Back
खरसिया हत्या: गिरफ्तारी के बाद रमेश चौहान की मौत पर धरना, चक्का जाम
SYSHRIPAL YADAV
Mar 05, 2026 16:15:42
Raigarh, Chhattisgarh
रेायगढ़ जिले में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसकोल में हुए हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में अब आक्रोशित परिजनों एवं समाज के लोगों ने आज तहसील ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके बाद देर शाम खरसिया बिलासपुर NH 49 मार्ग को भी चक्का जाम कर दिया, अधिकारियों की समझाइए और खरसिया विधायक उमेश पटेल के पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा किया साथ ही अधिकारियों को ग्रामीण के मांग को लेकर कार्यवाही करने की बात कही गई इसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ दरअसल खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल बीते कुछ दिन पहले अनिल चौहान नामक युवक की लाश खेत में मिली थी। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने पहले ही खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुके हैं पुलिस ने पूरे मामले में खुलासा करते हुए बताया था कि मृतक ने रेलवे में आरोपी को नौकरी लगने के नाम पर₹3000 दिए थे इसके बाद पूरे घटना को अंजाम दिया गया था। इसी पूरे मामले में रमेश चौहान नाम का व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि घटना वाली रात रमेश और मृतक अनिल चौहान साथ में शराब पी रहे थे और वह आखिरी बार मृतक के साथ देखा गया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान रमेश चौहान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे तत्काल खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रायगढ़ रेफर कर दिया। रायगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर रमेश को राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और दावा किया है कि पूछताछ के दौरान मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ी। हालांकि पुलिस ने किसी भी प्रकार की मारपीट या प्रताड़ना से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि रमेश से केवल पूछताछ की जा रही थी। रमेश चौहान की मौत के बाद परिजनों एवं समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बर्बरता से ही रमेश की मौत होने का आंकलित करते हुए आज दोपहर से तहसील कार्यालय के सामने चक्का जाम करते हुए जब तक न्याय नहीं मिलते घर लौटने का नारा लगा रहे हैं। परिजन आदि प्रताड़ित करने वाले पुलिस अधिकारियों को कार्यवाही मांग कर रहे हैं जिसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 05, 2026 17:31:49Noida, Uttar Pradesh:काकाणी के पास हुई सड़क दुर्घटना , ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में, दो युवकों की मौत की सूचना, पाली जोधपुर हाईवे पर हुआ है सड़क हादसा
0
Report
SNSWATI NAIK
FollowMar 05, 2026 17:31:330
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 05, 2026 17:30:350
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 05, 2026 17:30:200
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 05, 2026 17:16:330
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 05, 2026 17:16:200
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowMar 05, 2026 17:16:090
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowMar 05, 2026 17:01:220
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 05, 2026 17:01:000
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowMar 05, 2026 17:00:260
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 05, 2026 17:00:120
Report
0
Report
Dasna, Uttar Pradesh:Ghaziabad: मुख्यमंत्री के आदेश की अनदेखी करते वेवसिटी पुलिस, सड़क पर जाम का कारण बने ई रिक्शा और ऑटो, जाम की व्यवस्था से परेशान हुए लोग
0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 05, 2026 16:48:210
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 16:47:380
Report