493996
गरियाबंद में तंत्र-मंत्र का मामला आया सामने, एक महिला की कब्र खोदकर निकाला गया शव
Chhura, Chhattisgarh:गरियाबंद के छुरा थाना क्षेत्र के सिवनी ग्राम में तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए एक महिला की कब्र खोदकर शव निकाला गया। गांव के एक व्यक्ति और उसके साथियों ने यह घिनौना कार्य किया। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया, लेकिन पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह घटना समाज में व्याप्त अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र की गतिविधियों पर गंभीर प्रश्न उठाती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार सरकार गरीबों को मुफ्त 3 डिसमिल जमीन दे रही, पटना में भारी भीड़ जुटी
Patna, Bihar:बिहार सरकार राज्य के गरीबों और बेघर परिवारों को घर बनाने के लिए निशुल्क 3 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराती है .. इस योजना का लाभ लेने के लिए मंगलवार को पटना में बड़ी संख्या में लोग जुटे जिनमें महिलाओं की ज्यादा संख्या देखी गई.. मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर इस योजना का लाभ लेने के लिए उमड़े हुजूम0
0
Report
पचंबा में जीवित मतदाता के नाम हटाने के फॉर्म मामले की जांच की मांग
Giridih, Jharkhand:एभीबी : पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-2 के भाग संख्या-4 में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जीवित महिला का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म नंबर-7 जमा किये जाने का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को वार्ड संख्या-2 के सैकड़ों लोग पचंबा थाना पहुंचे और पुलिस को आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की. इस दौरान झामुमो के गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डिप्टी मेयर सुमित कुमार समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता भी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की. मामले को लेकर वार्ड संख्या-2 निवासी शाहिदा खातून ने पचंबा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि वह शहादत अंसारी की पत्नी हैं और भाग संख्या-4 की मतदाता हैं. उन्होंने कहा है कि वह जीवित हैं तथा वर्तमान पते पर रह रही हैं. इसके बावजूद भाजपा द्वारा नियुक्त भाग संख्या-4 के बीएलए-2 पर आरोप लगाया गया है कि उनका नाम मतदाता सूची से हटाने की मंशा से उनके नाम का फॉर्म नंबर-7 जमा किया गया है. शाहिदा खातून ने आवेदन में कहा है कि जीवित होने के बावजूद उनका नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास उनके मताधिकार और नागरिक अधिकारों को प्रभावित करने वाला है. उन्होंने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया कि वार्ड संख्या-2 के करीब 25 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए षड्यंत्र के तहत फॉर्म नंबर-7 दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस तरह जीवित मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास गंभीर मामला है. जिला प्रशासन को मामले की जांच कर ऐसे लोगों को चिह्नित करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी जीवित मतदाता का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटना उसके मताधिकार का हनन है.0
0
Report
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना, 88% बारिश अभी बाकी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मप्र के कई जिलों में बारिश के आसार अब तक 88% ही हुई बारिश 37 जिलों में बारिश का कोटा अधूरा इंदौर-उज्जैन-जबलपुर समेत कई जिले पीछे0
0
Report
Advertisement
किशाऊ डैम पर छह राज्यों के मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक समझौता: जल विवाद खत्म
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में गृह मंत्री अमित शाह ने दशकों पुराना जल विवाद सुलझा दिया ...यूपी और उत्तराखंड समेत 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस MOU पर हस्ताक्षर किए..और इसके साथ ही अब ये तय हो गया कि किशाऊ डैम परियोजना के तहत किसे कितना पानी मिलेगा... साथ ही जरूरत के हिसाब से राज्य पानी का इस्तेमाल कर सकेंगे... वही लंबे समय तक परियोजना के अटके रहने से इसकी लागत में भी बड़ा इजाफा हुआ है..0
0
Report
जालोर-सायला किसान बिजली समस्या पर अल्टीमेटम के बाद धरना खत्म, सात दिन अहम
Jaipur, Rajasthan:जालोर-सायला में किसानों के बिजली आंदोलन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर...बिजली की समस्याओं को लेकर जीवाणा 132 केवी विद्युत कार्यालय के बाहर दिनभर चला किसानों का धरना आखिरकार समाप्त हो गया है। हालांकि किसानों ने आंदोलन खत्म करने के साथ ही विभाग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी दे दिया है। किसानों का साफ कहना है कि अगर तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से धरने पर बैठेंगे। खास बात यह रही कि तेज धूप के बाद बारिश आई, लेकिन किसान धरना स्थल से नहीं हटे। बाद में विद्युत प्रसारण के अधिशासी अभियंता मोहम्मद इरफान मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वीओ 1 जीवाणा में मंगलवार को किसानों का आक्रोश दिनभर देखने को मिला। बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसान 132 केवी विद्युत कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे रहे। सुबह से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन कई घंटे तक चलता रहा। इस दौरान किसानों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई。 लेकिन आंदोलन का सबसे बड़ा घटनाक्रम शाम से पहले उस वक्त सामने आया, जब विद्युत प्रसारण के अधिशासी अभियंता मोहम्मद इरफान खुद धरना स्थल पर पहुंचे। वीओ 2 अधिशासी अभियंता के धरना स्थल पर पहुंचते ही किसानों से बातचीत का दौर शुरू हुआ। अधिशासी अभियंता ने किसानों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। वीओ 3 किसानों ने विभाग को एक सप्ताह का समय दिया है। किसानों का कहना है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे पुनः धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। यानी फिलहाल अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ है, लेकिन आने वाले सात दिन विद्युत विभाग के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं। वीओ 4 इस पूरे आंदोलन के दौरान मौसम ने भी किसानों का इम्तिहान लिया। सुबह तेज धूप में किसान धरने पर बैठे रहे और दोपहर बाद बारिश शुरू होने के बावजूद किसानों ने अपना धरना जारी रखा। वीओ 5 किसानों ने क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा खोखा के 132 केवी ट्रांसफार्मर को शुरू कर खेतलावास को जोड़ने तथा 132 केवी स्तर पर बार-बार होने वाली कटौती की समस्या के समाधान की मांग की गई। किसानों का कहना है कि अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वीओ 6 धरने में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तखतसिंह तालियाना, खेतसिंह धवेचा, किसान नेता जेमाराम, जगमलाराम, भगवानसिंह दुदवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी, कृष्ण चौधरी, हाजाराम और सांवलाराम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इससे पहले किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी को ज्ञापन भी सौंपा था。 बाईट : मोहम्मद इरफान , अधिशाषी अभियंता ,बिजली प्रसारण। बाईट-किसान0
0
Report
GRP ने आगरा कैंट में चोरी गैंग का पर्दाफाश किया; NEET पास आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:आगरा कैंट में GRP ने अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है..हैरानी की बात ये है गिरफ्तार मुख्य आरोपी NEET परीक्षा पास कर चुका है...एक तरफ NEET क्वालीफाई कर चुका युवक... दूसरी तरफ चोरी का रास्ता... GRP की कार्रवाई ने अपराध की इस पूरी कहानी का पर्दाफाश कर दिया है...0
0
Report
Advertisement
नूंह में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की कार्रवाई, 12 एकड़ क्षेत्र ध्वस्त
Nuh, Haryana:Story :- नूंह में 12 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का पीला पंजा इंडस्ट्रियल शेड, छह निर्माणाधीन स्ट्रक्चर, 10 डीपीसी और बाउंड्री वॉल ध्वस्त。 जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को तहसील नूंह के राजस्व एस्टेट बरोटा, कंवरसिका और रईसिका में प्रशासन की टीम ने तोड़फोड़ अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया。 जिला टाउन प्लानिंग ऑफिसर बिनेश कुमार ने बताया कि करीब 12 एकड़ क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मौके पर बनाए जा रहे करीब एक इंडस्ट्रियल शेड, छह निर्माणाधीन स्ट्रक्चर, 10 डीपीसी और बाउंड्री वॉल को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई पूरी की。 जिला टाउन प्लानिंग ऑफिसर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने तथा नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी और निर्माण की वैधता की जांच अवश्य करें।0
0
Report
मानगढ़-सिंघिया सड़क पर कोचिंग छात्र आयुष की डूबकर मौत
Munger, Bihar:कोचिंग के बच्चों के साथ घूमने निकला किशोर, पानी में गिरने से मौत।मानगढ़-सिंघिया सड़क पर साध बाबा स्थान कुआं के समीप हुआ हादसा, इलाज के लिए सीएचसी लाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया मुंगेर:धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़-सिंघिया सड़क पर मंगलवार देर शाम हादसे में 16 वर्षीय आयुष कुमार की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक मानगढ़ निवासी गौतम राम का पुत्र था। घटना साध बाबा स्थान कुआं के समीप हुई।बताया जाता है केि आयुष कुमार धरहरा स्थित विनायक कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। मंगलवार को शिक्षक विनायक भालचंद्र करीब 15 बच्चों को मानगढ़-सिंघिया सड़क पर घुमाने ले गए थे। इसी दौरान शिक्षक बच्चों की फोटो शूट कर रहे थे। बताया गया कि फोटो खिंचवाने के दौरान आयुष का पैर फिसल गया और वह पीछे की ओर पानी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य छात्रों और ग्रामीणों ने तत्काल आयुष को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दो बहनों का इकलौता भाई था आयुष: आयुष दो बहनों का इकलौता छोटा भाई था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बहन इशिका कुमारी और सेजल कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों बार-बार कह रही थीं, ''अब किसकी कलाई पर राखी बांधेंगे.'' वहीं, पुत्र की मौत की खबर सुनकर माता-पिता गौतम राम बार-बार बेहोश हो रहे थे। आसपास मौजूद ग्रामीण उन्हें संभालने में जुटे रहे। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गंगा के पानी में डूबने से एक छात्र की मौत हुई है। शिक्षक से पूछताछ की गई है। शिक्षक ने बताया कि आयुष रील बनाने लगा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।0
0
Report
बिजनौर जंगल में दलित दंपति की लाश: फॉरेंसिक टीम छानबीन कर रही
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर---दलित दंपति पति पत्नी की जंगल में लाश मिलने का मामला। मुरादाबाद DIG मुनिराज जी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण। Jungle में पति पत्नी की मिली थी अर्धनग्न अवस्था में लाश।PM रिपोर्ट के बाद होगा बड़ा खुलासा। फॉरेंसिक टीम, एसओजी पुलिस जंगल की छान रही ख़ाक। थाना कोतवाली शहर बिजनौर के जलालपुर काजी इलाके का मामला。0
0
Report
Advertisement
यूपी में UCC को लेकर तेज कवायद; योगी-शाह की मुलाकात से संकेत
Noida, Uttar Pradesh:सामान नागरिकता कानून लागू करने को लेकर अब यूपी में भी कवायद तेज हो गई है...दिल्ली दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की... यूपी में चुनाव से पहले UCC पर अमित शाह का बयान.. और फिर योगी का गृह मंत्री से मिलना... ये किसी बड़े योजना की तैयारी लगती है0
0
Report
बिजनौर में गुलदार ने किसान पर हमला, बची जान, वन विभाग पिंजरे
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर- किसान पर गुलदार ने किया हमला। खेत पर काम कर रहे किसान पर किया हमला। किसान की चीखपुकार सुन किसान दौड़े। गुलदार के चंगुल से किसान की बची जान। घायल अवस्था में किसान सीएचसी में भर्ती। गुलदार के खौफ में खेत खलियान पर पसरा सन्नाटा। वन विभाग ने जंगल में लगाए पिंजरे। थाना रेहड़ के देवानंदपुर गढ़ी इलाके का मामला。0
0
Report
सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला, 2027 के चुनाव में बदलाव की चेतावनी
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी की ओर से कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र का संगठनात्मक कार्यकर्ता एवं पीडीए सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शिरकत की। सम्मेलन में सपा विधायक सैयदा खातून पूर्व विधायक विजय पासवान जिला अध्यक्ष लालजी यादव, जमील सिद्दीकी सहित जिले के बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जोनल प्रभारी और विधानसभा कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” का नारा झूठा साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध बढ़ रहे हैं तथा कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि नौजवानों को स्थायी रोजगार के बजाय आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है। श्याम लाल पाल ने शिक्षा और किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा, और आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा। केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। 2024 के चुनाव के बाद जिस तरह आम लोग संविधान को बचाने के लिए सामने आए उससे बीजेपी परेशान है। पिछले उपचुनाव में एक तरफ जनता तो दूसरी तरफ सरकार की मशीनरी चुनाव लड़ रही थी। और सपा के कैंडिडेट को जनता ने नहीं बल्कि सरकार और सरकारी मशीनरी ने हराया। उन्होंने कहा कि भारत जैसा लोकतंत्र कहीं नहीं है। लेकिन भाजपा अमीरी गरीबी, जाति धर्म की खाई बढ़ा रही है। लेकिन पीडीए की सरकार बनने के बाद यह खाई खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता सामंतवादी सरकार को उखाड़ कर समाजवादी, बराबरी और लोकतंत्र की सरकार लाना चाह रही है। सपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं के अंदर आपसी कलह और गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आने दीजिए सभी कार्यकर्ता और नेता एक साथ रहेंगे और भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के पंडाल में इलेक्ट्रिक गणेश मूर्ति बदलते भारत का संदेश
Indore, Madhya Pradesh:गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है और इंदौर शहर में सजे अलग अलग पंडालों में भगवान गणेश के कई अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन हो रहे हैं। वहीं इंदौर के इमली बाजार क्षेत्र में एक गणेश पंडाल और वहां की प्रतिमा ऐसी है जो पूरे इंदौर शहर को अनूठा संदेश दे रही है और चर्चा का विषय भी बनी हुई है। यहां न सिर्फ पेट्रोल बचाने बल्कि बदलते भारत और बदलते इंदौर के संदेश को भी दर्शाया गया है जहां भगवान श्री गणेश इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार हैं तो वही मूषकराज सर पर हेलमेट पहने उनकी स्कूटी को चलाते नजर आ रहे हैं। वहीं हाथों में एक शक्ति बना पोस्ट है जिस पर लिखा गया है बदलते भारत की तस्वीर इलेक्ट्रिक स्कूटी जिसके माध्यम से आयोजन का संदेश है कि यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षा की दृष्टि को रखते हुए हेलमेट जरूर पहनें। वहीं पेट्रोल की बचत और पॉल्यूशन रोकने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल का सहारा ले। वही पंडाल में गणेश जी की प्रतिमा के पास इंदौर शहर की बदलती तस्वीर को भी दर्शाया गया जहां पोस्ट में इंदौर के अलग-अलग विकास कार्य डबल डेकर ब्रिज और इंदौर शहर में शुरू हुई मेट्रो वहां को भी दर्शाया गया है। इस अनूठे पंडाल और मूर्ति को देखने के लिए श्रद्धालु अलग-अगल स्थान से यहां पहुंच रहे हैं。0
0
Report
पूर्व विधायक के पुत्र कामिल पाशा ने रालोद में शामिल, अमरोहा की राजनीति तेज
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गांव कनपुर निवासी स्वर्गीय विधायक मुन्ना आकिल के पुत्र एवं पूर्व अधिशासी अधिकारी कामिल पाशा ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का दामन थाम लिया है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कामिल पाशा के रालोद में शामिल होने के बाद अमरोहा की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में कामिल पाशा अमरोहा विधानसभा सीट से एनडीए गठबंधन के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि अटकलें ये भी हैं कि इस बार एन डी ए गठबंधन से क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई हसीब को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है लेकिन हसीब ने अभी तक राष्ट्रीय लोकदल का दामन नहीं थामा है0
0
Report
UP Transport Corporation to hire outsourced conductors on direct contracts
Lucknow, Uttar Pradesh:पत्र सूचना शाखा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में आउटसोर्स के आधार पर कार्यरत परिचालकों को प्रथम चरण में परिवहन निगम से सीधे अनुबंध के आधार पर रखा जायेगा श्री दयाशंकर सिंह दिनांकः 15 सितम्बर, 2026 उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि परिवहन निगम में अब सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण की अनिवार्यता के साथ सीधे अनुबंध के आधार पर रखा जायेगा। प्रथम चरण में सीधे अनुबंध के आधार पर आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत परिचालकों को ही रखा जायेगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि ऐसे परिचालक जो कदाचार/भ्रष्टाचार एवं अन्य किसी भी कारण से एजेन्सी को वापस न किये गये हों, तथा वर्तमान में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत हों, ऐसे परिचालकों को परिवहन निगम सीधे नवीन प्रतिभूति राशि (सिक्योरिटी मनी) जमा करना होगा। सीधे अनुबंध के लिए आउटसोर्स से कार्यरत परिचालकों को निगम में की गयी सेवाओं का कोई लाभ नहीं दिया गया। सीधे अनुबंध पर रखे जाने वाले परिचालकों को निगम में प्रचलित अन्य सभी सेवाएं अनुमन्य होंगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि ऐसे सेवा प्रदाता जिनकी अनुबंध अवधि 31 अक्टूबर, 2026 को पूर्ण हो रही है उनके द्वारा रखे गये आउटसोर्स परिचालकों से 01 नवम्बर, 2026 से एवं 31 जनवरी, 2027 को अवधि पूर्ण होने वाले परिचालकों से 01 फरवरी, 2027 से संविदा परिचालक के रूप में संचालन का कार्य लिया जायेगा। प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम श्री प्रभु एन0 सिंह ने बताया कि मा0 परिवहन मंत्री के प्रयासों से परिवहन निगम में आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों को सीधे परिवहन निगम से अनुबंध के आधार पर रखे जाने का मार्ग प्रशस्त हो पाया है। इस सम्बन्ध में समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों को सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि समायोजित होने वाले आउटसोर्स परिचालकों के समस्त देयकों जैसे वेतन, ईपीएफ, ईएसआई एवं जीएसटी आदि का सम्पूर्ण भुगतान निर्धारित समय सीमा के अन्दर करा लिया जाये। उनकी प्रतिभूति राशि वापस करने के उपरान्त एनओसी ली जाये। साथ ही उक्त दोनों कार्यवाहियों के पश्चात अदेयता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाये। इसके पश्चात् सक्षम स्तर से सेवा प्रदाता की जमा परफामेंन्स सिक्योरिटी/बैंक गारंटी/एफडीआर वापस किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। समायोजित किये जाने वाले आउटसोर्स परिचालकों को शपथ पत्र भी देना होगा कि आउटसोर्स अवधि के वैधानिक देयकों के सम्बन्ध में कोई देयता शेष नहीं है। सम्पर्क सूत्र- आशीष सिंह。0
0
Report
Advertisement
