झोपड़ी गिरने के चलते गई बच्ची की जान
Kanker, Chhattisgarh:कांकेर में तेज बारिश का कहर जारी है, बारिश के चलते कच्ची झोपड़ी ढहने से 6 माह की बच्ची की जान चली गई, वहीं बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें किे कांकेर के आमाबेड़ा के ग्राम बांडापाल के आश्रित ग्राम किसकोड़ो निवासी लालसाय गावड़े शनिवार की शाम करीब 7 बजे ठंड से बचने घर की झोपड़ी में अपनी पत्नी और बच्चें के साथ आग सेक रहे थे इसी दौरान झोपड़ी गिर गई जिसमें उनकी 6 माह की बच्ची और पत्नी दब गई, बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर: जलालाबाद में डिवाइडर से टकराकर खंती में गिरी तेज रफ्तार कार, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Khajuriya, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के कलेक्टर गंज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सीधे सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची जलालाबाद पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलालाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह कार की अत्यधिक रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।गुरुग्राम: अंडरपास में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर लेट कर गाड़ियां रोकते हुए वीडियो वायरल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम: गोल्फ कोर्स रोड़ अंडरपास में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा
बीच अंडरपास में गाड़ियों को रोक कर हंगामा करता हुआ युवक
सड़क पर लेट कर गाड़ियां रोकते हुए वीडियो वायरल
गुरुग्राम पुलिस ने युवक के खिलाफ सुशांत लोक थाने में मामला किया दर्ज
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
