icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494661
Hemant SanchetiHemant SanchetiFollow19 Jul 2024, 06:15 pm

आईडी बलास्ट की घटना में जिले के बम्हनी का जवान शहीद , शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि

Narayanpur, Chhattisgarh:

बीजापुर में नक्सल आपरेशन से लौटते समय नक्सलियों की आईडी बलास्ट की चपेट में आने से 2 जवान शहीद हुए। जिसमें एक जवान सतेर सिंह नारायणपुर के बम्हनी ग्राम निवासी थे। जवान की शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। गांव के ग्रामीण शहीद जवान के निवास पर जवान के पार्थिव शरीर की राह अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। वहीं शहीद जवान के परिवार में भाई व भाई के बच्चे है। शहीद जवान के माता पिता का देहांत बचपन में ही हो गया था, जिसके बाद जवान के चाचा ने परवरिश किया और पढ़ा लिखाकर बढ़ा किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झालावाड़ के बकानी में किसान पर एयर गन हमला, गंभीर घायल

Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) बकानी थाना क्षेत्र के पिपल्या तालाब गांव में खेत पर जा रहे एक किसान पर एयर गन से हमला किया गया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि पिपल्या तालाब निवासी रामबाबू लोधा अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के दीपचंद लोधा ने उन पर अचानक एयर गन से हमला कर दिया।हमले में रामबाबू के सिर पर गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकानी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बकानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल किसान के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल किसान के अनुसार दोनों के बीच खेत के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते दीपचंद ने वारदात को अंजाम दिया।
0
0
Report

वाराणसी में बुजुर्ग की कनपटी पर गोली, हत्या से क्षेत्र में तनाव फैल गया

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के दशाश्वमेघ थाना क्षेत्र के बेनियाबाग में सनसनीखेज वारदात। • ​घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की कनपटी पर तमंचा सटाकर बेरहमी से हत्या। • ​बेनियाबाग इलाके में वारदात से मचा हड़कंप, क्षेत्र में भारी तनाव। • ​65 वर्षीय बुजुर्ग राजनाथ यादव के रूप में हुई मृत व्यक्ति की शिनाख्त。 • दूसरी पत्नी के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने बेनियाबाग पहुंचे थे बुजुर्ग。 • ​रात में समारोह के बाद घर के बाहर चारपथी पर सो रहे थे राजनाथ, तभी बदमाशों ने दिया अंजाम。 • हमलावर ने बेहद करीब से कनपटी पर सटाकर मारी गोली, मौके पर ही थमी सांसें。 • ​सूचना मिलते ही दशाश्वमेघ थाना पुलिस और आला अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे。 • डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घटनास्थल से जुटाए अहम साक्ष्य। • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश समेत सभी एंगल पर जांच शुरू。 • बेनियाबाग और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है दशाश्वमेघ पुलिस, हमलावर की तलाश तेज。
0
0
Report
Advertisement

बिजली के पोल के विवाद युवक पर पिस्टल के बट और लाठी-डंडों से हमला, युवक घायल,3 पर मुकदमा दर्ज

ATAlok TripathiFollowJust now
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के रामपुर माझा थाना क्षेत्र में बिजली के पोल को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। चकेरी गांव में एक युवक ने पड़ोसियों पर पिस्टल के बट और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल गाजीपुर के रामपुर माझा थाना क्षेत्र के चकेरी गांव में बिजली के पोल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल अमित कुमार के अनुसार, शनिवार को वह अपने भतीजे आशुतोष के साथ खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के रामजी यादव और उनके पुत्र चंद्रभान यादव उसके भतीजे को बिजली के पोल के मुद्दे को लेकर गाली-गलौज करने लगे। बताया जा रहा है कि अमित के खेत में लगा बिजली के पोल पर नीम का पेड़ गिरने से टूट गया था। जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। अमित का आरोप है कि जब वह भतीजे के साथ आरोपियों से बात करने पहुंचा और गाली देने का कारण पूछा, तो रामजी यादव, चंद्रभान यादव और श्याम सुंदर यादव ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामले में तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दरअसल पीड़ित का आरोप है कि रामजी यादव ने पिस्टल के बट से सिर पर वार किया, जिससे मेरा सिर फट गया। इस हमले में अमित और उसका भतीजा दोनों घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल पक्ष ने रामपुर माझा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि बिजली के पोल की बात को लेकर मेरे भतीजे को गाली दी गई। जब हम पूछने गए तो लाठी-डंडे और पिस्टल के बट से हमला कर दिया गया। मुझे और मेरे भतीजे को चोटें आई हैं। उधर, मामले में रामपुर माझा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

85 मुकदमों में वांछित गोतस्कर रविंद्र वर्मा गिरफ्तार

Jaunpur, Uttar Pradesh:खुटहन थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी कुख्यात गोवंशीय तस्कर रवींद्र वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार रवींद्र वर्मा अंतरप्रांतीय स्तर पर सक्रिय गोवंश तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ जौनपुर सहित प्रदेश के कई जिलों और गुजरात में भी दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी चोरी, गोतस्करी, आपराधिक षड्यंत्र, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन अपराधों में वांछित था। थाना प्रभारी दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रवींद्र वर्मा पटैला-मखदूमपुर मोड़ के पास अपने घर की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनवरी माह में पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ खुटहन, शाहगंज, केराकत, चंदवक, मछलीशहर और सरपतहां समेत जौनपुर के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अयोध्या, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, भदोही तथा गुजरात के सूरत में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर कुल 85 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद में पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर बेटी की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Firozabad, Uttar Pradesh:पिता ने नीलकंठ कॉलोनी, सोफीपुर में अपनी 19 वर्षीय बेटी मुस्कान और पत्नी पुष्पा देवी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में यह घटना रविवार को हुई। मुस्कान के पिता ने हमला किया। घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर: दलमा वन्यजीव क्षेत्र में हाथी शावक बादल पर्यटकों का आकर्षण केंद्र बन गया

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के दलमा वन्यजीव क्षेत्र में इन दिनों नन्हा हाथी ‘बादल’ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. करीब छह महीने पहले यह हाथी का शावक पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा जंगल में घायल और असहाय अवस्था में मिला था. वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर उपचार के लिए दलमा लाया था. लगातार देखभाल, इलाज और पोषण मिलने के बाद बादल अब पूरी तरह स्वस्थ और चंचल हो गया है. बादल की शरारतें और मासूम अदाएं हर किसी का दिल जीत रही हैं. वह अपने देखभाल करने वालों और बच्चों के साथ फुटबॉल खेलता नजर आता है. इतना ही नहीं, गर्मी से राहत पाने के लिए वह स्विमिंग पूल में घंटों अटखेलियां करता है. पानी में उसकी मस्ती और खेलकूद को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी उसके वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रहे हैं. खासकर बच्चों और परिवारों के बीच बादल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. दलमा आने वाले पर्यटक जंगल सफारी के साथ-साथ बादल को करीब से देखने और उसकी मनमोहक हरकतों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. नन्हा बादल अब दलमा की नई पहचान बनता जा रहा है. यहाँ पहले से ही एक पालतू हथिनी रजनी मौजूद है.
0
0
Report

इस्लामपुर के नाम श्रीरामपुर परिवर्तन के विरोध में 15 किमी पदयात्रा शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर इस्लामपुर का नाम श्रीरामपुर करने के विरोध में पदयात्रा शुरू इस्लामपुर के अंबेडकर पार्क से झुंझुनूं कलेक्ट्रेट तक 15 किमी पैदल march पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, राजेंद्र फौजी व सरपंच आमिन मनियार शामिल गुढ़ा बोले— किसी भी सूरत में नहीं बदलने देंगे इस्लामपुर का नाम वार्ता नहीं बनी तो बेमियादी धरना और उग्र आंदोलन की चेतावनी झुंझुनूं जिले के इस्लामपुर गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने के प्रस्ताव को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार सुबह इस्लामपुर गांव से झुंझुनूं कलेक्ट्रेट तक करीब 15 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू हो गई। पदयात्रा का शुभारंभ इस्लामपुर गांव स्थित अंबेडकर पार्क से किया गया। जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होने लगे थे। नाम परिवर्तन के विरोध में निकाली जा रही इस पदयात्रा में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, आरएलपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र फौजी, सरपंच आमिन मनियार सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। हाथों में तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए ग्रामीण झुंझुनूं की ओर रवाना हुए। पदयात्रा के करीब चार घंटे बाद कलेक्ट्रेट पहुंचने की संभावना है। पदयात्रा शुरू होने से पहले पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने भाजपा सरकार और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस्लामपुर गांव का नाम किसी भी सूरत में नहीं बदलने दिया जाएगा। गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान को राजस्थान ही रहने दिया जाएगा, इसे उत्तर प्रदेश नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक मुस्लिम समाज को नुकसान पहुंचाया और अब भाजपा भी उसी राह पर चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के नाम परिवर्तन का निर्णय स्थानीय लोगों की भावना के विपरीत है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। पदयात्रा पर प्रशासन और पुलिस की भी निगाहें बनी हुई है। इधर, आंदोलन के बीच आज ग्रामीणों और प्रशासन के बीच वार्ता की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि यदि बातचीत में कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकला तो बेमियादी धरना शुरू करने के साथ-साथ आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। फिलहाल पदयात्रा जारी है और विरोध प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

जेवर एयरपोर्ट से पहली ऐतिहासिक उड़ान 172 किसानों का मिशन विशेष आभार

PParveenFollow12m ago
Noida, Uttar Pradesh:जेवर एयरपोर्ट से पहली ऐतिहासिक उड़ान 172 किसानों का मिशन विशेष आभार जमीन से आसमान तक विकास की नई कहानी नई 'उड़ान'...विकास का नया अभियान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानें शुरू, पहली कमर्शियल फ्लाइट लखनऊ से पहुंचेगी जेवर उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से 15 जून से नियमित कमर्शियल फ्लाइट संचालन शुरू होने जा रहा है। सबसे पहले इंडिगो अपनी सेवाएं शुरू करेगी। पहली फ्लाइट सुबह लखनऊ से उड़ान भरकर जेवर पहुंचेगी, जिसके बाद बेंगलुरु के लिए पहली नियमित कमर्शियल उड़ान संचालित की जाएगी। 12 मिलियन वार्षिक यात्री क्षमता वाले इस एयरपोर्ट को उत्तर भारत के बड़े एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में देखा जा रहा है। यह परियोजना क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को नई गति देने वाली है। बाइट, धीरेंद्र सिंह विधायक
0
0
Report

झालावाड़ घाटोली में 77.62 किग्रा अफीम डोडा चूरा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के घाटोली थाना पुलिस ने होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट में नशा बेचने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 77 किलो 620 ग्राम मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा, 2 लाख 14 हजार 200 रुपए नगदी तथा तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम व अकलेरा थाना पुलिस का भी सहयोग रहा। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले भर में ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिल रही थी, घाटोली क्षेत्र के कुछ ढाबा संचालकों द्वारा ट्रक चालकों को अवैध रूप से अफीम डोडा चूरा की बिक्री की जा रही है। जिस पर घाटोली थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम तथा अकलेरा थाना पुलिस के सहयोग से घाटोली थाना क्षेत्र के खोली गांव में स्थित दो रिहाईशी मकानो में दबिश दी। पुलिस को मकान की तलाशी के दौरान 77 किलो 620 ग्राम मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा तथा 2 लाख 14 हजार 200 रुपए नगदी बरामद हुई। जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी तस्कर दिनेश, करण और शुभकरण को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई की शामिल है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।
0
0
Report

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन: देवड़ा ने मोदी के 12 वर्ष के विकास कार्य गिनाए

Ujjain, Madhya Pradesh:विकसित भारत संकल्प सम्मेलन: उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को उज्जैन में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भाजपा कार्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और स्थानीय होटल में आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, विश्वास और आत्मविश्वास का नया युग शुरू हुआ है। सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसे ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे भारत का सांस्कृतिक गौरव और वैश्विक मान-सम्मान बढ़ा है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कांग्रेस के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले देश राजनीतिक अस्थिरता, निर्णयहीनता और भ्रष्टाचार से जूझ रहा था, लेकिन आज भारत सुरक्षित है और अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करता। उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता को रेखांकित करते हुए प्रबुद्धजनों से सरकार की इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बाइट -उप मुख्यमंत्री देवड़ा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top