Back
रोमांचक घमासान: सोमनी पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव और प्रशासनिक देरी
KSKISHORE SHILLEDAR
Mar 25, 2026 13:11:04
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर। राजनांदगांव जिले के ग्राम सोमनी में ग्राम पंचायत की राजनीति गरमा गई है। गांव के सरपंच के खिलाफ पंचों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव अब विवाद और आक्रोश का कारण बन गया है। पंचों ने सरपंच पर मनमानी और जनहित की अनदेखी के आरोप लगाते हुए उसे पद से हटाने का फैसला लिया था, लेकिन प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी और लापरवाही ने पूरे मामले को तूल दे दिया है। यह मामला डॉ रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण और भी ज्यादा चर्चा में है। ग्राम सोमनी में 11 मार्च को महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके तहत 20 मार्च को मतदान की तारीख तय की गई थी। बाद में प्रशासन ने यह तारीख बढ़ाकर 25 मार्च कर दी। लेकिन 25 मार्च को जब सभी पंच ग्राम पंचायत भवन पहुंचे, तो वहां कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था। लंबे इंतजार के बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे, जिससे नाराज पंचों का गुस्सा फूट पड़ा। पंचायत भवन के बाहर जमकर हंगामा हुआ और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई।दो पक्षों में जमकर झूमा झटकी हुई। पंचों का आरोप है कि वे सरपंच की कार्यशैली से लंबे समय से परेशान हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अविश्वास प्रस्ताव लाकर बदलाव चाहते थे। लेकिन प्रशासन की ओर से बार-बार तारीख बदलना और फिर मतदान के दिन अधिकारियों का अनुपस्थित रहना इस बात की ओर इशारा करता है कि कहीं न कहीं सरपंच को बचाने की कोशिश की जा रही है। वही मौजूदा सरपंच नीलिमा साहू का कहना है कि एक कांग्रेस के नेता द्वारा सभी पंचों को उकसाया गया है उनके द्वारा नियमानुसार काम किया जा रहा है।नियम विरुद्ध काम का उनके द्वारा विरोध किए जाने से सभी नाराज हुए है। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब भाजपा समर्थित 16 पंचों ने यह ऐलान कर दिया कि वे पार्टी से इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं और जल्द ही भाजपा से अपना नाता तोड़ सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो इसका असर स्थानीय राजनीति के साथ-साथ बड़े स्तर पर भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल ग्राम सोमनी में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पंचों ने प्रशासन से जल्द निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी हो पाती है या नहीं। इस संबंध में संबंधित प्रशासनिक अधिकारी ने किसी तरह से बात करने से इंकार कर दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 14:16:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 14:16:220
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 25, 2026 14:16:080
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 25, 2026 14:15:530
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 25, 2026 14:15:430
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 25, 2026 14:15:340
Report
869
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 14:07:36848
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 25, 2026 14:07:12796
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 14:06:30Noida, Uttar Pradesh:चंद सेकंड में आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया...हालांकि दुकानदार ने उसका पीछा करने की कोशिश भी की...लेकिन तब तक वो रफूचक्कर हो गया
879
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 14:06:11856
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 25, 2026 14:05:51811
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 14:05:31Noida, Uttar Pradesh:मेरठ के भगवानपुर में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में बीजेपी के नेता हसीन यासमीन का विवादित बयान सामने आया है. फिलहाल पुलिस बयान को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुटी है.
858
Report