icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495335
Anil Patre Zee MpcgAnil Patre Zee MpcgFollow19 Jul 2024, 11:04 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दीपेंद्र हुड्डा का हमला: हरियाणा के मुख्यमंत्री के झूठे वादे पंजाब-बिहार-हिमाचल में दिखे

Karnal, Haryana:करनाल के निसंग पहुँचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, में तो पंजाब के चुनाव को बाद में देखूंगा। लेकिन मुख्यमंत्री जो हरियाणा छोड़कर पंजाब में अपना समय बीता रहे हैं और इससे पहले हरियाणा छोड़कर बिहार में अपना समय बिता रहे थे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा जिस भी प्रदेश में चुनाव होते हैं लगता है उनको उस प्रदेश में वहां जाकर बीजेपी के झूठे वादे करने की जुमेवारी मिल गई है। वहीं उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को राजस्थान के शहरी क्षेत्र में सफलता मिली है कांग्रेस का ग्राफ बढ़ रहा है दीपेंद्र हुड्डा ने कहा हरियाणा में मुख्यमंत्री ने बहुत झूठे वादे किए। वही झूठे वादों की केस्ट लेकर मुख्यमंत्री बिहार में पहुँच गए। वही केस्ट लेकर अब वो पंजाब में है और इसके बाद अगला चुनाव हिमाचल का आएगा हो सकता हो फिर उन्हें हिमाचल में देखे। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा मुख्यमंत्री पहले हरियाणा में वादे पूरे करे। हरियाणा की तरफ भी ध्यान दे मुख्यमंत्री। वीओ-1- दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा हरियाणा में मुख्यमंत्री ने कहा था 3100 रुपए में किसानों की धान को खरीदेंगे। तीन सीजन हो एमएसपी 3100 रुपए करे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा उन्होंने कहा था बुढापा पेंशन 6000 हजार देगे आधा समय हो गया लेकिन अभी तक नही दी। लाड़ो लक्ष्मी योजना3100 रुपए महीने देना था वो दे। एचकेआरएन को पक्का करे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा ये सारे इनके वादे थे। में कोई नई बात नही बता रहा, कानून व्यवस्था को ठीक करे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा बहुत दुख की बात है हरियाणा के मुख्यमंत्री को हरियाणा के लिए समय नही है और बाहर जाकर समय लगाते हैं। वीओ-2- पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा लगातार भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद जयप्रकाश पर इशारों-ही इशारों में अपने ब्यानों से लगातार तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। जिस पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा में कोई भी बात इस तरह की नही कहना चाहता हमारे सम्मनित नेता है और वो बड़े आदरणीय बड़ा अच्छा उनका साथ रहा है और आश्रीवाद रहा है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में कांग्रेस को शहरी क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है अब धीरे-धीरे कांग्रेस का ग्राफ बढ़ रहा है गुड़गांव को लेकर उन्होंने सरकार पर सदा निशान उन्होंने कहा कि वहां के सांसद भी यह कह चुके बाइट-1- दीपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस सांसद।
0
0
Report

खेड़ली में भाजपा का बड़ा जीत प्रदर्शन, कठूमर में कांग्रेस आगे

Alwar, Rajasthan:खेड़ली में भाजपा का दबदबा, 23 में 17 सीटों पर जीत; कठूमर में कांग्रेस का परचम अलवर जिले में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के परिणामों में खेड़ली नगरपालिका क्षेत्र में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा बढ़त हासिल की है। 23 वार्डों में हुए मतदान के परिणामों में भाजपा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को महज 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। नगरपालिका के कुल 25 वार्डों में से भाजपा के 2 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में खेड़ली नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। खेड़ली में मतगणना के दौरान भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। जैसे-जैसे प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होती गई, समर्थकों ने जयकारों और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। खेड़ली नगरपालिका क्षेत्र की मतगणना पीएम श्री राजकीय विद्यालय में संपन्न हुई। मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। मतगणना स्थल के बाहर बड़ी संख्या में प्रत्याशी के समर्थक जुटे रहे। वहीं कठूमर नगरपालिका चुनाव के परिणाम खेड़ली से बिल्कुल अलग रहे। कठूमर नगरपालिका के 20 वार्डों में हुए मतदान में कांग्रेस ने सबसे अधिक 10 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा को 5 सीटें मिलीं, जबकि 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। कठूमर नगरपालिका में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, ऐसे में बोर्ड गठन के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। कठूमर नगरपालिका क्षेत्र की मतगणना कठूमर पंचायत समिति परिसर में कराई गई। यहाँ भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। दोनों ही मतगणना स्थलों पर परिणाम सामने आने के साथ समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
0
0
Report
Advertisement

मऊ में आपसी रंजिश में 21 वर्षीय अनीश कुमार की गोली मारकर हत्या

Kanpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग मऊ आपसी रंजिश में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या झुंड बनाकर आए थे बाइक सवार बदमाश अपने दोस्त को bua के घर से लाने गया था मृतक तभी घात लगाए बदमाशों ने युवक पर किया हमला मृतक का नाम अनीश कुमार बताया जा रहा है घटना के बाद भागे बदमाश पुलिस मामले की जांच में जुटी मौके पर हुई 21 वर्षीय अनीश की मौत शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम हाउस सरसेना पेट्रोल पंप के सामने हुई हत्या जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जिला चिकित्सक डॉ नितिन ने दी जानकारी बाइट डॉक्टर एमरजेंसी जिला अस्पताल बाइट मृतक का दोस्त
0
0
Report

सेवा संकल्प अभियान: मोदी के 25 साल की जनसेवा से जुड़ी पहल

Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर 14/09/2026 बुरहानपुर में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है。 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने ,नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता, रक्तदान, श्रमदान, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और जनभागीदारी से जुड़ी 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बुरहानपुर में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री और 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा की जो यात्रा प्रारंभ की, वह 7 अक्टूबर 2026 को 25 वर्ष पूर्ण करेगी। यह केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसी भाव को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए इस वर्ष एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है।
0
0
Report

सीहोर के आंवली घाट पर मगरमच्छ का बच्चा दिखा, श्रद्धालुओं में हड़कंप

Narmadapuram, Madhya Pradesh:सीहोर के आंवली घाट पर मगरमच्छ का बच्चा दिखा, श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। पानी के किनारे मगरमच्छ के बच्चे को देखते ही श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग घाट से बाहर की ओर भागने लगे। बताया जा रहा है कि सीहोर जिले की तरफ नर्मदा नदी के गहरे पानी से निकलकर मगरमच्छ का बच्चा आंवली घाट के तट तक आ गया था। मगरमच्छ के बच्चे की मौजूदगी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद आंवली घाट पर काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। बढ़ते नर्मदा जलस्तर के बीच नदी के गहरे पानी से मगरमच्छ के बच्चे के तट तक पहुंचने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मगरमच्छ के बच्चे को देखकर स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया। ग्रामीणों ने सावधानी के साथ रस्सी की मदद से मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित तरीके से एक स्थान पर बांध दिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के बच्चे को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रूप से वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। मगरमच्छ के बच्चे के समय रहते पकड़े जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report
Advertisement

बागेश्वर धाम परिसर में चाकूबाजी: हरियाणा युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के बागेश्वर धाम परिसर के ग्राम गढ़ा में बीती night हुई चाकूबाजी में हरियाणा का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिससे जिला अस्पताल मे भतीँ कराया गया है ,घायल अजय आर्या सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है और पिछले 4-5 साल से बागेश्वर धाम में परिवार के साथ रहकर गेस्ट हाउस चलाता है। अजय ने बताया कि आरोपी भी हरियाणा का ही है और पहले ढाबा चलाता था, अब प्लॉट की दलाली करता है।,अजय का आरोप है कि आरोपी उसकी फैमिली के पीछे पड़ा था, कई बार समझाया और पुलिस में शिकायत भी की। उसने छोटे महाराज को भी बताया था। बीती night आरोपी ने उस पर अचानक हमला कर दिया। अजय घर के बाहर बैठा था तभी आरोपी ने चाकू से गर्दन और मुंह पर 8-10 वार कर दिए।,घायल ने बताया - अगर धाम की सिक्योरिटी और गार्ड ने उसे नहीं छुड़ाया होता तो वह उसे जान से मार देता। धाम की एम्बुलेंस से ही उसे अस्पताल लाया गया। चेहरे पर 2 दर्जन से ज्यादा टांके आए हैं और हाथ भी कटा हुआ है।,पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद गांव वाले और धाम के लोग आए, लेकिन पुलिस का कोई जवान अस्पताल में हाल पूछने नहीं आया। आरोपी पुलिस चौकी के अंदर भी चिल्ला-चिल्ला कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है。
0
0
Report

अलवर चुनाव के बाद टीकाराम जूली का SP पर हमला, पुलिस भूमिका पर घमासान

Alwar, Rajasthan:जीते प्रत्याशी को उठाने के आरोपों पर गरमाई अलवर की सियासत, टीकाराम जूली का SP पर तीखा हमला अलवर। नगर निगम चुनाव परिणाम के बीच चुनावी धांधली और पुलिस की भूमिका को लेकर अलवर की सियासत गरमा गई है। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने मिनी सचिवालय पहुंचे, लेकिन एसपी सुधीर चौधरी के मौजूद नहीं होने पर उन्होंने मीडिया के सामने पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोला। जूली ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पुलिस ने निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय विपक्ष से जुड़े कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित पार्षदों पर दबाव बनाने का काम किया। जूली ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान विपक्षी कार्यकर्ताओं और पार्षदों को डराने-धमकाने तथा अलग-अलग मामलों में उलझाने का प्रयास किया गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और प्रशासन पर मिलकर चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया। 'तीन युवकों की मौत की चिंता नहीं, पार्षदों को पकड़ने की चिंता' जूली ने अलवर शहर में दो दिन पहले तीन युवकों की मौत के मामले का जिक्र करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर में तीन मर्डर हो गए, लेकिन पुलिस अधीक्षक को इसकी चिंता नहीं है। उनकी चिंता यह है कि पार्षदों को कैसे पकड़ा जाए। जूली ने आरोप लगाया कि कभी अकबरपुर, कभी नारनौल और कभी बस्सी की पुलिस को अलवर भेजा जा रहा है और चुनाव के बाद कांग्रेस तथा विपक्ष से जुड़े पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है। वार्ड 10 की निर्दलीय पार्षद को रोकने का आरोप जूली ने मालाखेड़ा के वार्ड नंबर 10 से निर्वाचित निर्दलीय पार्षद गीता चौधरी को पुलिस द्वारा रोकने का भी आरोप लगाया। उनके मुताबिक गीता चौधरी अपनी गाड़ी से अलवर कांग्रेस कार्यालय आ रही थीं। इसी दौरान नौगांवा थाना प्रभारी हरदयाल और मालाखेड़ा थाना प्रभारी किरण ने उनकी गाड़ी को रोककर उन्हें अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। गीता चौधरी ने भी पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने भतीजे के साथ गाड़ी से आ रही थीं। पुलिसकर्मियों ने उनके भतीजे को गाड़ी से उतार दिया और खुद गाड़ी चलाने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया और मौके पर अपने नेताओं को फोन कर बुलाया। जूली बोले- 'SP एजेंट की तरह काम कर रहे हैं' नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एसपी सुधीर चौधरी पर बेहद तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे एक एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। जूली ने बाहर से आए लोगों के इशारे पर अलवर में तानाशाही और गुंडागर्दी चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम लेते हुए भी गंभीर आरोप लगाए। जूली ने कहा कि अगर पुलिस अधीक्षक का काम मेयर और सभापति बनाना ही रह गया है तो वह खुद पार्षदों की सूची सौंप देते हैं और एसपी अपनी पसंद का मेयर और सभापति बना लें। सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी जूली ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की पवित्र प्रक्रिया है और इसमें प्रशासन की भूमिका निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कथित चुनावी धांधली और पुलिस की भूमिका की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। अब चुनाव के बाद लगाए गए इन गंभीर आरोपों को लेकर जूली की ओर से लिखित प्रतिवेदन दिए जाने और पुलिस की ओर से की जाने वाली जांच पर सभी की नजर है। मामले में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report

मोदी के 25 वर्ष: सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में दमोह सीट से बीजेपी सासद राहुल सिंह लोधी ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी,बीजेपी सासद ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता का विषय है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री पिछले लगभग 25 वर्षों से इस देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने 12 से 13 वर्ष बतौर मुख्यमंत्री गुजरात और तकरीबन 12 से 13 वर्ष प्रधानमंत्री के तौर पर पूरे किए।,जब 25 वर्ष पूर्ण हुए तो इसको सेवा के रूप में मनाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर केवल 17 सितंबर को ही कार्यक्रम होते थे, फिर एक हफ्ते का पखवाड़ा होता था, लेकिन इस बार 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने अलग-अलग कार्यक्रम चलेंगे।,जिसमें प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण से लेकर रक्तदान, स्वच्छ भारत अभियान और एक बड़ी यात्रा जो वडनगर जहाँ प्रधानमंत्री जी का जन्म हुआ है वहां से लेकर वाराणसी तक जाएगी।,उद्देश्य बड़ा स्पष्ट है कि 25 वर्षों में आदरणीय मोदी जी द्वारा जो काम किए गए हैं, वो भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता मध्यप्रदेश और देश के सभी मिलकर लोगों के बीच में जाएं और उनको बताएं। मोदी जी का जो विजन 2047 का है उस विजन को आम जन की भावना के साथ पूर्ण करने के लिए ये सेवा संकल्प अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है। बाईट-राहुल सिंह लोधी -सासद
0
0
Report
Advertisement

बेगमगंज में शराबी युवक ने होटल मालिक पर छुरी से हमला, गंभीर घायल

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज में कुछ युवक शराब के नशे में नया बस स्टैंड स्थित एक होटल आए और खाना खाने के बाद भोजन अच्छा नहीं लगने पर विवाद करते हुए होटल मालिक पर छुरी से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया है... आरोपियों ने पहले कार में बैठकर शराब पी और उसके बाद जबरन खाना निकलवा कर खाया लेकिन निमेष शर्मा ने खाना खराब होने की बात करते हुए विवाद करते हुए छुरी से हमला कर दिया घायल होटल मालिक राकेश शर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है पुलिस ने आरोपित निमेष शर्मा और छुटकी शर्मा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
0
0
Report

दिग्विजय के आरोपों पर राहुल लोधी का पलटवार; मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस नीति का दावा किया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -सागर में जहरीली शराब कांड को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा 50-60 लाख रुपये और बीजेपी नेताओं पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने पलटवार किया है। छतरपुर में दमोह सांसद राहुल लोधी ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी वरिष्ठ नेता हैं, उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। सागर उनका लोकसभा क्षेत्र है। जब ये घटना घटी तब सीएम डॉ. मोहन यादव दुबई में थे, लेकिन तत्काल उनका फोन आया और दिन में 3 बार मुख्यमंत्री जी फोन कर मामले की मॉनिटरिंग करते थे। जैसे ही मुख्यमंत्री दुबई से लौटे और भोपाल उतरे, सबसे पहले वो सागर आए, BMC पहुंचे और जहरीली शराब से पीड़ित लोगों से मिले। उसके बाद से लगातार संपर्क में रहे। सांसद ने बताया कि 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो शॉर्ट एनकाउंटर किए - एक रवि लखेरा और दूसरा शिवांश राजपूत का। अभी मनीष लोधी सहित दो लोग और फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी चंदू राजपूत, मनीष लोधी, शिवांश राजपूत के जितने मकान थे, सबको डिमोलिश किया गया है और जिन जमीनों पर उन्होंने कब्जा किया था, वो भी मुक्त कराई गई है। बड़ा सर्च अभियान चल रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम हो रहा है और इस कांड में लिप्त कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report

पंडरिया में असिस्टेंट पोस्ट मास्टर नौकरी दिलाने के नाम पर 2.74 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा पंडरिया में नौकरी के नाम पर 2.74 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार कवर्धा। पंडरिया थाना पुलिस ने असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी लगाने का झांसा देकर 2 लाख 74 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पंकज टंडन (31) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित नंदलाल चन्द्राकर से पहचान का फायदा उठाकर पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अलग-अलग समय में गूगल-पे से 60 हजार रुपये, 1 लाख 4 हजार रुपये नकद और 1 लाख 10 हजार रुपये नकद लिए। ठगी का तरीका यह था कि आरोपी ने नौकरी लगने का विश्वास दिलाने के लिए पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया और चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम सैनगुड़ा में ज्वाइनिंग कराने का भरोसा दिलाया। बाद में नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम निजी खर्च में इस्तेमाल करना बताया। पुलिस ने आरोपी से बची 2 हजार रुपये की राशि जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
0
0
Report
Advertisement

बिहार में ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव, खेती में आधुनिक तकनीक तेज़ी से लागू

Patna, Bihar:बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया है, उन्होंने कहा कि कृषि ड्रोन के इस्तेमाल से कम समय और कम श्रम में बड़े क्षेत्र में तेजी से कीटनाशक का छिड़काव किया जा सकता है, जिससे किसानों के समय और मेहनत की बचत होगी। मंत्री ने गोपालगंज के कृषि फार्म में जैविक कीटनाशक और ड्रोन के इस्तेमाल का जायजा लिया, उन्होंने बरसात के मौसम में जैविक कीटनाशक के उपयोग को महत्वपूर्ण बताया, कृषि विभाग राज्य के सभी जिलों में इस योजना के क्रियान्वयन की तैयारी कर रहा है, किसानों से DBT पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर अनुदानित कृषि ड्रोन सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है。
0
0
Report

दिल्ली में नवजात शव मिला: सिर गायब, पुलिस की पहचान की जद्दोजहद

New Delhi, Delhi:लोकेशन: मुबारकपुर डबास, दिल्ली स्टोरी दिल्ली के कंझावला थाना इलाके में नवजात शिशु का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई. कंझावला थाना के मुबारकपुर डबास इलाके में सड़क किनारे एक नवजात का शव बरामद हुआ. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि शव का सिर गायब था. स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि नवजात की उम्र करीब दो से तीन महीने हो सकती है. फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के डीसीपी और एडिशनल डीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अब नवजात की पहचान करने के साथ-साथ उसके सिर की तलाश में जुटी हुई है. आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को यहां कौन छोड़कर गया और घटना के पीछे क्या वजह है. इस घटना को लेकर कुछ लोगों की तरफ से बच्चे की बलि दिए जाने की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक ऐसी किसी आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसलिए इस पहलू को फिलहाल जांच का हिस्सा माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती नवजात की पहचान और उसके सिर को बरामद करना है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top