icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ईश्वर साहू मंच पर सम्मान न मिलने से नाराज़, कार्यक्रम से बाहर

Bemetara, Chhattisgarh:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब साजा विधायक ईश्वर साहू कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि मंच एवं कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनर-पोस्टरों में उनका फोटो नहीं लगाया गया है। इसे लेकर विधायक नाराज हो गए और उन्होंने इसे प्रोटोकॉल की अनदेखी बताया। नाराज विधायक ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया और कार्यक्रम के दौरान ही कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए। विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया, जिसकी शिकायत वे उच्च अधिकारियों और संगठन स्तर पर करेंगे। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए चर्चा का माहौल बना रहा。
0
0
Report
Advertisement

रायसेन में प्री-मानसून की झमाझम बारिश से शहर जलभरग्न

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन में प्री-मानसून की धमाकेदार दस्तक हुई है रायसेन जिला मुख्यालय पर आज प्री-मानसून की पहली झमाझम बारिश ने दस्तक दी है । मात्र दो घंटे की मूसलाधार बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया और सड़कें दरिया बन गईं। शहर के निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। भारी बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था और नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी है। शहर में मुख्य बाजार में स्थित पुलिस चौकी के सामने का यहाँ नजारा है लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों को राहत तो मिली, लेकिन जलभराव की समस्या ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

केतन हत्याकांड के विरोध में अल्मोड़ा में धरना; फास्ट ट्रैक कोर्ट व सजा मांग

Almora, Uttarakhand:टिहरी गढ़वाल के केतन हत्याकांड के विरोध में रविवार को गांधी पार्क, अल्मोड़ा में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपा) और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केतन को न्याय दिलाने, मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई। धरने में वक्ताओं ने कहा कि राज्य में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं पर समाज को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने केतन के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घायल दिवाकर के इलाज का खर्च सरकार द्वारा उठाने की भी मांग की। वक्ताओं ने कहा कि हिंसा और अपराध से जुड़े मामलों में पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय मिलना चाहिए। धरने में कई सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे.
0
0
Report

हसनपुर के देहरी गुर्जर में जलभराव के बीच अंतिम यात्रा, गांव में विकास पर सवाल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव देहरी गुर्जर में बदहाली की तस्वीर, कीचड़ और जलभराव के बीच निकली अंतिम यात्रा; वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्थाओं की पोल अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव देहरी गुर्जर से सामने आई एक वीडियो ने ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में लंबे समय से फैली गंदगी, जलभराव और कीचड़ के बीच ग्रामीणों को अंतिम यात्रा निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। किसी ग्रामीण द्वारा बनाया गया इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में गांव की मूलभूत समस्याओं की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते आज भी लोगों को आवागमन के लिए सुविधाजनक रास्ता नसीब नहीं हो पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि बरसात और जलभराव के बीच ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वायरल वीडियो के बाद ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका, जिससे गांव के लोग बदहाल परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर हैं। अब सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और गांव में बेहतर सड़क व जल निकासी व्यवस्था की मांग तेज हो गई है।
0
0
Report

य yash सोनी गिरफ्तार: मयंक साहू हत्याकांड में बड़ी पुलिस सफलता

Sagar, Madhya Pradesh:चर्चित मयंक साहू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी यश सोनी उत्तर प्रदेश के लालितपुर से गिरफ्तार, हथियार भी बरामद.. चर्चित मयंक साहू हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के मुख्य आरोपी यश सोनी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी ओम अहिरवार अभी भी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है। बीती 21 मई 2026 की रात मोतीनगर थाना क्षेत्र के मछरयाई इलाके में मयंक साहू की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना पुरानी रंजिश का परिणाम बताई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। कल पुलिस ने एक अन्य आरोपी मनु सोनी को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान मनु सोनी पुलिस से बचने के लिए निर्माणाधीन फ्लाईओवर से करीब 40 फीट नीचे कूद गया था, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे पकड़ लिया गया था। उसके कब्जे से 20 ग्राम एमडी ड्रग भी बरामद की गई थी। जबकि यश और ओम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे,जहाँ पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से ललितपुर में उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान हत्या में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा भी बरामद कर लिया गया। एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि मामले के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं फरार आरोपी ओम अहिरवार की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी के मुताबिक इन फरार आरोपियों ने देश के कई राज्यों दिल्ली यूपी कर्नाटक सहित गुजरात राज्यों में फरारी काटी है वहीं आर्थिक तंगी के चलते एमपी के अशोकनगर में एक लूट की वारदात को भी अंजाम दिया है। बाइट / अनुराग सुजानिया ( पुलिस अधीक्षक, सागर)
0
0
Report
Advertisement

नीट परीक्षा में आधार कार्ड न मिलने पर उज्जैन पुलिस ने मदद कर प्रवेश दिलाया

Ujjain, Madhya Pradesh:नीट परीक्षा के दौरान उज्जैन पुलिस ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सहायता के लिए संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे और जरूरतमंद विद्यार्थियों की हर संभव मदद कर रहे थे। परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं लगभग चार छात्राएं अपना आधार कार्ड घर पर ही भूल गई थीं। ऐसे में पुलिस ने तुरंत पहल करते हुए छात्राओं के परिजनों से व्हाट्सएप के माध्यम से आधार कार्ड की प्रति मंगवाई और उसका प्रिंट निकालकर उपलब्ध कराया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से छात्राएं समय पर परीक्षा में शामिल हो सकीं और उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, परीक्षा के दौरान एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचा और छात्रा को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। पुलिस की सक्रियता से छात्रा को समय पर मदद मिल सकी। उज्जैन पुलिस की इस मानवीय और जिम्मेदार कार्यप्रणाली की विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सराहना की। अभिभावकों ने कहा कि पुलिस की तत्परता के कारण कई विद्यार्थियों की चिंता दूर हुई और वे बिना किसी बाधा के परीक्षा में शामिल हो सके।
0
0
Report

झाड़ोल में चोरी के मामले पर राजपूत करणी सेना का पुलिस घेराव की चेतावनी

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र के दमाणा गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का अब तक खुलासा नहीं होने पर राजपूत करणी सेना ने नाराजगी जताते हुए झाड़ोल थाने के घेराव की चेतावनी दी है। संगठन ने पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, दमाणा गांव में एक राजपूत परिवार के घर में रात के समय चोरी की वारदात हुई थी। परिवार के सदस्य घर की छत पर सो रहे थे, इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना को करीब 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा मामले का खुलासा नहीं किए जाने से क्षेत्र में नाराजगी बढ़ रही है। मामले को लेकर रविवार को राजपूत करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता झाड़ोल पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। करणी सेना के जिला अध्यक्ष अर्जुन चुंडावत के नेतृत्व में संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में चोरी का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो झाड़ोल थाने का घेराव किया जाएगा। करणी सेना पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए और पुलिस को मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। संगठन ने प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं करणी सेना की चेतावनी के बाद आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर क्षेत्र में गतिविधियां तेज होने की संभावना है。
0
0
Report

प्रतापगढ़ में 6 घंटे की पुलिस पंचायत: पिता ने रजामंदी दी, मंदिर में शादी

Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़: प्रतापगढ़: 6 घंटे 'पुलिस पंचायत' के बाद पिता की रजामंदी, मंदिर में रचाई सानिया-अमन ने मोहब्बत की शादी पट्टी कोतवाली क्षेत्र में सानिया बानो और अमन कुमार ने रचाई अंतरधार्मिक शादी। दाऊदपुर गांव के 300 मीटर दूरी पर रहने वाले दोनों 4 साल से थे प्रेम संबंध में। पिता की शिकायत पर 6 घंटे चली 'पुलिस पंचायत', पिता खुर्शीद आलम ने दी सहमति। पिता की रजामंदी के बाद मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह। शपथ पत्र और नोटरी हलफनामे से साफ किया, शादी पूरी तरह आपसी सहमति से हुई। मामला प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली क्षेत्र दाऊदपुर गांव ।
0
0
Report
Advertisement

मध्य प्रदेश: अफसरों के खर्च पर रोक, शाम 7 बजे दफ्तरों में एसी बंद

Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL *अफसरों के शाही खर्च पर मोहन सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक,हवाई सफर पर ब्रेक,शाम 7 बजे के बाद दफ्तरों में नही चलेंगे AC* - मध्य प्रदेश में अफसर के शाही ठाठ-बाट के दिन खत्म होने वाले हैं... - वैश्विक आर्थिकमंदी और वित्तीय बोझ के बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़े बदलाव किए हैं... - वल्लभ भवन से लेकर कलेक्ट्रेट तक हलचल.... - सरकार ने खर्च बढ़ाने के लिए अफसरो के हवाई सफर पर इमरजेंसी ब्रेक लगाया... - अफसरों से साफ कहा हवा छोड़िए जमीन पर आकर कार पुलिंग यात्रा करे... - शाम 7:00 बजे के बाद दफ्तरों में AC, लाइट बंद करने के निर्देश दिए हैं... - साथ ही छोटी-छोटी पैरवी के लिए दिल्ली- मुंबई दौरों पर रोक लगाई है... - सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश ...
0
0
Report

चतरा में 60 लाख ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : चतरा पुलिस ने वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पैनीकला गांव स्थित हरदाही-कौलेश्वरी मुख्य पथ से 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर कमलेश कुमार (पिता स्व बोधी गंझु) वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के राजगुरूआ गांव का रहने वाला है। उसके पास से 277 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा एक स्कॉर्पियो वाहन (जेएच 05 सीसी 9996) व एक मोबाइल जब्त किया गया। यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो में पैनीकला के आगे ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करने जा रहा है। सूचना के आधार पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरदाही-कौलेश्वरी सड़क पर पहुंचे। इसी क्रम में दंतार की ओर से एक स्कॉपिैयो आता दिखाई दिया। जिसकी घेराबंदी कर वाहन को रोक दिया गया। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से उक्त 277ग्राम ब्राउन शुगर मिला। वहीं तस्कर का मोबाइल और वाहन को जब्त करते हुवे थाना लाया गया। पूछ ताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साथ ही साथ इस कांड में शामिल अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
0
0
Report

पंचायत परिसीमन और ओबीसी आरक्षण के लिए निर्णायक लड़ाई तेज

Patna, Bihar:पंचायतों के परिसीमन एवं ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रही लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। इस लड़ाई को मजबूती देने के लिए लीगल टीम के सदस्य पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर चुके हैं। आज पटना स्थित बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि संगठन के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के अध्यक्ष मिथलेश कुमार राय ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी व्यवस्था के अधिकारों की लड़ाई निरंतर जारी है और सरकार को संविधान के प्रावधानों के अनुरूप ही पंचायत चुनाव कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए पंचायतों का परिसीमन अनिवार्य है। पिछले 36 वर्षों से पंचायतों का परिसीमन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है तथा यह संविधान की मूल भावना के विपरीत है। मिथलेश राय ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर शीघ्र सुनवाई होने वाली है। सरकार बिना डेडिकेटेड ओबीसी आयोग के गठन के पंचायतों के लिए आरक्षण रोस्टर का प्रकाशन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के संघर्ष का प्रमुख उद्देश्य डेडिकेटेड ओबीसी आयोग का गठन सुनिश्चित करना है, ताकि संविधान के अनुरूप आरक्षण व्यवस्था लागू की जा सके। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में पंचायत चुनाव से पूर्व ओबीसी आयोग का गठन कर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाती है। सर्वेक्षण और ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आरक्षण की संवैधानिक सीमाओं की रक्षा संभव है। बिहार में भी संविधान सम्मत चुनाव कराना हम सबकी प्राथमिकता है तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर ग्राम कचहरी संगठन एवं पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने कहा कि यह लड़ाई अपने अंतिम मुकाम पर है और संगठन इसे जीतकर रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में नया ओबीसी आयोग गठित होगा तथा पंचायतों का परिसीमन भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के पक्षधर रहे हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री राज्यहित एवं जनहित में उचित निर्णय लेंगे, जो एक मील का पत्थर साबित होगा। दोनों नेताओं ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं और कोई भी अधिकारी अथवा व्यक्ति उन्हें भ्रमित नहीं कर सकता। पंचायतों का सशक्तिकरण और विकासात्मक कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता रही है। प्रेस वार्ता में कानूनी पहलुओं की जानकारी देने के लिए पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन, आनंद तिवारी, सुधांशु प्रकाश, रजनीकांत एवं संजय कुमार उपस्थित थे। सभी अधिवक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन न्यायालय में इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा और सफलता प्राप्त करेगा। अधिवक्ताओं ने बताया कि संगठन की एक लीगल टीम दिल्ली में भी कार्य कर रही है तथा शीघ्र ही दिल्ली की लीगल टीम को पटना बुलाकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। संगठन पूरी मजबूती के साथ इस कानूनी लड़ाई को लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। Mithilesh Ray अध्यक्ष बिहार राज्य mukhiya महासंघ
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top