490011
छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली, 2 बार रह चुके हैं सांसद
Bhilai, Chhattisgarh:रमेन डेका ने बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में प्रदेश के 10 वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पूर्व लोकसभा सदस्य और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव रहे 70 वर्षीय डेका ने मौजूदा राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का स्थान लिया है। हरिचंदन पिछले वर्ष फरवरी में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त हुए थे। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने डेका को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
औरंगाबाद में ट्रक-बाइक भिड़ंत: तीन भाइयों में दो की मौत, एक घायल
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में ट्रक और बाइक की हुई जोरदार टक्कर में बाइकसवार दो भाइयों की मौत हो गई है जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना एन एच -139 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के पास की है। मृतकों की पहचान घेउरा निवासी 20 वर्षीय पंचू पासवान तथा 18 वर्षीय नरेंद्र पासवान के रूप में की गई है। घटना तब हुई जब एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों भाई एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने मदनपुर के खिरियावां जा रहे थे। ज्यों ही वे चतरा मोड़ के पास पहुंचे तभी तेज गति से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी और यह हादसा हो गया।0
0
Report
सीतामढ़ी में शराब तस्करी: डुमरा पुलिस ने 23 कार्टन विदेशी शराब बरामद
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डुमरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 23 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. बरामद शराब की कुल मात्रा 207 लीटर बताई गई है. डुमरा थाना के SHO प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नेक्सॉन कार से शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने रूनीसैदपुर थाना पुलिस के सहयोग से लगमा गांव के पास छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त कर लिया है. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.0
0
Report
Advertisement
मंदसौर के महुआ में घर में आग, पटाखे के शक पर दमकल ने काबू पाया
Mandsaur, Madhya Pradesh:मनीष पुरोहित/ मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ में एक मकान में बीती रात भीषण आग लग गई आशंका जताई जा रही है कि किसी पटाखे की वजह से यह आग लगी ग्रामीणों ने आग को बुझाने के प्रयास किया लेकिन जब आग काबू में नहीं आई तो سیतामऊ فायर ब्रिगेड کو خبر दी गई دیر رات فायर ब्रिगेड اور مقامی لوگوں کی مدد سے आग پر کाबو پایا0
0
Report
मंदसौर नेहरू बस स्टैंड पर पटाखे जलाने का वीडियो वायरल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के नेहरू बस स्टैंड पर युवाओं द्वारा गलत तरीके से पटाखे जलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बस स्टैंड पर बसों के पास कुछ युवा इकट्ठा हुए हैं और वह अपने हाथों में राकेट लेकर इधर-उधर जलाकर फेक रहे हैं ऐसे में किसी हादसे की आशंका बनी रहती है हालांकि राहत की बात यह रही की कोई हादसा नहीं हुआ रॉकेट अगर बस या किसी दुकान में चला जाता तो आग लगने की बड़ी घटना भी हो सकती थी वही पटाखों से कोई युवक भी घायल हो सकता था इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और युवाओं को नसीहत दे रहे हैं कि इस तरह से पटाखे जलाकर अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में ना डालें0
0
Report
हाथरस में भीषण सड़क दुर्घटना: 1 की मौत, 7 घायल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया।इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला बच्चे समेत 7 लोग घायल हो गए।हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई वहीं हादसे की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया वहीं मृतक युवक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर के पास आज सोमवार रात्रि को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के वक्त तीनों बाइकों पर सवार करीब 7 लोग सवार थे। सभी लोग गंभीर रूप घायल हो गए।घायलों को सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा देख मौके पर अन्य राहगीरो की भीड़ जुट गई।हादसे की हादसे की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने चार लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया वहीं इस हाथ में एक युवक मोहित पुत्र मुकेश की मौत हो गई जिसके सबको पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।0
0
Report
Advertisement
200 साल से चल रही गोवर्धन पूजा: भारजा नदी गांव में भाईचारे की अनोखी परंपरा
Sawai Madhopur, Rajasthan:गोवर्धन पूजा की अनोखी परंपरा देखने को मिलती है। यहां करीब 200 वर्षों से पूरा गांव एकजुट होकर सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा करता आ रहा है। यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि गांव के आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का भी संदेश देती है। गांव में गोवर्धन पूजा की Preparations सुबह से ही शुरू हो जाती हैं। गांव की महिलाएं सामूहिक रूप से मुख्य मार्ग पर गोबर एकत्रित कर विशाल आकार का गोवर्धन तैयार करती हैं। शाम को शुभ मुहूर्त के अनुसार विधि-विधान से गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान गांव का प्रत्येक व्यक्ति पूजा में शामिल होता है। पूजा के बाद सबसे पहले कृषि यंत्र ट्रैक्टरों से गोवर्धन की परिक्रमा की जाती है। इसके बाद गांव के लोग अपने दुपहिया और चौपहिया वाहनों से परिक्रमा लगाते हैं। वहीं युवाओं द्वारा जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाते हैं। बुजुर्गों के अनुसार 200 साल पुरानी है परंपरा गांव के बुजुर्गों की मानें तो करीब 200 वर्ष पहले चंद घरों की आबादी के साथ भारजा नदी गांव की बसावट हुई थी। उसी समय से ग्रामीण सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा की परंपरा निभाते आ रहे हैं। समय के साथ गांव की आबादी बढ़ती गई और इस परंपरा के प्रति लोगों की आस्था और मान्यता भी बढ़ती गई। पहले खेती में उपयोग होने वाले बैलों की पूजा की जाती थी, लेकिन समय के साथ खेती का स्वरूप बदल गया। बैलों की जगह ट्रैक्टरों ने ली तो अब ग्रामीण गोवर्धन पूजा के दौरान ट्रैक्टरों की पूजा करते हैं। इसके बाद सभी ग्रामीण अपने वाहनों से गोवर्धन की परिक्रमा करते हैं। महिलाएं छतों से देखती हैं अनोखा नजारा गोवर्धन पूजा के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है। महिलाएं सुबह से ही तैयारियों में जुट जाती हैं। शाम होते ही गांव के मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगती है। गांव की महिलाएं आसपास के मकानों की छतों पर चढ़कर इस अनोखी परंपरा का नजारा देखती हैं। पूजा और वाहन परिक्रमा के दौरान आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। खास बात यह है कि पूजा के अगले दिन प्रत्येक घर की महिलाएं गोबर को वापस लेकर जाती हैं और उससे ईंधन के लिए कंडे तैयार करती हैं। भारजा नदी गांव की यह अनूठी परंपरा आज भी ग्रामीणों की आस्था, सामूहिक सहभागिता और आपसी भाईचारे की मिसाल बनी हुई है। बदलते समय के साथ पूजा के तौर-तरीकों में बदलाव जरूर आया है, लेकिन करीब दो सदियों से चली आ रही सामूहिक गोवर्धन पूजा की परंपरा आज भी उसी उत्साह के साथ कायम है।0
0
Report
आदित्यपुर में जुआ विवाद के बाद गोली, सोनू कुमार की मौत
Jamshedpur, Jharkhand:आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबोहनी जुलुमटांड़ पूजा पंडाल के समीप सोमवार देर रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सोनू को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटनास्थल के समीप जुआ खेला जा रहा था और इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है. विवाद बढ़ने के बाद गोली चली, जो सोनू को लगी. घटनास्थल पर ताश की गड्डियां बिखरी मिली हैं, जिससे पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वारदात का संबंध जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद से था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है. प्रारंभिक तौर पर विशाल सिंह नामक युवक पर सोनू को गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है. हालांकि वारदात की वास्तविक वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच जारी है. घटना के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है. आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. मृतक के भाई को घटना के संबंध में जानकारी है और उससे भी घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और गोली चलाने की नौबत क्यों आई. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. युवक की हत्या के बाद सतबोहनी और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है.0
0
Report
बड़ी बहन ने जिम्मेदारी निभाई, भाइयों-बहनों को सुरक्षित रखा—आज की प्यारी मिसाल
Noida, Uttar Pradesh:This big sister taking charge and keeping her siblings safe. One of the sweetest things you'll see today.0
0
Report
Advertisement
जालौन में दबंगों की मारपीट: एक ही परिवार के कई घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बैखौफ दबंगों की दबंगई का मामला आया सामने, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दबंगों ने पूरे परिवार से की मारपीट, मारपीट के दौरान पिता को बचाने पहुंचे मासूम बच्चों व बच्चियों और पत्नी समेत परिवार से की मारपीट, मारपीट के दौरान दो व्यक्ति और बच्चियों समेत एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, मारपीट की घटना में कई लोगों को आई गंभीर चोटें, घायलों को जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती, मारपीट के घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के कमठा गांव का मामला। बाइट:- नैतिक--पीड़ित बच्चा बाइट:- घायल व्यक्ति0
0
Report
लखीसराय के बड़हिया में अज्ञात वाहन ने टोटो चालक घायल; CCTV से तलाश
Lakhisarai, Bihar:Anchor - लखीसराय जिले के बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र गंगासराय स्थित एनएच-80 पर महावीर मंदिर के समीप देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए और चालक सड़क किनारे जा गिरा। घायल की पहचान बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-2, तारतर निवासी शंकर महतो के 34 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची बड़हिया थाना पुलिस की गश्ती टीम ने घायल को तत्काल रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया। इधर, घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।0
0
Report
गाजीپور में जुए के अड्डे पर गोली, ग्राम प्रधान समेत दो जख्मी
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\nगाजीपुर में जुए के अड्डा पर चली गोली! ग्राम प्रधान पर फायरिंग का आरोप, दो युवकों को लगी गोली\n\nकोतवाली क्षेत्र के मोहांव गांव स्थित पासीपुरवा में तालाब किनारे हुई फायरिंग\n\nसोमवार रात करीब 10:30 बजे 8 से 10 लोग खेल रहे थे जुआ।\n\nइसी दौरान ग्राम सभा बकराबाद के प्रधान संजय बिन्द अपने साथियों के साथ पहुंचे\n\nप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रधान संजय बिन्द ने पिस्टल निकालकर की फायरिंग\n\nगोली लगने से सुरेंद्र पुत्र बिरजू राम का दाहिना हाथ और अजय कुमार का पेट हुआ जख्मी\n\nदोनों घायलों को जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी किया गया रेफर\n\nसूचना पर SP गाजीपुर ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों से की बातचीत\n\nपुलिस की जांच जारी, फायरिंग के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाला गैंगबाज जयंत चन्द्राकर गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा. जातिसूचक अपमानजनक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पिपरिया पुलिस ने आरोपी जयंत चन्द्राकर (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना पिपरिया का नामजद गुंडा-बदमाश है, जिसके खिलाफ पूर्व से 6 आपराधिक मामले और 7 से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 27 अक्टूबर को प्रार्थी नितेश ध्रुव के साथ जातिसूचक गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद से वह फरार था। 9 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे कवर्धा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। बताया गया कि आरोपी मोटरसाइकिल पर गैंगबाजी और हुड़दंग करने वाले गिरोह में भी शामिल था। गिरोह के तीन अन्य युवकों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है, जबकि चार नाबालिगों के परिजनों को अंतिम चेतावनी दी गई थी।0
0
Report
दीपावली के बाद कबीरधाम में जुआ अभियान: 7 दिन में 162 आरोपी गिरफ्तार, रुपये बरामद
Kawardha, Chhattisgarh:दीपावली पर जुआरियों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस का बड़ा अभियान, 7 दिन में 162 आरोपी कार्रवाई की जद में, 81,955 रुपये जब्त कवर्धा। दीपावली पर्व के दौरान जुआ-सट्टा खेलने वालों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर 3 से 9 नवंबर तक महज सात दिनों में 40 जुआ प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में कुल 162 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए 81 हजार 955 रुपये की जुआ राशि जब्त की गई। यह कार्रवाई जिले के 12 थाना एवं चौकी क्षेत्रों में की गई। पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। कबीरधाम पुलिस ने जुआ-सट्टा से दूर रहने और ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।0
0
Report
रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा के किसान संबंधित बयान से बवाल, सोशल मीडिया में वायरल
Rewa, Madhya Pradesh:हम्मेशा सुर्खियों में रहने वाले रीवा से बीजेपी के सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार उन्होंने किसानों को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी है जिससे बवाल मचा हुआ है। दरअसल रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों को लेकर दिए गए बयान ने राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा दिया है। मऊगंज जिले में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मंच से संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि किसान साल में सिर्फ तीन महीने मेहनत करता है, जबकि बाकी नौ महीने ताश खेलते हुए और राजश्री, बोतल, चौंगी जैसी चीजों में समय बिताता है। सांसद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर बहस छिड़ गई है। एक तरफ सांसद की टिप्पणी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ किसान संगठनों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। खेती-किसानी में दिन-रात मेहनत करने वाले किसानों को लेकर दिए गए इस बयान को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सांसद ने किसानों की मेहनत और उनकी वास्तविक परिस्थितियों को नजरअंदाज कर दिया। फिलहाल सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
