icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494776
DMDebasish MondalFollow16 Jul 2024, 07:13 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खेड़ली एरिया डोमिनेंस अभियान में 9 गिरफ्तार, हत्या-शराब-सट्टे के मामले दर्ज

Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली पुलिस का एरिया डोमिनेंस अभियान, 9 आरोपी गिरफ्तार; हत्या, शराब और सट्टे के मामलों में कार्रवाई खेड़ली (अलवर). पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए एक दिवसीय एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत खेड़ली थाना पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या, मारपीट, अवैध शराब और जुआ-सट्टे से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 नए प्रकरण भी दर्ज किए। थानाधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि वर्ष 2021 के हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी हरबख्श पुत्र मिश्री लाल मीणा (50), निवासी भैरूवास को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मारपीट के मामलों में न्यायालय खेरली मंडी से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के तहत जितेंद्र मीणा पुत्र मोहन मीणा, निवासी न्यालीवास और रणवीर पुत्र श्रीचंद राजपूत, निवासी उकसी को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान सौंखर निवासी रूपचंद कोली, रूपराम कोली और गोपाल कोली को सट्टे की खाईवाली करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से सट्टा सामग्री और 480 रुपये की सट्टा राशि बरामद की। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नगला माधोपुर निवासी दिग्विजय पुत्र नेहरू गुर्जर को 48 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कालवाड़ी निवासी सुरेंद्र उर्फ सुर्री पुत्र हुकम सिंह जाटव को 46 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे खेड़ली रेल निवासी मुकेश पुत्र कलुवा जाटव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि वांछित आरोपियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पपीते भरे ट्रक के पलटने से चालक-खलासी घायल

Alwar, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पपीते से भरा एक ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए। दोनों को पुलिस की मदद से अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मध्य प्रदेश के झीरापुर निवासी ट्रक चालक श्याम ने बताया कि वह दिल्ली से पपीते से भरा ट्रक लेकर मध्य प्रदेश के इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर अचानक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक श्याम के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि खलासी संजय भी घायल हो गया। ट्रक के पलटने से उसमें भरे पपीते सड़क पर फैल गए, जिससे कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सीधा कराया गया और सड़क पर बिखरे पपीतों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। बाइट—घायल ट्रक चालक श्याम
0
0
Report

डीडवाना में विधायक यूनुस खान ने सभापति के साथ सफाई अभियान की शुरुआत की

Didwana, Rajasthan:डीडवाना शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विधायक यूनुस खान की अगुवाई में सभापति के साथ पार्षदों ने श्रमदान कर सफाई अभियान की शुरुआत की है। मेरा घर, मेरी गली, मेरा मोहल्ला, मेरा वॉर्ड और मेरा शहर थीम पर चलने वाले इस सफाई अभियान को 40 वार्डों में 40 दिन तक चलाया जाएगा। वीओ 01 - आज शहर के सिंघी सरोवर के पास श्रमदान कर अभियान की शुरुआत की गई। विधायक यूनुस खान और सभापति भंवरलाल के साथ नव निर्वाचित पार्षदों ने हाथ में फावड़ा और कुदाल लेकर श्रमदान किया। पार्षदों के साथ चुनावों में प्रत्याशी रहे और महिला पार्षद भी शामिल रही जिनका कहना था कि जिस तरह हम घरों में दीपावाली से पहले बासीना निकाल कर घरों की साफ सफाई करते हैं उसी प्रकार डीडवाना शहर का बासीना निकाल कर हम डीडवाना की साफ सफाई करेंगे। बाईट 01 - सुमन गेहलोत (पार्षद प्रत्याशी - ग्रीन पैटर्न साड़ी ) बाईट 02 - बिंदु साम्भरिया (पार्षद प्रत्याशी - बरगंडी कलर टेक्सचर साड़ी ) वीओ 02 - इस मुहीम के दौरान ना केवल सफाई व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह जगह पौधे भी लगाए जाएंगे। अभियान के दौरान प्रत्येक वॉर्ड में पहले अभियान चलाया जाएगा उसके बाद वॉर्ड वासियों से सफाई अभियान में सहयोग की अपील भी की जाएगी ताकि इस अभियान को जन अभियान बनाया जा सके। बाईट 03 - बजरंग पंवार (पार्षद वॉर्ड 8 - चॉकलेटी टीशर्ट ) बाईट 04 - पंकज टाक ( पार्षद वॉर्ड 33 - ग्रीन टीशर्ट ) वीओ 03 - सभापति भंवरलाल और विधायक यूनुस खान का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था हम सब की जिम्मेदारी है। लेकिन शहर वासियों की भी इसमें भागीदारी जरुरी है ताकि हर कोई शहर की स्वच्छता के प्रति जागरूक रहे। इसी लिए इस अभियान में हर घर हर गली मोहल्ले और वॉर्ड को सम्मिलित किया जाएगा। बाईट 05 - भंवरलाल पंवार (सभापति नगरपरिषद डीडवाना - सांवला रंग सफ़ेद शर्ट) बाईट 06 - यूनुस खान (विधायक डीडवाना - सफ़ेद चोला ) वीओ एफ - नगरपरिषद के इस स्वच्छता अभियान में अगर जनभागीदारी मिलती है और हर वॉर्ड में नगर परिषद सही तरीके से काम कर पाती है तो आने वाले दिनों में डीडवाना शहर की सफाई व्यवस्था निश्चित तौर पर सुधर सकती है।
0
0
Report
Advertisement

वैशाली में दुर्गा पूजा के लिए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियाँ तेज कर दीं

Hajipur, Bihar:वैशाली में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है... पटेढ़ी बेलसर में त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने अपनी निगरानी तेज कर दी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार खुद पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरे और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महिला पुलिसकर्मियों समेत पुलिस बल की तैनाती और निगरानी से साफ है कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है।पटेढ़ी बेलसर में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है।थाना परिसर से लेकर सड़कों तक पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है।पुलिस टीम सड़क पर उतरकर इलाके में निगरानी कर रही है।पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।पुलिस की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे।खास नजर उन लोगों पर है जो त्योहार की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है।महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है।त्योहार के दौरान महिलाओं और परिवार के साथ पूजा करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सतर्क है।सड़कों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की कवायद तेज हो गई है।बेलसर पुलिस का फोकस सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है...बल्कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी स्थिति को समय रहते नियंत्रित करने की तैयारी है।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार इलाके में निगरानी बनाए हुए है।
0
0
Report

प्रेम विवाह विवाद में पिता पर गोली, सीतामढ़ी में हड़कंप

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में सुप्पी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में प्रेम विवाह को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद सोमवार की देर रात हिंसक हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने प्रेम विवाह करने वाले युवक के घर पहुंचकर उसके पिता को दरवाजे पर गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में सीतामढ़ी शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में मधुरापुर निवासी राहुल कुमार ने प्रेम प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के बीच अंतरजातीय विवाह होने के कारण लड़की के परिवार वाले इस शादी से कथित तौर पर नाराज थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के बीच सोमवार की देर रात राहुल के पिता को गोली मारने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही सुप्पी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली विरोध से पहले Sambit Patra ने कांग्रेस पर हमला का आरोप लगाया

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ECI तक INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च से पहले, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, "...विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस की तरफ से एक प्रायोजित कोशिश की जा रही है कि देश में सत्ता कैसे बदली जाए और राहुल गांधी को बस ऐसे ही सत्ता में कैसे बिठाया जाए। इसके लिए भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रायोजित तरीके से हमले किए जा रहे हैं। यह कुछ महीने पहले शुरू नहीं हुआ, बल्कि यह सालों से चल रहा है। शुरू से ही कांग्रेस राहुल गांधी को किसी तरह लॉन्च और री-लॉन्च करने की कोशिश करती रही है। कई कोशिशों के बावजूद जब राहुल गांधी लॉन्च नहीं हो पाए, तो आखिरकार कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगियों ने तय किया कि भले ही उन्हें भारत के लोकतंत्र पर हमला करना पड़े और भारत में अराजकता फैलानी पड़े, वे पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि किसी भी तरह से राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश करेंगे।"
0
0
Report
Advertisement

टीकमगढ़ के रानीपुरा में ड्रम पुल: जीवन की जरूरत बनाम सुरक्षा सवाल

Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ तहसील के रानीपुरा गांव की तस्वीर बताती है कि ग्रामीणों ने अपनी जरूरत के मद्देनजर एक अस्थायी पुल बना लिया है। गांव के लोगों ने तालाब के भराव क्षेत्र में पुल नहीं बन पाने पर चंदा इकठ्ठा कर प्लास्टिक के ड्रम व रस्सी-बांस से एक पुल बना लिया, जो अब रोजाना ग्रामवासियों के लिए जान जोखिम में डालकर पार-ना-ना कर रहा है। इस तैरते पुल से बच्चे स्कूल जाते हैं, अस्पताल, बाजार, खेत और अन्य जगहों पर जाने के लिए लोग संतुलन बनाते हुए इस पुल पर निर्भर है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार नेताओं से लेकर प्रशासन तक आवेदन किए, पर अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं मिला। लोगों ने मजबूरन यह अस्थायी पुल बना लिया है। जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ का कहना है कि ग्रामीणों ने ड्रमों के ऊपर पुल बना लिया है, इसे संज्ञान में लेकर जल्द समाधान किया जाएगा।
0
0
Report

पति-पत्थर और तलवारों के बीच शराब के आरोप के बाद पानीपत में खूनी भिड़ंत

Panipat, Haryana:मनमोहन नगर में दो पक्षों में खूनी झड़प तलवार लाठी चलीं फायरिंग से मचा हड़कंप शराब पिलाने के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदला, छतों से भी हुई पत्थरबाजी पानीपत। थाना किला क्षेत्र के शिव चौक के पास स्थित मनमोहन नगर में सोमवार शाम शराब पिलाने के आरोप को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर तलवार, लाठी-डंडे चलने के साथ पत्थरबाजी हुई। इस दौरान पिस्टल से फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सरेआम तलवार और लाठी-डंडे लहराने की CCTV फुटेज भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के फरमान नामक युवक पर आरोप है कि वह मनमोहन नगर में एक ऑफिस चलाता है, जहां कथित तौर पर युवाओं को बैठाकर शराब पिलाई जाती है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि इस संबंध में उसे कई बार समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहीं। सोमवार शाम कुछ युवक फरमान के ऑफिस पर पहुंचे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां शराब पिलाए जाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए और विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से तलवार और लाठी-डंडे लहराए गए। कुछ लोगों ने छतों से नीचे खड़े लोगों पर पत्थर भी बरसाए। इसी दौरान फरमान पक्ष की ओर से पिस्टल से फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया। फायरिंग की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को उनके परिजन निजी अस्पतालों में लेकर गए。 घटना की गंभीरता को देखते हुए SP मेधा भूषण भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने मामले की जांच के लिए तीनों CIA यूनिट, साइबर सेल और थाना पुलिस को लगाया है। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। फायरिंग, मारपीट और पथराव के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

सिरसा में सांसद की अनुमति के बिना प्रभारी-प्रधान की नियुक्ति पर घमासान

Noida, Uttar Pradesh:मुझे अगर उचाना प्रभारी लगाते तो क्या वहाँ से चुनाव लड़ने वालों से ना पूछते?पर सिरसा में प्रभारी जी व प्रधान जी ने वहाँ के अपनी पार्टी के विधायक से सलाह करनी जरूरी नहीं समझी। उचाना हमारी सिरसा की सांसद गईं और चंद दिनों में वहाँ वाले सिरसा के प्रभारी बने क्या सांसद मैडम की अनुमति बगैर ये संभव है? इसमें तो कोई शक नहीं के सांसद जी की अनुमति के साथ न्युक्ति हुई क्यूँकि सीनियर नेता हैं वो और सांसद भी सिरसा की पर सांसद जी को मेरे से क्या दिक्कत है खुल कर बता दें पहले अपने साथी को विधानसभा चुनाव में मेरे पक्ष में बिठाने का प्रयास तक नहीं किया और फिर नगरपरिषद चुनाव में उनके सभी साथी कांग्रेस के प्रत्याशी के विरुद्ध थे और उन्होंने आँखें मीच कर रक्खी और अब ये हमारे पार्टी में विरोधियों की न्युक्ति सिरसा में। मैं चुप था इसका ये मतलब नहीं के आंखें बंद कर रक्खी थी मैंने - गोकुल सेतिया (कांग्रेस विधायक सिरसा)
0
0
Report

रांची बंद: ओबीसी जनगणना के लिए अलग कॉलम की मांग तेज

Ranchi, Jharkhand:पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की ओर से ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम की मांग को लेकर आज रांची बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान बड़ी संख्या में ओबीसी वर्ग के लोग अरगोड़ा चौक पर एकजुट होकर सड़क पर खड़े हो गए, जिसके कारण चौक पर जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होने से ओबीसी समाज की वास्तविक संख्या सामने नहीं आ पाती और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित होना पड़ता है। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार से आगामी जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जनगणना में ओबीसी कॉलम नहीं दिया गया, तो पूरे देश में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं, प्रदर्शन के दौरान स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दो लोगों को डिटेन में लिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top