icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर निशाना: तीन साल के कार्यकाल में वादे पूरे नहीं

RTRAJ TAKIYAJust now
Rohtak, Haryana:रोहतक कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा ने भाजपा सरकार की तीसरी टर्म के दो साल पूरे होने पर साधा सरकार पर निशाना,कहा चुनावी वायदा भी नही निभा पाई भाजपा सरकार। चुनाव में महिलाओं को 2100 रुपए देने,500 रुपए में सिलेंडर, सुरक्षा,रोजगार,अरावली जंगल सफारी,बुजुर्गों को 6000 हजार पेंसन,HKRN को पक्का करना,सफाई कर्मचारियों को पक्का करना तमाम मेनिफेस्टो के वायदे भी नही किए पूरे। मीडिया और शोशल मीडिया को पैसे से खरीद,चुनाव में गड़बड़ी कर सत्ता में आई सरकार,जनता को भूली भाजपा सरकार,नहि जनभावना का ख्याल। हुड्डा ने कहा 12 साल का रिपोर्ट कार्ड खाली,हरियाणा प्रदेश की सभी योजनाओं को बाहर लेकर गई भाजपा,विकास में नही,अपराध और नशे में पहले स्थान पर हुआ हरियाणा। हरियाणा में हो रहा खिलाड़ियों का अपमान,हरियाणा में विकास की स्टोरी हुई ध्वस्त,भाजपा सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल। दीपेंदर हुड्डा ने एक नवम्बर को दिल्ली रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली का लोगो को दिया निमंत्रण,कहा भाजपा से छुटकारा पाना है तो कांग्रेस के साथ आए।
0
0
Report

Sitapur के Sunil, Radha के पति: Tiger Shroff केस और हथियार सप्लाई नेटवर्क में आरोपी?

Noida, Uttar Pradesh:SITAPUR (UTTAR PRADESH): SUNIL (HUSBAND OF RADHA, ALLEGED ARMS SUPPLIER) ON TIGER SHROFF FIRING CASE AND ALLEGED ARMS SUPPLY NETWORK मेरी पत्नी पूर्व थी अब तो नहीं है सर क्योंकि अब हमारा उससे कोई संपर्क नहीं है कोई ताल्लुकात नहीं कई सालों से जब से उससे हमारा संपर्क टूट गया तो अब हम नहीं बता सकते कि क्या वह काम करती है गलत क्या करती है क्या नहीं करती कहाँ रहती है हमसे कोई संपर्क नहीं है तब से जब से यहाँ से चली गई हम लोग छोटे आदमी हैं यहाँ इतना नहीं टाइम मिलता है जो कि पूरी दुनिया में ढूंढे सर इतना पैसा भी नहीं है जो रात दिन टहले किसी को ढूंढे。 15 में सर मेरी शादी हुई एक बच्चा हुआ था साल के अंदर सर, फिर 1.5 साल के अंदर वह यहाँ से रात में निकल गई सर, जब से मेरे से कोई मुलाकात उससे नहीं हुई。 कोशिश किया थाने में रिपोर्ट किया कोर्ट में भी दायर किया मुकदमा किया विदाई का जब भी जो है कोई हमको वहाँ से नतीजा नहीं मिला तब जाके हमने फिर सहता के 2 साल 3 साल पश्चात हमने फिर दूसरी शादी कर ली。 नहीं, हमसे लड़ाई झगड़ा यहाँ कुछ नहीं करती थी। यहाँ तो सब सही सही सही तरीके से रहती थी। अब वह अब आगे चल कर के नहीं बता सकते कैसा क्या काम करती है क्या नहीं。 नहीं हमसे कोई मुलाकात नहीं हुई, मेरे पास मोबाइल ही नहीं रहा, फिर तो 4 5 6 साल अब मोबाइल इस समय छोटा लिया है और तब मोबाइल भी नहीं रहा, मेरा कोई उससे संपर्क नहीं रहा।
0
0
Report

अजमेर अरांई में पंचायत चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के अरांई में बुधवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर जिला देहात भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली… पंचायत राज चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.. बैठक को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने भी संबोधित करते हुए भाजपा को किसान समेत सभी वर्गों के विकास के लिए तत्पर है और सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी बताया.. कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा .. वहीं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विश्वास दिलवाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायत चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है.. इसके वादे निश्चित रूप से पूरे किए जाएंगे... मीडिया से बातचीत करते हुए पंचायत राज चुनाव में पूरे राजस्थान में भाजपा की जीत का दावा किया....इस दौरान भाजपा जिला देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापति, अरांई मंडल अध्यक्ष शिवरतन सिंह, बोराड़ा मंडल अध्यक्ष रणजीत खोड, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल भंडिया सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

राज कुमार वेरका ने सिरसा के बयानों को पंजाब के किसानों के खिलाफ ठहराया

Noida, Uttar Pradesh:Amritsar (Punjab) Raj Kumar Verka (Former MLA) on Stubble Burning and Pollution/ Criticism of BJP and Manjinder Singh Sirsa Over Allegations Against Punjab Farmers/ Demand for Withdrawal of Sirsa’s Remarks अमृतसर: पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के बयान पर पंजाब कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका कहते हैं, "ऐसा लगता है कि बीजेपी नेताओं के दिमाग में ही प्रदूषण भर गया है... बीजेपी लगातार पंजाब और किसानों के खिलाफ बयान देती रहती है। रही बात इस प्रदूषण की—तो न तो इसका असर लाहौर में दिख रहा है और न ही हिमाचल प्रदेश में। बीच में हरियाणा पड़ता है, लेकिन वहां के लोगों पर भी इस प्रदूषण का कोई असर नहीं है। पता नहीं दिल्ली के इन लोगों को यह सारा प्रदूषण कहां से मिल रहा है, जिसका ठीकरा वे पंजाब पर फोड़ देते हैं..."
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हादसे में हाईटेंशन करंट से 3 मौत, 7 घायल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन करंट से 3 की मौत,7 झुलसे। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इस वक्त एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग झुलस गए। हादसा गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद स्थित रजही चौराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बिजली आपूर्ति बंद करने और दोबारा चालू किए जाने की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हादसे की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। गोरखपुर के रजही चौराहे पर बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया। जंगल अयोध्या प्रसाद में स्थापित प्रतिमा को विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रॉली पर प्रतिमा के साथ खड़े लोग हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से संपर्क होने के बाद ट्रॉली पर मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग झुलस गए। घटना के बाद विसर्जन जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सभी सात झुलसे लोगों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराए जाने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे के बाद बिजली आपूर्ति बंद करने और दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विसर्जन जुलूस को देखते हुए बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। लेकिन आरोप है कि जुलूस के रजही चौराहे पर पहुंचने के दौरान आपूर्ति दोबारा शुरू हो गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। अब सवाल है कि जब विसर्जन जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन से खतरे की आशंका थी, तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए? बिजली आपूर्ति दोबारा किसके निर्देश पर और किन परिस्थितियों में शुरू हुई? क्या बिजली विभाग और जुलूस आयोजकों के बीच समुचित समन्वय था? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल बिजली आपूर्ति से जुड़ी परिस्थितियों और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जिस जुलूस में लोग धार्मिक आस्था के साथ शामिल हुए थे, वहां अचानक हुए हादसे के बाद मातम छा गया। तीन लोगों की मौत और सात लोगों के झुलसने की घटना ने सार्वजनिक आयोजनों के दौरान बिजली सुरक्षा के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सबसे अहम है घायलों का समुचित इलाज और हादसे की निष्पक्ष जांच। यह स्पष्ट होना जरूरी है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की परिस्थितियां क्या थीं और बिजली आपूर्ति से जुड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं। गोरखपुर के रजही चौराहे पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग झुलस गए। अब जांच से ही स्पष्ट होगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कारण क्या थे.
0
0
Report

अमेठी दीपावली से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता जांच; अनु स्वीट हाउस नमुना लैब भेजा

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी दीपावली से पहले मिठाइयों की जांच, अनु स्वीट हाउस से पेड़े का नमूना लिया गया! जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई。 अयोध्या नगर स्थित अनु स्वीट हाउस का किया निरीक्षण。 पेड़े का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया。 जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार होगी आगे की कार्रवाई。 खाद्य सुरक्षा विभाग का दावा—त्योहार पर मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जारी रहेगा अभियान。 बड़ा सवाल दीपावली पर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच कितनी प्रभावी साबित होगी,
0
0
Report
Advertisement

नशे के खिलाफ राष्ट्रव्यापी मोटरसाइकिल रैली आमेर पहुँची, 250 जवान शामिल

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पहुंची आमेर राजस्थान पुलिस बैंड की धुनों के बीच राइडर्स का स्वागत पुष्पवृष्टि और तिलक लगाकर किया गया राइडर्स का अभिनंदन ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ के संदेश के साथ निकली राष्ट्रीय रैली सीएपीएफ और राज्य पुलिस के 250 राइडर्स ले रहे हैं हिस्सा 22 अक्टूबर सुबह 10 बजे अल्बर्ट हॉल से होगी रैली की रवानगी डिजीपी राजीव कुमार शर्मा हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना जयपुर से अजमेर के लिए रवाना होंगे राइडर्स अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर होते हुए गुजरात पहुंचेगी रैली युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जाएगा जागरूक 31 अक्टूबर को एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के तहत निकाली जा रही रैली
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

काशी एयर शो में मंत्री-फोटो विवाद: आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Ajay Rai (Senior Congress Leader) on Alleged Model Code of Conduct Violation Over BJP Leaders’ Photos on IAF Air Show Passes/ Demand for Election Commission Probe/ Defence Minister’s Photo Missing from Defence Ministry Event Passes काशी में जो एयर शो हो रहा है, मैं उसका स्वागत करता हूं। जो सेना के जवान, जो हमारे बहादुर पायलट, जो अधिकारी सेना के आए हैं, मैं उनका काशी की जनता की तरफ से स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं। और निश्चित तौर पर ये शो हर वर्ष किसी ना किसी राज्य में, किसी ना किसी शहर में आयोजित होता है। यहां पर भी आयोजित हुआ है। मैं निश्चित तौर से सेना के अधिकारी जवान सबसम्मान करता हूँ और इतना ज़रूर कहना चाहूँगा कि एयर शो जो आज यहाँ हो रहा है इसको पूरी तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने इसका राजनीतिकरण कर दिया आप ये देख सकते हैं कि ये आज ये जो यहां के मंत्री हैं इनकी फोटो लगी हुई है ये एयर शो पर ये देखिए फोटो लगी है ये इनकी फोटो लगाने की क्या जरूरत है इस पे इसलिए कि राजनीतिक फायदा लेना है विधान परिषद का चुनाव है 23 तारीख को आचार आदर्श आचार संहिता लागू है ये फोटो लगाकर अपना प्रचार कर रहे हैं और ये दिखा रहे हैं कि नहीं ये हम लोग करा रहे हैं हमारी वजह से हो रहा है ये ये सेना का कार्यक्रम है सरकार करा रही है इसमें डिफेंस मिनिस्टर का फोटो है ही नहीं अरे से अगर डिफेंस का कार्यक्रम है, तो डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह का तो फोटो होना चाहिए था। वो भी यहीं बनारस के चंदौली के रहने वाले हैं। ये तो सीधे-सीधे अपमान हो रहा है और जो प्रोटोकॉल है, प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। कि डिफेंस का कार्यक्रम है, डिफेंस मिनिस्टर ही गायब है। और इसमें यहां के लोकल लोग लगे हैं, जो इतने जनप्रतिनिधि आप देख सकते हैं, सबकी ये ये ये अलग-अलग अलग-अलग विधानसभा ये देखिए दक्षिण का लगा है, ये देखिए ये रोहनिया विधानसभा का लगा है। ये रोहनिया का है। यह कैंड विधानसभा का है। यह अलग-अलग उत्तरी का मैंने पहले दिखाया आपको। आठों विधानसभाओं में सबके फोटोज लगाकर पास बटवाए जा रहे हैं। सीधे-सीधे यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इस पर तत्काल संज्ञान ले। चुनाव आयोग कार्यवाही करे और निश्चित तौर से इनको दंडित करे जो लोग इस पर यह भाजपा के लोग इसका एयर शो का देश की सेना का अपमान कर रहे हैं। देश की सेना को अपना अपनी सेना एक पार्टी की सेना करने पर लड़ मैं समझता हूँ कि पर यह क्षम्य नहीं है। मैं समझता हूँ निश्चित तौर पर इस पर कार्रवाई होनी चाहिए और इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए。
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

कुल्लू दशहरा: रघुनाथ रथ यात्रा ने हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित किया

Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ साथ दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अब 7 दिनों तक भगवान रघुनाथ ढालपुर में अपने अस्थाई शिविर में विराजमान रहेंगे और लंका दहन के बाद वापस अपने मंदिर लौट जाएंगे। इसके अलावा शाम के समय कला केंद्र में राज्यपाल के द्वारा सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया जाएगा। बुधवार को आयोजित भगवान की रथ यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ ने भाग लिया और जय श्री राम के नारे लगाते हुए भगवान रघुनाथ का रथ खींचा। इस दौरान घाटी के विभिन्न इलाकों से आए देवी देवताओं ने भी रथ यात्रा में शिरकत की। बुधवार को भगवान रघुनाथ दोपहर 4 बजे के करीब रघुनाथपुर से ढालपुर के रथ मैदान पहुंचे और अपने रथ में सवार हुए। इस दौरान भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह और राज परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भगवान रघुनाथ के साथ देवी-देवता भी इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान भगवान रघुनाथ के पुजारी ने देव परंपरा का पालन किया। भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में माता हिडिंबा, देवता बिजली महादेव, देवता आदि ब्रह्म, देवता कार्तिक स्वामी, देवता नाग धूमल, देवता वीर नाथ, देवता बीर केला, माता गायत्री, माता त्रिपुर सुंदरी, माता काली ओडी और अन्य दर्जनों देवी-देवता शामिल हुए। वही, रथ यात्रा के दौरान हजारों लोगों ने जय श्रीराम के नारों के साथ भगवान रघुनाथ के रथ को खींचा। रथ मैदान से भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर तक रथ को ले जाया गया जहां हजारों लोगों ने भगवान रघुनाथ के रथ के सामने नतमस्तک होकर आशीर्वाद लिया। ढालपुर मैदान में रथ यात्रा के लिए हजारों लोगों की भीड़ भगवान रघुनाथ के दर्शनों के लिए उमड़ी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top