Back
बालोद में LPG संकट: होटल उद्योग के लिए इलेक्ट्रिक-लकड़ी चूल्हे नया विकल्प
DSDanvir Sahu
Mar 26, 2026 06:35:57
Raipur, Chhattisgarh
बालोद。
मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में जारी युद्ध की लपटें अब आम आदमी की रसोई और होटल व्यवसाय तक पहुँचने लगी हैं। युद्ध के चलते देशव्यापी सिलेंडर क्राइसिस (एलपीजी संकट) की स्थिति निर्मित हो गई है। आलम यह है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों ही तरह के सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। बालोद जिले में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहाँ सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं और होटल संचालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासनिक कड़ाई और किल्लत के बीच 'इलेक्ट्रिक-लकड़ी' चूल्हा
कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता न होने और प्रशासन द्वारा बनाए गए कड़े नियमों के कारण होटल व्यवसायी अब नए विकल्पों की तलाश में जुट गए हैं। गैस के अभाव में अब होटलों में 'हाइब्रिड इलेक्ट्रिक चूल्हों' का चलन बढ़ गया है। इसमें लकड़ी का उपयोग ईंधन के तौर पर किया जाता है, लेकिन आग की लपटों को तेज करने के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।
व्यवसायियों की मजबूरी: "धुआं सह रहे हैं, पर काम जरूरी"
होटल व्यवसायी कुलेश्वर साहू ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि सिलेंडर न मिलने के कारण वे नया जुगाड़ अपनाने को मजबूर हैं। गैस सिलेंडर मिल नहीं रहा है, इसलिए मैंने यह चार्जिंग वाला चूल्हा खरीदा है। इसमें लकड़ी डालकर आग जलाई जाती है और इलेक्ट्रिक फैन के जरिए इसमें से गैस फ्लेम जैसी तेज आंच निकलती है। इससे काम तो चल रहा है, लेकिन धुआं बहुत होता है और बर्तन भी खराब होते हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 26, 2026 10:21:390
Report
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 26, 2026 10:21:050
Report
0
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowMar 26, 2026 10:20:290
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 26, 2026 10:20:110
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 26, 2026 10:19:570
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 26, 2026 10:19:410
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 26, 2026 10:19:300
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 26, 2026 10:19:140
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 26, 2026 10:18:590
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 26, 2026 10:18:430
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 26, 2026 10:18:240
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 26, 2026 10:17:450
Report