Back
बिलासपुर में अवैध दीवार गिराने के दौरान बुलडोजर से बड़ा हादसा टला
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 27, 2025 11:55:13
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर।अवैध दीवार गिरते ही मची अफरा-तफरी, निगम कर्मचारी बाल-बाल बचे।रोड की जमीन पर होटल ने किया था कब्जा, बुलडोजर से तोड़ा गया निर्माण।Bilaspur। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में होटल व्हाइट रोज द्वारा सड़क की सरकारी जमीन पर बनाई गई अवैध दीवार को निगम की अतिक्रमण शाखा बुलडोजर से गिरा रही थी। इसी दौरान अचानक दीवार का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद निगम कर्मचारियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई कर्मचारी दीवार की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कार्रवाई के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी कुछ देर के लिए सहम गई। निगम की टीम ने बाद में सतर्कता बरतते हुए पूरी दीवार को गिराया और सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। घटना ने एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowDec 27, 2025 13:33:470
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 27, 2025 13:33:340
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 27, 2025 13:33:170
Report
0
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowDec 27, 2025 13:33:010
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 27, 2025 13:32:500
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 27, 2025 13:30:570
Report
0
Report
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowDec 27, 2025 13:23:320
Report
MVManish Vani
FollowDec 27, 2025 13:23:230
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 27, 2025 13:22:460
Report
GBGovindram Bareth
FollowDec 27, 2025 13:22:320
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 27, 2025 13:22:230
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 27, 2025 13:22:070
Report