Back
पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल से आदिवासी धर्मवापसी तेज, 265 परिवार लौटे
STSATISH TAMBOLI
Feb 02, 2026 13:46:42
Kawardha, Chhattisgarh
आदिवासी अंचलों में धर्मांतरण का खेल, धर्मवापसी के प्रयास तेज,प्रदेश के उत्कृष्ट और पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल से कई परिवारों ने की पुनः धर्मवापसी, अब तक 265 लोगों को कराया धर्म वापसी
आदिवासी बहुल क्षेत्रों में धर्मांतरण को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों के बीच धर्मवापसी को लेकर गतिविधियां तेज होती दिख रही हैं। क्षेत्र में मिशनरी एजेंटों द्वारा आकर्षक और लुभावने प्रलोभनों, झूठे वादों तथा अंधविश्वास फैलाकर भोले-भाले आदिवासी परिवारों का धर्म परिवर्तन कराए जाने के आरोप सामने आते रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के अथक प्रयासों से कई परिवारों ने अपने मूल धर्म में पुनः लौटने का निर्णय लिया है।
आज धर्मवापसी कार्यक्रमों के दौरान लौटने वाले परिवारों का पारंपरिक तरीके से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में धर्मवापसी करने वालों का पैर पखारकर स्वागत किया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। आयोजकों का कहना है कि यह स्वागत-सम्मान किसी दबाव के बिना, स्वेच्छा से अपने मूल धर्म में लौटने वाले परिवारों के आत्मसम्मान और सामाजिक स्वीकार्यता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आदिवासी इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की कमी का फायदा उठाकर मिशनरी एजेंटों द्वारा धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जाता रहा है। बीमारी दूर करने, आर्थिक सहायता और बेहतर भविष्य जैसे वादों के सहारे लोगों को भ्रमित किया जाता है। बाद में जब वादे पूरे नहीं होते, तब कई परिवार ठगा-सा महसूस करते हैं।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा आवश्यक है। उनका कहना है कि धर्मवापसी का उद्देश्य किसी के विरुद्ध नहीं, बल्कि उन लोगों को सही जानकारी देकर उनके मूल विश्वास से जोड़ना है, जो भ्रम या लालच में धर्म परिवर्तन कर बैठे थे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और समाज को मिलकर आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसर बढ़ाने होंगे, ताकि कोई भी उनकी मजबूरी का फायदा न उठा सके।
धर्मवापसी कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। समर्थकों का कहना है कि इससे आदिवासी समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी, वहीं कुछ लोग इसे संवेदनशील विषय मानते हुए संतुलित संवाद की जरूरत पर जोर दे रहे हैं। फिलहाल, पंडरिया क्षेत्र में धर्मांतरण और धर्मवापसी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी बनी हुई
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Sharma
FollowFeb 02, 2026 15:02:380
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 02, 2026 15:02:180
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 02, 2026 15:02:020
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 02, 2026 15:01:250
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowFeb 02, 2026 15:01:000
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 02, 2026 15:00:350
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 02, 2026 15:00:130
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 02, 2026 14:50:200
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 02, 2026 14:49:470
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 02, 2026 14:49:300
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 02, 2026 14:49:040
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowFeb 02, 2026 14:48:33Dumka, Jharkhand:दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झंडोतोलन किया, शिबू सोरेन स्मृति पर माल्यार्पण
0
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 02, 2026 14:48:190
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 02, 2026 14:47:550
Report