Back
दंतेवाड़ा पुलिस ने 2025 में नक्सल विरोधी अभियान में ऐतिहासिक सफलता हासिल की
RRRikeshwar Rana
Jan 01, 2026 11:25:12
Dantewada, Chhattisgarh
नक्सल विरोधी अभियान में दंतेवाड़ा पुलिस ने साल 2025 में ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। बीते एक साल में जिले में 272 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर शासन द्वारा करीब 3 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साल 2024 की तुलना में न सिर्फ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ी है, बल्कि इस बार बड़े और इनामी कैडर के नक्सलियों ने भी हथियार डाले हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए बैंक खाता, राशन कार्ड, बस पास और कौशल विकास प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं नक्सल विरोधी कार्रवाई के तहत साल 2025 में UAPA और अन्य मामलों में 35 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा पुलिस मुठभेड़ों में 4 इनामी नक्सलियों को मार गिराया गया, जिन पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम था। DRG दंतेवाड़ा और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियानों ने नक्सल नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। OPS ब्लैक फॉरेस्ट समेत अन्य अभियानों में प्रतिबंधित CPI माओवादी संगठन के जनरल सेक्रेटरी बसवराजू समेत कई बड़े कैडरों को न्यूट्रलाइज किया गया है। सिर्फ नक्सल मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में भी दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साल 2025 में जिले में दर्ज अपराधों में गंभीर अपराधों में करीब 7 प्रतिशत, शरीर के विरुद्ध अपराधों में 8.8 प्रतिशत, और चोरी के मामलों में 14 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। साइबर अपराध - सायबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 सायबर फ्रॉड मामलों में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं, सायबर ठगी के शिकार लोगों को 26 लाख 58 हजार रुपये की राशि वापस कराई गई है। इसके साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस ने साल 2025 में 250 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। यातायात - यातायात व्यवस्था और आपदा प्रबंधन के मोर्चे पर भी पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। बाढ़ जैसी आपात स्थिति में 51 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, वहीं गोल्डन आवर में घायल लोगों की जान बचाकर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। दंतेवाड़ा पुलिस ने साफ किया है कि मार्च 2026 तक जिले से सशस्त्र माओवाद को पूरी तरह खत्म करना लक्ष्य है। इसके साथ ही साइबर अपराध पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी और DIAL-112 सेवा की शुरुआत भी आने वाले समय की प्राथमिकताओं में शामिल है। बाइट - गौरव राय एसपी दंतेवाड़ा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HGHarish Gupta
FollowJan 01, 2026 13:07:150
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 01, 2026 13:06:420
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowJan 01, 2026 13:06:300
Report
AKAlok Kumar
FollowJan 01, 2026 13:03:450
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowJan 01, 2026 13:03:080
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 01, 2026 13:02:330
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 01, 2026 13:02:060
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 01, 2026 13:01:500
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 01, 2026 13:01:330
Report
ANAJAY NATH
FollowJan 01, 2026 13:00:43Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ରେ ଇଂରାଜୀ ନୂଆବର୍ଷ ଅବସର ରେ ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଙ୍କର ଦର୍ଶନ ସହ ଆଶୀର୍ବାଦ ନେଲେ ଗାୟିକା ଅନ୍ତରା ଚକ୍ରବର୍ତ୍ତୀ ଓ ଗାଇଲେ ତାଙ୍କ ଭଜନ |
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 01, 2026 13:00:280
Report
48
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 01, 2026 12:56:000
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 01, 2026 12:55:480
Report