icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज में आबादी के पास शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का जबरदस्त प्रदर्शन

Prayagraj, Uttar Pradesh:PRAYAGRAJ मेजा में बस्ती के पास खुली शराब की दुकान तो भड़की महिलाएं, दर्जनों की संख्या में इकट्ठा होकर महिलाओं ने शराब की दुकान पर बोला धावा, शराब की दुकान में रखी बॉटल और पाउच को सड़क पर फेंक दुकान बंद कराया, महिलाओं के हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, हंगामा कर रहीं महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, महिला का कहना है कि आबादी के पास शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए, आबादी के पास शराब की दुकान होने के चलते उनका घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है, महिलाओं का कहना है शराबियों का दिनभर दुकान पर जमावड़ा लगा रहता है, शराबी दुकान पर बैठकर गाली गलौज करते रहते हैं जिससे महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, फिलहाल महिलाओं को शराब की दुकान पर हंगामा करना भारी पड़ गया है, पुलिस ने हंगामा करने वाली महिलाओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
0
Report

सरमथुरा में अधूरी सड़क निर्माण शुरू: राहगीर-वाहन चालकों को राहत की उम्मीद

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में तहसील मोड़ से बोहरे के बाग तक अधूरी सड़क का निर्माण शुरू , वाहन चालकों और आमजन को मिलेगी राहत सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के तहसील मोड़ से बोहरे के बाग होते हुए खरेर नदी की ओर जाने वाली अधूरी सड़क का निर्माण कार्य लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के आमजन और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। तहसील मोड़ से बोहरे के बाग तक मुख्य सड़क का एक हिस्सा लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ था। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों सहित आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में अधूरे हिस्से में कीचड़ और जलभराव की समस्या रहती थी, जबकि सूखे मौसम में धूल-मिट्टी उड़ने से लोगों को परेशानी होती थी। अधूरी सड़क के कारण शव यात्रा में शामिल लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोगों को कीचड़, कंकड़-पत्थरों और खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था। समाजसेवी चिंटू बोहरा ने बताया कि अधूरी सड़क के कारण लंबे समय से क्षेत्रवासियों को कीचड़, जलभराव और धूल-मिट्टी की समस्या झेलनी पड़ रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को इन परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है और वाहन चालकों को भी आवागमन में सुविधा होगी।स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर पीडब्ल्यूडी विभाग एवं प्रशासन का आभार जताया। साथ ही लोगों ने निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने और सड़क की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की मांग की है.
0
0
Report

गोलारी विद्यालय में वन एवं जैव विविधता सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

Dholpur, Rajasthan:राजस्थान वन एवं जैव विविधता परियोजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलारी में वन एवं जैव विविधता संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डीएफओ तेजस पाटिल की अनुशंसा पर रेंजर देवेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के बाद विद्यार्थियों को बैग एवं पुरस्कार वितरित किए गए।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को वन सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। साथ ही वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर परियोजना के जिला परियोजना समन्वयक रजत शर्मा एवं प्रवीण तिवारी सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में स्वच्छता कार्यक्रम: 100-hour pledge to a clean India

Jaipur, Rajasthan:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया। नितिन नवीन के जयपुर दौरे की शुरुआत अल्बर्ट हॉल के स्वच्छता कार्यक्रम से हुई। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आमजन को 'स्वच्छता ही सेवा' की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें राजनीतिक आजादी के साथ-साथ स्वच्छ और विकसित भारत की कल्पना भी शामिल थी। उन्होंने लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि “न गंदगी करूंगा, न किसी को करने दूंगा।” नितिन नवीन ने स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी का विषय बताते हुए हर साल 100 घंटे यानी हर सप्ताह करीब 2 घंटे श्रमदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से, फिर परिवार, मोहल्ले, गांव और कार्यस्थल से होनी चाहिए। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 100 अन्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाने और गांव-गांव, गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की दिशा में उठाया गया हर एक कदम पूरे भारत को स्वच्छ बनाने में योगदान देगा। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नितिन नवीन ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया। दोनों नेताओं ने स्वच्छता मित्रों से बातचीत कर उनके हालचाल जाने और उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

NEET Counseling: Fake certificates from Bajpur shake up administration

Jaspur, Uttarakhand:स्लग – NEET काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल! स्थान – बाजपुर एंकर-उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले से जुड़ी काउंसलिंग के बीच बाजपुर से सामने आए फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले ने सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।आरोप है कि बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड का स्थायी निवासी और आरक्षित वर्ग का प्रमाणपत्र दिलाने के लिए बाजपुर के पते और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।प्रशासन की जांच में कई प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए हैं और अब इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या सिंडिकेट तो काम नहीं कर रहा था। वीओ-1बाजपुर में फर्जी स्थायी निवास और जाति प्रमाणपत्र तैयार कराने के मामले ने मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रशासन के मुताबिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश से जुड़े कुछ प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए सामने आए थे।जांच के दौरान संबंधित पतों का भौतिक सत्यापन कराया गया तो कई पते गलत पाए गए।कुछ मामलों में ऐसे लोगों को मकान मालिक और रिश्तेदार बताकर सत्यापन के लिए पेश किए जाने की बात भी सामने आई है, जो वास्तव में संबंधित अभ्यर्थियों से जुड़े नहीं थे। वीओ-2-जांच में यह आशंका भी सामने आई कि उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र समेत बाहरी इलाकों के कुछ लोगों ने बाजपुर के पते पर प्रमाणपत्र तैयार कराने का प्रयास किया।वोटर लिस्ट, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर, आधार और स्कूल प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ की भी जांच की जा रही है।अब इन दस्तावेजों का मूल सरकारी अभिलेखों से मिलान कराया जा रहा है। वीओ-3 — बड़ा सवाल लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल मेडिकल दाखिले को लेकर है।अगर किसी अभ्यर्थी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए उत्तराखंड की पात्रता हासिल करने की कोशिश की, तो क्या ऐसे प्रमाणपत्रों के आधार पर किसी मेडिकल सीट पर दावा किया गया?क्या फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल सिर्फ प्रमाणपत्र हासिल करने तक सीमित था या इसका इस्तेमाल मेडिकल काउंसलिंग में भी किया गया?और अगर जांच में संगठित नेटवर्क सामने आता है, तो क्या इस नेटवर्क के तार तहसील स्तर से लेकर मेडिकल दाखिला प्रक्रिया तक जुड़े हैं? इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा। वीओ-4 — प्रशासन का एक्शन मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।एडीएम पंकज उपाध्याय के मुताबिक जिले में फर्जीवाड़े से जुड़े 19 अन्य संदिग्ध मामलों को भी संबंधित एसडीएम के पास जांच के लिए भेजा गया है और तीन दिन के भीतर इनकी जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं स्थानीय स्तर पर किसी सिंडिकेट या कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं थी। बाइट - ऋचा सिंह उपजिलाधिकारी बाजपुर बाइट -राजेश कुमार पाण्डेय अध्यक्ष बाजपुर बार एसोसिएशन बाजपुर
0
0
Report

झांसी में पत्नी हत्या के आरोपी यश सिकरवार गिरफ्तार

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पहुंज डैम जाने वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया यश सिकरवार को गिरफ्तार किया गया, पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में यश सिकरवार बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आया यश पत्नी की हत्या करने के बाद से फरार चल रहा था, पुलिस ने इसके कब्जे से 1 तमंचा, करातूस और स्कूटी बरामद की है। पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। दूसरा हिस्सा बताता है कि यश सिकरवार मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला था। झांसी के आवास विकास कॉलोनी स्थित किराये के मकान में पत्नी के साथ रहता था, 30 अगस्त की रात में यश सिकरवार ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करके कमरे का बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया था। सुबह कमरा खोले जाने पर पत्नी अचेत अवस्था में मिली, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, मुखबिर की सूचना पर थाना सीपरी बाजार पुलिस और स्वाट टीम ने हत्यारा यश सिकरवार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस और 1 स्कूटी बरामद कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top