Back
रायगढ़ में देह व्यापार का बड़ा खुलासा: पुरुष समेत दो गिरफ्तार, 2000 रुपये बरामद
SYSHRIPAL YADAV
Feb 04, 2026 09:18:09
Raigarh, Chhattisgarh
रायगढ़ कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवा नगर क्षेत्र में संचालित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक पुरुष आरोपी एवं उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को 3 फरवरी की रात मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि केवड़ाबाड़ी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित अनिल कुमार नंदे के मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पीटा एक्ट की कार्यवाही के अनुरूप योजनाबद्ध रेड की गई। रेड से पहले सीएसपी मयंक मिश्रा के निर्देश पर एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर मकान भेजा गया। पाइंटर से संकेत मिलते ही कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम ने मकान की घेराबंदी कर एकाएक दबिश दी। मौके पर आरोपी राहूल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी तथा देह व्यापार के लिए लाई गई दो महिलाएं मौजूद मिलीं। तलाशी के दौरान नकद 2000 रुपये, रेडमी एवं विवो कंपनी के दो मोबाइल फोन तथा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा था। थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4 एवं 5 में प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 16, 2026 08:00:35Agra, Uttar Pradesh:दिनेश फलाहारी बाबा ने होली के त्योहार से मुस्लिमों को दूर रखने की मांग की है.. कहा है कि होली के दौरान मुस्लिमों को अबीर-गुलाल बेचने से रोका जाए.
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 16, 2026 08:00:28Noida, Uttar Pradesh:कोर्ट धमकी मॉक ड्रील वॉक थ्रू
0
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 16, 2026 08:00:110
Report
0
Report
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 16, 2026 07:50:45Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में स्पेयर पार्ट बनाने के गोदाम में लगी आग। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुँची फायर विभाग की टीम। फायर विभाग की टीम मौके पर आग बुझाने में जुटी।
0
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 16, 2026 07:50:310
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 16, 2026 07:50:120
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 07:49:570
Report
0
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 16, 2026 07:49:110
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 16, 2026 07:48:550
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 16, 2026 07:48:350
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 16, 2026 07:48:040
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 16, 2026 07:47:480
Report