Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gariaband493889

ओडिशा से गांजा लाकर दुर्ग-भिलाई में खपाने की फिराक में 3 तस्कर गिरफ्तार

TSTHANESHWAR SAHU
Feb 05, 2026 08:30:33
Gariyaband, Chhattisgarh
गरियाबंद ब्रेकिंग... 5 लाख के अवैध गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार... गांजा तस्करों से 11 किलो गांजा बरामद... ओडिशा से ला रहे थे गांजा। फिंगेश्वर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है... दुर्ग भिलाई क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी... तस्कर राकेश ठाकुर, संजय, परमांद साहू गिरफ्तार।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVijay Ahuja
Feb 05, 2026 10:02:53
Payikapuram, Andhra Pradesh:रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर एक मामला प्रकाश में आया है कि रुद्रपुर में मोबाइल की दुकान से लाखों के मोबाइल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। काशीपुर बाईपास रोड अग्रसेन चौक के पास ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी गौरव मुंजाल की मोबाइल मंत्रा के नाम से दो मंजिला दुकान है; बुधवार की देर शाम को रोज की तरह दुकान बंद की थी और गुरुवार को जैसे ही दुकान के कर्मचारी ने दुकान का ताला खोला, दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कीमती मोबाइल के करीब 68 डिब्बे भी गायब थे। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी आनन-फानन में दुकान पर पहुंचे; जब छत पर जाकर देखा तो खाली मोबाइल के डिब्बों का ढेर लगा हुआ था और छत के प्रवेश गेट पर लगा लोहे का गेट टूटा हुआ पड़ा था; जिससे साफ था कि चोरों ने बेफ्रिक होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंची। वही व्यापारी नेताओं ने घटना पर नाराजगी भी जताई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। दुकान स्वामी का कहना था कि दुकान के अंदर 68 कीमती मोबाइल गायब है, जिनकी कीमत 15-20 लाख रुपये के करीब है और गल्ले में 40 हजार रुपये की नगदी भी रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस दुकान से एक साल पहले भी चोरी की घटना को चोरो ने अंजाम दिया था उसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका।
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Feb 05, 2026 10:02:26
Karnal, Haryana:करनाल में बोले डीजीपी जेल आलोक मित्तल हरियाणा की जेल होगी ओर हाईटेक, 6 जेलो में लगाया जा रहा है जामर सिस्टम अगर कोई फोन मिला भी तो उसका नहीं हो सकेगा इस्तेमाल, उन्होंने कहा आने वाले समय में हरियाणा को चार नई जिले मिलेगी, उन्होंने कहा अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा के 2600 के करीब कैदियों की होती है पेशी, स्मार्ट और हाईटेक तरीके से जेलों में हो रहा है बदलाव। करनाल में डीजीपी जेल आलोक मित्तल ने कहा कि आज करनाल जेल अकादमी में 116 के करीब जो ट्रेनी है उनकी पासिंग परेड थी जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे थे उन्होंने कहा उनके साथ उनके परिजन भी पहुंचे थे और सभी को जो है उन्होंने शुभकामनाएं दी वहीं मीडिया से बातचीत में जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फोनों का इस्तेमाल ना हो सके इसके लिए उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया की पब्लिक सेक्टर के अंदर ITI लिमिटेड है जो कार्य कर रहा है जामर सिस्टम पर जो कि हमारा वी कवच के नाम से है जो जेलो में लगाया जा रहा है और 6 जेलों में हमने 10 यूनिट ली है अंबाला, कैथल, हिसार के साथ कुल 6 जगह पर यह सिस्टम लग रहा हैं और फरवरी के महीने में यह सिस्टम स्टार्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सिस्टम के माध्यम से अगर कोई फोन ले गया है, जबकि हमारी सख्ती काफी है लेकिन उसके बावजूद यह सिस्टम उस फोन को निष्क्रिय कर देगा आलोक मित्तल ने बताया कि 6 जेलों में लगने के बाद इसकी कामयाबी जैसे ही हमें पता लगती है तो सभी जेलों में जो है हरियाणा की यह सिस्टम लगेगा जिससे हरियाणा की जिले और ज्यादा सुरक्षित और हाईटेक होगी。 उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है और पहले हमें फिजिकल कोर्ट में पेश करने के लिए कैदियों को लेकर जाना पड़ता था लेकिन कोर्ट के अंदर जो है स्टूडियो बनाए गए हैं 476 के करीब स्टूडियो बनाए हैं जिसके जरिए लगभग 26सो लोगों को प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जाता है इसके अलावा जो अन्य है उनका कोई सीन किसी कारण की वजह से फिजिकल पेश किया जाता है और आने वाले समय में हम कोशिश करेंगे इसकी संख्या और बढ़ सके。 जेल डीजीपी ने बताया कि हरियाणा में चार नई जेल बनाने की प्रक्रिया चल रही है और रोहतक में हाईटेक जेल बनाई जा रही है उन्होंने कहा कि इन 4 जेलो का फायदा यह मिलेगा जो संख्या जेलो की वह तो बढ़ेगी ही और साथ ही साथ जो कैदियों की बढ़ती संख्या और उन्हें रखने की थोड़ी बहुत जो समस्या है वह सुलझ जाएगी हालांकि यह परसेंटेज काफी कम है लेकिन इसमें काफी सुधार होगा।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Feb 05, 2026 10:02:01
Bhiwani, Haryana:भिवानी -मनरेगा की बहाली को लेकर कांग्रेस ने भिवानी में दिखाई ताकत -कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद मनरेगा बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन -यूरोपियन यूनियन के लिए भारत का बाजार खोले जाने से देश के किसानों पर पड़ेगा विपरीत असर : अनिरूद्ध चौधरी ग्रामीण जिला प्रधान भिवानी -भारत में परिस्थितियां अलग ,ऐसे में यूरोपियन देशों के लिए भारत की मार‌कट खोलने से देश के किसानों की हालत बिगड़ेगी : अनिरूद्ध चौधरी -मनरेगा का प्रारूप बदलकर 125 दिन काम देने की बात कही जा रही, जबकि गारंटी एक दिन की भी नहीं : अनिरूद्ध चौधरी का आरोप -प्रदेश पहले से ही कर्जो में डूबे, नए कानून के तहत 40 प्रतिशत शेयर राज्यों का कैसे देंगे : शहरी जिला प्रधान प्रदीप गुलिया जोगी -कांग्रेस का मनरेगा बहाली सहित 200 दिन रोजगार की गारंटी की मांग को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर कर रही है प्रदर्शन : शहरी जिला प्रधान प्रदीप जोगी -कांग्रेस के प्रदर्शन में विभिन्न पदाधिकारियों सहित पूर्व विधायकों ने भी लिया हिस्सा भिवानी।अपनी नई कार्यकारिणी के गठन के बाद हरियाणा कांग्रेस सक्रिय होती नजर आ रही है। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी के जिला भर के नए पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिल आज भिवानी लघु सचिवालय के बाहर मनरेगा की बहाली तथा मजदूरों को रोजगार की गारंटी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति व राज्यपाल को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा。 धरने के अगुवाई कर रहे भिवानी के ग्रामीण जिला प्रधान अनिरूद्ध चौधरी व शहरी जिला प्रधान प्रदीप गुलिया ने बताया कि उनका यह एक दिवसीय प्रदर्शन एक फरवरी से 6 फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर आयोजित किया जा रहा है। उनकी मांग है कि मनरेगा को फिर से बहाल किया जाए तथा मजदूरों को रोजगार की गारंटी दी जाए। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि वर्तमान में जो मनरेगा का प्रारूप बदला है, उसमें 125 दिन रोजगार दिए जाने की बात कही जाती है, जबकि रोजगार की गारंटी एक दिन की भी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि 200 दिन रोजगार की गारंटी दी जाए तथा पंचायतों के अधिकारों में बढ़ोत्तरी की जाए तथा मजदूरों का जो बकाया पैसाा है वह भी उनके खातों में डलवाया जाए। उन्होंने कहा कि इस कानून के تحت प्रदेश का 40 प्रतिशत हिस्सा किया गया है। प्रदेश कर्ज में डूबे हुए है तथा 40 प्रतिशत हिस्सा देने के बाद ही नए कानून के تحت केंद्र अपना 60 प्रतिशत हिस्सा मजदूरों को नए जी राम जी योजना के तहत देगा। ऐसे में राज्य का शेयर ना दिए जाने पर केंद्र का शेयर भी रूक जाएगा तथा मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पाएगा。 कांग्रेस ग्रामीण जिला प्रधान अनिरूद्ध चौधरी ने कहा कि वर्तमान में जो यूरोपीयन देशों से डील हुई है, उससे देश के किसानों का अहित हुआ है। क्योंकि इस डील में भारत की परिस्थितियों को नहीं देखा गया, क्योंकि भारत के किसानों के पास पानी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी है तथा वे खेती के विभिन्न प्रारूपों पर अधिक इन्वेस्ट भी नहीं कर सकते। भारत का मौसम व परिस्थितियां भी अलग है, ऐसे में भारतीय किसान विदेशियों के लिए जो रास्ता खोलकर देश का मार्केट उनके लिए खोला है, उसका मुकाबला नहीं कर पाएंगे, जिससे भारत के किसानों के हालात पहले से भी बदत्तर हो जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के जिला भर से आए पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेकर मनरेगा की बहाली की मांग की। बाईट : भिवानी के ग्रामीण जिला प्रधान अनिरूद्ध चौधरी व शहरी जिला प्रधान प्रदीप गुलिया
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Feb 05, 2026 10:01:23
Jammu, :Saifullah Mir, JKNC Leader and MLA from Trehgam Assembly constituency नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने फिर से रटा autonomy का राग। असेंबली में बिगड़े बोल। कहा कि नेशनल कॉफ्रेंस का एजेंडा है कि हम सिर्फ statehood, या Article 370 और 35 A की ही बात नहीं करते, हम full fledged autonomy की बात करते हैं। आज भले की समय और हालात हमारे फेवर में नहीं हैं लेकिन हम रहे या ना रहे लेकिन हम full fledged autonomy हासिल करके रहेंगे। यह पहली बार नहीं है जब नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता सैफुल्लाह मीर ने इस तरह की बात की है। पिछले साल भी असेंबली के दौरान सैफुल्लाह मीर ने अपने बयान के दौरान कहा था कि पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू कश्मीर का हिस्सा भारत के जम्मू कश्मीर से बेहतर है। उसके बाद भी भरी बवाल हुआ था।
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Feb 05, 2026 10:01:04
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में एक के बाद एक फ़िल्मी हस्तियों को मिल रही धमकी से ख़ौफ़ में है बॉलीवुड… पहले सलमान ख़ान, फिर कपिल शर्मा और अब रोहित शेट्टी को डरा कर क्या एक बार फिर अंडरवर्ल्ड अपने डर के साम्राज्य को खड़ा करना चाहता है। पहले ये काम डी गैंग द्वारा किया जाता था और अब उसी रास्ते पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग निकल पड़ा है। रोहित शेट्टी के घर पर हुए फायरिंग के बाद बॉलीवुड अपने सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन यानी IMPPA और प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया ने सरकार को लिखा पत्र फिल्मी हस्तियों को मिलने वाली धमकी पर चिंता जताई है और सरकार से सुरक्षा की माँग की है। IMPPA ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया है की रोहित शेट्टी के घर हमले से पूरा इंडस्ट्री डरा हुआ है। पहले सलमान ख़ान फिर पवन सिंह और अब रोहित शेट्टी को आ रही धमकी ने इंडस्ट्री को डरा दिया है और सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए।
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 09:55:31
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 05, 2026 09:53:47
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। किसान अवैध अतिक्रमण और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। किसानों का आरोप था कि गांवों और खेतों के आसपास अवैध अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है, वहीं आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने डीजे लेकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। इसी दौरान भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही पुलिस से किसानों की धक्का-मुक्की हो गई, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण बन गई। हालांकि मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ समय के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Feb 05, 2026 09:53:31
Bhiwani, Haryana:बाइट : हांसी के SDM राजेश खोथ हांसी जिले में 23 वर्ष बाद मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया यानी एसआईआर की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए जिला स्तर पर टीमें तैनात कर दी गई हैं। पहले चरण में वर्ष 2002 और हाल ही के वर्ष 2024 की मतदाता सूची से मिलान का कार्य पूरा हो चुका है। प्री एसआईआर के तहत फिल्ड सत्यापन की प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। आप को बताएं कि सूचियों के मिलान का काम अभी जिले के बीएलओ को सौंपा गया था; अब एसआईआर का काम जल्द शुरू होने की संभावना है। तैयारियां चल रही हैं। वर्ष 2002 और 2024 की मतदाता सूची का मिलान किया जा रहा है। मतदाताओं के रिकॉर्ड का मिलान कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद भौतिक सत्यापन होगा; इसी प्रक्रिया के दौरान पता चलेगा कि कौन से मतदाता यहां से शिफ्ट हो गए हैं या मृत्यु हो गई हैं। हांसी के SDM राजेश खोथ ने कहा कि मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण समय-समय पर होता है। लोकतंत्र की सुंदरता चुनाव है; मतदाता सूची साफ-सुथरी रखने के लिए यह प्रक्रिया हिस्सा है।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Feb 05, 2026 09:53:15
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में तहसीलदारों और राजस्व विभाग के अधिकारियों की हड़ताल ने प्रशासनिक व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। जमीन से जुड़े काम—रजिस्ट्री, इंतकाल, फर्द और प्रमाणपत्र—पूरी तरह ठप पड़े हैं, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। सवाल यह है कि क्या यह टकराव संवाद से सुलझेगा या और गहराएगा? आइए जानते हैं पूरी रिपोट ... हरियाणा के विभिन्न जिलों में तहसीलदारों और राजस्व अधिकारियों की हड़ताल के चलते तहसील कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं पर यमुनानगर में भी रजिस्ट्री काउंटर बंद हैं, इंतकाल की फाइलें रुकी हुई हैं और प्रमाणपत्र बनवाने आए लोग बैरंग लौटने को मजबूर हैं। किसान अपनी जमीन से जुड़े काम नहीं करा पा रहे, छोटे व्यापारी सौदे अटकने से परेशान हैं और बैंकिंग प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। हड़ताल की वजह भ्रष्टाचार के आरोपों पर की गई कार्रवाई को बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बिना निष्पक्ष जांच के उनके नाम सार्वजनिक किए जा रहे हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। दूसरी ओर सरकार का पक्ष है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानना है कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई जरूरी है, लेकिन प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए। बिना स्पष्ट जांच कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है, जो हड़ताल जैसे हालात बनाती है। वहीं, प्रशासनिक कामकाज ठप होने से जनता का सिस्टम पर भरोसा कमजोर होता है। सरकार के सामने चुनौती यह भी है कि जनता के जरूरी काम कैसे चलते रहें। डिजिटल भूमि रिकॉर्ड, वैकल्पिक व्यवस्था और अस्थायी अधिकारों के जरिए सरकार को सेवाएं सुचारू रखने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारी संगठनों से संवाद कर समाधान निकालना भी जरूरी है।
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 09:52:55
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top