Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म: हाईकोर्ट ने मौत तक उम्रकैद का आदेश

SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 27, 2026 13:47:26
Masanganj, Chhattisgarh
बिलासपुर। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल ने डिवीजन बेंच ने मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले को मरते दम तक उम्र कैद की सजा सुनाई है। आरोपी वर्तमान में जेल में बंद है और उसे अपनी पूरी सजा काटनी होगी। हाईकोर्ट ने कहा है कि केवल मूक-बधिर होने पर किसी गवाह की बात को खारिज नहीं किया जा सकता। संकेतों से दी गई जानकारी को भी कानूनी तौर पर मौखिक साक्ष्य माना जाता है। हाईकोर्ट ने इस प्रकरण में ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए अपील खारिज कर दी है। इस मामले में पीड़िता बोल और सुन नहीं सकती थी, इसलिए उसकी गवाही के लिए प्लास्टिक की गुड़िया का सहारा लिया गया। बता दें कि बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती 29 जुलाई 2020 को घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता खेत में काम करने गए थे। तभी उसका रिश्तेदार नीलम कुमार देशमुख घर में घुस गया। उसने युवती के साथ रेप किया। शाम को जब मां घर लौटी तो मूक- बधिर बेटी ने अपनी मां को इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी सुनाई और आरोपी की पहचान बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाना गए और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 450 और 376(2) के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। पीड़िता जन्म से ही बोलने और सुनने में अक्षम थी, इसलिए कोर्ट के सामने उसकी गवाही दर्ज कराना एक बड़ी चुनौती थी। सुनवाई के दौरान ट्रायल कोर्ट ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली। जब कुछ सवाल पूछने में दिक्कत आई तो कोर्ट ने प्लास्टिक की गुड़िया मंगवाई। पीड़िता ने गुड़िया के माध्यम से संकेतों और इशारों से प्रदर्शन करके दिखाया कि आरोपी ने उसके साथ किस तरह से गलत काम किया था। इस आधार पर ट्रॉयल कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई थी। मामला की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पीड़िता की गवाही पूरी तरह से भरोसेमंद है। इसके अलावा मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट ने भी पुष्टि की। कोर्ट ने कहा कि केवल मूक-बधिर होने के आधार पर किसी गवाह की बात को खारिज नहीं किया जा सकता। संकेतों के माध्यम से दी गई जानकारी को भी कानूनी तौर पर मौखिक साक्ष्य माना जाता है। कोर्ट ने आरोपी को आईपीसी की धारा 376(2) के तहत मौत होने तक उम्रकैद और धारा 450 के तहत 5 साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही 21 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 27, 2026 14:53:30
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में नगर में भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम की झांकियों के साथ हजारों श्रद्धालु भगवा परिधान और पगड़ी में शामिल होकर पूरे शहर को राममय बना दिया। शुक्रवार को गाजीपुर नगर में श्रीरामनवमी पर्व बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में निकाली गई श्रीराम शोभा यात्रा ने पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना दिया। शोभा यात्रा में अलग-अलग जत्थों द्वारा भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई की झांकी, रथ पर सजे श्रीराम दरबार तथा धावा फिल्म की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह भव्य यात्रा हिंदी बाजार नगर के नखास से शुरू होकर चीतनाथ घाट, टाउन हॉल, लाल दरवाजा, मिश्र बाजार और सकलेनाबाद होते हुए लंका मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और जय श्रीराम के जयघोष से शहर गूंज उठा। इस शोभा यात्रा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, गायत्री परिवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ और मजदूर संघ समेत दर्जनों सामाजिक व धार्मिक संगठन शामिल हुए। हजारों की संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भगवा पगड़ी बांधकर हाथों में गदा और त्रिशूल लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, मंत्री बिपिन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, कृष्ण बिहारी राय, आरएसएस के प्रचारक प्रभात, सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश, जिला संघ संचालक जयप्रकाश सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी निर्मला दीदी समेत अनेक सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने भी शोभा यात्रा में सहभागिता कर श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। फिलहाल, श्रीरामनवमी के इस भव्य आयोजन ने गाजीपुर में आस्था, संस्कृति और एकता की अनोखी तस्वीर पेश की, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया।
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 14:52:42
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी:भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बाराबंकी पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किसान नेता कुंवर उदेन्दु पटेल उर्फ आशु चौधरी को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया। मीडिया से बातचीत में भानु प्रताप सिंह ने घोषणा की कि आगामी चुनावों में किसान क्रांति दल के बैनर तले सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। उन्होंने किसानों, जवानों और पत्रकारों के लिए सरकार से अहम मांगें कीं। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इन वर्गों के प्रति सरकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नव मनोनीत राष्ट्रीय महासचिव आशु चौधरी ने जनपद के अधिकारियों को आगाह किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी मनमानी बंद करें, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आशु चौधरी ने बाराबंकी में छात्रों और शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज का भी जिक्र किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटना दोबारा हुई तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मनोनयन के समय प्रदेश, मंडल और जनपद के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 14:48:30
Jalalpur, Uttar Pradesh:श्री रामनवमी के पावन अवसर पर जलालपुर में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा विहिप द्वारा निकाली गई।अयोध्या चौक से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रारंभ हुई यात्रा शहीद पार्क, यादव चौराहा और जमालपुर चौराहा से होती हुई श्री शीतला मठिया मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।विहिप नगर अध्यक्ष आदित्य मिश्र ने नेतृत्व किया।विहिप जिलाध्यक्ष हृदयमणि मिश्रा,बृजेश सिंह,ओम प्रकाश सिंह,अंकित यादव, बजरंग दल के सत्यम यादव, विशाल गौड़,अभिनव मिश्र,पंकज सोनकर,सर्वेश जायसवाल,दिलीप सोनी,सुमित अग्रहरि,वीनू गुप्ता,अमित यादव,आलोक यादव,विवेक चौहान,सूरज चौहान समेत भाजपा नेता, व्यापारी,आरएसएस,विहिप पदाधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीओ अनूप कुमार सिंह और कोतवाल अजय प्रताप यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
2
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 27, 2026 14:47:43
Kota, Rajasthan:मंडाना कोटा। कोटा जिले के मंडाना स्थित एचपी गैस के पास खेत में लगी भीषण आग से कस्बे में अफरा तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए गैस प्लांट के कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास करते नजर आए। गैस प्लांट के कर्मचारीयो ने अग्निशमन यंत्रों से बुझाई आग। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। लगभग आधे घंटे बाद पहुंची दमकल । ग्रामीणों का कहना है कि तेज गर्मी के चलते आगजानी की घटनाएं बढ़ रही है खेतों में सुखी फसलें पड़ी हुई है ऐसे में मंडाना में एक दमकल खड़ी करने की मांग की है। आपको बता दें कि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने सरकार से एक दमकल लगाने की बात कही थी क्यों शहर से दमकल आने में समय लगता है।
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Mar 27, 2026 14:47:28
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के बयाना में कलक्टर कमर चौधरी के निर्देश पर रसद विभाग की टीम ने अवैध गैस रिफिलिंग के एक बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया। डीएसओ पवन अग्रवाल के निर्देशन में लाल बाग इलाके में छापा मारकर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से वाहनों में गैस भरते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा गया। इस दौरान तीन घरेलू सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और एक वेन जब्त की गई है। बयाना प्रवर्तन अधिकारी साक्षी कस्वां ने बताया कि कस्बे में लंबे समय से अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर भरतपुर प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप सारस्वत और प्रवर्तन निरीक्षक गुरूप्रीत सिंह के साथ एक संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची। मौके पर महेश चंद्र नामक व्यक्ति लाखन की वैन में अवैध रूप से एलपीजी गैस भरता हुआ मिला। टीम ने कार्रवाई के दौरान तीन घरेलू एलपीजी सिलेंडर, गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त उपकरण, एक वेइंग मशीन और संबंधित वैन को जब्त कर लिया। जब्त किए गए सिलेंडरों को स्थानीय गैस एजेंसी को सौंप दिया गया है। रसद विभाग ने आरोपी महेश चंद्र और वैन चालक लाखन के खिलाफ बयाना कोतवाली थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 27, 2026 14:46:47
Chittorgarh, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के समीपवर्ती सुरजना गांव में 12 जनवरी को पकड़ी गई अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री मामले में मुख्य सरगना ताराचंद कुमावत को नारकोटिक्स विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब दो माह से अधिक समय से फरार चल रहा था, जिसे नारकोटिक्स टीम ने मंदसौर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 30 मार्च तक रिमांड पर सौंपा गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पहले ही सोनू सिंह उर्फ अकबर और बाड़े के मालिक मांगीलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में मेफेड्रोन, एलट्राजोलाम, करीब 200 किलो केमिकल, अत्याधुनिक लैब उपकरण और तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई थी। अब जांच एजेंसियां ड्रग नेटवर्क, कच्चे माल के स्रोत और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 27, 2026 14:46:29
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी मंदिर में शुक्रवार को 19 घंटे के इंतजार के बाद बाबा श्याम के तिलक श्रृंगार उपरांत मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बाबा श्याम का आकर्षक तिलक श्रृंगार विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों से किया गया जिसने भक्तों का मन मोह लिया। मंदिर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 75 फीट लंबे दर्शन मार्ग में 14 कतारों की व्यवस्था की गई जिनमें खड़े होकर भक्तों ने अनुशासित तरीके से बाबा श्याम के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने तिलक श्रृंगार के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू रूप से संचालित किया गया।
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Mar 27, 2026 14:46:10
Bharatpur, Rajasthan:एंकर। राज्य सरकार की ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और पारंपरिक खेलों के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की कटिबद्धता के क्रम में, शुक्रवार को नगरपालिका बृजनगर द्वारा आयोजित श्री राम रथ यात्रा एवं मेला-2026 के अंतर्गत एक विशाल एवं भव्य कुश्ती दंगल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस गौरवशाली खेल समागम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा,गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह, कठूमर विधायक रमेश खींची एवं रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में, क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों एवं खेल प्रेमियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी के प्रति अपनी अगाध आस्था और सम्मान प्रकट करते हुए उनका एक भव्य फोटो फ्रेम गृह राज्य मंत्री को भेंट किया गया, जिसे जन-जन के विश्वास का प्रतीक माना गया। d
0
comment0
Report
Gaurav Kumar DixitGaurav Kumar Dixit
Mar 27, 2026 14:39:57
Sasni, Uttar Pradesh:कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार जनपद हाथरस के सासनी क्षेत्र के ग्राम बरसै में कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर विवाद ने एक युवक की जान ले ली। रजित सोलंकी अपनी दुकान पर था, तभी आरोपी रन्नू पुत्र हुकम सिंह ने कोल्ड ड्रिंक ली। जब रजित ने पैसे मांगने पर मना किया, तो आरोपी ने पिस्टल से गोली मार दी। रजित को जिलाचिकित्सालय ले जाया गया और बेहतर इलाज के लिए आगरा के श्री हरि हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। 25 मार्च 2026 को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस, चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी रन्नू को इगलास रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार और उनकी टीम थाना सासनी शामिल थी। पुलिस शेष अभियुक्तों की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपी रन्नू पुत्र हुकम सिंह निवासी हतीशा, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस का बताया गया है।
936
comment0
Report
Advertisement
Back to top