Back
रतनपुर में मुख्यमंत्री साय ने 100 बिस्तर अस्पताल और सामुदायिक भवन की घोषणा की
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 09, 2025 11:30:25
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रतनपुर में आत्मीय स्वागत, महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना।मुख्यमंत्री के साथ मंत्री राजेश अग्रवाल,श्याम बिहारी जायसवाल के अलावा बिलासपुर के विधायक भी कार्यक्रम में शामिल हुए...
बिलासपुर।हैहय कलचुरी समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रतनपुर पहुंचे। उनके साथ अंबिकापुर विधायक एवं मंत्री राजेश अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी यहां आए। मुख्यमंत्री और मंत्रियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनके साथ आए मंत्री दल और विधायकों ने मां महामाया मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने हैहय कलचुरी समाज के सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता की और समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।बिलासपुर जिले के रतनपुर में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। स्वास्थ्य और सामुदायिक सुविधाओं को मज़बूत करने के लिए सरकार की यह बड़ी पहल मानी जा रही है।रतनपुर के विकास को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री ने 100 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल की स्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही कलचुरी समाज के लिए 1 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की भी घोषणा की गई।क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए 100 बेड का अस्पताल जल्द ही बनाया जाएगा। यह अस्पताल आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए भी वरदान साबित होगा।इसी के साथ कलचुरी समाज की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने रतनपुर में एक करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक भवन स्वीकृत करने की घोषणा की। उनका कहना था कि सरकार हर समाज के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANISH KUMAR
FollowNov 09, 2025 14:32:290
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowNov 09, 2025 14:32:140
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 09, 2025 14:31:170
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowNov 09, 2025 14:31:020
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowNov 09, 2025 14:30:480
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 09, 2025 14:30:350
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 09, 2025 14:30:130
Report
5
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 09, 2025 14:26:251
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 09, 2025 14:26:104
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 09, 2025 14:25:541
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 09, 2025 14:25:372
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 09, 2025 14:25:094
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 09, 2025 14:24:563
Report