494661
नारायणपुर जिले में पहले सावन के सोमवार के चलते शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़
Mahka, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले में सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, दूध और नारियल चढ़ा रहे हैं। कई लोग उपवास रख रहे हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए कठिन व्रत कर रही हैं। मंदिरों में पूजा-अर्चना का माहौल है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड में बारिश की संभावना, निम्न दबाव बना रहा है मौसम के संकेत
Ranchi, Jharkhand:रांची बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र का असर झारखंड में भी दिखने लगा है। 28 जुलाई तक झारखंड के अलग अलग हिस्से में बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 27% कम बारिश हुई है। 26 जुलाई को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा , सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम ,पूर्वी सिंहभूम में बारिश के साथ साथ बज्रपात की संभावना जताई गई है।0
0
Report
घना पक्षी उद्यान में पानी कमी से सबसे बड़ा संकट, हजारों पक्षी खतरे में
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर में विश्व धरोहर और दुनिया भर में पक्षियों के स्वर्ग के रूप में पहचान रखने वाला केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान (घना) इस समय अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। कभी हजारों प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार रहने वाले घना के अधिकांश ब्लॉक आज सूखे पड़े हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि पानी के अभाव में मछलियां दम तोड़ रही हैं और कई स्थानों पर पड़े मरे हुए कछुओं के खोल इस बात की गवाही दे रहे हैं कि यह संकट अब केवल जल की कमी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को निगलने लगा है। पानी की भारी कमी के कारण बेबस और मृत पड़े कछुए और कम पानी में दम तोड़ती मछलियां का हृदयविदारक दृश्य उद्यान प्रशासन, पर्यटकों, पक्षी प्रेमियों और वन्यजीव प्रेमियों को चिंता में डाल रहा है। एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने इस त्रासदी को अपने कैमरे में कैद किया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। तस्वीरों में सूखे तालाबों के किनारे छटपटाते और मृत कछुए तथा जिंदगी की सांसों से जूझती मछलियां साफ नजर आ रही रही हैं। पानी नहीं मिलने से उद्यान का पूरा इकोसिस्टम उजड़ रहा है। रोज मछलियां मर रही हैं और कछुए सूखी जमीन पर बेबस तड़प रहे हैं। यह केवल वन्यजीवों की मौत नहीं, बल्कि एक पूरे वेटलैंड की चीख है। पांचना बांध से समय पर पानी नहीं पहुंचने के कारण उद्यान के सभी ब्लॉक तेजी से सूख रहे हैं। जल स्तर इतना नीचे गिर गया है कि बचे हुए पानी में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है, जिससे मछलियां बड़े पैमाने पर मर रही हैं। प्रशासन छोटे जलीय जीवों को दूसरे ब्लॉक में शिफ्ट करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। हरसाल 550 एमसीएफटी पानी की जरूरत उद्यान को हर वर्ष लगभग 550 एमसीएफटी पानी की आवश्यकता होती है, जो सामान्यतया जुलाई के दूसरे-तीसरे सप्ताह तक पांचना बांध से पहुंच जाता है। इस बार निर्धारित पानी नहीं आया है। वैकल्पिक रूप से चंबल नदी के पानी से कुछ आपूर्ति की गई है, जो आवश्यकता के मुकाबले नगण्य है। इससे जलीय वनस्पति भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रही, जो पक्षियों का मुख्य भोजन है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि वर्तमान में पक्षियों का प्रजनन काल चल रहा है। यदि पानी की व्यवस्था में और देरी हुई तो राष्ट्रीय उद्यान को भारी नुकसान होगा तथा आने वाले हजारों पक्षियों का प्रजनन चक्र भी प्रभावित हो जाएगा। उद्यान में पाई जाने वाली लगभग 375 से अधिक पक्षी प्रजातियों पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। हर वर्ष को स्थाई पानी का समाधान विशेषज्ञों का कहना है कि पांचना बांध से प्रतिवर्ष जून-जुलाई में कम से कम 550 एमसीएफटी पानी समय से छोडऩे का स्थायी प्रावधान सुनिश्चित हो। उद्यान को पेयजल और सिंचाई से अलग प्राथमिकता देकर स्वतंत्र जल अधिकार दिया जाए। नए जल स्रोत विकसित करने के साथ जल संरक्षण की ठोस योजनाएं लागू की जाएं। साथ ही एक उच्चस्तरीय निगरानी समिति गठित की जाए, जो पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता पर निरंतर नजर रखे। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इस प्रसिद्ध पक्षी स्वर्ग को बचाना कठिन हो जाएगा। इसके चलते इससे जुड़े नेचर गाइड, रिक्शा चालक, होटल व्यवसाय और शहर की आय पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा तथा प्रकृति की यह खूबसूरत दुनिया उजड़ती नजर आएगी। फीडिंग-नेस्टिंग भी प्रभावित घना के जानकारों के अनुसार उद्यान पिछले दो दशक से ग्लोबल वार्मिंग, बदलते मौसम चक्र और लगातार घटते जल स्रोतों की मार झेल रहा है। इस बार स्थिति और अधिक चिंताजनक है। उद्यान के अधिकांश ब्लॉकों में पानी पूरी तरह समाप्त हो चुका है। केवल डी ब्लॉक में चंबल नदी से आया कुछ पानी बचा है, जबकि शेष हिस्सों में जलाशय सूखने की कगार पर हैं। परिंदों को न तो तैरने के लिए पर्याप्त जल मिल रहा है और न ही भोजन के रूप में मछलियां, जलीय कीट और अन्य जीव। मछलियों की लगातार हो रही मौत इस संकट को और बढ़ा रही है। भोजन और सुरक्षित जलाशयों के अभाव में पक्षियों की फीडिंग और नेस्टिंग दोनों प्रभावित होने की आशंका है। यदि समय पर पर्याप्त पानी नहीं मिला तो हजारों प्रवासी और स्थानीय पक्षी इस बार घना की बजाय दूसरे आद्र्र क्षेत्रों की ओर रुख कर सकते हैं। क्या है पांचना बांध विवाद-: करौली का पांचना बांध पिछले करीब दो दशकों से जल बंटवारे को लेकर विवाद का केन्द्र बना हुआ है। वर्ष 2005 के बाद से बांध से गंभीर नदी में नियमित रूप से पानी नहीं छोड़ा गया, क्योंकि बांध के कमांड क्षेत्र के 35 गांवों और बांध से प्रभावित 39 गांवों के किसानों के बीच पानी के उपयोग को लेकर विवाद बना रहा। इस दौरान बांध की जल भंडारण क्षमता बढऩे के बाद प्राथमिकताएं भी बदल गईं। पहले बांध भरने, फिर करौली क्षेत्र की सिंचाई और पेयजल जरूरतें पूरी करने तथा उसके बाद अतिरिक्त पानी गंभीर नदी में छोडऩे की व्यवस्था लागू हुई। इससे भरतपुर क्षेत्र में गंभीर नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हुआ, भूजल पुनर्भरण कम हुआ, खेती पर असर पड़ा और विश्व धरोहर केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के लिए भी जल संकट गहराता गया। इधर, केवलादेव बचाओ संघर्ष समिति और पर्यावरणविद लगातार पांचना बांध से गंभीर नदी और घना के लिए स्थायी जल आवंटन की मांग कर रहे हैं। हालांकि राज्य सरकार ने जुलाई के पहले सप्ताह में करीब 61 करोड़ रुपए की नई लिफ्ट परियोजनाओं और गुड़ला लिफ्ट परियोजना के रिमॉडलिंग कार्य का शिलान्यास करते हुए दावा किया कि इससे लंबे समय से चला आ रहा जल विवाद सुलझेगा। इसके बाद सरकार ने करीब 20 साल बाद पांचना बांध से गंभीर नदी में पानी छोडऩे की शुरुआत भी की, लेकिन अभी तक घना केा पानी नहीं मिल सका है।0
0
Report
हापुड़ में विधवा से धोखे का मामला: पहचान छिपाकर शोषण, धर्म परिवर्तन की धमकी
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हिन्दू विधवा महिला के साथ मुस्लिम युवक द्वारा अपनी पहचान छुपाकर धोखा, छल और उत्पीड़न किए जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है. हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक हिंदू विधवा महिला ने आरोप लगाया कि मोहसिन से राहुल बने युवक ने शादी का झांसा देकर, उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर और पहचान छिपाकर शोषण किया. महिला ने आरोप लगाया कि हापुड़ जिले के सुल्तानपुर निवासी मोहसिन नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर खुद को 'राहुल' बताकर उससे संपर्क साधा और उसे अपने जाल में फंसा दिया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिछले दो वर्षों से उसे झांसा दे रहा था. सऊदी अरब से वापस आने के बाद आरोपी लगातार पीड़िता के घर आता-जाता रहा और शादी के झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान उसने धोखे से महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिए. जब पीड़िता को अपने परिचितों के जरिए यह सच्चाई पता चली कि राहुल नाम का यह व्यक्ति असल में मोहसिन पुत्र जाहिद है, तो उसके होश उड़ गए. पीड़िता ने आरोपी और उसके परिवार से बात की, तो सामने से शादी के नाम पर बेहद घिनौनी शर्त रखी गई. आरोपी के परिजनों ने साफ कह दिया कि अगर उसे इस घर में आना है तो अपने दोनों छोटे बच्चों को छोड़ना होगा और धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करना होगा. जब पीड़िता ने अपनी आस्था, स्वाभिमान और बच्चों की दुहाई देते हुए धर्मांतरण से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी और उसके मददगारों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. अब आरोपी अपने फोन बंद करके पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रहा है और उसके विदेश भाग जाने की साजिश रची जा रही है. एक बेबस मां और विधवा महिला न्याय की गुहार लेकर पुलिस के चक्कर काट रही है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि उत्तर प्रदेश में सख्त कानूनों के बावजूद हापुड़ पुलिस शिकायत मिलने के दो दिन बाद भी सिर्फ जांच की बात कर रही है और प्राथमिकी दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रदेश में धर्मांतरण रोधी और ब्लैकमेलिंग विरोधी कानून केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं? आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़िता डर के साए में जीने को मजबूर है. हापुड़ पुलिस प्रशासन को तत्काल इस पूरे गिरोह का संज्ञान लेते हुए आरोपी मोहसिन और उसकी इस साजिश में शामिल सहयोगियों पर धोखाधड़ी, बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और अवैध धर्मांतरण की सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े लड़कियों की स्कूली वैन पर चार बाइक सवार का हमला,स्कुलीवेन के शीशे तोड़े छात्राएं दहसत में
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... गुंडागर्दी, .....शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध को लेकर जहां पुलिस लापरवाह नजर आ रही है वहीं दिनदहाड़े लड़कियों से भारी वेन को जबरन रोक कर उनके ऊपर फव्वतिया कसी और छेड़छाड़ करने का प्रयास कियाकिया। उक्त मामले में वैन चालक ने मुकदमा दर्ज करा कर आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है जबकि स्थानीय सूत्रों की माने,तो आरोपी गांव में ही बेवकूफ होकर घूम रहे हैं। .... आपको बता दे कि शामली जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी क्षेत्र में दिन प्रतिदिन अपराधी घटनाएं बढ़ रही हैं।जहा घटना दोपहर के समय की है जब स्कूली वेन में छात्राओं को चालक लेकर छात्राओं को घर छोड़ने के लिए जा रहा था कि तभी रेलवे अंडरपास के पास दो बाइक पर चार युवक आए और जबरन गाड़ी के शीशे पर हाथ मार कर शीशा तोड़ दिया और छात्राओं के साथ अश्लील फब्ब्तिया करने लगे जबकि उन्होंने चालकों को धमकाते हुए गाड़ी रोकने का इशारा करते हुए लड़कियों के साथ भी छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। दिन दहाड़े हुई इस घटना से जहा छात्राओं में दहशत का माहौल है। वही बाद में चालक ने पहले डायल 112 पुलिस को सूचना दी और फिर थाना कोतवाली में पहुंचकर लिखित में शिकायत दी और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित ने पुलिस तहरीर में बताया कि दो बाइक पर सवार चार आरोपी में से एक व्यक्ति उन्होंने पहचान लिया है जिसका नाम कार्तिक पुत्र मुकेश उप बिट्टू निवासी कोतवाली क्षेत्र के गाव हसनपुर का है जबकि दूसरा भी हसनपुर का ही बताया जा रहा है वहीं इस मामले में लाक पुलिस चौकी ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जबकि स्थानीय ग्रामीणों की माने तो आरोपी गांव में बेवकूफ होकर घूम रहे हैं0
0
Report
दिल्ली: टीग्री में पानी पंप वायरिंग जोड़ते समय व्यक्ति की मौत
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MAN DIES OF ELECTRIC SHOCK WHILE CONNECTING WATER PUMP WIRING IN TIGRI0
0
Report
देवघर पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर लLootपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया
Deoghar, Jharkhand:देवघर। श्रावणी मेले से पहले देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापेमारी दल ने जसीडीह थाना क्षेत्र के एक अधनिर्मित मकान में छापेमारी कर 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, पिस्टल का मैगजीन, पुलिस जैसी कैमोफ्लाज वर्दी, टोपी, प्लास्टिक स्टिक और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह पुलिस या साइबर पुलिस बनकर लोगों को रोकता था और तलाशी के नाम पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। पूछताछ में कई लूट की घटनाओं में उनकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह श्रावणी मेले के दौरान भी बड़ी वारदात की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में जसीडीह थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
सीएचसी छीपाबड़ौद में दो युवकों पर अभद्रता-तोड़फोड़, मामला दर्ज
Baran, Rajasthan:सीएचसी छीपाबड़ौद के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में उपचार के लिए आए दो युवकों पर कंप्यूटर ऑपरेटरों से अभद्रता और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित कर्मचारियों ने छीपाबड़ौद थाना में मामला दर्ज कराया है। आरोपि सोम सालवी अपने एक साथी के चोट लगने के बाद उपचार के लिए सीएचसी पहुंचा था। इसी दौरान वह और उसका साथी कंप्यूटर कक्ष में घुस गए। वहां ड्यूटी पर तैनात संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू मेघवाल और हरीश कुशवाह के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। और कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की गई और कुछ सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए गए। हरीश कुशवाह की रिपोर्ट पर छीपाबड़ौद थाना में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है0
0
Report
ओवरटेक को लेकर कार व बाइक सवार में विवाद, लूट की घटना अफवाह निकली झूठी
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र में शनिवार को कार और बाइक सवार के बीच ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। घटना छपिया गांव के बाहर नहर पुलिया के पास की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और एक युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में लूटपाट की फैल रही अफवाह पूरी तरह निराधार पाई गई। जानकारी के अनुसार, छपिया गांव का एक युवक कार से जा रहा था। इसी दौरान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी एक युवक बाइक से वहां पहुंचा। ओवरटेक को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई।जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गंभीर परिणाम भुगतने और गोली मारने तक की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भिटौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस सेमरा निवासी युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। इस बीच क्षेत्र में लूटपाट की अफवाह तेजी से फैल गई, लेकिन पुलिस जांच में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। भिटौली थानाध्यक्ष सतेन्द्र राय ने बताया कि छातीराम और छपिया के बीच कार और बाइक के ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने स्पष्ट किया कि लूट की सूचना पूरी तरह भ्रामक और असत्य है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
RPSC चेयरमैन केसरी सिंह जयपुर के परीक्षा केंद्रों का जोरदार निरीक्षण
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। RPSC चेयरमैन कर्नल केसरी सिंह कर रहे विजिट। जयपुर में एग्जाम सेंटर का कर रहे विजिट। झोटवाड़ा, गणगौरी बाजार, माणक चौक, गांधीनगर एग्जाम 센्टर का विजिट। आज कनिष्ठ विधि अधिकारी की हो रही परीक्षा आयोजित। अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेंद्र वर्मा भी है साथ।0
0
Report
Advertisement
कारगिल विजय दिवस: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:कारगिल विजय दिवस | द्रास: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।0
0
Report
भोपाल तलैया में पुलिस दबिश: अवैध पदार्थों के खिलाफ बड़ा खुलासा संभव
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल तलैया क्षेत्र में पुलिस की दबिश दलबल के साथ पहुंचे अधिकारी देर रात पुलिस की दबिश से राजधानी में मचा हड़कंप अवैध मादक पदार्थों को लेकर हुई है कार्यवाही पुलिस ने जब्त किया अवैध मादक पदार्थ पुलिस मामले में कर सकती है मामले पर बड़ा खुलासा0
0
Report
सत्यम पंडित के वायरल वीडियो: जंतर-मंतर पर मारपीट और मुस्लिम पुलिसकर्मी पर चेतावनी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सत्यम पंडित से जुड़े दो वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में वह जंतर-मंतर जा रहे छात्रों से मारपीट और गली गलौच करता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि वह दूसरे वीडियो में कावड़ यात्रा के दौरान मुसलमान पुलिस कर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाने की चेतावनी दे रहा है। दोनों ही वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जंतर-मंतर जा रहे दो छात्रों से कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गाजियाबाद निवासी सत्यम पंडित विवादों में घिर गया है। वीडियो में वह छात्रों को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो उसने खुद फेसबुक पर पोस्ट किया था। सत्यम पंडित पहले भी कई विवादों में पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुका है। वायरल वीडियो के बाद विपक्षी नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने घटना की निंदा करते हुए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा दूसरा वीडियो भी उसने खुद ही बनाया है, जिसमें वह कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी मुस्लिम पुलिसकर्मी को ड्यूטי पर तैनात नहीं चाहता है।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद की नालों की सफाई दावों के उलट, मानसून से पहले जलभराव का संकट
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में नगर निगम के सफाई के दावे ग्राउंड जीरो पर खोखले दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली से सटे कौशांबी इलाके में नालों की हालत काफी खराब है। यहां किनारे पूरी तरह से चौक हुए पड़े हैं और उनके अंदर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नगर निगम हर साल इन नालों की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने का दावा करता है लेकिन उसके बाद भी जरा सी बारिश के बाद गाजियाबाद में जगह-जगह जल भराव हो जाता है और लोगों को गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। नाले चौक होने के कारण नाले का सारा गंदा पानी और कूड़ा सड़क पर आ जाता है, जिस कारण निचले स्तर पर बनी हुई कालोनियां जल मग्न हो जाती है और लोगों को इस गंदे पानी के कारण बीमारी का डर सताने लगता है। फिलहाल गाजियाबाद के अंदर नालों की हालत बहुत ज्यादा खराब है, जिससे आने वाले मानसून में गाजियाबाद के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।0
0
Report
औरैया NH-19 पर युवक का जानलेवा रील वीडियो वायरल
Auraiya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया - औरैया में NH-19 पर युवा की जानलेवा रीलबाजी का वीडियो वायरल। चलती बाइक पर खड़े होकर युवक ने बनाया खतरनाक रील वीडियो। तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रीली के चक्कर में अपनी और राहगीरों की जान को खतरे में डाल रहे युवा। सदर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर के पास का बताया जा रहा वायरल वीडियो।0
0
Report
कोटा में 1 करोड़ रुपये की अवैध शराब पकड़ी: 294 पेटी जब्त
Kota, Rajasthan:कोटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत कनवास थाना पुलिस को मिली सफलता, भूसे की आड़ में गुजरात ले जाई जा रही 294 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत कार्रवाई करते हुए कनवास थाना पुलिस ने 25 जून 2026 को करीब 1 करोड़ रुपये कीमत की पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान एक TATA 4832 ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर GJ 38 T 7800) को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रक से 'ब्लैक क्लासिक व्हिस्की' (Black Classic Whisky) की 294 पेटियां बरामद हुईं। मामले में पुलिस ने गुजरात के पोरबंदर निवासी दो आरोपियों— रामा भीखाभाई और मेघजी मेर भाई को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। भूसे के नीचे छिपाई थी शराब: तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शातिराना तरीका अपनाया था। शराब की पेटियों को ट्रक में रखे भूसे के कट्टों के नीचे बड़ी ही चालाकी से छिपाया गया था। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि यह अवैध खेप मध्य प्रदेश के रास्ते गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ NDPS (NDPS) एक्ट और संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से शराब के नेटवर्क और मुख्य सरगना के बारे में गहनता से जांच कर रही है। इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
