icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494776
DMDebasish MondalFollow24 Sept 2024, 03:59 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीवान तालाब में सैकड़ों किलो मछलियाँ मरने से हड़कंप, जहरीला केमिकल शक

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:सीवान में तालाब में अचानक सैकड़ों किलो मछलियां मरने से हड़कंप मच गया है। मछलियों की मौत से मछली पालक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने तालाब में जहरीला केमिकल डाल दिया है। वहीं छठ महापर्व को देखते हुए तालाब में मरी हुई मछलियों को लेकर ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव की है।बताया जा रहा है कि तालाब में मछली पालन किया जा रहा था। अचानक इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से मछली पालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित मछली पालक को आशंका है कि किसी ने जानबूझकर तालाब में जहरीला केमिकल या कोई जहरीला तरल पदार्थ डाल दिया है।इधर, छठ महापर्व को लेकर ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। तालाब के आसपास छठ पूजा होती है। ऐसे में तालाब में मरी हुई मछलियों के पड़े रहने से दुर्गंध और गंदगी फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मरी हुई मछलियों को तालाब से निकालकर सुरक्षित जगह पर एकत्रित कराया जाए, ताकि छठ पूजा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मछलियों की मौत जहरीला केमिकल डालने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। वहीं पीड़ित मछली पालक ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report

मेड़ता विधायक ने पुत्र के सामूहिक विवाह से समाज को दिया बड़ा संदेश

Nagaur, Rajasthan:राजस्थान में शादियों में होने वाली फिजूल खर्ची और दिखावे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए अक्सर बड़ी-बड़ी बातें होती रही हैं लेकिन मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने केवल उपदेश देने की बजाय खुद अपने पुत्र राहुल का विवाह सामूहिक सम्मेलन में कर समाज और संपन्न परिवारों को रास्ता दिखाया है। Today के दौर में जहां शादियों में दिखावा करोड़ों का खर्च और महंगे रिसोर्ट में विवाह संपन्न करने की होड़ सी लगी है वहीं राजस्थान सरकार के मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने की पहल संपूर्ण समाज के लिए एक बड़ी मिसाइल बन गई है। आमतौर पर नेताओं की शादियां अपनी भव्यता और सही थॉट-पोत के लिए जानी जाती है लेकिन मेड़ता के विधायक की लक्ष्मण राम कलरु ने इस परंपरा को तोड़ते हुए बेहद अनूठा और साहसिक फैसला लिया है। विधायक में समाज में फिजूल खर्ची रोकने और सादगी का संदेश देने के लिए अपने छोटे बेटे राहुल का विवाह किसी बड़े पैलेस में नहीं करके मेघवाल समाज के पहले सामूहिक सम्मेलन में करने का निर्णय लिया。
0
0
Report
Advertisement

पटना में छठ महापर्व की धूम, अक्षरा सिंह खुद दिखा रहीं व्रत का अनुभव

Patna, Bihar:एंकर--लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत खरना पूजा के साथ हो चुकी है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर बिहार समेत देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी लगातार तीसरे साल छठ महापर्व का व्रत कर रही हैं। इस खास मौके पर जी मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने छठ से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और सभी सवालों का बेहद खूबसूरत से जवाब दिया। अक्षरा सिंह ने बताया कि छठ उनके लिए आस्था और विश्वास का पर्व है। वहीं, बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग खुशी और श्रद्धा के साथ छठ मनाएं। छठी मैया सभी की मनोकामनाएं पूरी करें और सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाएं。
0
0
Report

अयोध्या-जनकपुरधाम के बीच वंदे भारत ट्रेन का ऐतिहासिक उद्घाटन: धार्मिक रिश्ते मजबूत

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या और नेपाल के बीच धार्मिक रिश्तों को अब रेल कनेक्टिविटी की नई सौगात मिलने जा रही है। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुरधाम तक सीधी वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होगी। 23 नवंबर को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर इसका भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। अयोध्या से नेपाल के जनकपुरधाम तक वंदे भारत ट्रेन चलने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 23 नवंबर को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंन शाह संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली के हैदाबाद हाउस से दोनों देशों के प्रधानमंत्री हरि झंडी दिखाकर उदघाटन करेंगे। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री अयोध्या महापौर, व विधायक भी मौजूद रहेंगे। इस रेल सेवा के शुरू होने से अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। दोनों ही स्थल भगवान श्रीराम और माता जानकी से जुड़े होने के कारण विशेष धार्मिक महत्व रखते हैं। नई ट्रेन सेवा से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सफर आसान होगा। साथ ही भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी नई मजबूती मिलेगी। उद्घाटन को लेकर रेलवे और संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
0
0
Report
Advertisement

झांसी में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज की

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल झांसी पहुंचे और सुदर्शन गार्डन में झांसी क्लस्टर की अहम समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। इसमें संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, लोकसभा सांसद, दर्जा प्राप्त मंत्री, जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न आयोगों और बोर्डों के चेयरमैन भी शामिल हुए। बैठक में संगठन की सक्रियता और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल का एक दिवसीय प्रवास झांसी में है, इसमें हमारे पूर्व के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के अलावा वर्तमान के जिला व मंडल के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गई है। कल महोबा और इटावा में भी यह बैठक आयोजित की जाएगी।
0
0
Report

चाय पर चुनावी चर्चा से 2027 यूपी चुनाव की हलचल तेज

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय मुजफ्फरनगर जैसे-जैसे विधानसभा 2027 चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चुनाव पर चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है हर चौक चौराहे पर अगर कोई चर्चा है तो वह चुनाव की है शहर के लोग सुबह उठकर चौराहे पर लगने वाली चाय की टपरी पर पहुंच जाते है और चाय की चुस्कीयो के बीच चुनावी चकल्स करते है कोई योगी सरकार क़ो दुबारा वापस होने की बात करता है तो कोई अखिलेश यादव क़ो 27 का सत्ताधीस बना रहा है. मुज़फ्फरनगर मे सदर विधानसभा मे ZEE यूपी युके के खास प्रोग्राम चुभावी चाय आपकी राय पर लोगो ने अपनी राय रखी और जनता ने अपने अलग अलग मुद्दे रखे.
0
0
Report
Advertisement

नेपाल सीमा के पास लक्जरी कार से गांजा-शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Madhubani, Bihar:मधुबनी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लौकहा थाना क्षेत्र में नेपाल बॉर्डर के पास पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लक्जरी कार से 164 किलोग्राम गांजा और 1800 लीटर शराब बरामद किया है। मौके से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे और शराब की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। नेपाल सीमा के नजदीक इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद पुलिस तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है तस्कर नेपाल से गांजा व शराब की खेप लाया था और इसे महानगर भेजने की योजना थी ताकि काफी ऊंची कीमतों में बेचा जा सके लेकिन पुलिस ने तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कम्प है।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया के छठ घाटों पर सुरक्षा के बीच भव्य सजावट, श्रद्धालु पहुंचने को तैयार

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ डीएम तरनजोत सिंह ने संत घाट उत्तरवारी पोखरा सागर पोखरा सहित कई छठ घाटों का निरीक्षण किया संत घाट को पूजा कमिटी ने भव्य स्वरूप दिया है वहीं सागर पोखरा को भी पूजा कमिटी भव्य रूप से सजाया है बेतिया में एक से बढ़कर एक छठ घाट पर पंडाल लगाए गए है छठ व्रतियों के सुविधा के लिए जिला प्रशासन लगातार दिशा निर्देश जारी कर रहा है डीएम एसपी खुद कमान संभाले हुए है उतरवारी पोखरा पर कमिटी के सदस्यों ने बताया इस बार घाट पर करीब तीस हजार छठ व्रती आयेंगे तो वहीं संत घाट पर पचास हजार छठव्रतियों की पहुंचने की उम्मीद है सागर पोखरा पर भी 25 से तीस हजार छठ व्रतियों की पहुंचने की उम्मीद है महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन नगर निगम और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है महापर्व को देखते हुए जिला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है
0
0
Report

हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा निवासी हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी के निधन से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। हर सहाय चौधरी झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र की पचलंगी पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी सीहोड़ में लगाई गई थी। ड्यूटी पर जाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल पचलंगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उदयपुरवाटी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जवान के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर छा गई। उनका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्थ्म के बाद पार्थिव देह परिजनों को सौंप दी गई। हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी के असामयिक निधन से पुलिस विभाग ने अपने एक साथी जवान को खो दिया। दिवंगत जवान की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों की ओर से उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।अपने साथी जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिसकर्मियों की ओर से कोतवाली थाने से गोवर्धनपुरा गांव तक तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में पुलिस जवान राष्ट्रीय ध्वज के साथ शामिल हुए और अपने साथी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया और पुलिस अंतिम विदाई के दौरान अनेक जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top