Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Korea District497335

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने तीन पार्षदों को किया निष्कासित

Aug 25, 2024 13:10:30
Baikunthpur, Chhattisgarh

कोरिया जिले के शिवपुर नगर पालिका में कांग्रेस की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में मतदान करने वाले तीन पार्षदों—लाल मोहम्मद, संतोषी एक्का और प्रदीप तिवारी—को पार्टी ने 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया। क्रॉस वोटिंग करने वाले अन्य पार्षदों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrashant Kumar
Mar 27, 2026 02:16:29
Munger, Bihar:मुंगेर जिले के परहम स्थित प्रसिद्ध दुर्गा स्थान परिसर में चैती नवरात्र के पावन अवसर पर गुरुवार की शाम भव्य डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। स्थानीय युवतियों और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक डांडिया नृत्य ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा और मां काली से जुड़े भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर लोग झूमते नजर आए। डांडिया नृत्य में भाग लेने वाली युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। रंग-बिरंगी पोशाकों और तालबद्ध नृत्य ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए परहम सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण पहुंचे। दुर्गा स्थान परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। डांडिया नृत्य के साथ-साथ भक्ति संगीत कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा, जिससे पूरा वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के आयोजन में दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के संयोजक एवं मुखिया प्रताप नारायण चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती नवरात्र के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि छोटे से गांव में इस तरह का भव्य आयोजन मां दुर्गा के आशीर्वाद और समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ही संभव हो पाता है। उन्होंने सभी ग्रामीणों और सहयोगकर्ता का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष पिंकू ठाकुर, विकास शर्मा, मंटू साव, लक्ष्मण कुमार, पंडित मनोज मिश्रा सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर पूजा समिति द्वारा डांडिया नृत्य में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Mar 27, 2026 02:16:00
Patna, Bihar:पटना सिटी के जल्ला महावीर मंदिर में रामनवमी के अवसर पर पटना सिटी के जल्ला महावीर मंदिर में आयोजित होने वाले भव्य महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खासतौर पर पटना सिटी स्थित जल्ला महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर के कपाट शुक्रवार की सुबह 4 बजे ही खुल गए हैं ताकि सुबह से ही आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य मिथिलेश जायसवाल के अनुसार 48 कैमरा से पूरे मंदिर की निगरानी की जा रही है। महिला और पुरषों की अलग अलग लाइने बनाई गई हैं ताकि भक्तो को किसी प्रकार की समस्या न हो। ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है। पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 48 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी तैनात रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। एम्बुलेंस हैं शौचालय कि व्यवस्था कि गई हैं. वहीं, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष गाड़ियों की व्यवस्था की गई है, जिससे वे आसानी से मंदिर तक पहुंच सकें और दर्शन कर सकें। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। स्वयंसेवकों की टीम भी तैनात रहेगी, जो श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेगी। इसके अलावा, चिकित्सा सुविधा के लिए भी एक अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था की गई है, जहां जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध रहेगा। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और धार्मिक कार्यक्रमों की भी विशेष रूपरेखा तैयार की गई है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 27, 2026 02:02:32
860
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 27, 2026 02:01:21
Dhanbad, Jharkhand:पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस कंट्रोल रूम से डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसने पूरे शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था का मजबूत संदेश दिया। फ्लैग मार्च में शामिल सभी अधिकारी और जवान बाइक पर सवार होकर शहर के प्रमुख, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरें। यह मार्च कोर्ट मोड़, बेकारबांध, झाड़ूडीह, बाबूडीह, विनोद बिहारी चौक, भूली, आरा मोड़, पांडरपाला, आजाद नगर, रहमतगंज, वासेपुर, नया बाजार, बैंक मोड़, पुराना बाजार, जोड़ाफाटक, धनसार और शास्त्री नगर जैसे क्षेत्रों में निकाला गया। इन इलाकों में पुलिस की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का एहसास और विश्वास दोनों बढ़ा। फ्लैग मार्च के दौरान डीसी आदित्य रंजन ने स्पष्ट संदेश दिया कि रामनवमी जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व को सभी लोग आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ बयान या असामाजिक गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, क्यूआरटी (Quick Response Team), दंगा नियंत्रण बल और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि کی सूचना तुरंत पुलिस को डायल 112 पर दें। साथ ही, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहें और किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें। अंत में पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने यह भी दोहराया कि कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी सूरत में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। राम नवमी का पर्व जिले में पूरी गरिमा, उल्लास और सुरक्षा के साथ मनाया जाए, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
746
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 27, 2026 02:00:31
Damoh, Madhya Pradesh:डीजल पेट्रोल की किल्लत को लेकर मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स के साथ की ऑनलाइन बात, प्रशासन में किया दावा पर्याप्त मात्रा में है डीजल पेट्रोल। देश भर में मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के हालातों के बीच जहां एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर मारामारी मची हुई है तो आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस विषय को लेकर बातचीत करेंगे। गुरुवार को एमपी के मुख्य सचिव ने तमाम जिलों के कलेक्टर्स के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की और हालातों को जाना और दावा किया है कि एमपी में पेट्रोलियम पदार्थों की कहीं कोई कमी नहीं पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। दमोह में पिछले तीन दिनों से फैली अपवाहों के बाद पेट्रोल पंप्स पर मारामारी जैसे हालात बने लेकिन प्रशासन ने व्यवस्था बनाने का काम किया है। दमोह के कलेक्टर ने गुरुवार को दिनभर पेट्रोल पंप संचालकों गैस एजेंसी के डीलर्स के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ताबड़तोड़ मीटिंग्स की और देर शाम मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की तरफ से भी आश्वस्त किया गया है कि कहीं किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और भरपूर मात्रा में लोगों को डीजल पेट्रोल मिलेगा। कलेक्टर सुधीर कोचर के मुताबिक व्यवस्था बनाने के लिए कुछ नियम कानून भी बनाए गए हैं जिसके मुताबिक अब दो पहिया वाहनों के पेट्रोल पंप पर सिर्फ पांच सौ रुपए जबकि तीन पहिया गाड़ियों को हजार रुपए, चार पहिया वाहनों को पाँच हजार रुपए तक का डीजल पेट्रोल एक बार में दिया जाएगा। इसके अलावा लोगों को गाड़ियों के अलावा बैरल टंकी आदी में डीजल पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए एक एक पंप पर एक एक पटवारी को नियुक्त किया है जो पूरे समय इसकी निगरानी करेंगे और व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस के जवान भी हर पंप पर तैनात किए गए हैं।
776
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 27, 2026 01:46:44
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल शाहजहानाबाद इलाके में बाप-बेटी पर हमला देर रात 70-80 बदमाशों के विवाद के बीच चल रहा था विवाद झगड़े के दौरान बदमाशों ने पिता बेटी पर ही कर दिया हमला फरियादी के घर जाते वक्त संकरी गली में बाइक मोड़ते समय बढ़ा बदमाशों का झगड़ा 6 साल की बच्ची मिरल अहमद के सिर पर आई गंभीर चोट, हालत बताई जा रही नाजुक बच्ची के पिता है पोस्ट ऑफिस कर्मचारी लाठी-डंडे और तलवार लेकर पहुंचे थे हमलावर, हथियारों के साथ सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश बहसों ने की हमले के बाद 2 से 3 वाहनों में तोड़फोड़ और हुए मौके से से फरार पुलिस का कहना मेडिकल रिपोर्ट में धारदार हथियार से बच्ची को चोट की पुष्टि नहीं, गिरने से चोट लगने की भी आशंका अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर की तलाश शुरू
1050
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Mar 27, 2026 01:46:03
Danti, Uttar Pradesh:नवरात्र के नवें और अंतिम दिन आदिशक्ति माँ दुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करती हैं और उनके जीवन को सुख, शांति एवं समृद्धि से भर देती है। विंध्याचल धाम में आदिशक्ति की कृपा पाने के लिए भक्तों का तांता लगा है। एक रिपोर्ट मीरजापुर के विश्वप्रसिद्ध विंध्याचल धाम में नवमी तिथि पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। माँ विंध्यवासिनी के दरबार में तड़के भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने “जय माता दी” के जयघोष के साथ माँ सिद्धिदात्री के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। माँ सिद्धिदात्री को देवी दुर्गा का पूर्ण स्वरूप माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन्होंने भगवान शिव को भी अष्ट सिद्धियां प्रदान की थीं, जिसके बाद शिव का आधा शरीर देवी का हो गया और वे अर्धनारीश्वर कहलाए। माँ का स्वरूप अत्यंत शांत और दिव्य होता है। वे कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं और उनके चार भुजाएं होती हैं, जिनमें चक्र, गदा, शंख और कमल सुशोभित होते हैं। नवरात्र के नवें दिन विधि-विधान से माँ सिद्धिदात्री की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन कन्या पूजन और हवन-पूजन का आयोजन भी किया जाता है। श्रद्धालु कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन करते हैं और उन्हें भोजन एवं उपहार अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। विंध्य क्षेत्र में नवमी तिथि पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार, दुर्गा सप्तशती का पाठ और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्चे मन से माँ की आराधना करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं. नवरात्र का यह अंतिम दिन साधना और सिद्धि का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र के नौ दिनों तक चली माँ शक्ति की आराधना नवमी के साथ पूर्ण होती है। भक्त माँ सिद्धिदात्री के चरणों में नमन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं और अगले वर्ष पुनः इसी आस्था के साथ माँ के आगमन की प्रतीक्षा करते हैं। विभिन्न प्रदेशों से मां के धाम में पहुंचे भक्त भारी भीड़ के बावजूद सुगम दर्शन मिलने से हर्षित रहे। परिवार के साथ दर्शन कर भक्त निहाल रहे। जितेंद्र मणि त्रिवेदी पश्चिम बंगाल रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, औरंगाबाद, बिहार
906
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 27, 2026 01:45:23
Noida, Uttar Pradesh:Weather Report & Forecast • मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, लगभग 74° पूर्व देशांतर के अनुदिश और अक्षांश 34° उत्तर में स्थित है, बना हुआ है। • दक्षिणपूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • मध्य पाकिस्तान से सटे पश्चिमी राजस्थान में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • 28 मार्च 2026 की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। Weather Report • अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि, उसके बाद के 24 घंटों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और 28 ​​और 29 मार्च 2026 को 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट। ये तापमान अगले 24 घंटों में सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहेगा। अगले 24 घंटों में तापमान सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) रहेगा और 27, 30 और 31 मार्च को सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहेगा। दिल्ली में ये तापमान शेष दिनों में सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहेगा। • 26 मार्च 2026 की रात को हल्की बारिश/बूंदाबांदी के साथ गरज/बिजली और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाएँ (जिनकी गति 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है)। • 27 मार्च 2026 की सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश/बूंदाबांदी के साथ गरज/बिजली और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाएँ (जिनकी गति 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है)। • 27 मार्च 2026 की सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज/बिजली और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाएँ (जिनकी गति 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है)। • 27 मार्च 2026 की सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज/बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाएँ (जिनकी गति 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है)। • 27 मार्च 2026 की सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज/बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाएँ (जिनकी गति 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है)। 29 मार्च 2026 • 30 मार्च 2026 को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज/बिजली गिरने की संभावना है। पिछला मौसम • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। • कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) था, कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) और दिल्ली के शेष हिस्सों में सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस) था। • दिल्ली के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1°C से 5.0°C) से लेकर सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) है, जबकि शेष क्षेत्रों में यह सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) है। • पिछले 24 घंटों के दौरान 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं।
1031
comment0
Report
Advertisement
Back to top