icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
492001
PPINEWZ9 May 2025, 09:26 am

Raipur - ब्लड कैंसर से जूझते हुए भी इशिका ने किया कक्षा दसवीं में टाॅप

Raipur, Chhattisgarh:

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के कक्षा दसवीं में पूरे प्रदेश में टॉप करने वाली इशिका बाला और उसके परिजनों को अब अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल इशिका के पूरे इलाज का जिम्मा अब जिला प्रशासन ने ले लिया है। इशिका को बीते दो वर्षों से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है। इस बीमारी के चलते वह पिछले साल परीक्षा में भाग नहीं ले पाई थी. किंतु ऊंचे मनोबल के चलते इशिका ने इस साल कक्षा दसवीं में शामिल हुई और प्रदेश भर में टॉपर बनी। ब्लड कैंसर से जूझते इशिका बाला का इलाज अब जिला प्रशासन कराएगा। इस मसले पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल का कहना है कि इशिका के इलाज का जिम्मा अब प्रशासन करेगा। इसके लिए जितना भी खर्च आएगा वह जिला प्रशासन करेगा। इशिका के इलाज के लिए रायपुर समेत देश के अन्य बड़े अस्पताल से संपर्क कर उसका इलाज किया जाएगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रीनगर में HIFAA सम्मान: हेल्थकेयर फ्रंटलाइनर्स को मिला बड़े सम्मान

Noida, Uttar Pradesh:0309ZS_srn_hifaa_r श्रीनगर में संपन्न हुआ HIFAA सम्मान समारोह, हेल्थ सेक्टर के गुमनाम नायकों को मिला सम्मान जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में दो दिवसीय HIFAA–Healthcare Iconic Fashion & Awards समारोह का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मशहूर मॉडल्स ने डॉक्टरों, नर्सिंग एवं पैरामेडिक स्टाफ, सपोर्टिंग हेल्थकेयर वर्कर्स और कैंसर सर्वाइवर्स के साथ रैंप वॉक कर उनके योगदान को सलाम किया। समारोह में राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। HIFAA का उद्देश्य हेल्थ सेक्टर के उन गुमनाम नायकों को पहचान और सम्मान देना है, जो मरीजों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों से दूर रहते हैं। कार्यक्रम में मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर देव नेगी ने अपनी शानदार गायकी से समां बंध दिया और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समारोह में संगीत का रंग भर दिया। समारोह में जम्मू-कश्मीर की कई जानी-मानी हस्तियों और जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। इनमें SSP राजा निगहत अमान, डॉ. हिना शफी भट, DIG CRPF कमलेश सिंह, डॉ. बिस्वजीत मंडल, पद्मश्री डॉ. रमाकांत देशपांडे, डॉ. राहुल बाजपेयी, विधायक मोहम्मद यूसुफ तारीगमी, विधायक डॉ. शफी अहमद वानी, विधायक फारूक अहमद शाह, लोकसभा सांसद जगदंबिका पाल और राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना प्रमुख रहे。 HIFAA ने फैशन और सम्मान के मंच को हेल्थकेयर से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में डॉक्टरों के साथ-साथ पैरामेडिक्स, नर्सिंग स्टाफ, सपोर्टिंग स्टाफ और कैंसर सर्वाइवर्स की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के सुवानिया विद्यालय में खेल दिवस: ध्यानचंद के जीवन से बच्चे बने प्रेरित

Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - गंगरार के सुवानिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डेट में खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान महावीर सिंह यादव ने विश्व प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। शारीरिक शिक्षक चावंड सिंह चुंडावत ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके बाद विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में अध्यापक मनोज कुमार, सुवानिया ग्राम पंचायत के उपसरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

जरसेन में बारिश से मकान गिरने से दो मासूम की मौत, आवास व्यवस्था पर सवाल

AKAlok KumarJust now
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के जरसेन गांव में बारिश ने एक गरीब परिवार की जिंदगी पर मातम ला दिया। तेज बारिश के बीच कच्ची छत भरभराकर गिरी और मलबे में दबकर 7 साल की पलक और 3 साल के लविश की मौत हो गई। मुकेश कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हैं। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को निकाल लिया, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। परिवार वर्षों से पक्के आवास के लिए अधिकारियों की चौखट पर दस्तक देता रहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सरकार के आवास दावों पर यह घटना सवाल खड़े करती है कि गरीबों को पक्की छत कब मिलेगी। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते पक्का मकान मिल गया होता तो बच्चों को खोना नहीं पड़ता。
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में रुपये के विवाद पर गोलीबारी, हिस्ट्रीशीटर घायल, तीन गिरफ्तार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुढ़ी चौराहे पर देर रात दो पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद अचानक गोलीकांड में बदल गया। गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश चौधरी घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंчи, फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही घटना में इस्तेमाल वाहनों को बरामद किया गया। दुर्गेश चौधरी पूर्व में एक चर्चित हत्याकांड में नाम सामने आ चुका है, जिससे इस गोलीकांड को लेकर और भी कई सवाल उठते हैं। आरोपी और घटनाक्रम से जुड़ी कड़ियां जुटाने की police कोशिश कर रही है। मृत्युदंड जैसी कठोर धाराओं के तहत चौरीचौरा थाने में मामला दर्ज किया गया है और घटना की पूरी तस्वीर पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
0
0
Report
Advertisement

ईओडब्ल्यू की बालाघाट-छिंदवाड़ा भोपाल सहित तीन जगहों पर छापेमारी: 2.5 लाख नकद, नई स्कॉर्पियो और लिफाफे मिले

Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग भवन के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के ठिकानों पर सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू ने बालाघाट, छिंदवाड़ा और भोपाल, तीन जगहों पर एक साथ कार्रवाई की है। शुरुआती जांच में बालाघाट स्थित आवास से करीब 2 लाख 50 हजार रुपए नगद, एक नई स्कॉर्पियो वाहन और दर्जनों खाली लिफाफे मिलने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के बाद ईओडब्ल्यू की टीम प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे को बालाघाट से छिंदवाड़ा स्थित उनके आवास पर भी लेकर गई है। फिलहाल तीनों ठिकानों पर जांच जारी है।
0
0
Report

दूध के दाम बढ़ाने को लेकर रमपुरी से सप्लाई ठप्प, किसानों का ऐलान

Mandla, Madhya Pradesh:दूध के दाम बढ़ाने की मांग तेज। दूध सप्लाई ठप्प करने की चेतावनी । दूध उत्पादक यादव समाज की चेतावनी । जिले के मोहगांव विकासखंड के ग्राम रमपुरी में दूध उत्पादकों ने बड़ा फैसला लिया है। बड़ा दूध उत्पादक केंद्र है ग्राम रामपुरी । इस निर्णय से जिले में बढ़ सकती है दूध की किल्लत मण्डला - दूध उत्पादकों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक दूध के दाम नहीं बढ़ाए जाते, रमपुरी से एक बूंद दूध भी बाहर नहीं जाएगा। दूध उत्पादकों का कहना है कि दाना, भूसा, चारा और पशु दवाइयों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन का खर्च भी बढ़ गया है। इसके बावजूद लंबे समय से दूध के दाम में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसी के विरोध में दूध उत्पादकों ने बाहर होने वाली दूध की सप्लाई रोकने का सामूहिक निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि रमपुरी से रोजाना हजारों लीटर दूध मंडला, मोहगांव, घुघरी, चाबी, मेंहदवानी और कठौतिया समेत आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई होता है। ऐसे में दूध उत्पादकों के इस फैसले से आने वाले दिनों में कई इलाकों में दूध की किल्लत की स्थिति बन सकती है।
0
0
Report
Advertisement

बीजापुर में प्रधानमंत्री आवास घोटाले की जांच के लिए कांग्रेस ने समिति गठित

Vijayapura, Karnataka:ब्रेकिंग बीजापुर PM आवास की राशि हड़पने के आरोपों की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय समिति उफनती इंद्रावती पार कर बोड़गा पहुंचेगा जांच दल, विधायक विक्रम मंडावी होंगे समिति के संयोजक बीजापुर के भैरमगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ईतामपार के आश्रित ग्राम बोड़गा में प्रधानमंत्री आवास की राशि में कथित गड़बड़ी और पंचायत सचिव पर आर्थिक अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए कांग्रेस ने सात सदस्यीय जांच समिति गठित की है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी को समिति का संयोजक बनाया गया है। जांच दल ग्रामीणों से मुलाकात कर आरोपों की हकीकत और संबंधित दस्तावेजों की जानकारी जुटाएगा। खास बात यह है कि बोड़गा पहुंचने के लिए जांच दल को उफान पर चल रही इंद्रावती नदी डोंगी से पार करनी होगी। इसके बाद गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे चर्चा की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी का प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और राहत के निर्देश

Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री ने पटना के मरीन ड्राइव पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और प्रभावित क्षेत्रों को खाली कराने का निर्देश दिया है साथ ही, जहां पानी का प्रभाव ज्यादा है, वहां पर्याप्त संख्या में जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं सरकार की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके और बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके
0
0
Report

बोकारो थर्मल में पैसों के लिए भाई ने चाकू से हमला, तीन टांके

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के राजा बाजार में भाई से पैसे की मांग को लेकर दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 7 बजे राजा बाजार निवासी महफूज अंसारी (32 वर्ष), पिता शकील अंसारी, जब अपने बाथरूम से निकल रहे थे, तभी उनके छोटे भाई इरशाद अंसारी (26 वर्ष) ने उनसे पैसों की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर इरशाद ने गाली-गलौज शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महफूज के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनके हाथ में तीन टांके लगे। पीड़ित महफूज अंसारी ने बोकारो थर्मल थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी इरशाद आए दिन घर में बेवजह झगड़ा करता है और जान से मारने की धमकी देता रहता है। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी के हिंसक रवैए को देखते हुए उसे घर में ही बंद कर रखा है और पुलिस को सूचना दी है। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार आरोपी का आपराधिक रवैया पहले भी रहा है। इससे पूर्व उसने अपनी मां और बहन तमन्ना परवीन के साथ भी मारपीट की थी। चार दिन पूर्व पिता के साथ मारपीट करने पर पिता घर छोड़कर चले गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top