Back
राजनांदगांव: नए महापौर के पहले सामान्य सभामे हंगामा, विकास मुद्दे उठे
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 09, 2026 12:52:50
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर। राजनांदगांव। नगर निगम में नव निर्वाचित महापौर के पदभार ग्रहण करने के बाद पहली सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को निगम सभागार में आयोजित की गई। भाजपा शासित नगर निगम की इस पहली ही सामान्य सभा में सदन की कार्यवाही उस समय बाधित हो गई, जब विपक्षी पार्षदों ने एजेंडे में रखे गए विषयों को लेकर जोरदार विरोध और हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी पार्षदों का आरोप था कि सामान्य सभा में रखे गए विषय जनहित और शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े नहीं हैं। प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी पार्षदों ने विकास, साफ-सफाई, जलापूर्ति, सड़क और अन्य बुनियादी मुद्दों को लेकर सवाल उठाते हुए सदन में जमकर नारेबाजी की। हंगामे की स्थिति को देखते हुए कुछ समय के लिए सभा की कार्यवाही बाधित हुई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने कहा कि उन्हें महापौर द्वारा बुलाई गई पहली सामान्य सभा से शहर के विकास को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सभा में जो विषय रखे गए हैं, उनमें शहर की वास्तविक समस्याओं का समाधान नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि अब सत्ता पक्ष के पास बहुमत है, इसलिए बिना चर्चा के सभी विषयों को पारित कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव ने विपक्ष के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि सामान्य सभा में रखे गए सभी विषय आवश्यकता और नियमानुसार हैं। महापौर ने सवाल उठाया कि विपक्ष आखिर किस तरह के विकास की बात कर रहा है और कहा कि निगम शहर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सामान्य सभा में हुए हंगामे के चलते नगर निगम की पहली बैठक ही राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की भेंट चढ़ गई, जिससे शहर के विकास कार्यों पर चर्चा प्रभावित होती नजर आई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 09, 2026 14:32:040
Report
PSPreeti Srivastava
FollowFeb 09, 2026 14:31:55Lucknow, Uttar Pradesh:स्पॉट से
चसमदीद के साथ टीटी
जिस बाइक वाले को चोट लगी थी उसका भी टीटी
स्पॉट दिखाते हुए
गाड़ी में जब एक्सीडेंट हुआ तो एक ही आदमी था जो गाड़ी चला रहा था ऐसा चश्मदीद का कहना है
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 09, 2026 14:31:400
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 09, 2026 14:31:200
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 09, 2026 14:30:440
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 09, 2026 14:30:140
Report
0
Report
0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 09, 2026 14:22:300
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 09, 2026 14:22:080
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 14:21:520
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 09, 2026 14:21:310
Report
0
Report