icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हीट स्ट्रोक से डेहरी BSAP-2 प्रशिक्षण में 5 से अधिक जवान बेहोश

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के बीएसएपी-2 में प्रशिक्षण के दौरान हीट-स्ट्रोक से 5 से अधिक प्रशिक्षु जवान बेहोश हो गए हैं। सभी को आनन फानन में डेहरी के अनुमंडलीय अस्पताल तथा सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। जिसमें श्री राम कुमार नामक एक प्रशिक्षु जवान की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। बता दे की डेहरी के बीएसएपी-2 से आज सुबह 16 किलोमीटर दौर का प्रशिक्षण चल रहा था। चुकी सुबह से ही काफी तेज गर्मी और धूप है। जिस कारण हीट स्ट्रोक से कई प्रशिक्षु जवान दौड़ते दौड़ते गिरने लगे। जिसको देखते हुए साथ में चल रहे ट्रेनर की नजर जवानों पर पड़ी। जिसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार का कहना है कि फिलहाल सासाराम के सदर अस्पताल में तीन जवानों का इलाज चल रहा है। जिसमें एक को वाराणसी रेफर किया जा रहा है। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बाइट -- डॉ. प्रिया रंजन (चिकित्सक) सदर अस्पताल। बाइट -- विप्लव कुमार (एसडीपीओ-1) सासाराम।
0
0
Report

भारत कॉलनी काँक्रीटीकरण रस्ते के लिए जमीन दान करने वाले चौधरी परिवार को सम्मान

Thane, Maharashtra:भारत कॉलनी परिसरातील काँक्रिट रस्त्याचे भूमिपूजन रस्त्यासाठी जमीन देणाऱ्या चौधरी कुटुंबीयांचा सन्मान. भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्रातील कामतघर परिसर हा निवासी परिसर म्हणून ओळखला जात असून या भागातील भारत कॉलनी चंदनबाग या भागातील मुख्य रस्त्याचे काँक्रीटीकरणाचे काम स्थानिक नगरसेवक मनोज काटेकर यांच्या प्रयत्नांनी मंजूर करण्यात आले असून या रस्त्यासाठी स्वतःच्या मालकीची जमीन देणाऱ्या चौधरी कुटुंबियांकडून नारळ वाढवून या विकास कार्याचा शुभारंभ करण्यात आला आहे. याप्रसंगी रस्त्यासाठी जमीन उपलब्ध करून देणारे चंद्रकांत चौधरी, जयेंद्र चौधरी विनायक चौधरी व स्थानिक नागरिक मोठ्या संख्येने उपस्थित होते. भारत कॉलनी या परिसरातील रस्ता हा पूर्वापार वापरात परंतु विकास आराखड्यात नमूद नसल्याने या ठिकाणी अडचण निर्माण झाली होती. त्यामुळे कामतघर परिसरात विकास काम करीत असताना भारत कॉलनी नेहमी मागे राहत होते. परंतु वडिलांनी दिलेला शब्द त्यांची मुले जयेंद्र चंद्रकांत विनायक या चौधरी बंधूंनी पाळला त्याबद्दल भारत कॉलनी रहिवाशांच्या वतीने नगरसेवक मनोज काटेकर ,वंदना काटेकर व संदीप भोईर यांनी चौधरी बंधूंचा सन्मान केला गेला.
0
0
Report

बिजली विभाग की लापरवाही से जहानाबाद में वृद्ध की मौत; पोस्टमार्टम में डॉक्टरों की देरी

Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां बिजली विभाग की लापरवाही ने एक शख्स की जान ले ली। घोसी थाना क्षेत्र के ढेडसाई बीघा गांव में करंट लगने से एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन सिस्टम की संवेदनहीनता यहीं नहीं रुकी, मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को अस्पताल में घंटों तड़पना पड़ा और अंत में विधायक की पैरवी के बाद ही डॉक्टर जागे। दरअसल मंगलवार की अहले सुबह 56 वर्षीय सत्येंद्र यादव रोज की तरह घर से शौच के लिए बाहर निकले थे। उनसे क्या मालूम था कि घर के ठीक बाहर बिजली विभाग ने मौत का जाल बिछा रखा है। अंधेरे और लापरवाही के कारण जमीन पर गिरा हुआ चालू एलटी तार सत्येंद्र यादव को दिखाई नहीं दिया। जैसे ही उनका पैर तार पर पड़ा, करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सुबह जब परिजनों को हादसे का पता चला तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने किसी तरह बिजली कटवाई, लेकिन तब तक सत्येंद्र यादव की सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन असली प्रताड़ना तो अभी शुरू होनी बाकी थी। अस्पताल पहुंचे पीड़ित परिजनों का आरोप है कि सुबह से शव लेकर आने के बावजूद घंटों तक कोई डॉक्टर पोस्टमार्टम के लिए नहीं पहुंचा। डॉक्टर ने अकेले इमरजेंसी ड्यूटी का बहाना बनाकर पोस्टमार्टम करने से साफ इनकार कर दिया। घंटो तक रोते-बिलखते परिजन सिस्टम के आगे मिन्नतें करते रहे। आखिरकार, जब इस बात की जानकारी स्थानीय विधायक राहुल कुमार को मिली और उन्होंने पैरवी की, तब जाकर करीब तीन घंटे बाद डॉक्टर पोस्टमार्टम करने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अहले सुबह शौच के लिए निकले थे, घर के पास बिजली का तार पहले से टूटा गिरा था। पैर पड़ते ही मौत हो गई। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि हम लोग सुबह से शव लेकर यहां बैठे हैं। डॉक्टर साहब बोल रहे हैं कि अकेले हैं, पोस्टमार्टम नहीं करेंगे। विधायक जी के फोन करने के बाद 3 घंटे बाद डॉक्टर आए हैं। ये कैसी व्यवस्था है?
0
0
Report
Advertisement

बिहार के महंगाई- बेरोजगारी के खिलाफ राजद का एक दिवसीय धरना: राहुल कुमार का कड़ा हमला

Jehanabad, Bihar:बिहार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध और हाल ही में हुए नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राजद ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आज जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड मुख्यालय पर राजद विधायक राहुल कुमार के नेतृत्व में एक दिवसीय विशाल धरने का आयोजन किया गया। इस महाधरने में सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक तानाशाही को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। प्रखंड मुख्यालय पर सुबह से ही धरने पर बैठे विधायक राहुल कुमार ने सूबे और केंद्र की सरकार पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी एक इलाके की बात नहीं है, यह एक राष्ट्रव्यापी आक्रोश है। आम जनता के जो भी बुनियादी मुद्दे हैं, चाहे वह गरीबी हो, रोजगार हो या भ्रष्टाचार, सरकार हर मोर्चे पर फेल है। नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा विवादों पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि जिस तरह से परीक्षाओं में घोटाले हो रहे हैं, उससे साफ है कि सरकार देश के बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखने में पूरी तरह नाकाम है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद धरने में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर विधायक राहुल कुमार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रकृति का यह तापमान भी लोगों के भीतर सुलग रहे आक्रोश की आग को नहीं दबा पा रहा है। जनता के दिल के अंदर जो आग जल रही है, वह इस गर्मी से कहीं ज्यादा खौफनाक है। यह धधकती हुई आग आने वाले दिनों में इस गूंगी-बहरी सरकार को पलट कर रख देगी। यह भीड़ सरकार के लिए सीधा संकेत है, या तो सुधर जाओ, नहीं तो जनता सुधार देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज हर आम व्यक्ति ब्लॉक, अंचल और थानों में फैले भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुका है। वही इस धरने में शामिल राजद नेत्री आभा रानी ने भी सूबे की डबल इंजन सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, आज का बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ने के बजाय उल्टे कदम जा रहा है। जो लोग बिहार को विकास और गरिमा दिलाने के नाम पर सत्ता में आए थे, आज ऐसा लगता है कि उन्होंने ही बिहार के विनाश का ठेका ले लिया है। इन्हें आम अवाम के जीवन और उनकी तकलीफों की कोई परवाह नहीं है। वहीं इस एक दिवसीय धरने में राजद कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों और आम जनमानस का भी भरपूर सहयोग मिला। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने यह साफ कर दिया कि स्थानीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है।
0
0
Report

मौलाना ने पेपर लीक पर चिंता जताई, युवाओं के भविष्य पर बड़ा अन्याय

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक पर मौलाना सज्जाद नोमानी ने जताई चिंता कहा- पेपर लीक युवाओं के भविष्य और मेहनत के साथ बड़ा अन्याय देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाली घटनाएं बताईं सरकार से पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की उठाई मांग युवाओं से हताश न होने और संघर्ष जारी रखने की अपील नशे, अपराध और गलत रास्तों से दूर रहने का दिया संदेश कहा- माता-पिता की उम्मीदों और कुर्बानियों का सम्मान करें युवा। शिक्षा हासिल कर देश सेवा में योगदान देने का किया आह्वान बोले- बाधाएं बड़े टैलेंट के रास्ते में आती हैं, हिम्मत से उन्हें हराया जा सकता है
0
0
Report
Advertisement

तेज आंधी और तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से वृद्ध की मौत

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जिले में आई तेज आंधी और तूफान ने जमकर तबाही मचाई। सफीपुर तहसील क्षेत्र के भिनकीपुर गांव में पेड़ गिरने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भिनकीपुर गांव निवासी झूरी तेज आंधी के दौरान पेड़ की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे दबे शव को बाहर निकाला। आंधी और तूफान का असर क्षेत्र में कई जगह देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण एक गुमटी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि हाईवे पर लगा सूचना बोर्ड गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रही। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रशासन को भी मामले की सूचना दे दी गई है।
0
0
Report

जळगाव में सोना-चांदी के दामों में बड़ी बढ़त; सोना 1,500 रुपये चांदी 4,000 रुपये महंगे

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावच्या सुवर्णनगरीमध्ये सोन्या चांदीच्या दरात मोठी वाढ दर पुन्हा जैसे थे च सोन्याच्या दरात 1 हजार 500 रुपयांची तर चांदीच्या दरात 4 हजारांची वाढ सोन्याचे दर जीएसटीसह 1 लाख 55 हजार 600 रुपये प्रति तोळा. चांदीचे दर जीएसटीसह 2 लाख 56 हजार 500 रुपये प्रतिकिलो जागतिक संघर्षामुळे मौल्यवान धातूंवर परिणाम होत असल्याने सोन्या-चांदीच्या दरात सतत चढ-उतार कायम असल्याचा सराफा व्यावसायिकांनी व्यक्त केला अंदाज सोन्या चांदीच्या दरात चढ उताराच्या परिणामामुळे गेल्यावर्षीच्या तुलनेत सराफा बाजारातील गुंतवणूक ही घटली..
0
0
Report

बीकानेर में प्रसूताओं की किडनी मामले पर स्वास्थ्य मंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा

Jaipur, Rajasthan:कोटा के बाद बीकानेर में प्रसूताओं की किडनी प्रभावित होने के मामले को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने स्वास्थ्य भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने पूरे बीकानेर प्रकरण की अब तक की जांच, कार्रवाई और अस्पतालों में भर्ती महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से मामले की पूरी रिपोर्ट तलब करते हुए जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में खींवसर ने कहा कि बीकानेर और कोटा की घटनाओं को एक-दूसरे से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि दोनों मामलों की परिस्थितियां अलग हैं। उन्होंने बताया कि बीकानेर में सामने आए सभी मामले सिजेरियन डिलीवरी से जुड़े नहीं हैं, बल्कि कुछ सामान्य प्रसव के मामले भी हैं। मंत्री ने माना कि अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण और व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की जरूरत है।
0
0
Report
Advertisement

बालेसर में प्रशिक्षु अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोईन्तरा में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS), पुलिस सेवा (RPS) और जिला परिवहन विभाग (DTO) के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक उच्च स्तरीय दल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दल ने धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और पंचायत के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को बारीकी से परखा। प्रशिक्षु अधिकारियों के दल में मनीष सिंह (DTO), कृष्णा तांडी (RPS), सचिन माँढैया व पूजा चौहान (RAS) तथा सुमन्त कुमार एवं प्रमोद कुमार (ICDS) शामिल रहे। दल ने ग्राम पंचायत कार्यालय, मुख्यमंत्री वृक्ष कुंज, आंगनबाड़ी केंद्र (सोईन्तरा द्वितीय) और पुस्तकालय का सघन भ्रमण किया। अधिकारियों ने पंचायत द्वारा किए हुए विभिन्न नवाचारों का अध्ययन कर उनका गहन विश्लेषण किया। इस दौरान कैंप में आयुष्मान कार्ड वितरण, जन आधार पंजीकरण, पेंशन स्वीकृति की प्रगति जांची और लाभार्थियों से फीडबैक लिया। साथ ही मनरेगा व सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी। वहीं ICDS प्रशिक्षुओं ने बच्चों के पोषाहार और वजन-ऊंचाई रिकॉर्ड का मिलान किया एवं वित्तीय प्रगति और सभी सरकारी रजिस्टरों की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पंचायत प्रशासन की ओर से प्रशासक गोविंद सिंह सोईन्तरा, सहायक विकास अधिकारी गोकुल, सीडीपीओ विशनाराम, ग्राम विकास अधिकारी शिवपाल सिंह एवं कनिष्ठ सहायक पिंकी जोशी मौजूद रहे। प्रशासक गोविंद सिंह ने बताया कि अधिकारियों के सुझावों के आधार पर योजनाओं का क्रियान्वयन और बेहतर किया जाएगा।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में कार चालक के साथ मारपीट: ग्वाला समाज और सर्व समाज का प्रदर्शन, गिरफ्तारी नहीं होने पर बंद की चेतावनी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में कार चालक के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर मंगलवार को ग्वाला समाज और सर्व समाज के लोगों में आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना के अनुसार, शहर के वाटर वर्क्स रोड निवासी हर्षवर्धन ग्वाला सोमवार देर रात अपनी कार से दुकान की ओर जा रहे थे जब गलत दिशा से आ रही स्कूटी सवार चार युवकों ने उनकी कार से टक्कर दी। घायल पक्ष का कहना है कि हर्षवर्धन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की बात कही, लेकिन इसी बीच विवाद बढ़ गया। स्कूटी सवारों ने अपने साथी बुलाए और 40-50 लोगों की भीड़ ने लात-घूंसे और हथियारों से मारपीट की, फिर उन्हें मैदान की ओर ले जाया गया जहां कार में तोड़फोड़ की गई और आग लगाने का प्रयास भी किया गया। पीड़ित के भाई ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को ग्वाला समाज और सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने एसपी कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि तीन घंटे के भीतर गिरफ्तारी न हो तो व्यापक धरना-प्रदर्शन और प्रतापगढ़ बंद किया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

अलवर के सोना विहार में देर रात तीन मकानों की चोरी; CCTV डेटा नष्ट

Alwar, Rajasthan:अलवर के सोना विहार क्षेत्र में देर रात चोरों ने लगातार तीन मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है。 चोरों की दुस्साहसिकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक पुलिस अधिकारी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डेटा और बैकअप डिवाइस तक नष्ट कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके。 प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधपुर स्वीट्स से जुड़े सुरेश चौधरी के मकान से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और चांदी की मूर्ति चोरी कर ली गई। वहीं, मकान नंबर 56 निवासी मनोज कुमार के घर से बदमाश लगभग_three लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 25 हजार रुपये नकद ले उड़े। इसी रात एक अन्य मकान को भी निशाना बनाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है。 स्थानीय निवासियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
0
0
Report

गंगा की उफनती लहरों में कयाकर्स ने पर्यटक की जान बचाई, देवदूत बने

Noida, Uttar Pradesh:जांबाज कयाकर्स ने बचाई पर्यटक की जान; ऋषिकेश में कयाकर्स बने 'देवदूत'. गंगा की उफनती लहरों से हरियाणा के पर्यटक को सुरक्षित निकाला गया, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल। मौत और जिंदगी के बीच फासला सिर्फ चंद सेकंड का होता है और ऋषिकेश से आई इन तस्वीरों ने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है। गंगा की उफनती और खतरनाक लहरों के बीच जिंदगी की आखरी सांसें गिन रहे एक शख्स के लिए दो कयाकर्स साक्षात 'देवदूत' बनकर सामने आए। वीडियो में रोहित लखेड़ा और उनके साथी तेजी से चप्पू चलाते हुए डूबते हुए पर्यटक की तरफ बढ़ते हैं और पर्यटक पूरी तरह पानी में डूब-उभर रहा है। मामला तीर्थनगरी ऋषिकेश का है, जहाँ हरियाणा से आया एक पर्यटक अचानक गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि पलक झपकते ही वह डूबने लगा। किनारे खड़े लोग सिर्फ चीख-पुकार मचा रहे थे, लेकिन तभी वहां से गुजरे जांबाज कयाकर रोहित लखेड़ा और उनके साथी ने एक प्रयास कर पर्यटक की जान बचा ली। रोहित ने अपनी कयाक को डूबते शख्स के बिल्कुल पास लाया और डूबते शख्स को कयाक का कोना पकड़ाकर उसे सुरक्षित खींचकर किनारे की तरफ लाया गया। बिना एक पल गंवाए, रोहित और उनकी टीम ने अपनी जान जोखिम में डाली और अपनी कयाक को उस डूबते हुए युवक की तरफ मोड़ दिया। कैमरे में कैद ये तस्वीरें गवाह हैं कि कैसे कयाकर्स ने सूझबूझ दिखाई, डूबते हुए शख्स को कयाक का सहारा दिया और उसे मौत के मुंह से खींच बाहर निकाला। गंगा की लहरों में कयाकिंग करने वाले इन युवाओं की मुस्तैदी ने आज एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ने से बचा लिया। सोशल मीडिया पर रोहित लखेड़ा और उनके साथियों की इस बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top