Back
अबूझमाड़ अब अबूझ नहीं रहेगा: सुरक्षा से विकास की नई राह
HSHEMANT SANCHETI
Nov 30, 2025 04:00:23
Narayanpur, Chhattisgarh
न Narayanpur जिले के अबूझमाड़ के नाम के साथ दशकों से एक ही बात जुड़ी रही—अबूझ, यानी जिसे समझना और पहुँचना कठिन। आज़ादी के सात दशक बाद भी इस विशाल और दुर्गम इलाके का पूरा सर्वे नहीं हो पाया था। प्रशासनिक पहुंच न होने के कारण यहां के ग्रामीण कई बुनियादी सुविधाओं और शासकीय योजनाओं से वंचित रह जाते थे। लेकिन अब स्थितियाँ बदल रही हैं। नक्सलवाद के प्रभाव के समाप्ति की ओर बढ़ने के साथ अबूझमाड़ में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों और स्थानीय लोगों के सहयोग से अबूझमाड़ लगभग नक्सलमुक्त होने की ओर है। नेलांगूर, लंका और सीतरम जैसे पहले पूरी तरह से अलग-थलग इलाकों में पुलिस बेस कैंप की स्थापना एक बड़ा बदलाव साबित हुई है। इन बेस कैम्पों ने न केवल सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया है बल्कि प्रशासन के पैठ बनाने का मार्ग भी प्रशस्त किया है।
सड़कें बनीं जीवनरेखा
पहले जहां अबूझमाड़ का नाम सुनते ही दुर्गमता और जोखिम का एहसास होता था, वहीं आज सड़क निर्माण ने इन धाराणाओं को बदलना शुरू कर दिया है। नई सड़कों ने जिला मुख्यालय से लेकर महाराष्ट्र बॉर्डर तक का सफर आसान किया है। जो गांव कभी मानचित्र में भी मुश्किल से दर्ज थे, अब वहां तक सरकारी वाहन और विकास योजनाओं की गूंज पहुंचने लगी है।
सर्वे की ऐतिहासिक शुरुआत
अबूझमाड़ का सर्वे वर्षों से अधूरा पड़ा था। अब जब सुरक्षा और कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है, प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सर्वे प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। जिला प्रशासन की टीम ग्रामीणों से संवाद कर उनकी जरूरतों, समस्याओं और भौगोलिक जानकारी का दस्तावेज़ीकरण कर रही है। यह न केवल विकास कार्यों की सटीक योजना में मदद करेगा, बल्कि जमीन, वनभूमि और राजस्व से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के समाधान का रास्ता भी खोलेगा।
ग्रामीणों तक पहुँचने लगी सरकारी योजनाएँ
जिला कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बताया कि अबूझमाड़ से लाल आतंक का साया हटने के साथ ही वर्षों से उपेक्षित ग्रामीणों तक शासन की योजनाएँ पहुंचने लगी हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, सामाजिक सुरक्षा, कृषि सहायता—ये सब सुविधाएँ अब उन इलाकों में कदम रख रही हैं जहां कभी सरकारी छाया भी नहीं पहुंच पाती थी। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अबूझमाड़ को ‘अबूझ’ नहीं रहने दिया जाएगा।
अबूझमाड़ की बदलती तस्वीर एक नए युग की शुरुआत है। जहां पहले भय, असुरक्षा और अलगाव था, वहां अब उम्मीद, संवाद और विकास की रौशनी दिखाई दे रही है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इस क्षेत्र को मुख्यधारा से पूरी तरह जोड़ दिया जाए और यहां के प्रत्येक ग्रामीण को शासन की सभी योजनाओं का समुचित लाभ मिले।
अबूझमाड़ की यह परिवर्तन यात्रा केवल सुरक्षा की कहानी नहीं है, बल्कि विश्वास, सहयोग और बेहतर भविष्य के निर्माण की कहानी है। आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र न केवल मानचित्र पर स्पष्ट रूप से उभरकर आएगा, बल्कि समृद्ध और विकसित अबूझमाड़ के रूप में अपनी नई पहचान भी स्थापित करेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 12, 2025 08:53:100
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 12, 2025 08:52:32Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़-टिब्बी के राठीखेड़ा की एथेनॉल फैक्ट्री विवाद मामला आज चौथे दिन भी टिब्बी इलाके में इंटरनेट बन्द है गुरुद्वारे में किसानों के लिए चल रहा लंगर
0
Report
PSParmeshwar Singh
FollowDec 12, 2025 08:52:170
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 12, 2025 08:51:450
Report
PGPARAS GOYAL
FollowDec 12, 2025 08:50:380
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 12, 2025 08:50:030
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowDec 12, 2025 08:49:240
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowDec 12, 2025 08:48:590
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 12, 2025 08:48:440
Report
MSManish Sharma
FollowDec 12, 2025 08:48:310
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 12, 2025 08:48:110
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 12, 2025 08:47:420
Report
GJGaurav Joshi
FollowDec 12, 2025 08:47:250
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowDec 12, 2025 08:47:090
Report