Back
बुजुर्गों को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए RBI का वित्तीय साक्षरता शिविर
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 13, 2026 13:36:25
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक खाताधारकों को साइबर फ्रॉड से बचाव और सुरक्षित बैंकिंग संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में विशेष रूप से पेंशनरों और बुजुर्गों को आमंत्रित किया गया, क्योंकि हाल के दिनों में साइबर अपराधी इन्हीं वर्गों को निशाना बनाकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शिविर के दौरान अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठग फोन कॉल, मैसेज, लिंक या केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों से गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर उनके खातों से रकम निकाल लेते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर प्रतिक्रिया देने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बैंक या आरबीआई कभी भी फोन पर ओटीपी, एटीएम पिन या पासवर्ड नहीं मांगते। कार्यक्रम में“म्यूलअकाउंट” (Money Mule Account) के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि कई बार लोग लालच या अनजाने में अपना बैंक खाता दूसरों को उपयोग करने के लिए दे देते हैं। ऐसे खातों का इस्तेमाल अवैध लेनदेन और ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और संबंधित खाताधारक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। शिविर में उपस्थित पेंशनरों और बुजुर्गों को सलाह दी गई कि वे अपने बैंक खाते का संचालन स्वयं करें, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत बैंक या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते से अपडेट रखें और समय-समय पर पासबुक व स्टेटमेंट की जांच करते रहें। रिजर्व बैंक से आए अधिकारियों ने डिजिटल भुगतान, सुरक्षित नेट बैंकिंग, एटीएम उपयोग और धोखाधड़ी से बचने के उपायों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि आमजन वित्तीय रूप से जागरूक और सुरक्षित रह सकें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 13, 2026 15:00:340
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 13, 2026 15:00:160
Report
0
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 13, 2026 14:51:490
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 13, 2026 14:51:240
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 13, 2026 14:51:100
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 13, 2026 14:50:470
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 13, 2026 14:50:000
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 13, 2026 14:49:490
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 13, 2026 14:48:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:48:11Noida, Uttar Pradesh:ICC T20 वर्ल्ड कप: इंडियन क्रिकेट टीम दिल्ली एयरपोर्ट से श्रीलंका के कोलंबो के लिए रवाना हुई
इंडिया का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान से होगा।
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 13, 2026 14:47:470
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 13, 2026 14:47:310
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 13, 2026 14:47:130
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 13, 2026 14:46:570
Report