Back
कवर्धा में साइबर थाने का उद्घाटन, ऑनलाइन अपराधों पर सख्त कार्रवाई
STSATISH TAMBOLI
Jan 05, 2026 05:00:37
Kawardha, Chhattisgarh
कवर्धा जिले को साइबर अपराधों से लड़ने के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। बढ़ते ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों पर अब तेजी और प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने राजनांदगांव रेंज के पहले साइबर थाने का रिबन काटकर औपचारिक शुभारंभ किया।
उद्घाटन के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने साइबर थाने का निरीक्षण किया और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह से थाने की कार्यप्रणाली, तकनीकी सुविधाओं और साइबर अपराधों की जांच प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली। यह साइबर थाना पुराने पुलिस लाइन परिसर में, सिटी कोतवाली के समीप स्थापित किया गया है, ताकि आम नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें भटकना न पड़े।
जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से इस थाने की स्थापना की गई है। साइबर थाने में निरीक्षक प्रभारी सहित कुल 30 अधिकारी-कर्मचारी पदस्थ किए गए हैं। वहीं, इसके पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।
कबीरधाम पुलिस ने सीमित संसाधनों के बावजूद साइबर अपराधों के खिलाफ उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब तक 112 ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगभग 50 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए गए हैं, वहीं 872 गुम मोबाइल फोन भी बरामद किए जा चुके हैं।
साइबर थाने की स्थापना से जिले में साइबर अपराधों पर नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है।
बॉइट-विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 06, 2026 01:17:170
Report
RSRajkumar Singh
FollowJan 06, 2026 01:00:340
Report
MIMohammad Imran
FollowJan 06, 2026 00:33:440
Report
AGAbhishek Gour
FollowJan 06, 2026 00:33:300
Report
IAImran Ajij
FollowJan 06, 2026 00:33:050
Report
ADANIRUDHA DAWALE
FollowJan 06, 2026 00:32:19Amravati, Maharashtra:तीन फाईल आहे बोल बिनधास्त अमरावती
0
Report
ADANIRUDHA DAWALE
FollowJan 06, 2026 00:31:270
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 06, 2026 00:31:110
Report
PNPratap Naik1
FollowJan 05, 2026 23:47:550
Report
RKRakesh Kumar
FollowJan 05, 2026 23:47:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 05, 2026 23:47:230
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 05, 2026 23:47:130
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 05, 2026 23:46:040
Report
CDChampak Dutta
FollowJan 05, 2026 23:45:440
Report