Back
बिलासपुर में वायरल ऑडियो मामले में शिक्षा विभाग ने दो कर्मियों को निलंबित कर दिया
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 18, 2025 09:11:09
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। वायरल ऑडियो मामला में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,दो कर्मचारी निलंबित। वायरल ऑडियो ने खोली पोल, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती। दो साल तक रोके गए मेडिकल बिल,जांच में दोषी पाए गए कर्मचारी。
बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिल्हा में पदस्थ दो कर्मचारियों को वायरल ऑडियो मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनमें सहायक ग्रेड–02 अनुपम शुक्ला और सहायक ग्रेड–03 शिल्पा शर्मा शामिल हैं।मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एक वायरल ऑडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस ऑडियो में चिकित्सा प्रतिपूर्ति यानी मेडिकल बिल से जुड़ी जानकारी देने से इनकार और भुगतान में जानबूझकर देरी की बातें सामने आईं।शिकायत की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा द्वारा की गई, जिसकी रिपोर्ट 17 दिसंबर 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सौंपी गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों कर्मचारियों ने करीब दो वर्षों तक मेडिकल बिल को सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया।इसे सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का गंभीर उल्लंघन माना गया।निलंबन अवधि में अनुपम शुक्ला का मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोटा और शिल्पा शर्मा का मुख्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरी तय किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowDec 18, 2025 10:57:270
Report
0
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 18, 2025 10:56:520
Report
KSKULWANT SINGH
FollowDec 18, 2025 10:56:350
Report
SLSanjay Lohani
FollowDec 18, 2025 10:55:550
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 18, 2025 10:55:430
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowDec 18, 2025 10:55:300
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowDec 18, 2025 10:55:170
Report
STSharad Tak
FollowDec 18, 2025 10:54:580
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 18, 2025 10:54:450
Report
ASARVINDER SINGH
FollowDec 18, 2025 10:53:220
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 18, 2025 10:52:450
Report
SASARWAR ALI
FollowDec 18, 2025 10:52:240
Report
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowDec 18, 2025 10:49:550
Report