Back
कवर्धा में जमीन विवाद से चक्काजाम, यातायात घंटों बाधित
STSATISH TAMBOLI
Dec 10, 2025 11:47:01
Kawardha, Chhattisgarh
कवर्धा में जमीन विवाद ने लिया उग्र रूप, दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा, चक्काजाम से घंटों बाधित यातायात
कवर्धा। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में भूमि अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार को विवाद बढ़ गया। मामला तब अधिक गंभीर हो गया जब एक पक्ष ने आरोप लगाते हुए कवर्धा–राजनांदगांव नेशनल हाईवे 130A पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर अचानक लगे जाम से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और ग्रामीणों में तनाव का माहौल बन गया। प्रशासन को स्थिति नियंत्रण में लाने मौके पर पहुंचना पड़ा।
प्रदर्शनकारी पक्ष का कहना है कि स्कूल के लिए सुरक्षित की गई भूमि पर दूसरे पक्ष द्वारा अवैध रूप से कबीर कुटी का निर्माण किया जा रहा था। सोहननाथ शिव उपासक ने बताया कि गांव के लोगों ने इस कथित अवैध कब्जे का कई बार विरोध किया गया और प्रशासन से शिकायत भी किए लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक निर्माण कार्य पूरी तरह रोका नहीं जाता और भूमि को विद्यालय हेतु सुरक्षित नहीं किया जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
दूसरी ओर जीवन झारिया ने बताया कि वर्ष 2003 से झारिया समाज का भवन उक्त स्थान पर मौजूद है। उनका कहना है कि हाल ही में हुए सामाजिक सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के समक्ष समाज के लिए भूमि की मांग रखी गई थी, जिसके बाद समाज ने कबीर कुटी निर्माण कार्य शुरू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सोहननाथ शिव उपासना समूह के लोगों ने विरोध करते हुए कबीर कुटी को तोड़ दिया और समाज के लोगों के साथ गाली-गलौच की।
स्थिति बिगड़ने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार विवेक गोहिया ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और बताया कि विवादित भूमि की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही रास्ता खाली कर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ाई गई है। प्रशासन दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report
0
Report