे में एक कमरे में दो छात्राओं को रखने से उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी। रियलिटी चेक में सामने आई जर्जर तस्वीर जी मीडिया की टीम ने कॉलेज प्रबंधन के साथ पुराने छात्रावास का मुआयना किया। छात्राओं की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल के अंदर की निजी व्यवस्थाओं को कैमरे पर नहीं दिखाया गया। हालांकि, भवन की स्थिति देखकर साफ नजर आया कि यह पुराना और जर्जर भवन छात्राओं के लिए आदर्श हॉस्टल नहीं है। प्राचार्य के मुताबिक, भवन में छत से पानी टपकने की समस्या सहित कई खामियां थीं, जिन्हें कॉलेज के विकास मद से दूर करने का प्रयास किया गया है। लेकिन भवन की मूलभूत स्थिति में सुधार के लिए बड़े स्तर पर निर्माण कार्य की जरूरत है। प्राचार्य ने बताया कि भवन निर्माण विभाग की ओर से हॉस्टल के जीर्णोद्धार/निर्माण के लिए करीब 70 लाख रुपये का प्राक्कलन स्वीकृत किया गया है। कॉलेज प्रशासन लगातार भवन निर्माण विभाग और सरकार से पत्राचार कर रहा है। सुरक्षा और प्राइवेसी भी बड़ी चुनौती कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि छात्राओं को हॉस्टल से बाहर रखना भी आसान नहीं है। छात्राओं की सुरक्षा, उनकी गोपनीयता और अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए उन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना कॉलेज प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में कॉलेज के सामने तत्काल सबसे बड़ा सवाल यही है कि नए सत्र में नामांकित 76 छात्राओं को आखिर रखा कहां जाए। प्राचार्य के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया अभी भी जारी है और छात्राओं की संख्या बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में समस्या और गंभीर हो सकती है। छात्राओं का कहना है कि वे पहले से ही सीमित सुविधाओं में अपनी पढ़ाई जारी रखने को मजबूर हैं। जर्जर भवन में रहकर भी किसी तरह पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन अब एक कमरे में दो छात्राओं को रखने की व्यवस्था उनकी परेशानियों को और बढ़ा देगी। कॉलेज प्रशासन ने फिलहाल छात्राओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। लेकिन इस पूरे विवाद ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—जब कॉलेज में 76 अतिरिक्त छात्राओं का नामांकन लिया गया है, तो उनके रहने की स्थायी और सुरक्षित व्यवस्था कब होगी? क्या छात्राओं को जर्जर भवन और सीमित सुविधाओं के बीच ही पढ़ाई पूरी करनी होगी, या सरकार और भवन निर्माण विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द करेगा? फिलहाल, इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन की नजर सरकार की ओर है और छात्राएं बेहतर हॉस्टल सुविधा का इंतजार कर रही हैं。0
0
Report
बरेली पुलिस ने जुलाई में बरामद किए 455 गुम और चोरी के मोबाइल,91 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पुलिस ने जुलाई 2026 में CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 455 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 91 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार जिले के विभिन्न थानों, साइबर टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में भारत सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए यह सफलता हासिल की गई।उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों कोतवाली, प्रेमनगर, कैंट, किला, सीबीगंज, इज्जतनगर, सिरौली, शाही, आंवला, भमोरा, फरीदपुर, भुता, भोजीपुरा, शीशगढ़, देवरनियां, शेरगढ़, नवाबगंज और क्योलड़िया के साथ साइबर टीम को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस के अनुसार जनवरी 2025 से जुलाई 2026 तक कुल 6,180 मोबाइल फोन अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ 36 लाख रुपये बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। वहीं जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक कुल 3,048 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 9 लाख 60 हजार रुपये है0
0
Report
शेखपुरा पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान: चोरी-खोए मोबाइल लौटे, 50 लोग लाभान्वित
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी या खोए हुए मोबाइल को बरामद किया साथ ही वैध मोबाइल धारक को लौटाया सौंपा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिले मोबाइल फोन को लौटाने को लेकर शेखपुरा के एसपी कार्यालय में सभी मोबाइल के वैध धारक को बुलाया गया और उनके खोए मोबाइल को लौटाया गया। खोए मोबाइल मिलने पर मोबाइल धारकों ने शेखपुरा पुलिस की प्रशंसा की है। इस मौके पर एसपी हिमांशु ने कहा कि चोरी और खो गए मोबाइल के बरामदगी को लेकर बिहार पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामदगी की प्रयास करती है। इसी कड़ी में 50 लोगों को उनके खोए मोबाइल को लौटाया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए टेक्निकल टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर उनके वैध धारकों को उनके मोबाइल लौटाया गया। बरामद मोबाइल की अनुमानित बाजार मूल्य करीब नौ लाख रुपया से ज्यादा होने की बात कही है। एसपी ने कहा कि शेखपुरा पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाईल चोरी या गुम होने की सूचना पर मोबाइल खोजबीन में जुट जाती है। जिसका नतीजा है कि महज एक या दो माह के दौरान ही लोगों के गुम हुआ मोबाइल फोन को बरामद किया गया। आपको बता दे कि एक वर्ष के दौरान शेखपुरा पुलिस द्वारा 400 मोबाइल को बरामद कर लौटाया गया है。0
0
Report
Advertisement
RJD भीतर घमासान: भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी यादव के समर्थकों पर कसा तंज
Patna, Bihar:बांकीपुर उपचुनाव में RJD के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं पर जम कर निशान साधा. शक्ति यादव के बिना नाम लिए चेतावनी भरे अंदाज में कहा, खामोश! यदि उन्हें उकसाया गया तो कई बातें सार्वजनिक कर देंगे सीमा में रहें, वरना पूरा चिट्ठा खोल दूंगा भाई वीरेंद्र ने कहा कि उनके नेता केवल लालू प्रसाद हैं. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने ही तेजस्वी यादव को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए तेजस्वी भी उनके नेता हैं. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने आरजेडी में घमासान को लेकर कहा भाई वीरेंद्र का बयान मैंने देखा है वह चुनाव परिणाम के पश्चात जो घमासान होना चाहिए वह नहीं है बल्कि उनके नाराजगी उनके संगठन के प्रति है और जो नाराजगी है वह दलगत बात होनी चाहिए टीवी पर ऐसे बयान नहीं देना चाहिए उन्होंने लक्ष्य करके किसको कहा है किसको नहीं कहा है मैं नहीं जानता लालू यादव के और तेजस्वी यादव के वफादार सहयोगी वीरेंद्र जी है जैसे बयान बताया जा रहा वैसी बातें होंगी तो मैं वीरेंद्र जी से बात करूंगा बयान बाजी हो रही है तो रोक लगनी चाहिए दलीय अनुशासन करता है दल की बातों को दल में कीजिए बाहर नहीं वीरेंद्र जी हमारे पार्टी के नेता हैं उनसे बात करें शक्ति सिंह यादव ने क्या कहा इस पर हम कुछ नहीं बोलेंगे जो भी चीज हो रही है जो पार्टी स्तर पर बात होगी. मंगनी लाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष आरजेडी. कांग्रेस प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन ने कहा की RJD में जो नया ताजा बयानबाजी चल रही है, वो उनका अंदरूनी मामला है और वो लोग अपना संगठन में बातें करें, विचार करें, मंतव्य करें क्योंकि कहीं ना कहीं जो सियासी हार हुई है, उसमें महागठबंधन के सहयोगी के तौर पे हम लोग भी चाहेंगे कि राजद के अंदर खाने में सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहे और सब कुछ अनुशासित तरीके से आगे बढ़ता रहे. डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस. जेडयू के विधायक पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि इंतजार कीजिए आरजेडी का कोई भविष्य नहीं है बड़े घमासान होंगे उसे पार्टी और उसे परिवार से मेरा गहरा नाता रहा है और अभी तो शुरुआत है फिल्म अभी बाकी है इतनी बड़ी घमासान होगी कि राजनीतिक इतिहास में औरंगजेब और शाहजहां भी गौंन हो जाएंगे. श्याम रजक विधायक जेडयू. बीजेपी के पूर्व विधायक हरीभूषण ठाकुर उर्फ बचोल ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल के जो लोग इनका अभाव और प्रभाव दोनों समय में स्वभाव खराब हो जाता है भैया ट्रेलर है आगे आगे देखिए क्या होता है पार्टी के अंदर ही बस में लड़ेंगे और भी पूरी स्थिति RJD की होगी और राजद का श्राद्ध भी हो जाएगा.0
0
Report
ब्रेकिंग सूरजपुर में तहसीलदार पर गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता ने शिकायत दर्ज कराई
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर तहसीलदार पर गंभीर आरोप, कांग्रेस के जिला महामंत्री ने लगाया आरोप, नशे में धुत होकर कांग्रेसी नेता के खड़ी कार को ठोका, सरेआम कांग्रेस के नेता और तहसीलदार के विवाद का वीडियो वायरल, कांग्रेसी नेता गोरखनाथ पाठक ने थाने में कराई शिकायत दर्ज, बिहारपुर इलाके का मामला0
0
Report
सुरेश खन्ना बोले: सपा का दोहरा चरित्र, SIT रिपोर्ट पर बड़ा दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश। सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, "समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र है। उनकी अपनी कोई पॉलिसी नहीं है। वो तो चेहरा देखकर पॉलिसी बना लेते हैं."उन्होंने 2024 में संभल में हुई हिंसा की SIT रिपोर्ट पर कहा, "विधानसभा में आज रिपोर्ट प्रस्तुत हुई है और जस्टिस अरोड़ा की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय कमेटी ने रिपोर्ट दे दी है जो विधानसभा में पेश हो गई है। उस रिपोर्ट में कुछ लोगों को दोषी पाया गया है। कानून अपना काम करेगा।"0
0
Report
Advertisement
पोकरण बीएसएफ परिसर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ, DG अनिल पालीवाल ने किया उद्घाटन
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - पोकरण पोकरण बीएसएफ परिसर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण समारोह का शुभारंभ पोकरण, जैसलमेर बॉर्डर होम गार्ड के महानिदेशक (डीजी) अनिल पालीवाल बुधवार को पोकरण स्थित बीएसएफ परिसर पहुंचे। उनके आगमन पर बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र पाल नेगी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, पोकरण वृत्ताधिकारी (सीओ) बुद्धाराम विश्नोई, रामदेवरा थाना प्रभारी देवकिशन सहित पुलिस एवं बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। डीजी अनिल पालीवाल ने सभी अधिकारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसके पश्चात डीजी अनिल पालीवाल ने बीएसएफ परिसर में आयोजित बॉर्डर होम गार्ड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत होमगार्ड जवानों को सुरक्षा, समन्वय एवं आपदा प्रबंधन सहित विविध विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा。 बाईट-अनिल पालीवाल, DG,बॉर्डर होम गार्ड0
0
Report
कोटा में खेल सुविधाओं का विस्तार: दो नए ट्रैक और ESIC अस्पताल हाईटेक उपकरण
Kota, Rajasthan:-कोटा स्टेडियम को मिलेंगे दो नए एथलेटिक्स ट्रैक -ईएसआई अस्पताल को मिलेंगे हाईटेक उपकरण -लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ की महत्वपूर्ण बैठक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ नई दिल्ली स्थित संसद भवन में बैठक कर कोटा में खेल सुविधाओं के विस्तार तथा खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में बिरला ने कहा कि कोटा के खेल स्टेडियम में दो नए एथलेटिक्स ट्रैक बनाए जाने की आवश्यकता है। हाल ही में उन्होंने कोटा में खेल प्रतिभाओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं पर चर्चा की है। बिरला ने कहा कि कोटा को खेल प्रतिभाओं के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने, आधुनिक खेल परिसरों का निर्माण, मौजूदा खेल सुविधाओं का उन्नयन तथा विभिन्न खेल विधाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। मांडविया के साथ कोटा में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के रोडमैप पर चर्चा करते हुए उन्होंने इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अत्याधुनिक उपकरण, प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। बिरला ने कहा कि कोटा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें आधुनिक सुविधाएं और उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कोटा में खेलों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा देशभर में विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ईएसआई अस्पताल होगा हाईटेक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चर्चा के दौरान कोटा के ईएसआई अस्पताल में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता पर भी बल दिया। अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें और हाईटेक चिकित्सा उपकरण जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। यह बैठक कोटा को देश के प्रमुख खेल केंद्रों में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।0
0
Report
छज्जा गिरने से सनसनी: सुजानगढ़ के मातृ एवं शिशु अस्पताल में खतरे की घंटी, एक महिला घायल
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर: श्री दुर्गादत्त फतेहपुरिया राजकीय मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का छज्जा गिरा। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार का बरामदा भरभराकर गिर गया। हादसे में निजी मेडिकल स्टोर पर काम करने वाली एक महिला घायल हो गई, हालांकि उसकी जान बच गई। घटना के वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दर्ज खबर के अनुसार घायल महिला का नाम किरण मेघवाल (25) है जो गुलेरिया गांव की निवासी है और अस्पताल से बाहर जाते समय छज्जे का मलबा उसके ऊपर गिर गया। उसका सिर चोटिल हुआ और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल भवन की सुरक्षा और संरचना को लेकर चिंता बढ़ गई है क्योंकि कई कमरे में छत टपक रही है और सीलन है; रूम नंबर 1 की छत का एक बड़ा हिस्सा पहले ही गिर चुका है। वर्ष 2023 में जीर्णोद्धार के बावजूद छत और पानी-पानी होने की समस्या लगातार बनी हुई है। पीएमओ, पीडब्ल्यूडी और उच्च अधिकारियों को कई बार इस खतरे के बारे में सूचना दी गई, पर मरम्मत का काम नहीं हो पाया। अस्पताल परिसर के विजिबल हालात से लोगों में गहरा रोष है कि आवश्यक मरम्मत समय से क्यों नहीं हो पाई।0
0
Report
Advertisement
लातूर में बायो-खत और बीज घोटाला: किसान संकट में
Latur, Maharashtra:लातूरमें कृषी निविष्ठांचा काळाबाजार ... बियाण्यांनंतर खतांचा खेळ ... बळीराजाला लुटतंय कोण ? .... शेतकरी पाऊस नसल्यामुळे संकटात आहे... पण त्याहून मोठा प्रश्न म्हणजे, शेतकऱ्यांना विकली जाणारी बियाणं आणि खतं खरंच दर्जेदार आहेत का ? लातूरमध्ये यंदा सोयाबीन बियाणे न उगवल्याच्या मोठ्याप्रमाणात तक्रारी कृषी विभागाकडे दाखल झाल्या आहेत. आणि आता बोगस खत विक्रीचा ही संशय समोर आला आहे. पेरणी झाली... पैसा खर्च झाला... पण पीक उगवलंच नाही. आता खतावरही संशय व्यक्त होत आहे. लातूरमध्ये बळीराजाच्या कष्टाशी नेमका खेळ कोण करतंय ? याचाच पर्दाफाश करणारा आमचा स्पेशल रिपोर्ट...... शेतकरी पाऊस नसल्यामुळे संकटात आहे... परंतु खरीप धोक्यात आला आहे. सोयाबीन बियाणे न उगवल्याच्या तब्बल 500 हुन जास्त तक्रारी कृषी विभागाकडे दाखल झाल्या आहेत. अनेक शेतकऱ्यांना दुबार पेरणी करावी लागली. बाभळगावात बोगस खत विक्रीचा आरोप समोर आल्याने शेतकऱ्यांच्या चिंतेत आणखी भर पडली आहे. निसर्गाच्या संकटातून सावरायचं तरी कसं, आणि शेतीसाठी विकत घेतलेल्या निविष्ठांवर विश्वास ठेवायचा तरी कोणावर, असा सवाल आता बळीराजा विचारत आहे. यंदा लातूर जिल्ह्यात खरीपाच्या तब्बल 4 लाख 36 हजार हेक्टर्सवर पेरणी झाली. शेतकरी कर्ज काढलं... महागडं बियाणं आणि खत खरेदी केलं... आणि पावसाच्या आशेवर पेरणी केली. परंतु अनेकांच्या शेतात सोयाबीन उगवलंच नाही. गेल्या वर्षीच्या तुलनेत ही संख्या दुपटीहून अधिक आहे. बियाण्यांचा प्रश्न अद्याप सुटलेला नसतानाच, लातूर जिल्ह्यातील बाभळगावात बोगस खत विक्रीचा आरोप समोर आला. संतप्त शेतकर्यांनी खत विक्री केंद्रावर धडक देत ठिय्या आंदोलन केले. कृषी विभागाने संशयित खताचे नमुने जप्त करून तपासणीसाठी पाठवले. या प्रकरणी गुन्हाही दाखल झाला आहे. परंतु एकामागून एक घडणाऱ्या या घटनांमुळे लातूरच्या शेतकऱ्यांचा कृषी निविष्ठांवरील विश्वास डळमळीत झाला आहे...... बियाण्यांबाबतच्या शेकडो तक्रारींचे पडसाद अद्याप शांत झालेले नाहीत. बाभळगावातील खत प्रकरणाने शेतकऱ्यांच्या चिंतेत आणखी भर टाकली आहे. संशयित खताचे नमुने कृषी विभागाने जप्त केले असून तपास सुरू आहे. या प्रकरणी गुन्हाही दाखल झाला आहे. प्रयोगशाळेच्या अहवालातून सत्य काय समोर येते, दोषींवर काय कारवाई होते, याकडे शेतकऱ्यांचं लक्ष लागलं आहे. कारण बळीराजाला आता केवळ पावसाचीच नाहीत ... तर बाजारात मिळणाऱ्या प्रत्येक बियाण्यावर आणि प्रत्येक खताच्या पोत्यावरही विश्वास ठेवण्यापूर्वी विचार करावा लागतो.....0
0
Report
मैहर में वनभूमि पर बिरसा मुंडा-आंबेडकर मूर्ति मामले में भारी पुलिस कार्रवाई
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के सारंग ग्राम पंचायत के बहेली गाँव में वन विभाग की जमीन पर बिरसा मुंडा और बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति रखकर कब्जा करने के मामले में आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर मौके पर मौजूद आदिवासियों ने पथराव शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख वन विभाग ने जिला प्रशासन और पुलिस को मदद के लिए बुलाया। CSP महेंद्र सिंह और SDM दिव्या पटेल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बलपूर्वक अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराया। पूरी जमीन पर पेड़ लगवाकर वन विभाग को पुनः जमीन सौंपी गई। इस पूरी कार्रवाई में वन विभाग और जिला पुलिस के लगभग 150 से ज्यादा पुलिस कर्मी मौजूद रहे। भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति को पुलिस ने जब्त कर वन विभाग कार्यालय मैहर ले जाया गया। फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। आरोप है कि मूर्ति स्थापित कर वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था जिसे खाली कराने के लिए आज वन विभाग की टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।0
0
Report
सिकंद्राराऊ के पुरदिल नगर में'पलायन' बोर्ड लगाने के पीछे साजिश या मजबूरी जांच में खुलेगा राज
Jarera, Uttar Pradesh:हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र की चौकी पुरदिलनगर में एक नया विवाद सामने आया है। स्थानीय सभासद हाजी मुनीर अहमद के घर पर लगाए गए 'पलायन' बोर्ड को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला पूर्व में रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। अब दूसरे पक्ष की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि उन पर दबाव बनाने तथा उन्हें बदनाम करने की नीयत से 'पलायन' का बोर्ड लगाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष अबरार और उनके परिवार का कहना है कि वायरल किए जा रहे झगड़े के वीडियो को अधूरा और भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उनका दावा है कि उनके पास घटना का पूरा वीडियो मौजूद है, जिसे जांच के दौरान पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि सच्चाई सामने आने पर पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक हाथरस, से निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और विवाद की वास्तविक तस्वीर क्या है।0
0
Report
Advertisement
