Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North Bastar Kanker494776

पखांजूर के बस स्टैंड पर जल एटीएम चालू कराने की मांग तेज

KKKamal Kumar
Feb 20, 2026 09:06:59
Pakhanjur, Chhattisgarh
पखांजूर के पुराना बाजार स्थित बस स्टैंड में नगर पंचायत द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया जल स्रोत वाटर एटीएम पिछले लंबे समय से बंद पड़ा है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले यात्रियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में रोजाना सैकड़ों यात्री आते-जाते हैं। ग्रामीण अंचलों से आने वाले महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को खासतौर पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से लगवाया गया वाटर एटीएम शोपीस बनकर रह गया है। व्यापारियों और यात्रियों ने बताया कि पहले यहां ठंडा और शुद्ध पानी आसानी से उपलब्ध हो जाता था, लेकिन अब मशीन खराब होने के कारण पूरी तरह बंद है। कई बार मौखिक शिकायत के बावजूद सुधार नहीं किया गया। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि तत्काल वाटर एटीएम को चालू कराया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि नगर पंचायत इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देती है और आमजन को राहत मिल पाती है या नहीं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPIYUSH SHUKLA
Feb 20, 2026 10:31:02
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना पुलिस ने अंतरराजीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने आज बताया कि शाहनगर थाने की टीम ने एक शातिर गिरोह को दबोचकर उनके कब्जे से 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मुख्य आरोपी पप्पू रैकवार ने शाहनगर में किराये का कमरा लेकर उसे चोरी की गाड़ियों का शो-रूम बना रखा था। पुलिस ने दबिश दी तो कतार में खड़ी 9 बाइक देखकर दंग रह गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चोरी का माल खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों सुखलाल राजकं और प्रकाश विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पकड़ी गई बाइक पन्ना, कटनी, छतरपुर और अनूपपुर जिलों से चोरी की गई थीं, रात के अंधेरे में सूने घरों को निशाना बनाते थे।
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Feb 20, 2026 10:30:46
Goreya Pipar, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग अंबिकापुर एयरपोर्ट से दिल्ली की हवाई सेवा होगी शुरू। सप्ताह में दो दिन चलेगी हवाई जहाज, एलायंस एयर ने जारी किया शेड्यूल। एलायंस एयर सोमवार और बुधवार को संचालित करेगी हवाई सेवा। लम्बे समय से अंबिकापुर हवाई अड्डा से बंद है फिलहाल हवाई सेवा। अंबिकापुर- दिल्ली- अंबिकापुर (वाया बिलासपुर) उड़ान संचालित करेगी। सोमवार को फ्लाइट संख्या 91613 सुबह 7:50 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 10:25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से 10:50 बजे उड़ान भरकर 11:40 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। अंबिकापुर से 12:05 बजे रवाना होकर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। बुधवार को यही फ्लाइट सुबह 7:50 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 10:25 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। अंबिकापुर से 10:50 बजे रवाना होकर 11:40 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से 12:05 बजे उड़ान भरकर 2:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Feb 20, 2026 10:30:22
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. कबाड़ी को सरकारी किताब बेचने के मामले में आधा दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई. बहराइच से बड़ी ख़बर, कबाड़ी को बेची गयी बेसिक शिक्षा विभाग की लाखों सरकारी किताबوں का मामला, DM के आदेश पर हुई जांच कमेटी की रिपोर्ट पर हुआ खुलासा, बहराइच की निकली सारी किताबें, BSA ने DM को बतायी थी झूठी बात, कहा था हमारा पूरा है स्टॉक, नहीं है हमारे जिले की किताब, दिलशाद कबाड़ी के यहाँ कन्टेनर भरकर काशीपुर भेजी जा रही थी किलो के भाव अगले सत्र की नई किताब, खोला गए के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारियों कर्मचारियों पर गिरी कार्रवाई की गाज, DM अक्षय त्रिपाठी, सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, वाक थ्रू राजीव शर्मा, स्कूल से, और कबाड़ी के दुकान से
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 10:26:32
Aonla, Uttar Pradesh:आंवला, आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से 820 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दिनांक 19 फरवरी 2026 को थाना अलीगंज पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान चंद्रपुर की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को कब्रिस्तान के पास पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास से 820 ग्राम अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अफीम को सस्ते दामों में खरीदकर अधिक कीमत पर बेचते थे और इससे होने वाले मुनाफे से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
100
comment0
Report
Feb 20, 2026 10:22:33
1
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Feb 20, 2026 10:18:31
New Delhi, Delhi:भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में सरकार को 1 साल पूरा हो गया. 1 साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक साल की उपलब्धियां दिल्ली सरकार के द्वारा की गई वह जनता तक पहुंचाई साथ ही यह कहा कि आने वाले समय में दिल्ली एक विकसित दिल्ली साफ दिल्ली सुंदर दिल्ली बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में आपको दिल्ली विकसित दिल्ली देखने को मिलेगा. भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा. वही आज एआई सबमिट के दौरान कांग्रेस यूथ के द्वारा प्रदर्शन करने को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.
0
comment0
Report
SASHAKIL AHMAD
Feb 20, 2026 10:18:12
Agra, Uttar Pradesh:संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रमजान पर मस्जिदों से लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति देने की मांग को खारिज किया। यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, सुरेश खन्ना। हम इसका पालन कर रहे हैं, सुरेश खन्ना। शादी समारोह में भी अगर कहीं लाउडस्पीकर बजता है रात में तो पुलिस बंद कराती है, सुरेश खन्ना। हम किसी की धार्मिक मान्यताओं या परंपरा में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे, सुरेश खन्ना। यह परंपरा उस समय की है जब घड़ियां नहीं हुआ करती थी, सुरेश खन्ना। पहले लोग धूप देखकर समय का अंदाजा लगाते थे, सुरेश खन्ना। आज हर व्यक्ति के पास घड़ी है, हर व्यक्ति के पास मोबाइल है, सुरेश खन्ना। समय आप मोबाइल में देख कर भी अपने धार्मिक कामकाज कर सकते हैं, सुरेश खन्ना। व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है, सुरेश खन्ना। यह हमारा आदेश नहीं है, सुरेश खन्ना। इसलिए इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है, सुरेश खन्ना। सपा MLA कमाल अख्तर ने रोजा इफ्तार, सहरी के समय लाउडस्पीकर से सूचना दिए जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। सरकार त्योहारों के समय लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति देती है, कमाल अख्तर।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top