Back
पखांजूर चोरी: दो घरों से लाखों लूट, पुलिस अभी तक खाली हाथ
KKKamal Kumar
Nov 13, 2025 11:19:24
Pakhanjur, Chhattisgarh
गरबा के रंग में डूबे पखांजूर के लोगों के लिए वह रात किसी खौफ से कम नहीं थी...जहाँ एक ओर मंदिरों में मां की आराधना चल रही थी, वहीं दूसरी ओर चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बना लिया। बीस लाख से ज्यादा की नकदी और लाखों के जेवर लेकर चोर फरार हो गए.....और अब — पूरे दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आखिर इतने दिन बाद भी चोर क्यों नहीं पकड़े गए? क्या पुलिस सिर्फ बयानबाज़ी तक सीमित है? गौरतलब हैँ की नवरात्रि के दौरान जब पूरा शहर मां की भक्ति में मग्न था, उसी वक्त पखांजूर के दो अलग-अलग घरों में चोरी की वारदात ने सबको हिला दिया।दोनों घरों से करीब बीस लाख रुपये से अधिक नकदी और लाखों रुपये के गहने चोरी हुए।चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी।घटना के बाद पुलिस ने दावा किया था कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा...लेकिन अब डेढ़ महीना बीत चुका है — न कोई गिरफ्तारी हुई, न ही कोई ठोस सुराग हाथ लगा।इलाके के लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पखांजूर पुलिस कब जागेगी? लाखों की चोरी के बावजूद अब तक न कोई सीसीटीवी फुटेज की रिपोर्ट सामने आई, न कोई शक के दायरे में।लोगों का कहना है कि अगर पुलिस शुरू से गंभीरता दिखाती, तो शायद आज चोर सलाखों के पीछे होते।हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले के हर पहलू पर जांच जारी है और बहुत जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन सवाल वही है — कब? क्योंकि लोगों का सब्र अब टूटता जा रहा है।लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं पखांजूर की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं।अब देखना होगा कि पुलिस अपने दावों पर कब तक खरी उतरती है... या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DPDharmendra Pathak
FollowDec 17, 2025 07:06:410
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 17, 2025 07:06:180
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowDec 17, 2025 07:06:020
Report
HBHemang Barua
FollowDec 17, 2025 07:05:460
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 17, 2025 07:05:240
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 17, 2025 07:02:410
Report
TCTanya chugh
FollowDec 17, 2025 07:02:230
Report
AGAdarsh Gautam
FollowDec 17, 2025 07:01:030
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 17, 2025 07:00:400
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 17, 2025 06:54:440
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 17, 2025 06:54:330
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 17, 2025 06:54:170
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 17, 2025 06:53:550
Report