कुम्हारी टोल हटाने को लेकर समाज सेवा फिर से करेंगे आमरण अनशन
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाने जाने के लिए समाजसेवी मुकेश तिवारी के द्वारा कुम्हारी टोल प्लाजा के पास बैठकर कुछ दिनों पहले सत्याग्रह किए थे, अब तक उस पर कोई निर्णय नहीं आया। अब मुकेश तिवारी फिर एक बार सत्याग्रह में बैठने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर कुछ निर्णय नहीं निकलता है, तो मैं दिल्ली के जंतर मंतर में टोल हटाने को लेकर धरने पर बैठूंगा। कुम्हारी एवं नेहरू नगर, भिलाई में टोल वसूली के लिए दो टोल नाके बनाए गए थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
