Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Muzaffarnagar251002

SC के आदेश के बाद रमजान में लाउडस्पीकर पर रोक, प्रशासन ने स्पष्ट पक्ष रखा

AMAnkit Mittal
Feb 20, 2026 11:31:24
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
For 6pm: संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रमजान पर मस्जिदों से लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति देने की मांग को खारिज किया. यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है. हम इसका पालन कर रहे हैं. शादी समारोह में भी अगर कहीं लाउडस्पीकर बजता है रात में तो पुलिस बंद कराती है. हम किसी की धार्मिक मान्यताओं या परम्परा में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे. यह परंपरा उस समय की है जब घड़ियां नहीं हुआ करती थी. पहले लोग धूप देखकर समय का अंदाजा लगाते थे. आज हर व्यक्ति के पास घड़ी है हर व्यक्ति के पास मोबाइल है. समय आप मोबाइल में देख कर भी अपने धार्मिक कामकाज कर सकते हैं. व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है. यह हमारा आदेश नहीं है. इसलिए इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है. सपा MLA कमाल अख्तर ने रोजा इफ्तार, सहरी के समय लाउडस्पीकर से सूचना दिए जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था. सरकार त्योहारों के समय लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति देती है-कमाल अख्तर
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
WMWaqar Manzoor
Feb 20, 2026 13:04:20
:V.K. Birdi, Inspector General of Police (IGP) Kashmir, chaired a high-level security review meeting today at PCR Kashmir in preparation for the forthcoming VVIP visit to Jammu & Kashmir. The meeting was attended by senior officers from various security and intelligence agencies, including Police, Army, CRPF, ITBP, BSF, SSB, CID, Traffic, Railways, and other allied units. Among those present were Additional Commissioner SB Srinagar; DIsG of CRPF (South/North Srinagar) and CRPF Srinagar Sector; DIG Armed Kashmir; DIsG BSF and SSB Srinagar; DIsG IRP/Traffic Kashmir and CID Kashmir; all Range DIsG of Kashmir Zone; all District SSsP of Kashmir Zone; SSP Traffic City Srinagar; Assistant Director SIB Srinagar; Colonel GS 15 Corps; SSsP of PCR Kashmir, Traffic Rural Kashmir, Railways Kashmir, CID SB Kashmir, Security Kashmir, APCR, and other senior officers. During the meeting, detailed security plans were presented and reviewed to ensure comprehensive arrangements for the VVIP visit. IGP Kashmir stressed the need for heightened alertness to effectively counter potential terrorist threats. He underscored the importance of strengthening intelligence gathering mechanisms, reinforcing security at vulnerable locations, and ensuring effective area and night domination. Special emphasis was laid on securing critical infrastructure and safeguarding vital installations. The strategic deployment of CI/QRTs was also discussed to ensure swift response to any emerging situation. V.K. Birdi directed officers to enhance security measures across both urban and rural areas of the Valley, with intensified round-the-clock patrolling and strengthened surveillance at key entry and exit points. He further instructed that personnel be thoroughly briefed on Standard Operating Procedures (SOPs) and that vulnerable areas be closely monitored to enable prompt action against any suspicious activity. The participating officers reaffirmed their commitment to implementing the security arrangements with utmost coordination and precision. Concluding the meeting, IGP Kashmir reiterated the collective responsibility of all forces to maintain a secure environment and ensure the safety of the VVIP, residents, and visitors alike.
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 20, 2026 13:04:09
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित कोको काउंटी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने नागपाल रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इस हादसे में रेस्टोरेंट के चार कर्मचारी झुलस गए। शुक्रवार को हुए इस हादसे के बाद रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई और एक धमाका भी हुआ। आग लगने के तुरंत बाद रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए बिल्डिंग में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया। सिलेंडर लीक होने के बाद किसी तेज धमाका हुआ कि रेस्टोरेंट पर लगा हुआ कांच भी टूट गया। बाइट -- प्रदीप कुमार ( जिला दमकल अधिकारी) सूचना मिलने पर दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी थी, जिसे बिल्डिंग के फायर फाइटिंग सिस्टम से बुझाया गया। स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों घायल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी मामूली रूप से झुलसे हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 20, 2026 13:03:34
Bagaha, Bihar:वाल्मिकीनगर से खबर है जहाँ वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार ने लोकसभा क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को लेकर बगहा आईबी में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। जेडीयूक सांसद सुनील कुमार ने बताया कि वाल्मीकिनगर में एयरपोर्ट निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। जबकि लव कुश पार्क योजना के लगभग 54 करोड़ रुपये का टेंडर स्वीकृत किया जा चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके अलावा वाल्मीकिनगर में तारामंडल निर्माण को भी स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधायें मिलेगी। जो इस बार के बजट की ख़ास सौगात है। उन्होंने कहा कि बिहार के वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में 8 अनुसूचित जनजाति विद्यालय संचालित हैं, जहां जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रावास की सुविधा दी जा रही हैं। इस दौरान सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है। शहर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जेडीयू सांसद के साथ पूर्व विधायक प्रभात रंजन औऱ प्रवक्ता राकेश सिंह के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और कई नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बाइट - सुनील कुमार, जेडीयू सांसद वाल्मीकिनगर
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Feb 20, 2026 13:02:41
Baran, Rajasthan:बारां जिले में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध आतिशबाजी निर्माण के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। शहर के अटरू रोड पर स्टोरेज गोदाम के नाम पर अवैध रूप से संचालित की जा रही एक पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई में करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का बारूद और लगभग 1000 क्विंटल तैयार बम जब्त किए गए हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि रिहायशी इलाके के पास चल रही इस खतरनाक फैक्ट्री की शिकायत स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे। जब जिला प्रशासन ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया, तो एक स्थानीय नागरिक द्वारा आत्मदाह की चेतावनी दी गई। इसके बाद जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में भारी पुलिस जाब्ता और प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए। एसडीएम विश्वजीत सिंह, प्रशिक्षु आरपीएस भजनलाल शर्मा और नगर परिषद आयुक्त भुवनेश मीणा ने जब खंडेलवाल एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। केवल स्टोरेज की अनुमति की आड़ में बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। परिसर में भारी मात्रा में विस्फोटक और निर्मित पटाखे बिना किसी सुरक्षा मानकों के रखे हुए थे। इतने संवेदनशील स्थान पर फायर फाइटिंग अग्निशमन का एक भी उपकरण मौजूद नहीं मिला। विश्वजीत सिंह, एसडीएम का कहना है की यह गोदाम कम और अवैध पटाखा फैक्ट्री ज्यादा लग रही है। रिहायशी क्षेत्र के पास इतने भारी मात्रा में विस्फोटक का बिना सुरक्षा इंतजामों के मिलना एक बड़े खतरे को दावत देने जैसा है। कोतवाली थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आरपीएस भजनलाल शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ फायर एक्सप्लोसिव एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच गिरफ्तारी की जाएगी।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Feb 20, 2026 13:02:09
Chandauli, Uttar Pradesh:- तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर - स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की मौत, छात्रा गंभीर - घटना की जानकारी होते मौके पर सैकड़ो की भीड़ इकट्ठा, कई थानों की बुलाई गई फोर्स - मृतक की पहचान 12 वर्षीय वैभव तिवारी के रूप में - 14 वर्षीय वैश्वी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती - मृतक और घायल आपस में भाई बहन, ग्राम रौना निवासी है दोनों भाई बहन - सीआरपीएफ जवान धीरज तिवारी के पुत्र-पुत्री बताए जा रहे दोनों - स्कूल से लौटते समय शुक्रवार दोपहर हुआ हादसा - बिहार नंबर की स्कार्पियो चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया - सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी. - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई कला रिंग रोड अंडरपास के समीप घटना. बाइट : अनुपम मिश्रा, एसडीएम, पीडीडीयू नगर, चंदौली. बाइट : अरुण सिंह, सीओ, पीडीडीयू नगर, चंदौली.
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Feb 20, 2026 13:01:54
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सड़क हादसा,अर्जुन अवार्डी पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार घायल हरदोई में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार गंभीर रूप से घायल हो गए।कछौना कोतवाली क्षेत्र में रैसों गांव के पास नीलगाय अचानक सामने आने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पाइपलाइन से जा टकराई।हालत नाजुक होने पर उन्हें संडीला सीएचसी से लखनऊ रेफर किया गया。 उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार अपने दो साथियों के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे।बताया गया कि जैसे ही वाहन रैसों गांव के पास पहुंचा,अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई।चालक ने बचाने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी पाइपलाइन से जा भिड़ी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पाइप कार के भीतर तक धंस गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया。 स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।चिकित्सकों ने मनोज सरकार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।मनोज सरकार भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं और वर्ष 2018 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।हादसे की सूचना मिलते ही खेल जगत में चिंता की लहर दौड़ गई।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 20, 2026 13:00:59
Indore, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के इंदौर में शहर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पर आज भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ नेता उमंग सिंगार का पुतला दहन किया। भाजपा महिला मोर्चा का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने भोपाल गैस त्रासदी के आरोपियों को संरक्षण देने का काम किया है और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर स्तरहीन राजनीति की है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और जमकर नारेबाज़ी की गई। मीडिया से बातचीत में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि यह विरोध कांग्रेस नेताओं की कथित कार्यप्रणाली के खिलाफ है और जनता की भावनाओं को आहत करने वाले बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनीतिक गलियारों में इस प्रदर्शन के बाद हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है और आगे इस मुद्दे पर क्या राजनीतिक कदम उठाए जाते हैं।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 20, 2026 13:00:24
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर- छतरपुर से बड़ी खबर सामने आई है गरीबों को मिलने वाले पीडीएस राशन में कथित घोटाले का मामला सामने आया है छतरपुर पन्ना नेशनल हाईवे पर ट्रकों से राशन और अन्य सामान बीच रास्ते में उतारने का खेल कैमरे में कैद हो गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दावा किया जा रहा है ट्रक ड्राइवर निर्धारित स्थान तक राशन पहुंचाने के बजाय रास्ते में ही माल उतारकर बेचा रहे हैं।मामला छतरपुर पन्ना नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है चंद्रनगर चौकी क्षेत्र के टोरिया गांव में कुछ ट्रकों से राशन की बोरियां उतारे जाने का वीडियो सामने आया है ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक ड्राइवर सरकारी राशन और अन्य सामग्री निर्धारित गोदाम तक कम पहुंचाते हैं बताया जा रहा है कि कुछ दुकानों पर माल उतारकर उसे चोरी छिपे बेचा जाता है। फिलहाल पूरी घटना कैमरे में कैद हो चुकी है वीडियो में ट्रकों के नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी सीताराम कोठारे का कहना है कि मामले में साहब का अलग ही तर्क है बरहाल देखना होगा जिला प्रशासन और ट्रक मालिक आने वाले समय में क्या रुख अपनाते हैं बड़ा सवाल उठ रहा है कि अगर आरोप सही हैं तो आखिर गरीबों के हिस्से का राशन बीच रास्ते में कैसे गायब हो रहा है। क्या इस पूरे खेल में कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है या यह कुछ लोगों की मिलीभगत है। बाईट-सीताराम कोठारे -जिला आपूर्ति अधिकारी
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Feb 20, 2026 13:00:11
Hathras, Uttar Pradesh:घंटाघर के पास ई-रिक्शा में चेन चोरी करती महिला रंगे हाथ पकड़ी हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर के पास एक महिला को ई-रिक्शा में चेन चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया... घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शोर-शराबा सुनकर आसपास के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गई ... बताया जा रहा है कि महिला ई-रिक्शा में सवार थी... और मौका पाकर उसने एक यात्री की चेन पर हाथ साफ करने की कोशिश की... इसी दौरान पीड़ित और अन्य यात्रियों को शक हुआ तो महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया.... स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी... सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई...
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 12:54:00
Faridpur, Uttar Pradesh:बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध असलाह और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2026 को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम इटोरिया स्थित मंदिर के पास से एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और 12 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान गजेन्द्र (25 वर्ष) पुत्र मोरपाल, निवासी ग्राम नगरिया कला, थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखा था और इसे बरेली मेले में किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था, जिसका नाम-पता उसे ज्ञात नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 20, 2026 12:50:24
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग एक्सक्लूसिव फरीदाबाद के गढ़खेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक अपने खेत के किनारे बैठा हुआ था, तभी गांव के रहने वाले युवक ने तेज रफ्तार गाड़ी से उसने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई फुट तक गाड़ी के साथ घसीटता चला गया। वीओ --हादसे के बाद मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगा है कि यह हादसा नहीं सोची समझ करके हत्या की गई है क्योंकि मृतक और गाड़ी चालक दोनों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top