Back
पिता की मौत के बाद बेटी के नाम रजिस्टर्ड मकान पर बेटा कब्जे का प्रयास
YSYatnesh Sen
Feb 12, 2026 06:32:46
Indore, Madhya Pradesh
इंदौर के देपालपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की असलियत और संपत्ति के लालच को उजागर कर दिया है। जहाँ एक बेटा 40 साल पहले अपने पिता को अकेला छोड़कर शहर चला गया, वहीं बेटी ने अपने माता-पिता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया। अब पिता की मौत के बाद वही बेटा पूरे परिवार के साथ मकान पर कब्जा करने पहुंच गया है, जबकि पिता पहले ही अपनी बेटी के नाम रजिस्टर्ड वसीयत कर चुके थे।
जानकारी के अनुसार, करीब 40 साल पहले बेटा अपने पिता को अकेला छोड़कर शहर चला गया। वहीं पिता ने फिर भी बेटे को मकान खरीदकर दिया। बेटे ने शादी की, बच्चे हुए और अब उनके बच्चों की भी शादी हो चुकी है। दूसरी ओर, बेटी ने अपने पति से अलग रहकर माता-पिता की सेवा को अपना धर्म समझा। लगभग 36 साल पहले मां की मौत हो गई, जिसके बाद पिता की पूरी जिम्मेदारी उसी बेटी ने निभाई।
साल 2021 में पिता ने अपनी मृत्यु से पहले उन्होंने अपनी बेटी के नाम मकान की रजिस्टर्ड वसीयत कर दी, जो ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज है। इसके बावजूद, पिता की मौत के बाद बेटी ने अपना धर्म निभाकर पिता का पूरा कार्यक्रम किया। अब बेटा घर से बहन को भगाकर प्रापर्टी पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसके पीछे उसका पूरा परिवार लगा है।
आरोप है कि बेटा और उसके परिजन आए दिन बेटी को घर से निकालने की धमकी देते हैं। इसमें पहले भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। बीते दिन ताला तोड़कर पूरा परिवार घर के अंदर कब्जा कर बैठ गया, और महिला को जान से मारने की धमकी दी।
दरवाजा खुलते ही महिला को अनहोनी की आशंका हुई और उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत 112 पर कॉल किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी। यह मामला न सिर्फ एक पारिवारिक विवाद है, बल्कि समाज के सामने यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या सेवा करने वालों को ही न्याय के लिए भटकना पड़ेगा? अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या ठोस कार्रवाई करता है।
बाइट - पीड़ित महिला
बाइट - रमेश चंद्र सोलंकी समाज सेवक
बाइट - रणजीत सिंह बघेल थाना प्रभारी देपालपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि हम कोई कार्य करते हैं
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 12, 2026 08:05:120
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 12, 2026 08:04:540
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 12, 2026 08:04:450
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 12, 2026 08:04:290
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 12, 2026 08:04:060
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 12, 2026 08:03:461
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 12, 2026 08:03:190
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 12, 2026 08:03:030
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 12, 2026 08:02:340
Report
0
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowFeb 12, 2026 08:00:140
Report
PJPrashant Jha2
FollowFeb 12, 2026 07:58:560
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 12, 2026 07:58:450
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 12, 2026 07:58:270
Report