icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुड़गांव के जलभराव को रोकने के लिए सख्त फैसलों की मांग, IIT से योजना जरूरी

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:राव इंद्रजीत सिंह ने कहा जलभराव गुड़गांव की हर साल की समस्या बन गई है वहां पर साल दर साल पानी भरता रहता है आज इसी विषय पर मैं मुख्यमंत्री से मिलने आया था जो वहां के अधिकारी हैं उनसे जवाब तलब किया जाएगा जब तक कड़े फैसले नहीं किए जाएंगे तब तक गुड़गांव की यह समस्या हल नहीं हो पाएगी मैंने सरकार को सुझाव दिया है गुड़गांव के अंदर पिछले 20 साल से जल भराव की समस्या सामने आ रही है जो नदी नाले गुड़गांव में पहले थे उनके ऊपर कॉलोनी काट दी गई है उनके ऊपर सड़के बन गई है और कब्जे भी हो गए हैं प्रजातंत्र में हम उनको हटा नहीं सकते हैं लेकिन मैंने कहा है कि आप इतना पैसा दे दीजिए जैसे हम मेट्रो ग्राउंड के अंदर से लेकर जाते हैं उसी तरीके से नदी नालों के पानी निकालने के रास्ते जमीन के नीचे से बनाए जाएं हैं उस पर हम आज काम कर रहे हैं और जो काम नहीं हुए उसे पर हम अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांग रहे हैं पानी अगर एक जगह से हम रोकेंगे तो दूसरी तरफ से निकल जाएगा इस मामले में हमें IIT के लोगों से बात करके कोई योजना बनानी पड़ेगी तभी यह समस्या हल होगी
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में सुधार के लिए 15 सितम्बर तक डेडलाइन घोषित

Sitamarhi, Bihar:बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा सीतामढ़ी सदर अस्पताल के निरीक्षण के बाद सीतामढ़ी के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है अस्पताल की कुव्यवस्था के मद्देनजर मंत्री निशांत कुमार ने जिलाधिकारी को स्वास्थ्य महकमे को लेकर दिशा निर्देश दिया जिसके बाद जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल को पूरी तरह व्यवस्थित करने का डेडलाइन फिक्स कर दिया है। 15 सितंबर तक अस्पताल के सभी सेक्शन पूरी तरह व्यवस्थित कर लेने का निर्देश जारी कर दिया गया है ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। आपसे बता दे कि मंत्री निशांत कुमार ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया था जिसमें अस्पताल में कई खामिया पाई गई थी।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में एमएमडीआर विरोध-समर्थन के बीच सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने सामने

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एमएमड्र पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने है। वार और पलटवार जारी है। राज्य सरकार और सत्ता धारी दल केंद्र सरकार और बीजेपी की खामियों को उजागर करने के जुटी है तो वहीं बीजेपी भी इसको लेकर बुकलेट के जरिए जनजागरण की तैयारी में जुट रही है। दोनों अपने अपने तर्कों के साथ एक दूसरे को जनता की अदालत में घसीटने की तैयारी में हैं。 पूरी तरह से छात्र आंदोलन को दिशा विहीन करने के लिए जनता का ध्यान बांटने और बंटवाने के लिए इस तरह एमएमड्र के बारे में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। सच ये है कि इस एक्ट से राज्य को काफी लाभ मिलेगा, जो खनिज संपदा देश की होती है उसका 96% हिस्सा राज्य के राजस्व में जाता है लेकिन ये झारखंड में कई ऐसे खनिज है जिसको रेयर अर्थ मिनरल है उस पर भी राज्य सरकार का इतना अधिक सेस लगाने का इरादा है कि खोजा नहीं जा सकता है, आज क्रिटिकल मिनरल की देश जो जरूरत है। राज्य सरकार के पास हो खनिज संपदा है उसे खोल नहीं पा रही है।झारखंड की सरकार सुपर फ्लॉप साबित हुई है, खनिज संपदा से राज्य का राजस्व बढ़ाने का काम नहीं किया बल्कि तस्करी से अपने नेताओं के खजाने को बढ़ाने का काम किया है。 बाइट ...दीपक प्रकाश, नेता, बीजेपी झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा केंद्र की तानाशाही सरकार से यही उनकी की जा सकती है, संघीय ढांचे को अस्त व्यस्त कर दिया, राज्य के अधिकारों पर कुठाराघात करने का प्रयास है काला कानून। झारखंड के आदिवासी मूल वासी इसको लेकर घुटनों पर लाने का काम करेगें। राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को बंद करवाना चाहते हैं ताकि हमारे नेता की लोकप्रियत में गिरावट हो। इनके मंसूबे सफल नहीं होंगे। जो अधिकार छीनना चाहते हैं उसकी लड़ाई, हर मोर्चे हर स्तर पर लड़ी जाएगी। गांव से लेकर खेत खलिहान और जिले से लेकर कानूनी लड़ाई लड़ने के संभावना पर भी हम आगे बढ़ेंगे, चारों तरफ से घेरेंगे और हर हाल में अपना अधिकार लेकर रहेगें। एक और उलगुलान की तरफ हमारी पार्टी बढ़ चुकी है。 बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा, कांग्रेस इस बिल पर पूरी ताकत से बीजेपी का खिलाफत करेगी। हम लोग मान कर चल रहे हैं यहां बीजेपी के जितने सांसद विधायक हैं जनता तो उनका हुक्का पानी बंद करेगी ही, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी उनका हुक्का पानी बंद करने के निर्णय के साथ आगे बढ़ेंगे। बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
0
0
Report

पंचकूला के बाजारों में रक्षाबंधन की राखी खरीदारी पर डोरेमोन से ब्रेसलेट तक आकर्षक विकल्प

Panchkula, Haryana:पंचकूला। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजारों में राखियों की दुकानें सज चुकी हैं और खरीदारी के लिए बहनों की भीड़ दिखाई देने लगी है। कई महिलाएं और युवतियां दूरदराज क्षेत्रों में काम करने वाले अपने भाइयों के लिए डाक और कुरिअर के माध्यम से राखियाँ भेजने की तैयारी में जुट गई हैं। बहनें रक्षाबंधन से करीब 15 दिन पहले ही राखियों की खरीदारी शुरू कर देती हैं। जानकारी के अनुसार इस वर्ष 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनका मुंह मीठा करवाती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं। इस बार बाजार में बच्चों के लिए डोरेमोन, शिनचैन, छोटा भीम और पोकेमोन जैसे लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं युवाओं और बड़ों के लिए स्टोन वर्क, फैंसी डिजाइन और आकर्षक ब्रेसलेट वाली राखियां उपलब्ध हैं। इनकी खरीदारी को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राखियों की कीमत की बात करें तो बाजार में करीब 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। लाइट वाली राखियाँ 20 से 150 रुपये, फैंसी धागों वाली राखियाँ 10 से 50 रुपये, फैंसी राखियाँ 10 से 120 रुपये, कड़ा राखी 60 से 170 रुपये और ब्रेसलेट राखी 30 से 110 रुपये तक में मिल रही हैं। इसके अलावा बाजारों में विभिन्न डिजाइन और रेंज की राखियाँ भी उपलब्ध हैं। पंचकूला के सेक्टर-7, सेक्टर-9 और सेक्टर-15 की मार्केट सहित शहर के अन्य प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बाजारों में बहनें अपने भाइयों के लिए पसंद की राखियाँ खरीदती नजर आ रही हैं, वहीं बच्चे भी अपनी मनपसंद कार्टून वाली राखियाँ लेने को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर दुकानदारों को हर वर्ष अच्छे कारोबार की उम्मीद रहती है। इस बार भी राखियों के साथ-साथ मिठाई और अन्य त्योहार से जुड़े सामान की दुकानों पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद जताई जा रही है। दुकानदारों ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय बाजारों से राखियाँ और अन्य सामान खरीदें। इससे स्थानीय दुकानदारों और बाजारों को मजबूती मिलेगी। साथ ही ग्राहकों को सामान की गुणवत्ता और गारंटी से संबंधित सुविधा भी मिल सकेगी।
0
0
Report

गाजियाबाद साहिबाबाद के पेपर मार्ट में भीषण आग, फायरकर्मियों ने काबू पाया

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के कड़कड़ मॉडल साइट-4 स्थित यक्षित पेपर मार्ट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में रखे पेपर रोल धू-धूकर जलने लगे और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। फायरकर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए वैशाली फायर स्टेशन से अतिरिक्त वाटर बाउजर भी बुलाया गया। पेपर रोल के अंदर आग गहराई तक पहुंच जाने के कारण फायरकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद जेसीबी की मदद से पेपर रोल को उलट-पलट कर अंदर दबी आग पर पानी की बौछार की गई। कड़ी मशक्कत और अदम्य साहस के बाद फायर सर्विस की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग आसपास की फैक्ट्रियों तक पहुंचने का खतरा था, लेकिन फायरकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement

पुंछ से बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए छड़ी मुबारक यात्रा रवाना

Chikri Ban, पुंछ जिले में प्राचीन परमपरा के अनुसार रक्षा बंधन एवं श्रावण मास की पूर्णिमा के दो दिन पहले पुंछ नगर स्थित राज गुरू गद्दी श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर से भगवान शंकर के प्रাচीन धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ के लिए धूमधाम से पवित्र छड़ी मुबारक यात्रा निकाली गई। इससे पहले आज सुबह सात बजे राजगुरू गद्दी श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर में मंदिर के वर्तमान महंत राजगुरू 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती की अगुवाई में भगवान शंकर और देवी पार्वती के प्रतीक चांदी की छड़ी मुबारक का वैदिक मंत्रों के साथ पूजन शुरू किया गया। जिसमें जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरेंदर चौधरी, जिला विकास उपायुक्त अशोक शर्मा और पुलिस के बड़े अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने भाग लिया। पूजन के उपरांत छड़ी मुबारक को श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर के बाहर लाया गया जहां पुलिस की तरफ से छड़ी को गार्ड ऑफ ऑनर अर्थात सलामी दी गई। जिसके साथ ही छड़ी मुबारक में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई। रास्ते भर में लोगों द्वारा खाने पीने के स्टाल लगे हैं यह छड़ी मुबारक यात्रा करीब 22 किलोमीटर की दूरी तय कर के श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचेगी।
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश के ambulance से 81 किलोग्राम गांजा बरामद: गैंग के बड़े खेल का खुलासा

Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी में एम्बुलेंस से 81 किलो गांजा मिला-वीडियो सोनभद्र में ANTF लखनऊ और हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम ने दुद्धी मार्ग पर यात्री शेड के पास एक एम्बुलेंस से 81.300 किलो अवैध गांजा बरामद किया। तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए एम्बुलेंस के फर्श में एल्युमीनियम की चादर के नीचे गुप्त केबिन बना रखा था। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक समीर सरकार निवासी मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा के संबलपुर से लाकर सुल्तानपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक खेप का मुख्य सरगना मुर्शिदाबाद निवासी आकाश यादव बताया गया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20/29/60 में केस दर्ज कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
0
0
Report

बदलापूर में ज्वेलर्स से अपहरण कर 79 ग्राम सोना लूट, सीसीटीवी कैद

Ambernath, Maharashtra:गहाण ठेवलेलं सोनं विकल्यानं ज्वेलर्स व्यापाऱ्याचं अपहरण पिस्टलचा धाक दाखवत लुटले ७९ ग्रॅम सोन्याचे दागिने पोलीस तक्रार करू नये म्हणून दुकानाचीही तोडफोड बदलापूर पश्चिमेच्या वालीवली नाक्यावर भीमसिंग खरवट यांचं भैरव ज्वेलर्स हे दुकान आहे. १५ ऑगस्ट रोजी अक्षय भोपी, युवराज भोपी आणि त्यांच्या काही साथीदारांनी भीमसिंग यांचं दुकानातून अपहरण केलं आणि एरंजाड परिसरात नेत पिस्टलचा धाक दाखवला. यानंतर त्यांना सोडण्यासाठी दुकानात असलेल्या त्यांच्या पत्नीकडून ७९ ग्रॅम सोन्याचे दागिने लुटण्यात आले. यानंतर व्यापाऱ्याने पोलिसात तक्रार करण्याचा प्रयत्न केला असता याची माहिती अक्षय भोपी याला मिळाली. त्यामुळे त्याने पुन्हा २५ ऑगस्ट रोजी भीमसिंग हा दुकानात असताना काही गावगुंडांना पाठवून त्याच्या दुकानाची तोडफोड केली आणि दहशत माजवण्याचा प्रयत्न केला. हा सगळा प्रकार सीसीटीव्हीतही कैद झाला. याप्रकरणी बदलापूर पश्चिम पोलीस ठाण्यात खंडणी, मारहाण आणि आर्म्स ऍक्टनुसार गुन्हा दाखल करण्यात आल्याची माहिती वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक किशोर शिंदे यांनी दिली आहे. तर यातील २ आरोपींना उल्हासनगर गुन्हे शाखेनं बेड्या ठोकल्याची माहिती गुन्हे शाखेचे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक राजेश गज्जल यांनी दिली आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top