icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुज़फ्फरनगर के नन्हे शिवभक्त स्केटिंग कांवड़ से इतिहास बना रहे

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:नन्हे कावड़ियों की स्केटिंग कावड़ मुजफ्फरनगर में स्केटिंग से कांवड़ लेकर पहुंचे नन्हे शिवभक्त, बाबा की सेहत के लिए मन्नत, अगली बार गाजियाबाद से कन्याकुमारी तक स्केटिंग कांवड़ लाने का संकल्प। इन नन्हे भक्तों की कांवड़ के पीछे उनकी अपने बाबा के जल्द स्वस्थ होने की मन्नत है। बाबा की तबीयत अक्सर खराब रहती है, लिहाजा दोनों बच्चों ने भगवान शिव से उनकी अच्छी सेहत की कामना की है। स्केटिंग में पहले भी प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके ये बच्चे नंदनी ओर युग नागर भविष्य में स्केटिंग चैंपियन बनने का सपना देखते हैं। यही वजह है कि अब उनका अगला लक्ष्य और भी बड़ा है। दोनों बच्चों का कहना है कि अगली यात्रा में वे गाजियाबाद से कन्याकुमारी तक स्केटिंग करते हुए जाना चाहते हैं। आपको बता दे कि ये दोनों भाई बहन गाजियाबाद से अयोध्या तक भी स्केटिंग से अपनी यात्रा कर चुके है। नन्ही शिवभक्त नंदनी नागर बताती है कि मेरा नाम नंदिनी नगर है कोई बड़ी बात मन में तमन्ना है कि हमारे बाबा की तबीयत सही हो और वर्ल्ड में हमारा नाम हो और अपने देश के लिए गोल्ड मेडल लेने हम दोनों भाई बहन हमने गोल्ड मेडल अचीव किया है मैं और मेरे भाई ने गोल्ड मेडल किया है वह किया है हमने चिपियना में ट्रैक पर ओपन स्टेट रेस थी हमारी मेरी और मेरे भाई की उसमें अंडर 12 मेरे भाई का लगा था और अंडर 14 दोनों गोल्ड मेडल लेकर आए हैं हम यह हमारी स्केटिंग कावड़ यात्रा है हरिद्वार हर की पैड़ी से यह हमने कावड़ उठाई है यह हमारी दूसरी कावड़ यात्रा है इससे पहले भी हम कावड़ यात्रा कर चुके हैं इसमें हमसे आप जैसे न्यूज़ रिपोर्टर ने पूछा था कि इसके बाद आप कौन सी यात्रा करोगे हमने बोला था कि हम गाजियाबाद से अयोध्या की यात्रा करेंगे जिसमें हमें वर्ल्ड रिकॉर्ड मिलेगा और हमारे पास अभी दो वर्ल्ड रिकॉर्ड है इसके बाद तीसरा और वर्ल्ड रिकॉर्ड मिलेगा यह यात्रा करने के बाद किसी यात्रा के बाद हमें गाजियाबाद से कन्याकुमारी की यात्रा करनी है इस स्केटिंग से ही हमारे बाबा के गले में कुछ प्रॉब्लम है वह ठीक करने के लिए हमने भोले बाबा से विनती करी है और वर्ल्ड में अपना नाम करने के लिए यहां मुजफ्फरनगर में पहुंचकर हमें बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि हमें हमारे गुरुदेव के आशीर्वाद से एक खरोच भी नहीं आई है और आगे भी नहीं होगी।
0
0
Report

कांवड़ यात्रा के लिए बैटरी चालित तेजस बाइक बनी आकर्षण का केंद्र

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:कावड़ बाइक की धूम ( बैटरी से चलने वाली तेजस बाइक बनी आकर्षण का केंद्र,बीटेक के छात्र ने बैटरी से चलने वाली अनोखी बाइक बनाई, जिसका नाम तेजस रखा गया है। अब ये छात्र इस बाइक पर कावड़ यात्रा कर रहा है। इस तेजस बाइक के स्पेशल कावड़ यात्रा के लिए महज 3 दिनों में बनाया गया है, जिससे खर्च लगभग 45 हज़ार रुपये आया है।) हरिद्वार से मेरठ के लिए निकले इस अक्षय कुमार छात्र ने बताया कि उसने अपनी इस अनोखी कांवड़ को महज तीन दिन में तैयार किया है। इसमें मोटर, बैटरी, चार्जर, कंट्रोलर और हेडलाइट लगाई गई है। इसे हल्का रखने के लिए PVC पाइप का इस्तेमाल किया गया है। छात्र के मुताबिक इस कांवड़ को तैयार करने में करीब 45 हजार रुपये का खर्च आया है। यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 150 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। इस तेजस बाइक कावड़ को लाने वाले छात्र अक्षय कुमार का कहना है कि मैंने सोचा कि सब कावड़ लेने जा रहे हैं, मैं भी जाऊँ और ऐसी कावड़ लाऊँ जिसे सारी दुनिया देखे। इसलिए उन्होंने 3 दिनों में अपनी इस कावड़ बाइक को तैयार किया। अब वह अपनी कावड़ यात्रा कर रहे हैं। अक्षय की माने तो वे हरिद्वार से आए हैं और मेरठ जाएंगे। उन्होंने बताया कि तेज बाइक बैटरी से चलती है और इसमें 150 किलोमीटर की बैटरी लगाई है जो चार्ज हो जाती है 4 घंटे में। मैंने यह कहा कि सब कावड़ लेने जा रहे हैं, इसलिए एक ऐसी कावड़ बनाई जो दुनिया देखे। मैं खुद बीटेक स्टूडेंट हूं और मेकेनिकल से संबद्ध हूँ। उन्होंने कहा कि इसे 3 दिन पहले तैयार किया है।
0
0
Report
Advertisement

श्रीनगर में उर्स पाक के अवसर पर धार्मिक उत्साह और श्रद्धालुओं की भीड़

Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर में सुल्तान-उल-आरिफीन का उर्स पाक के साथ मनाया गया. श्रीनगर में धार्मिक उत्साह के साथ शेख सुल्तान-उल-आरिफीन का उर्स मनाया जा रहा हैं. श्रीनगर, 8 अगस्त: शेख सुल्तान-उल-आरिफीन, जिन्हें मखदूम साहिब के नाम से जाना जाता है, का सालाना उर्स आज श्रीनगर में संत की पवित्र दरगाह पर धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं. सैकड़ों श्रद्धालु दरगाह पर मत्था टेकने और दुआ मांगने के लिए जमा हो रहे हैं; दरगाह पर खास नमाज़ और दुआ मजलिस भी हो रही हैं, जिसमें श्रद्धालुओं ने शांति, खुशहाली और लोगों की भलाई के लिए दुआ मांग रहे हैं. दरगाह पर आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला रहा हैं क्योंकि कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने धार्मिक रस्मों में हिस्सा ले रहे हैं और दुआएं की जा रही हैं. इस मौके पर आए लोगों उर्स पाक के हवाले से बात की और कहा यहां हर आने वाले लोगों की मुरादें पूरी होती हैं.
0
0
Report
Advertisement

सीमलवाड़ा में प्रभात तिरंगा रैली के साथ देशभक्ति का उबाल

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा चौरासी इनफॉर्मर गुणवंत कलाल अखिलेश शर्मा लोकेशन सीमलवाड़ा हेडलाइन -तिरंगे की शान में निकली प्रभात रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा सीमलवाड़ा एंकर इंट्रो: चौरासी(डूंगरपुर) - डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर ब्लॉक स्तरीय प्रभात तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुई रैली में अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। बॉडी - तहसीलदार राजकुमार सारेल और भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लबाना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, इस दौरान देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। सीमलवाड़ा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रभात तिरंगा रैली में राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए। जगह-जगह भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों से माहौल गूंज उठा। प्रभात तिरंगा रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। रैली के दौरान पूरे कस्बे में उत्साह और देशभक्ति का माहौल नजर आया。 बाइट - राजकुमार सारेल, तहसीलदार सीमलवाड़ा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के कपासन में ऑनलाइन सट्टेबाजी का बुकी गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के एक बुकी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राकेश जागेटिया के मोबाइल में BMWEXCH99 मास्टर आईडी से सट्टा चलाने के प्रमाण मिले हैं। मोबाइल से 13 लाख से अधिक के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार डीएसटी और साइबर थाना की टीम ने कपासन बायपास हाईवे पर जावा पेट्रोल पंप के पास आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने दोनों साथियों के खातों में लेन-देन के बारे में भी बात की है। पुलिस ने दो अन्य व्यक्तियों के नामजद होने की पुष्टि की है। मामले में आगे बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है।
0
0
Report

गोपеш्वर में चोरों से बची 24 घंटे में दो बुलेट बाइकें बरामद, तीन गिरफ्तार

Karnaprayag, Uttarakhand:गोपेश्वर में पुलिस की कस्टडी से सीज बाइकें चुराकर भागने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 7 अगस्त को पटियालधार चौकी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने MV Act के तहत दिल्ली और हरियाणा नंबर की दो बुलेट बाइकों को सीज किया था और उन्हें पास की पार्किंग में खड़ा करवा दिया था। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर बाइकों के चालक और मालिक सीज बाइकों को चुराकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। घेराबंदी के दौरान अलकापुरी प्रतीक्षालय में संदिग्ध हालत में बैठे तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ के बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई दोनों बुलेट बाइकें बरामद कर ली गई हैं। पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़ाते हुए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाइकों को चुराकर भाग रहे आरोपियों की पहचान दिल्ली के न्यू सीमापुरी निवासी विक्की सरकार, ईस्ट दिल्ली के गोपाल और हरियाणा के गुड़गांव निवासी आदित्य के रूप में हुई है। कोतवाली गोपेश्वर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए न सिर्फ 24 घंटे के भीतर आरोपियों को धर दबोचा, बल्कि चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिलें (DL14 SF 7657 और HR26FI551) भी बरामद कर लीं। पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में काफी सराहना हो रही है।
0
0
Report

हरिद्वार से बुलडोजर कांवड़: योगी के प्रधानमंत्री बनने की मांग तेज

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:बुलडोजर कावड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त, इन शिवभक्तों की मनोकामना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद उस कुर्सी पर बैठे बाबा योगी आदित्यनाथ, बाबा को बुलडोजर बहुत पसंद है इसलिए बुलडोजर कावड़ लाए हैं शिवभक्त, बाबा काम बहुत बढ़िया कर रहे हैं, इसलिए अब 61 लीटर जल लाए हैं हम और बाबा के प्रधानमंत्री बनने पर 202 लीटर जल लेकर आएंगे। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे 16 शिवभक्त बुलडोजर कांवड़ लेकर आए हैं। इन शिवभक्तों का कहना है कि ये उनकी चौथी बुलडोजर कांवड़ है और उनकी मनोकामना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बनें। तस्वीरें मुजफ्फरनगर की हैं, जहां कांवड़ यात्रा के दौरान एक बार फिर एक अनोखी कांवड़ देखने को मिली है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे 16 शिवभक्त अपने साथ बुलडॉजर की कावड़ लेकर आए हैं।
0
0
Report
Advertisement

गढ़मुक्तेश्वर में सावन के अवसर पर कांवड़ियों का हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा से स्वागत

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर में सावन माह के उपलक्ष्य में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. इस अवसर पर हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह स्वयं हेलीकॉप्टर में मौजूद रहे. अधिकारियों ने आकाश से कांवड़ यात्रा के मार्गों और गंगा घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की. हेलीकॉ terrain को देखकर नीचे मौजूद श्रद्धालुओं और शिव भक्तों का उत्साह दोगुना हो गया और पूरा क्षेत्र हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा. इस पुष्प वर्षा का उद्देश्य कांवड़ यात्रा में आए श्रद्धालुओं का स्वागत व उनका हौसला बढ़ाना था. साथ ही, वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई सर्वेक्षण करके कांवड़ मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण का जायजा भी लिया. प्रशासन द्वारा की गई इस अनोखी पहल और भव्य स्वागत की स्थानीय लोगों और कांवड़ियों ने जमकर सराहना की. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि श्रद्धालु सुगमता से अपनी यात्रा पूरी कर सकें.
0
0
Report

मुंगेर-80 पर हथियारबंद बदमाशों ने कार लूटी, जीपीएस से पुलिस ने बरामद

Munger, Bihar:मंगेर: राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए कार लूट ली। सुंदरपुर गांव के समीप तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने कार सवार तीन युवकों को रोककर मारपीट की और हथियार के बल पर मोबाइल, नकदी, सोने की चेन व लाकेट छीनने के बाद कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित लखीसराय जिले के अशोक धाम निवासी चालक मनजीत कुमार अपने दोस्त दीपक कुमार और शिवम कुमार के साथ कार (बीआर-01के-2648) से मुंगेर आ रहे थे। सुंदरपुर के पास गुटका खरीदने के लिए कार रोकते ही आधा दर्जन से अधिक युवक वहां पहुंच गए। पहले गाली-गलौज की, फिर तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हथियार दिखाकर दहशत फैलाई और कार की चाबी छीन ली। जीपीएस ने बचाई कार , बाइपास से बरामद वारदात के बाद पीड़ित ने स्वजन और हेमजापुर पुलिस को सूचना दी। कार में लगे जीपीएस की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस इंद्ररुख-भलार बाइपास पहुंची, जहां संतोष ट्रेडर्स गोदाम के पास कार लावारिस हालत में बरामद हुई। सफियासराय और हेमजापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में तीन बाइक पर सवार बदमाश कार लेकर भागते दिखाई दिए हैं। हेमजापुर प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि कार बरामद कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।मारपीट, मोबाइल, नकदी और जेवर छिनतई की पुष्टि हुई है। पुलिस टीम छापेमारी में जुटी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top