icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495677
Neelam Das PadwarNeelam Das PadwarFollow15 Apr 2025, 05:03 pm

कोरबा में पानी की किल्लत: नगरवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त

Korba, Chhattisgarh:

कोरबा, नगर पालिका कटघोरा के नगरवासियों में इन दिनों पानी की किल्लत से त्राहिमाम मचा हुआ हैं। क्षेत्र में विगत पांच दिनों से जल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, स्थिति यह है कि कई वार्डों में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जल आपूर्ति बाधित होने के पीछे पहले पाइप लाइन फूटने की वजह सामने आई थी, जिसे नगर पालिका द्वारा सुधार दिया गया। लेकिन इसके बाद फिल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी के चलते तीन मोटरें जल गईं, जिससे पानी की सप्लाई ठप्प हो गया है। पानी सप्लाई नही होने से नगर की 70 फीसदी आबादी जल संकट से जूझ रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहारनपुर दौरे में नितिन नवीन के समर्थकों में ऊर्जा, 2027 लक्ष्य पर फोकस

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। चंद्र मोहन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मिला है; अब एक ही लक्ष्य है—2027। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे; चौपालों के माध्यम से लोगों से संवाद किया जाएगा और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना है। कोई नया हो या पुराना, सभी मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे। बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां अतिक्रमण था, वहीं कार्रवाई की गई है; वैध निर्माण को तोड़े जाने की बात सही नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि उनका दो दिवसीय दौरा चल रहा है; उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के संपर्क से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता है; भाजपा में परिवार का भाव है, लेकिन परिवारवाद नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि गरीब कल्याण और समाज के अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कामों का भी उल्लेख किया गया। सुरेश राणा ने भाजपा के संकल्पों पर कहा कि संगठन और राष्ट्र निर्माण प्राथमिकता है; जनता के आशीर्वाद से सरकार बनती है। 2027 की रणनीति के लिए संगठनात्मक बैठकें चलती रहेंगी; शीर्ष नेतृत्व के काम करने की ऊर्जा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अंत्योदय के विचार के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने की बात कही। परिवारवाद के सवाल पर उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक निशाने साधे और कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 2027 में भाजपा की सरकार आवश्यक बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और जनता के बीच संवाद बनाए रखने को कहा गया।
0
0
Report

द्वारका साइबर ठगी: नोएडा से तीन गिरफ्तार, लाखों के निवेश धोखाधड़ी का खुलासा

New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का द्वारका साइबर पुलिस ने खुलासा करते हुए नोएडा के सेक्टर-137 से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 40 मोबाइल फोन, 146 सिम कार्ड, 86 डेबिट कार्ड, 3 लैपटॉप, 28 चेकबुक, 18 पासबुक, 3 पासपोर्ट और 1 लाख 9 हजार 200 रुपये कैश समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक द्वारका सेक्टर-16 की एक महिला को सोशल मीडिया पर निवेश का विज्ञापन मिला था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसे “Funds Invest” नाम के टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां शेयर बाजार में निवेश कर ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया गया। इसके बाद महिला ने आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक खातों में 3 लाख और 2.50 लाख रुपये, कुल 5.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की और नोएडा में छापेमारी कर पीयूष बाला, भरत जी. पूजारी और सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए अन्य लोगों के संपर्क में आए थे और बैंक अकाउंट, सिम कार्ड, पासबुक व डेबिट कार्ड उपलब्ध कराने का काम करते थे। जांच में इन खातों से जुड़ी दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 6 एनसीआरपी शिकायतें भी सामने आई हैं, जिनमें करीब 4 लाख रुपये की ठगी की जानकारी मिली है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे मनी ट्रेल की जांच कर रही है।
0
0
Report

सुवेंदु अधिकारी ने अडानी के साथ बंगाल में बड़े निवेश की घोषणा की

Noida, Uttar Pradesh:COOCHBEHAR (WEST BENGAL): WEST BENGAL CHIEF MINISTER SUVENDU ADHIKARI HOLD PRESS CONFERENCE कूचबिहार: पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "...अंबानी परिवार के अनंत अंबानी ने मुझे गणपति उत्सव में बुलाया था। मैं पिछले हफ़्ते नहीं जा पाया था, लेकिन कल मैं उनके घर गया, उनके मंदिर में आरती की और मुकेश जी और अनंत जी के साथ डिनर किया। आगे क्या होता है, इसके लिए आपको इंतज़ार करना होगा... बंगाल में बड़ा निवेश होगा... देशभक्ति से प्रेरित बड़े कदम उठाए जाएंगे—बंगाल को फिर से खड़ा करने और कम्युनिस्टों व ममता की मिली-जुलाई विरासत से हुई बर्बादी को ठीक करने के लिए पूरा देश बीजेपी सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार है। मुझे सभी से यह भरोसा मिला है, और परसों अडानी अस्पताल के लिए भूमि-पूजन समारोह भी हो रहा है। गौतम अडानी खुद आ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के व्यापारी MDR चार्ज के खिलाफ विरोध, 2000 से अधिक यूपीआई ट्रांजेक्शन पर शुल्क

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में एमडीआर यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर व्यापारियों का आक्रोश बढ़ रहा है। इसके चलते रतलाम के विभिन्न व्यापारी संगठनों की बैठकें शुरू हो चुकी हैं। दरअसल, दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगने की व्यवस्था का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। व्यापारी कहते हैं कि यह अतिरिक्त भार सीधे उनके मुनाफे को प्रभावित करेगा, खासकर कम मार्जिन वाले उत्पादों के कारोबार में इसका असर अधिक दिखाई देगा। इसी मुद्दे को लेकर कल व्यापारियों की ओर से बड़ा प्रदर्शन भी किया जाएगा। वहीं, इस व्यवस्था का असर ग्राहकों पर पड़ने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आज के दौर में दो हजार रुपये का डिजिटल ट्रांजेक्शन अधिक बड़ी रकम नहीं है और अधिकांश लोग कैशलेस भुगतान के आदी हो चुके हैं। ऐसे में यदि व्यापारी डिजिटल भुगतान लेना बंद करते हैं, तो इसका सीधा असर ग्राहकों की सुविधा पर भी पड़ेगा। अब देखना होगा कि व्यापारी संगठनों के विरोध के बाद सरकार की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।
0
0
Report

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में एंटी-स्नयर वॉक व बाघ मॉनिटरिंग का एक दिवसीय प्रशिक्षण

Vijayapura, Karnataka:इंद्रावती टाइगर रिजर्व में एंटी-स्नेयर एवं टाइगर मॉनिटरिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला बीजापुर- वन्यजीव संरक्षण, अवैध फंदों (स्नेयर) की रोकथाम तथा बाघों की वैज्ञानिक एवं प्रभावी निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर में “एंटी-स्नेयर एवं टाइगर मॉनिटरिंग कार्यशाला” का एक दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन श्री उत्तम कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व तथा श्री सुमेध संजय सुरवाडे, उप निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। फंदा मुक्त इंद्रावती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य इंद्रावती टाइगर रिजर्व को स्नेयर मुक्त बनाने की दिशा में एंटी-स्नेयर वॉक को अधिक प्रभावी एवं वैज्ञानिक बनाना, वन क्षेत्रों में अवैध फंदों की पहचान एवं निगरानी करना तथा मैदानी अमले की वन्यजीव मॉनिटरिंग क्षमता को मजबूत करना था。 प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एंटी-स्नेयर वॉक की वैज्ञानिक प्रक्रिया, सर्च तकनीक, संभावित स्नेयर क्षेत्रों की पहचान, फंदों के संकेतों की पहचान, वन क्षेत्र में आवश्यक सावधानियां तथा मैदानी स्तर पर डेटा संकलन एवं दस्तावेजीकरण के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। बाघ मॉनिटरिंग पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में बाघों की वैज्ञानिक निगरानी के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न टाइगर ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग प्रोटोकॉल पर भी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बाघ की पारिस्थितिकी (Tiger Ecology), बाघ एवं अन्य वन्यजीवों के Indirect Signs की पहचान, पगमार्क एवं अन्य साक्ष्यों का दस्तावेजीकरण, ट्रेल वॉक की वैज्ञानिक पद्धति तथा फील्ड डेटा कलेक्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। प्रतिभागियों को यह भी समझाया गया कि मैदानी निगरानी के दौरान प्राप्त पगमार्क, स्कैट, स्क्रैच, किल साइट, कैमरा ट्रैप एवं अन्य वन्यजीव संकेतों को किस प्रकार व्यवस्थित रूप से दर्ज किया जाए, ताकि इन आंकड़ों का उपयोग दीर्घकालीन वन्यजीव मॉनिटरिंग, बाघ संरक्षण तथा प्रबंधन योजनाओं में किया जा सके। Nova Nature Welfare Society ने दिया प्रशिक्षण कार्यशाला में तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण Nova Nature Welfare Society की टीम द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण टीम में एम. सुरज, मोइज अहमद, सिद्धांत जैन एवं भूपेंद्र जगत शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ मैदानी परिस्थितियों में एंटी-स्नेयर वॉक एवं टाइगर मॉनिटरिंग को किस प्रकार व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संचालित किया जाए, इस पर विशेष जोर दिया गया। लगभग 100 वन अधिकारी एवं कर्मचारी हुए शामिल एक दिवसीय कार्यशाला में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 वन अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी शामिल हुए। इनमें रेंज अधिकारी, डिप्टी रेंजर एवं बीट गार्ड प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से मनोज बघेल, SDO कोर एरिया; अजय कावरे, SDO बफर एरिया तथा कुबेर चरण बारिहा, SDO भैरमगढ़ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे。 सभी परिक्षेत्र अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल हुए। संरक्षण एवं मॉनिटरिंग को मिलेगी नई मजबूती यह कार्यशाला इंद्रावती टाइगर रिजर्व में एंटी-स्नेयर अभियान और बाघ मॉनिटरिंग को अधिक व्यवस्थित, वैज्ञानिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही। प्रशिक्षित मैदानी अमले के माध्यम से वन क्षेत्रों में नियमित निगरानी, अवैध फंदों की पहचान एवं समयबद्ध कार्रवाई तथा बाघों एवं अन्य वन्यजीवों से संबंधित फील्ड डेटा का बेहतर संकलन संभव होगा। फंदा मुक्त इंद्रावती और सुरक्षित बाघ आवास की दिशा में यह प्रशिक्षण वन विभाग एवं संरक्षण संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों को और मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
0
0
Report
Advertisement

जगदलपुर पनीर लैब रिपोर्ट: 4 में से 4 अवमानक, खतरनाक स्वास्थ्य खतरा

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के होटलों में ग्राहकों की थाली में परोसे जा रहे पनीर की क्वालिटी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है, जगदलपुर में सामने आई पनीर की लैब रिपोर्ट ने ग्राहकों के भरोसे को एक बार फिर टूट दिया है, शहर के अलग-अलग होटल और रेस्टोरेंट से लिए गए पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, 5 में से 4 पनीर के सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरें, जांच में न्यू महावीर थाली, मितहरा रेस्टोरेंट और गंगा गोल्ड कंपनी के पैक्ड पनीर के सैंपल अवमानक पाए गए हैं, सबसे गंभीर रिपोर्ट होटल लक्ष्मण एवेन्यू के पनीर की है, जिसे लैब ने असुरक्षित बताया है, विभाग के मुताबिक ऐसे पनीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है, तीन संस्थानों से लूज पनीर के सैंपल लिए गए थे, जबकि गंगा गोल्ड का पैक्ड पनीर तमिलनाडु की कंपनी का है, यानी सवाल सिर्फ होटल के किचन तक सीमित नहीं बल्कि बाजार में बिक रहे पैक्ड पनीर की गुणवत्ता पर भी उठ रहा है, रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित चारों संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, अब कारोबारियों के जवाब और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

टाटा की बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में मनीफिट में दुकानदारों ने सड़क जाम किया

Jamshedpur, Jharkhand:मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार जमशेदपुर: शहर के मनीफिट टॉप क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब टाटा कंपनी की ओर से कथित अतिक्रमण हटाने और दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई की तैयारी की गई। कार्रवाई की सूचना मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार मिलते ही स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। बताया जाता है कि बंटी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुकानदार और समर्थक मौके पर जुट गए तथा बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से क्षेत्र में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और भारी वाहनों सहित अन्य कमर्शियल गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक आवागमन बाधित रहने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से वे यहां अपनी दुकानों के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रशासन अथवा टाटा कंपनी की ओर से उनके पुनर्वास और वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या बुलडोजर कार्रवाई का विरोध जारी रहेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। फिलहाल प्रशासन और संबंधित पक्षों की ओर से स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक विरोध-प्रदर्शन जारी था और स्थानीय लोग कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

खरगोन में कपास के बीच गांजे की खेती पकड़ी, 176 पौधे जब्त

SShyam3m ago
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बेड़िया थाने के ग्राम बाल्या मे पुलिस ने कपास फसल के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती करते हुए पकड़ा। पुलिस ने दबिश देकर कुल 176 नग गांजे के हरे पौधे जप्त। जप्त गांजे के पौधों की कीमत लगभग 2 लाख 88 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी सकाराम पिता दुवान सिंह कनासे उम्र 40 वर्ष खेत मालिक को भी गिरफ्तार किया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने खेत में कपास की फसल के बीच में भारी पैमाने पर गांजे के खेती लगा रखी थी । AS P शकुंतला रुहल ने खुलासा करते हुए बताया आरोपी के खेत से 176 गांजे के पौधे वजन 35 किलो 900 ग्राम अनुमानित लागत दो लाख 88 हजार रुपए की अवैध फसल को पकड़ा है खेत मालिक को आरोपी बनाया गया है। आरोपी पर NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत कार्यवाही की गई।
0
0
Report
Advertisement

SGPC प्रमुख धामी ने आनंदपुर साहिब घटना के लिए 4 सदस्यीय जांच समिति गठित की

SShyam3m ago
Ludhiana, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਘਟਨਾ: SGPC ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਬਣਾਈ 4 ਮੈਂਬਰੀ ਜਾਂਚ ਕਮੇਟੀ ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ: ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵਾਪਰੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਘਟਨਾ ਦੀ ਅਸਲ ਸੱਚਾਈ ਸਾਹਮਣੇ ਲਿਆਉਣ ਲਈ SGPC ਵੱਲੋਂ 4 ਮੈਂਬਰੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਜਾਂਚ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਗਠਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ。 ਜਾਂਚ ਕਮੇਟੀ ਵਿੱਚ ਸਰਦਾਰ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਇਮਪੁਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਬੂਹ, ਬੀਬੀ ਗੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਭੋਲੂਵਾਲ ਅਤੇ ਸਰਦਾਰ ਗੁਰਬਖ਼ਸ਼ ਸਿੰਘ ਖ਼ਾਲਸਾ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਸਰਦਾਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲਵਾਂ ਨੂੰ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸਾਰੇ ਪੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ 15 ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਆਪਣੀ ਰਿਪੋਰਟ ਸੌਂਪਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ。 SGPC ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਾਂਚ ਰਿਪੋਰਟ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਸੰਗਤ ਅਤੇ ਮੀਡੀਆ ਵੱਲੋਂ ਪੁੱਛੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸਵਾਲਾਂ ਦੇ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਨਾਮੇ ਤਹਿਤ ਮਲਕੀਅਤ ਸਿੰਘ, ਵਧੀਕ ਹੈੱਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਭਾਵ ਨਾਲ ਸੇਵਾ ਤੋਂ ਮੁਕਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਸਤੀਫ਼ਾ ਵੀ ਮਨਜ਼ੂਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ 'ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਗੱਲਾਂ ਅਤੇ ਅਫਵਾਹਾਂ 'ਤੇ ਵੀ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾਂ ਅਜਿਹੀ ਕੋਈ ਗਲਤ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੀਡੀਆ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਸ ਸੰਵੇਦਨਸ਼ੀਲ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਮਰਿਆਦਾ ਅਤੇ ਸੰਜਮ ਬਣਾਈ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇ。 SGPC ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸੱਚਾਈ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣੀ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੁਲਿਸ ਜਾਂਚ ਨੂੰ ਵੀ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਿਰਪੱਖ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ, ਤਾਂ ਜੋ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸੇ ਨਾਲ ਵੀ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ਨਾ ਹੋਵੇ。
0
0
Report

संगमनेर में किसान आक्रोश, थोरात के नेतृत्व में प्रदर्शन जारी

SShyam4m ago
Shirdi, Maharashtra:बाळासाहेब थोरात प्रांत अधिकाऱ्यांवर भडकले... आमदार शिव्या देतो इसलिए त्याचे गुलाम झालात का..? दादागिरीने तुम्ही गुलाम होत असाल, तर लोकं तेच करतील... आमदाराचा फ्लेक्स लावायला तुम्ही कशाला जायचे..? बाळासाहेब थोरात अधिकाऱ्यावर संतापले... बाळासाहेब थोरात यांच्या नेतृत्वात संगमनेरमध्ये शेतकऱ्यांचा आक्रोश मोर्चा... निवेदन घेण्यासाठी प्रांत अधिकारी उपस्थित नसल्याने शेतकऱ्यांसह बाळासाहेब थोरात संतापले... प्रांत अधिकारी उपस्थित झाल्यानंतर थोरातांनी सुनावले खडे बोल... अधिकाऱ्यांना निवेदन दिल्यानंतर आंदोलन मागे...
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में मुफ्त हास्य उत्सव: तीन नामी कवियों की शाम धमाकेदार

SShyam4m ago
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद वासियों के लिए मनोरंजन और हास्य से भरपूर शाम का आयोजन होने जा रहा है। हिंदी साहित्य विकास ट्रस्ट और धनबाद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 27 सितंबर, रविवार को धनबाद क्लब में भव्य ‘हास्य उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के तीन नामचीन हास्य कवि संपत सरल, सरदार मंजीत सिंह और अमित शुक्ला अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं से लोगों को गुदगुदाएंगे। वहीं स्थानीय साहित्यकार बसंत जोशी और सुशांत तकुमार भी अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे। organisers के मुताबिक, इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मनोरंजन के साथ सकारात्मक ऊर्जा देना है। खास बात यह है कि कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रवेश पास धनबाद क्लब और गोल शिक्षण संस्थान, मेमको मोड़ से प्राप्त किए जा सकते हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर इस खास हास्य संध्या का आनंद लेने की अपील की है।
0
0
Report

खरगापुर के जानकी बाई आवासीय विद्यालय से 3 नाबालिग छात्र गायब, पुलिस तलाश में जुटी

SShyam5m ago
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में आवासीय विद्यालय के छात्रावास से 3 नाबालिग बच्चे अचानक हुए गायब। सूचना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। खरगापुर कस्बे के जानकी बाई आवासीय विद्यालय के छात्रावास से कल 3 नाबालिग छात्र बिना बताए लापता हो गए। इसकी जानकारी जैसे ही छात्रावास के प्रबंधन को मिली, परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद खरगापुर पहुंचे बच्चों के परिजनों ने पुलिस थाने को सूचित किया। पुलिस अभी तलाश में जुटी है। खरगापुर कस्बे में संचालित इस जानकी बाई आवासीय विद्यालय में आसपास के ग्रामीण अंचलों के बच्चे पढ़ाई करते हैं। गायब बच्चों में दो छात्र कक्षा 7वीं के और एक छात्र कक्षा 4 का विद्यार्थी है।
0
0
Report

Bilaspur में हथियार लहराते वीडियो के आरोपी साहिल यादव गिरफ्तार

SShyam5m ago
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ग्राम लोखंडी निवासी साहिल यादव की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने युवाओं को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और दोस्तों के बीच दिखावे के लिए हथियारों का प्रदर्शन करने से बचें, क्योंकि ऐसा करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।दरअसल, ग्राम लोखंडी निवासी साहिल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह चाकू लहराते हुए नजर आ रहा था। बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी के दिन दोस्तों के साथ रहते हुए साहिल ने चाकू लहराते हुए वीडियो बनाया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने साहिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या कानून का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि युवा उत्साह या दोस्तों के दबाव में ऐसा कोई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, जिससे आपराधिक प्रकरण दर्ज हो। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सामने आने पर उनकी जांच की जाएगी और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top