Back
नालंदा में राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई: 8 मामले निष्पादन, 5 दिन में बाकी रिपोर्ट
RKRishikesh Kumar
Dec 18, 2025 10:49:55
CHANDI, Harnaut, Bihar
एंकर :बिहार शरीफ में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने टाउन हॉल में आयोजित “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत महिला जनसुनवाई में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 27 पुराने मामलों और एक नए मामले की सुनवाई की गई। आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने एक-एक कर फरियादियों और पुलिस पक्ष की बात सुनी और मामलों के निष्पादन का रास्ता निकाला। इनमें से आठ मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आयोग आगे उचित कार्रवाई कर सके। ममता कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं के साथ न्याय सुनिश्चित करना है और हर मामले में न्यायसंगत समाधान निकालना आयोग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के तहत आयोग विशेष रूप से हर जिले में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, और इसी क्रम में आज बिहार शरीफ में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।उन्होंने यह भी बताया कि आयोग “तेरे मेरे सपने” कॉन्सेप्ट के तहत जागरूकता अभियान चला रहा है। इस पहल के अंतर्गत विवाह से पहले और विवाह से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाती है, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ सकें। इसके लिए आयोग लगातार जागरूकता का काम कर रहा है।राष्ट्रीय महिला आयोग का यह कार्यक्रम महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान निकालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बाइट:ममता कुमारी सदस्य महिला आयोग ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 18, 2025 12:41:080
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 18, 2025 12:40:570
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 18, 2025 12:40:460
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 18, 2025 12:40:270
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowDec 18, 2025 12:40:100
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 18, 2025 12:39:530
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 18, 2025 12:39:380
Report
MSManish Sharma
FollowDec 18, 2025 12:39:140
Report
SASAYED AMIR
FollowDec 18, 2025 12:39:010
Report
PPPrakash Pandey
FollowDec 18, 2025 12:38:430
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 18, 2025 12:38:300
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 18, 2025 12:38:130
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 18, 2025 12:38:010
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 18, 2025 12:37:500
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 18, 2025 12:37:370
Report